Blog
-
25 दिसंबर को विधायक भुटटो की माता की रस्म पगड़ी
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो की माताजी रत्नी देवी का 12 दिसंबर को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए कर्म संस्कार 24 दिसंबर और धर्मशांति व रस्म पगड़ी 25 दिसंबर सोमवार को बंगाणा तहसील के चराड़ा तूतड़ू गांव में होगी जो कि विधायक भुट्टो का पैतृक गांव है। -
दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए : सीमा वशिष्ठ
ऊना/ सुशील पंडित : दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। यह बात इन्नर व्हील क्लब क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ट ने गुरुवार को ऊना से आठ किलोमीटर दूर देहलां गांव में आश्रय संस्था द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष होम में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में दिव्यांग व विशेष बच्चों को उचित शिक्षण/प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें समाज में स्वाबलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विशेष बच्चों को समाज की दया की जरुरत नहीं, बल्कि इनकी हौंसला आफजाई करके इन्हें आत्म निर्भर बनाना चाहिए। जिससे वह आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। उन्होंने आश्रय संस्थान को इन्नर व्हील क्लब की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम को इन्नर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान किरण भयाना ने भी संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार व संतुलित डाइट लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बच्चों को बाल्य काल से ही संतुलित आहार लेना चाहिए। जिससे वह तंदुरुस्त रह सके। इस अवसर पर दिव्यांग व विशेष बच्चों से केक भी कटवाया गया तथा सभी ने मिलकर नववर्ष के उपलक्ष्य में केक काटा। बच्चों को केक व पेस्टिज वितरित की गई। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए इन्नर व्हील क्लब ने आर्ट पेपर भी आश्रय संस्थान को डोनेट किए। जिससे बच्चे पेटिंग व अन्य कार्य कर सके। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब प्रधान सीमा वशिष्ट, सचिव रमा कंवर, पूर्व प्रधान किरण भयाना, पूर्व प्रधान सुषमा वशिष्ट, सुमन पुरी, प्रियंका, कैशियर रेखा, कमलेश वशिष्ट व आश्रय संस्थान की स्टाफ सदस्य व बच्चे उपस्थित थे। -

