Blog

  • Jalandhar News: पूर्व IG व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का हुआ निधन

    Jalandhar News: पूर्व IG व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: पूर्व आईजी वह हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दविंदर सिंह गरचा 1980 मास्को ओलिंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके है। वहीं वह पंजाब पुलिस आईजी पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। आज उनके निधन की खबर के बाद खेल और प्रशासनिक जगत में शोक छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ओलंपियन दविंदर सिंह गरचा को आज सुबह जालंधर स्थित उनके निवास पर अचानक हार्ट अटैक आया।

    बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनके दिल में स्टेंट डाले गए थे और उनकी तबीयत स्थिर थी। उनके निधन की खबर फैलते ही हॉकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई पूर्व खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने इसे भारतीय हॉकी के लिए बड़ी क्षति बताया है। गरचा 1980 की समर ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे। उन्होंने ओलिंपिक के छह मुकाबलों में आठ गोल कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। सीमित टूर्नामेंटों में ही उन्होंने कई अहम गोल किए और अपनी पहचान एक तेजतर्रार खिलाड़ी के रूप में बनाई।

    खेल करियर के बाद दविंदर सिंह गरचा ने भारतीय पुलिस सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वह अपनी ईमानदारी, अनुशासन और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचाने जाते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका खेल से जुड़ाव बना रहा। वह प्रसिद्ध मोहित सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष रहे और युवाओं को हॉकी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन पर सुरजीत हॉकी कमेटी सहित कई खेल संस्थाओं और ओलंपियनों ने गहरा दुख जताया है। सभी ने उन्हें भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।फिलहाल उनके अंतिम संस्कार की तिथि और समय की घोषणा नहीं हुई है। परिवार की ओर से बताया गया है कि इसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

  • सिरमौर हादसे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का शोक संदेश, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

    सिरमौर हादसे पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का शोक संदेश, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

    शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सिरमौर जिला के हरिपुरधार के पास हुए एक निजी बस के दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा। रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु नानक पुरा में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां मोहल्ले में जम्मू के निवासी द्वारा तेज रफ्तार कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी।इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। लेकिन लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि जम्मू का रहने वाला कार चालक मोहल्ले में काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था।

    इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। वहीं घटना को दौरान छोटा बच्चा सहित अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। घटना के दौरान भारी हंगामा हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। लोगों द्वारा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। व्यक्ति ने कहा छोटे बच्चे को खींचकर कार से पीछे किया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बाइक सवार ने बताया कि उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    लोगों का कहना है कि तंग गलियों में तेज रफ्तार कार आया। उक्त कार चालक पीछे एक्सीडेंट करने के बाद पहुंचा। व्यक्ति ने कहा कि वह पिछले आधा घंटे से कार चालक का पीछा कर रहे थे। इस दौरान उन्हें भी टक्कर मारने की कोशिश की। लेकिन गुरु नानक पुरा फाटक बंद होने के कारण कार चालक गाड़ी भगाने में नाकाम रहा। जिसके बाद लोगों की मदद से कार चालक को काबू कर लिया गया। कार चालक को गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि कार चालक ने कोई नशा किया हुआ है। कार चालक की गाड़ी पर आर्मी का स्टिकर लगा हुआ है और गाड़ी दिल्ली नंबर की है।

    घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि जेसी रिसोर्ट के पास कार काफी तेज चलाकर निकला। इस दौरान कई वाहनोंं को टक्कर मारता हुआ तंग इलाके में पहुंच गया। घटना के दौरान कार चालक की गाड़ी भी पैंक्चर हो गई, लेकिन कार चालक फिर भी गाड़ी भगाता रहा। वहीं दूसरी ओर कार चालक अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। कार चालक का कहना हैकि वह ऑन ड्यूटी है और काफी समय से उनके पीछे कुछ बाइक सवार लगे हुए थे। कार चालक ने कहा कि उसने किसी वाहन को टक्कर नहीं मारी और कोई एक्सीडेंट नहीं किया है, बल्कि बाइक चालकों ने उसकी कार पर पत्थर मारे।

  • बांग्लादेश में 500 ​​टका के कर्ज़ को लेकर 21 वर्षीय हिंदू नौजवान का कत्ल

    बांग्लादेश में 500 ​​टका के कर्ज़ को लेकर 21 वर्षीय हिंदू नौजवान का कत्ल

    ढाका: बांग्लादेश में हिन्दुओं को लेकर लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल, वहां पर हिन्दुओं की मौत को लेकर आए दिन खबरें सामने आ रही है। वहीं अब एक और हिंदू युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जॉय महापात्रो निवासी गांव भांगडोहर, जिला सुनामगंज के रूप में हुई है। जॉय महापात्रा की मौत के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।

