Blog

  • Punjab News: व्यक्ति पर नाई ने किया कैंची से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति पर नाई ने किया कैंची से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में कैंची से हमला करने से घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए दविंदर कुमार ने कहाकि वह आम आदमी क्लीनिक में प्राइवेट डॉक्टर के पास रखवाली करने की देर रात को नौकरी करता है। पीड़ित ने कहाकि इलाके में नशेड़ी घूमते रहते है। दविंदर के अनुसार नशेड़ियों को पहले भी वहां से भगाया था। जिसके बाद अब वह घरेलू काम के सिलसिले से 2 दिन के लिए बाहर गया हुआ था।

    इस दौरान वहां पर नशेड़ियों ने जगह को अपना अड्डा बना लिया हुआ है। दविंदर ने कहा कि इससे पहले उसने 2 से व्यक्तियों को भगाया था। जिसके बाद एक व्यक्ति को काबू करके कमरे में बंद कर दिया था, हालांकि वार्निंग देकर उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद उक्त व्यक्ति देर रात उसके पास आया और मेरे साथ झगड़ा करने लग गया।

    दविंदर ने कहा कि वहां से उस समय तो नशेड़ी को भगा दिया, लेकिन रास्ते में मेरा भतीजा उसे मिल गया और नशेड़ी ने भतीजे पर कैंची से हमला कर दिया। इस घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित ने हमला करने के संदीप कुमार नामक व्यक्ति पर आरोप लगाए है जोकि नाई का काम करता है। मलकीत का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मलकीत ने बताया कि वह हैब्बोवाल थाने के पास रहता है।

    पीड़ित के अनुसार वह गाड़ी लोड कर रहा था। इस दौरान व्यक्ति ने कैंची से उस पर हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने कहा कि वह टैंट का काम करता है। मलकीत के अनुसार उसका चाचा आम आदमी क्लीनिक में काम करता है और वहां क्लीनिक के पास नशेड़ियों ने अड्डा बनाया हुआ, जहां वह नशा करते है। चाचे के साथ मिलकर उसने कुछ नशेड़ियों को भगाया था। जिसके चलते अब नशेड़ी संदीप ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अनियंत्रित Bus ने Highway पर 3 वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित Bus ने Highway पर 3 वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर-पठानकोट हाईवे से सामने आया है। जहां, धारीवाल की एंट्रेंस पर एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने पहले दूसरी साइड से आ आ रही एक अन्य निजी बस को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी कार में जा घुसी। इसके बाद भी बस नहीं रुकी और गुरदासपुर की तरफ से आ रहे एक अन्य एक्टिवा सवार को भी टक्कर मार दी।

    इस दुर्घटना में बस में सवार 2 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक्टिवा सवार व्यक्ति भी घायल हो गया तथा स्विफ्ट कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद निजी कंपनी की बस का चालक और कंडक्टर बस को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची धारीवाल थाने की पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा दिया है।

    जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति प्रवेश कुमार के बेटे राहुल ने बताया कि किसी ने उसे फोन करके बताया कि उसके पिता को एक निजी बस ने टक्कर मार दी है, जिस पर वह मौके पर पहुंचा। सबसे पहले उसने अपने पिता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कार चालक बंटी ने बताया कि वह पठानकोट का रहने वाला है और अमृतसर में दवाई लेकर अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ी कार को एक तरफ से बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठे 4 सदस्य बाल-बाल बचे।

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे धारीवाल थाने के पुलिस अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सुलखन राम ने बताया कि उन्हें इस दुर्घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस जो अमृतसर से गुरदासपुर जा रही थी ने पहले गुरदासपुर से आ रही एक बस को टक्कर मारी, फिर सड़क पर खड़ी एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और बाद में एक स्कूटी सवार व्यक्ति को भी टक्कर मार दी।

    स्कूटी चला रहे व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं। उन्होंने आकर निजी बस को अपने कब्जे में ले लिया है तथा बस चालक और कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बस चालक के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कार वैन और स्कूल बस में हुई टक्कर की CCTV आई सामने

    Punjab News: कार वैन और स्कूल बस में हुई टक्कर की CCTV आई सामने

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित अकाई अस्पताल के बाहर कार, स्कूल वैन और बस में टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस अपने रास्ते से गुजर रही थी, इस दौरान ब्रेजा गाड़ी वैन से टकरा कर पलटती हुई दूसरी सड़क पर आ गई और बस से टकरा गई। हालांकि गनीमत यह रही कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी और उसमें बच्चे भी सवार नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा इतना भीषण था हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मामले की जानकारी देते हुए मंगी ने बताया कि ब्रेजा कार डिवाइडर क्रॉस करने के दौरान पलट गई और बस से टकरा गई।

