Blog

  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में छह गिरफ्तार,  हेरोइन और  नशीली गोलियां बरामद

    जालंधरः अलग-अलग मामलों में छह गिरफ्तार, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

    जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने दो नशा तस्करों को दबोचकर उनके के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेती गांव बलगां राय तरनतारन और पंजाब सिंह उर्फ लाडी निवासी गाँव तलवंडी तरनतारन के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के नाकेबंदी व गशत के डैरीयां चौक माडल टाउन के पास मौजूद थी, जहां उन्हें मैबरों चौक की तरफ आ रही स्कॉर्पियो कार में सवार दो नौजवानों को रोक कर तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियो को अदालत में पेश कर तीन दिन रिमांड पर लिया है ताकि और ख़ुलासे हो सके। 

    वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन और 200 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान नरेन्द्र कुमार उर्फ बाबा निवासी न्यू राजन नगर बस्ती बाबा खेल, सतिंदर कुमार उर्फ सोनू निवासी न्यू रतन नगर, रॉबिन उर्फ चिंटू निवासी मंडी रोड और दलजीत सिंह उर्फ बंटी निवासी ग्रीन ऐवन्यू न्यू कॉलोनी दीप नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ़ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत व चेकिंग के दौरान पठानकोट चौक के पास मौजूद थी जहाँ उन्हेंने गुप्त सूचना के आधार पर रॉबिन को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से तीस ग्राम हेरोइन बरामद की है और गश्त के दौरान दशहरा ग्राउंड कैंट के पास ले दलजीत को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम में आरोपित नरेन्द्र कुमार उर्फ बाबा को बाबा बुड्ढा जी नगर नहर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल है ये पता चल सके।

  • ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक अभिभावकों की उदासीनता से टली

    ऊना कॉलेज में पी.टी.ए. की बैठक अभिभावकों की उदासीनता से टली

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक शनिवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में आहूत किया गया था लेकिन अभिभावकों की उदासीनता के कारण गणपूर्ति कोरम के अभाव में बैठक नहीं हुई। ज्ञातव्य हो कि इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन भी किया जाना प्रस्तावित था। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से एक बार पुनः आग्रह किया है दिनांक 20 सितंबर, बुद्धवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में भाग लेकर नई कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही छात्र हित में अपने सुझाव महाविद्यालय प्रशासन को दें।
  • ऊना के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय संस्थानों के लिए तैयार करेगी आईआईआईटी 

    ऊना के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय संस्थानों के लिए तैयार करेगी आईआईआईटी 

    ऊना/ सुशील पंडित :  ऊना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का पालन करते हुए, संस्थान सामाजिक जिम्मेदारी सेल ने ऊना जिले के विभिन्न स्कूलों, जीजीएसएसएस, संतोषगढ़, जीएसएसएस नानग्रान, जवाहर नवोदय विद्यालय और जीएसएसएस चौकी मनियार के लगभग 130 छात्रों के लिए एक यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के दौरान, संकाय सदस्यों ने विज्ञान के प्रति उत्साही और इच्छुक इंजीनियरों को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान में प्रवेश लेने के लिए आवश्यक तैयारी के बारे में सलाह दी। कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, भौतिकी और रसायन विज्ञान विभागों की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध सुविधाओं का दौरा करते समय छात्रों और शिक्षकों द्वारा भारी उत्साह प्रदर्शित किया गया। स्कूल के शिक्षकों ने साझा किया कि यह दौरा बेहद मददगार था और उन्हें भविष्य में बड़े करियर लक्ष्यों की आकांक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
  • जालंधरः तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कई लोगों को लिया चपेट में, देखें Live

    जालंधरः तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कई लोगों को लिया चपेट में, देखें Live

    जालंधर, ENS: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कई लोगों को लिया चपेट में, देखें Live