एसजीपीसी चुनावों की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने बारे उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी चुनावों के दृष्टिगत 18 दिसम्बर से 12 जनवरी, 2024 तक सिख मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 से 31 जनवरी, 2024 तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 1 फरवरी तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 22 फरवरी तक सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 6(1) के तहत दावे और आपत्तियां भरी और प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी से 2 मार्च तक प्राप्त दावों/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 से 15 मार्च, 2024 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई हेतू तैयार कर लिया जाएगा तथा 20 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए मतदाता की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जिसके लिये अहर्ता की कट-ऑफ तिथि 21.10.2023 होगी। इसके अतिरिक्त मतदाता को सेल्फ अटेस्टेड आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की कॉपी, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो को प्रारूप 1 फॉर्म के साथ देना अनिवार्य होगा। उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त एसडीएम को पुनरीक्षण प्राधिकरण अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान बनाने के इच्छु सिक्ख मतदाता ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी व शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी / सचिव के पास अपना आवेदन प्रारूप – 1 भर कर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रारूप 1 शीघ्र एसडीएम कार्यालय, पटवारी, ईओ एमसी से प्राप्त किए जा सकेंगे । उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे गुरूद्वारा प्रबंधक समितियों के साथ आवश्यक बैठक करें ताकि सही फॉर्म मतदाताओं तक पहुंच सके। बैठक में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
पंजाब : भाई बना दुश्मन, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो
अबोहरः गांव ढींगावाली में एक भाई द्वारा अपने ही सगे भाई की जमीन में जाता पानी का खाला तोड दिया गया। जिससे किसान की फसलें तो बर्बाद हुई ही साथ ही जमीन भी दो माह से पानी न लगने के कारण बंजर हो गई है। पीडित किसान ने परिवार सहित नहरी विभाग के एक्सईएन के कार्यालय बाहर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए बुजुर्ग किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि वह तीन भाई है और उनकी सांझी जमीन में से 2 एकड़ 5 कनाल जमीन की गिरदावरी और कब्जा उसकी पत्नी सरोज देवी के पास है। वे पिछले लंबे समय से खेती करने आ रहे हैं उसने बताया कि उसका भाई लेखराज उनके हिस्से की जमीन पर कब्जाना चाहता है, इसी लिए करीब 2 माह पहले उसने उनके खेत में सिचांई करने वाले खाले को तोड दिया जिस कारण 2 माह से उनके खेत में पानी की बारी नहीं लग सकी। पहले जहां नरमे की फसल तबाह हो गई थी वहीं अब सिंचाई न होने से वह गेंहू की बिजाई भी नहीं कर सके जबकि उनके परिवार पर भुखे मरने की नौबत आ चुकी है और उन्होनें पहले ही बैंक व अन्य लोागों का कर्ज देना है।
पीडित कृष्ण ने बताया कि वे इस खाले को तोडने के बारे में नहरी विभाग के एक्सईएन से 2, 3 बार लिखत में शिकायत भी कर चुके हैं और एक्सईएन ने इसे मार्क भी किया था लेकिन इसके बावजूद आज तक न तो खाला बनवाया और न ही खाला तोडने पर कार्रवाई की।
पीडित ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही उनके इस मसले का समाधान न किया गया तो वह, उसकी पत्नी सरोज देवी और बेटा विजय कुमार एक्सईएन कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेगें।
इधर इस बारे में दूसरे पक्ष के लेखराज से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया। वहीं इस बारे में एक्सईएन सुखजीत सिंह से बात करने पर उन्होंनें बताया कि उनके पास खाले का मामला आया है जिसका केस तैयार किया गया है। पिछले दिनों मिमिस्ट्रीय स्टाफ की हडताल चल रही थी अब इन दोनों पक्षों को 29 दिसंबर की तारीख सुनवाई के लिए दी गई है। यह सुनवाई एक्सईएन कोर्ट में होनी है। दोनों धिरों का पक्ष सुनने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-
उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक
उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देशऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें सुधारने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लिंक रोड जंक्शन पर स्पीड ब्रेकर स्थाापित करने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो सके और यातायात सरल बन सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क सुरक्षा रोड़ मैप को लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर गुड समेरिटन का परिचय दें। उन्होंने बताया कि गुड समेरिटन कानून के तहत घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस जांच के दौरान परेशान नहीं करेगी। अस्पताल में बिना किसी औपचारिक्ता के घायल का तुरन्त उपचार करना जरूरी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की निसंकोच मदद करें। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके। उन्होंने सीएमओ को भी निर्देश दिए कि एंबुलैंस रोगी वाहनों को एक्टिव मोड में रखें ताकि जरूर पड़ने पर तुरंत घटना स्थल पर घायलों की मदद के लिए पहुंच सके। इसके अतिरिक्त बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहनों की समीक्षा करते हुए कहा कि बसें सुरक्षित स्कूल वाहन नियमों के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल बसों के दस्तावेज़ांे की नियमित तौर पर जांच करें।यदि निर्धारित नियमों के खिलाफ बसें संचालित की जा रही है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिला में 30 ऐसे स्कूल चिन्हित किए गए है जोकि सड़क मार्ग के साथ सटे हैं जहां पर स्कूली विद्यार्थी सड़क पार करते समय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, आरटीओ अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -

भदसाली में मारपीट पर तीन के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : भदसाली गांव में मारपीट करने पर तीन लोगों के खिलाफ हरोली थाने में आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले करनैल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह जब वह नौकरी करने बैंक जा रहा था तब भरथरी मोड़ भदसाली के पास बलबीर सिंह पुत्र भजन सिंह और गुरप्रीत पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गांव भदसाली ने इसका रास्ता रोक लिया और मारपीट की। जबकि भजन सिंह और गुरप्रीत सिंह ने भी पुलिस को यही कहानी बताई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 34 के तहत क्रॉस पर्चे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। -
राज्य की जनता का दुर्भाग्य, केंद्र सरकार की योजनाओं को बन्द करने में लगी है राज्य सरकार
मोदी सरकार के दस वर्ष ऐतिहासिक,नहीं हुआ एक भी भ्रष्टाचार: वीरेंद्र कंवरऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर ओर दोवड में भारत विकसित संकल्प यात्रा का जनता ने जोर शोर से अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री रहे एवं वर्तमान में राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कँवर ने शिरकत की। ओर मोदी सरकार की योजनाओ का बखान किया। कंवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की हर गारंटी की गारंटी है। लेकिन कांग्रेस की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को जो भी गारंटी दी उसे पूरा किया है। मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। कंवर ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल मे एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। जब कि पूर्व यूपीए सरकार के समय हर दिन मीडिया में करोड़ों के घोटाले भ्रष्टाचार पढ़ने और सुनने को मिलते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है। तो दस वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हिमाचल को दिल खोलकर मदद भी दी है और बीते दस वर्षों में करोड़ो की योजनाओ को धरातल पर उतार कर राज्य की जनता को लाभ पहुंचाया है। कंवर ने कहा कि राज्य में एक ऐसी सरकार सत्ता पर काबिज हुई है। जिसे राज्य की जनता की कोई याद नहीं है। सत्ता में काबिज होते ही कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पैट्रोल के दाम बढ़ाये। फिर पूर्व भाजपा सरकार के समय जनता के लाभ के लिए खोले गए एक हजार से ज्यादा संस्थानों को बन्द किया। अब एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर अपनी गारंटियों को पूरा करने से भाग रही है। कंवर ने कहा कि हिमाचल की जनता का यह दुर्भाग्य है कि राज्य में एक ऐसी सरकार सत्ता पर काबिज हुई है। जो केंद्र की योजनाओ को बन्द करके ओर केवल सत्ता सुख भोगने में लगी हुई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, महामंत्री रमेश शर्मा, सुरेंद्र हटली,महिंद्र पाल डोगरा, जगदीश ठाकुर, प्रधान रीता देवी,उपप्रधान सतनारायण शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, प्रधान बबिता,,नीरज परमार, पारुल शर्मा , पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, एलडीएम ऊना जी एस भट्टी, कांगड़ा बैंक के प्रतिनिधि अजय शर्मा, दौलत परमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। -

देहलांः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले दो के खिलाफ मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर थाने की पुलिस ने देहलां गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास दो रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सत्य प्रकाश पुत्र बाल किशोर, निवासी वार्ड न 7, बसदेहड़ा और परवेश कुमार पुत्र शिव बालक सिंह, निवासी बाराबंकी जिला, उत्तरप्रदेश ने देहलां गांव की सड़क पर ही रेहड़ियां लगा रखी थीं। जिससे लोगों को आने जाने में बाधा उत्पन हो रही थी। पुलिस ने लोगों को राहत देते हुए रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। -

नंदपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल
ऊना/सुशील पंडित : अंब ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे एक महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठठल गांव के रहने वाले अर्जुन द्विवेदी पुत्र रविंदर ने बताया कि शाम के करीब 6 बजे जब वह अपने घर जा रहा था तब नंदपुर के पास पंजाब नंबर की एक कार मेरे आगे चल रही थी। नंदपुर के अशोक लेलैंड शोरूम के पास उक्त कार ने गलत दिशा में जाकर एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। यह हादसा आरोपी कार चालक रणजीत कुमार पुत्र शिव कुमार, निवासी नवांशहर, बरनाला कलां द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। अंब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

परिवार अमृतसर गया था, पीछे चलेट का घर चोरों ने साफ किया
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट में एक और चोरी की घटना सामने आई है। जिसमें लगभग दो लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी हुई है। इस बार जो परिवार लुटा है उनकी कहानी बेहद दर्दनाक है। गगरेट के रहने वाले सुभाष चंद पुत्र जैशी राम वार्ड नंबर 4, गांव चलेट,तहसील घनारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 20 नवंबर 2023 को उनकी बेटी मोनिका ठाकुर का निधन हो गया था। जिस समय निधन हुआ उस समय वह हमारे साथ अमृतसर में रहती थी। हमने अपने गांव चलेट में उसका दाह संस्कार किया और वापस अमृतसर चले गए। 20 दिसंबर को जब हम वापस लौटे तो देखा हमारे घर का ताला टूटा हुआ था। घर से दो लाख रुपए के गहने और 20 हजार रुपए नकदी चोरी हो चुकी थी। गगरेट पुलिस ने शिकायत मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।