    चश्मदीद ने बताया कि कार और स्कूल वैन की टक्कर हो गई। मंगी ने कहा कि इतना जरूर पता चला है कि कार सवार चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा था और वह एक डॉक्टर है। दोनों की आमने-सामने टक्कर के बाद कार चालक बस से टकरा गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया डीएवी स्कूल की गाड़ी है और गाड़ी मालिक का नाम लड्डू है। दोस्त लड्डू ने हमें एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी, जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। व्यक्ति ने कहाकि गाड़ी नार्मल स्पीड से चल रही थी और कार चालक ने सीधी गाड़ी में टक्कर मारी है।

    उन्होंने कहा कि कार चालक की गाड़ी से कुछ बोतले मिली है, ऐसे में आंशका जताई जा रही हैकि कार चालक ने ड्रिंक की हुई थी। इस घटना में लड़की की टांग टूट गई, लड़की को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं सिक्योरिटी गार्ड का चूल्हा टूट गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान कार चालक को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुई बस को सड़क से हटाया गया और जाम को सुचारू ढंग से चलाने का काम शुरू किया गया।

  • Punjab News: Sidhu Moose Wala का गाना ‘Lock’ रिलीज, 10 मिनट में मिलें इतने Views

    Punjab News: Sidhu Moose Wala का गाना ‘Lock’ रिलीज, 10 मिनट में मिलें इतने Views

    मोहालीः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मूसेवाला का नया गाना ‘लॉक’ आज रिलीज हो गया है। सिद्धू मूसेवाला का वर्ष 2025 का पहला गाना है। इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद उनके 8 गाने रिलीज हो चुके हैं, वहीं ‘लॉक’ गाने की बात करें तो यह उनका 9वां गाना है। यह गीत द किड कंपनी द्वारा निर्मित है।

    जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला के लिए पहले भी कई गाने प्रोड्यूस किए हैं, जबकि वीडियो नवकरण बराड़ ने बनाया है। इस गाने को रिलीज होने के 10 मिनट के अंदर ही 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और महज 10 मिनट में इसे 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। सिद्धू मूसेवाला के नए गाने में उनके पिता बलकौर सिंह भी हैं। सिद्धू मूसेवाला की छवि उनके पिता बलकौर सिंह में दिख रही है।

    गाने ‘लॉक’ को प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी द किड ने प्रोड्यूस किया है। द किड कंपनी पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई हिट गानों का निर्माण कर चुकी है। इस गाने के वीडियो का निर्देशन नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के आधिकारिक पेज पर इस गाने का पोस्टर साझा किया गया है। गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए द किड ने लिखा, “चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वह हम तय करेंगे, और बाकी लोग हमारी राह का अनुसरण करने की कोशिश करेंगे।”

  • Jalandhar News : पशु चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    Jalandhar News : पशु चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    5 भेड़ें और 2 कारें बरामद 

    जालंधर,ens : पुलिस ने पशु चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना पतारा की पुलिस ने थाना प्रमुख इंस्पैक्टर हरदेव प्रीत सिंह के नेतृत्व में पशु चोरी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से 5 भेड़ें और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई 2 कारें बरामद की है।

    पीड़ित गुरदीप सिंह पुत्र तारा चंद निवासी सलेमपुर नंगल थाना बनूड़ ने बताया कि लियाकत अली और शौकत अली पुत्र सुरमुद्दीन निवासी रानीपुर जिला कपूरथला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी 5 भेड़ें चोरी दर्ज करवाई थी।

    जांच अधिकारी ने बताया कि गुरदीप सिंह ने शिकायत ने बताया कि आरोपी गांव पूरनपुर से रात के समय में कार में उसकी भेड़ें चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद थाना प्रभारी हरदेवप्रीत सिंह के नेतृत्व में पतारा थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए पर्ची काटने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए पर्ची काटने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में कब्रिस्तान को ताला लगाने व शव दफनाने के लिए पर्ची काटने के मामले में थाना कोतवाली की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि 31 दिसंबर को उसकी चार दिन की बेटी आईशा खान की मौत हो गई थी जिसके शव को दफनाने के लिए वह कब्रिस्तान दरगाह बाबा हाजीरतन में आया था, जहां कब्रिस्तान को ताला लगा हुआ था।