  • ऊना की मिट्टी दिल्ली की अमृत वाटिका ले जाई जाएगी – सत्ती

    ऊना की मिट्टी दिल्ली की अमृत वाटिका ले जाई जाएगी – सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत शनिवार को ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रूप से कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए न केवल ग्रामीण क्षेत्र की मिट्टी एकत्रित की अपितु इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का आयोजन करते हुए संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए मेरी माटी मेरा देश योजना की रूपरेखा बताई उन्होंने कहा कि देश की राजधानी नई दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के निर्माण में इस मिट्टी को इस्तेमाल किया जाएगा। जिसे समूचे देश की माटी के स्मारक के रूप में हमेशा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में स्थापित किया जाएगा। विधायक सतपाल सिंह शक्ति ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में देश के आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर नीति निर्धारण करते हुए उनका क्रियान्वयन किया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को राहत प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है गैस सिलेंडर के दाम घटकर जहां हर घर की रसोई को राहत प्रदान की है वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने 9 महीने के छोटे से कार्यकाल में डीजल के दाम दो बार बढ़ाकर जनता को महंगाई के बोझ तरह दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई का रोना रोकर, महिलाओं को प्रतिमा 1500 देने और 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस से उनकी दी हुई गारंटी के बारे में ना पूछ ले इससे पहले ही कांग्रेस के नेता इकट्ठे होकर केंद्र सरकार को घोषणा शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान हालात देखकर यह लगता ही नहीं की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पक्ष में है कांग्रेस का व्यवहार पूरी तरह विपक्षी जैसा हो चुका है। लेकिन झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से ज्यादा दिन तक भाग नहीं सकेगी। शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव, खानपुर, चढ़तगढ़, बहडाला, रक्कड़ कॉलोनी, देहंला अपर, देहंला लोअर, टब्बा, लालसिंगी, बसदेहडा, सासन और ऊना शहर में मेरी माटी, मेरा देश योजना के तहत मिट्टी एकत्रित की गई। इस मौके पर भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • नेहरू युवा केंद्र ने भाषण प्रतियोगिता कराई

    नेहरू युवा केंद्र ने भाषण प्रतियोगिता कराई

    ऊना/ सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र उन्ना द्वारा युवाओं की संसद में राष्ट्रीय नेताओं महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन के परिप्रेक्ष्य एवं समाज में वर्तमान में उनके विचारों की उपयोगिता के संदर्भ विषय पर आभासी माध्यम से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला सूचना केंद्र ऊन्ना में किया गया इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, युवा मंडलों तथा सामुदायिक संस्थाओं के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए डॉक्टर लाल सिंह उपनिदेशक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र उन्ना ने कहा कि युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार और श्री अनुराग ठाकुर जी के प्रयासों से की गई यह एक नवीन पहल है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा आने वाली पीढ़ी को देश के इतिहास और राष्ट्रीय नेताओं के चरित्र बलिदान एवं देश के प्रति आगाध समर्पण की जानकारी प्रदान की जा सके ताकि बच्चे देश समाज के हित में अपने अमूल्य जीवन की आहुति प्रदान कर सके इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री योगेंद्र चंद्र सूद ने की इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में अश्वनी धीमान प्रवक्ता इतिहास एवं समाजशास्त्री ,डॉक्टर लिली ठाकुर जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना तथा श्रीमती श्याम दुलारी रतन रहे |
     इस प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में अनिकेत त्युडी प्रथम स्थान ,हर्ष सैनी पनोह, द्वितीय स्थान  आकृति शर्मा जखॆडा तृतीय स्थान पर रहे | इस कार्यक्रम के संयोजक श्री विजय भारद्वाज  तथा उनके साथ आकाश रतन भारद्वाज हेमरजत ,आरती ,मधु आदि सहयोगी रहे इस कार्यक्रम में आकृति शर्मा, तन्वी मिन्हास, हर्ष सैनी, शिवानी धीमान, आशीष संडल ,इकबाल सिंह, अनिकेत ,विशाल सोनी, महेश चौधरी ,शिवानी रतन भारद्वाज ,हरदीप सिंह, कशिश ,श्वेता ,प्रशांत ठाकुर श्रेया शर्मा, पूजा कुमारी,  कार्तिक ठाकुर आदि ने भाग लिया |
  • एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत ऊना में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 तथा  अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत इंदिरा स्टेडियम के इंडोर हाल तथा ग्राम पंचायत मदनपुर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविरों में तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा ने विभाग द्वारा कार्यान्वित दिव्याँगजनों के सामर्थ्य, विकलाँग राहत भत्ता, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलाँग पैंशन योजना, विकलाँग विवाह योजना, विकलाँग छात्रवृति योजना, विकलाँग कौशल विकास, राष्ट्रीय न्यास, विकलाँगता पहचान पत्र, स्वयं रोजगार ऋण, वृद्धावस्था पैंशन, विधवा पैंशन, गृह-निर्माण अनुादान, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतर्जातीय विवाह पुरुस्कार योजना, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना इत्यादि के साथ-साथ विभिन्न अधिनियमों/नियमों  बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मदनपुर के समस्त पदाधिकारी, नम्बरदार, रमेश कुमार व खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी, खिलाडियों एवं रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 
  • खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर

    खेलों में नशा मुक्त ऊना अभियान का असर

    खेल प्रक्रिया को नशे के खिलाफ़ पहली बार शपथ लेकर किया शुरु

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक के राजकीय मॉडल सीनियर सकैंडरी स्कूल धुंधला में आयोजित हुए सीनियर लेवल के जोनल टूर्नामेंट में बच्चों ने पहली बार नशे के खिलाफ़ शपथ ली। खेलकूद प्रतियोगिता का आरंभ कुटलैहड़ विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो की अध्यक्षता में हुआ जिसमें बच्चों के साथ-साथ आए हुए अध्यापकांे ने स्थानीय पंचयात प्रधान, उप प्रधान व अलग-अलग स्कूलों से आए हुए प्रिंसिपल, हेडमास्टर, स्कूल इंचार्ज और स्थानीय लोगों ने भी शपथ लेकर इस नशे के खिलाफ़ चल रही मुहिम का साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने घर का,े अपने गांव को व अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाएंगे। इस टूर्नामेंट में करीब 25 स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं।
    धुंधला स्कूल के प्रिंसीपल ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का साथ देने का आश्वासन दिया और कहा कि उनके स्कूल में भी नशा मुक्त ऊना अभियान के ऊपर जो ट्रैनिंग दी गई है उसके ऊपर बच्चों को सेफ टच, अनसेफ टच, पीयर्स प्रेशर, गो, ग्रो और ग्लो फूड के बारे में भी बच्चों को समझाया जा रहा हैं| इस मौके पर बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेटली, नशा मुक्त ऊना अभियान के स्कूलों के प्रोजेक्ट आफिसर संजीव पराशर और नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रॉजेक्ट कोऑर्डिनेटर सतपाल रणावत सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण व कर्मचारी मौजूद रहे।
  • भूतपूर्व सैनिकों के टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 29 सितम्बर को 

    भूतपूर्व सैनिकों के टीजीटी मेडिकल व नॉन मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 29 सितम्बर को 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन प्रशिक्षित टीजीटी नॉन मैडिकल/टीजीटी मैडिकल के लिए नाम विभिन्न पदों हेतू बैच वाईज़ अनुबंध आधर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 29 सितम्बर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में होगी। उपनिदेशक ने बताया कि टीजीटी नॉन मैडिकल बीएड बैच के अनारक्षित वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अगस्त, 2023 बैच तक, ओबीसी वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में दिसम्बर, 2005 बैच तक, भूतपूर्व सैनिकों की एससी श्रेणी में दिसम्बर, 2018 बैच व भूतपूर्व सैनिकों की एसटी श्रेणी में दिसम्बर, 2021 बैच तक बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी योग्य होंगे।
    इसके अतिरिक्त टीजीटी मेडिकल बीएड बैच के लिए अनारक्षित वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में दिसम्बर, 2007 बैच तक, भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी में दिसम्बर, 2010 बैच, भूतपूर्व सैनिकों की एससी श्रेणी में दिसम्बर, 2017 बैच व भूतपूर्व सैनिकों की एसटी श्रेणी में अब तक का बैच वाले अभ्यर्थी योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए संबंधित अभ्यार्थियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला से संबंधित किसी अभ्यर्थी का नाम यदि रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है, वह भी उपरोक्त बैच से संबंध रखता है तो काउंसलिंग में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग की सम्पूर्ण जानकारी व अभ्यार्थियों की सूची कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। 
  • कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

    कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि निविदाएं 22 सितम्बर दोपहर 1 बजे तक एडीसी-कम-नोडल अधिकारी डीडीएमए ऊना के कार्यालय में भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं 22 सितम्बर को सायं 3 बजे खोली जाएगी। इसके अतिरिक्त एडीसी ने बताया कि टैंडर दस्तावेज़ जिला आपदा प्रबंधन सैल के रूम नम्बर 422 से 300 रूपये का शुल्क अदा करके प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टैंडर संबंधित दस्तावेज़ों के सम्पूर्ण जानकारी www.hpuna.nic.inपर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी ऊना को टैंडर निविदाएं बिना किसी कारण के रद्द करने का अधिकार होगा।