    यहां पर मोहम्मद अशरफ खान ने उसकी बेटी के शव को दफनाने के लिए पहले 10 रुपये की पर्ची काटी, जिसके बाद 500 रुपये की अलग से पर्ची काटी गई। उन्होंने शिकायत में बताया कि मुस्लिम धर्म के अनुसार उक्त व्यक्ति कब्रिस्तान को ताला नहीं लगा सकता। इसके साथ ही वह शव को दफनाने के लिए कोई पर्ची भी नहीं काट सकता।

    इस दौरान मुस्लिम धर्म समाज की नेता नगीना बेगम ने कहा कि ऐसा करने उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जिस पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चौकी इंचार्ज धर्मा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहम्मद अशरफ खान पर केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पटियाला : जिले के पसियाना रोड पर भाखड़ा नहर से मॉडल लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोताखोरों की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला। मृतक लड़की की तस्वीरें देखने के बाद गोताखोरों का कहना है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है। क्योंकि जिस तरह के कपड़े और जूते उसने पहने हुए थे उससे साफ पता चलता है कि यह लड़की किसी बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है।

    काफी देर बात पुलिस को मृतिका के शव की पहचान हुई। मृतिका की पहचान 22 वर्षीय निशा निवासी जोगिंद्रनगर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने मोहाली पुलिस में तैनात 33 वर्षीय प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि मृतिका निशा चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी। पिछले हफ्ते अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी और सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी।

    जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इस दौरान नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला। इस घटना का जैसे लोगों को पता चला तो भोले शंकर डाइवर्स क्लब ने नहर से शव निकाला और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।

    पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राजिंदरा अस्पताल में शव की पुष्टि की। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि निशा 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखी गई थी। वहीं शुरुआती जांच के अनुसार, निशा को रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। इस घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

  • Punjab News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने CM Mann को दी धमकी

    Punjab News: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने CM Mann को दी धमकी

    स्टेशन और स्टेडियम की दीवारों पर लिखवाए खालिस्तानी नारे

    मोहालीः गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है। शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए जगह-जगह पर नाकेबंदी की जा रही है और प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तालाशी ली जा रही है। वहीं गणतंत्र दिवस पहले एक बार फिर से सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धमकी दी है। पन्नू ने वीरवार को वीडियो जारी कर कहा कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। वीडियो में पन्नू ने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम की दीवारों पर उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्पतक पहुंच सके। वॉशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, कनाडा में टोरंटो, ओटावा, वेंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एंबेसियों में खालिस्तान के झंडे फहराएंगे। ऐसा करके वह स्थानीय सरकारों, विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश देगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है। बता दें कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू भी पहुंचा था। पन्नू ने इसे लेकर 2 वीडियो जारी किए। समारोह में आम दर्शकों की तरह कैपिटल हिल में घूमता हुआ दिखा। इस दौरान उसका साथी वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसके कोट पर खालिस्तान का सिंबल भी लगा दिखता है।
  • Jalandhar News : मोटरों और मोटरसाइकिल की तारें चोरी करने वाला गिरफ्तार

    Jalandhar News : मोटरों और मोटरसाइकिल की तारें चोरी करने वाला गिरफ्तार

    लोहियां : पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मोटरसाइकिल और खेतों में लगी मोटरों की केबल तार चोरी करने वाले एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी महमूदवाला थाना मक्खू जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है।

    डी.एस.पी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि थाना प्रभारी लोहियां जयपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान एएसआई हरविंदर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने बलविंदर सिंह को शक के आधार पर गिरफ्तार किया।

    पूछताछ के दौरान बलविंदर ने बताया कि उसने दो अन्य साथियों राज सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरदयाल सिंह और गुरनैब सिंह के साथ मिलकर यह वारदातें की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बलविंदर सिंह को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लेकर और पूछताछ कर रही है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: राम मंदिर की पहली वर्षगांठ श्रद्धा के साथ मनाई, सारा दिन माहौल रहा राममई, देखें वीडियो

    पठानकोटः अयोध्या में बने राम लला की मूर्ति प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर पूरे भारत में त्योहार का माहौल देखने को मिला, जिसके चलते लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस दिन को मनाया। हर तरफ भगवान राम के भजन गूंज रहे थे और इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में विभिन्न तरह के लंगर भी लगाए।

    इस संबंध में जब श्रद्धालुओं से बात की गई तो स्थानीय मंगत राम और विकी महाजन ने कहा कि आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल आज ही के दिन अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी और आज इस स्थापना दिवस के मौके पर सभी सनातनियों द्वारा इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पठानकोट में श्रद्धालुओं ने विभिन्न तरह के लंगर लगाए और लोग दीवाली की तरह इस त्योहार को मना रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कई मंदिरों में दीपमाला की और मंदिरों में सारा दिन श्री राम नाम की गूंज रही।