    परिवार का दावा है कि 500 ​​टका के कर्ज़ को लेकर स्थानीय दुकानदार अमीरुल इस्लाम ने उनके साथ मारपीट की और सबके सामने बेइज्ज़त किया, जिसके बाद उन्होंने ज़हर खा लिया। परिवार के सदस्यों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जॉय ने बुरहानपुर गांव के अमीरुल इस्लाम से 5,500 टका में एक मोबाइल फोन खरीदा था। उन्होंने 2,000 टका पहले ही दे दिए थे और बाकी रकम 500 टका की साप्ताहिक किस्तों में देनी थी।

    जॉय नियमित रूप से पैसे दे रहे थे, लेकिन बताया जाता है कि वह आखिरी 500 टका की किस्त देने में पीछे रह गए थे। जॉय के चचेरे भाई अयान दास ने बताया, “गुरुवार शाम को, जॉय पैसे देने के लिए अमीरुल इस्लाम की दुकान पर गया था। दुकानदार अमीरुल इस्लाम ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे गालियां दीं और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस घटना के बाद, जॉय उसी दुकान से चूहे मारने का ज़हर खरीदकर घर लौट आया।”

  • युवाओं को गांव में ही रोजगार: मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से बढ़ी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

    युवाओं को गांव में ही रोजगार: मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से बढ़ी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

    शिमला: देश में ‘फल राज्य’ के रूप में अपनी पहचान कायम करने वाले हिमाचल प्रदेश में अब ‘नीली क्रान्ति’ से किसानों के जीवन में समृद्धि आ रही है। वर्तमान राज्य सरकार ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के ध्येय के साथ अनेक क्षेत्रों में नवाचार प्रयास किए और मत्स्य क्षेत्र में इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मछली पालकों के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना वरदान साबित हो रही है।

    युवाओं को गांव में ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 में शुरू की गई इस योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। राज्य में वर्ष 2022-23 में 17,000 मीट्रिक टन मछली उत्पादन दर्ज किया गया था। वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर लगभग 19,000 मीट्रिक टन हो गया है। गोविंद सागर, पोंग डैम और कोल डैम जैसे जलाशयों में बढ़ते मछली उत्पादन ने यह साबित किया है कि आधुनिक प्रबंधन और लोगों की भागीदारी से गांवों में ही स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। वर्तमान में यह योजना बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और चंबा में लागू की जा रही है। योजना के तहत एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को लाया गया है जिससे मत्स्य क्षेत्र में संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कहना है कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश की विकास यात्रा में उन्हें साझेदार बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना के तहत युवाओं को कार्प मछली पालन के लिए 12.40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत तय की गई है, जिसके लिए सरकार द्वारा 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इससे छोटे और सीमांत मछली पालकों का आर्थिक बोझ कम हो रहा है।

    योजना के तहत छोटे मछली पालकों के 500 वर्ग मीटर की इकाई के लिए भी सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार आधुनिक बू्रड बैंक भी स्थापित कर रही है। जिला सोलन के नालागढ़ में कार्प मछली ब्रूड बैंक और पतलीकूहल में ट्राउट मछली बू्रड बैंक स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्रूड बैंक को लगभग पांच करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित किया जा रहा है। इससे किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज मिलेंगे। वित्त वर्ष 2025-26 में भी इस योजना के तहत 5 हेक्टेयर क्षेत्र में नए मछली तालाब बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए 50 लाख रुपये का बजट रखा गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार गांव-देहात में ही लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा कर उनके जीवन में खुशहाली ला रही है। सरकार की मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से राज्य में मत्स्य क्रान्ति आ रही है जिससे मछली पालन से जुड़े 20,000 से अधिक परिवारों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है।

  • भारतीय खिलाड़ी Shreyas Iyer पर कुत्ते ने किया हमला, देखें वीडियो

    भारतीय खिलाड़ी Shreyas Iyer पर कुत्ते ने किया हमला, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारत की टीम में संभावित श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है। वहीं टीम की वापसी के दौरान से कुछ ही दिन पहले एक बड़े हादसे से वह बाल-बाल बचे। दरअसल, श्रेयस अक्टूबर में लगी स्प्लींन की चोट के कारण 2 महीने तक मैदान से बाहर थे, लेकिन जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे सीरीज़ में वापसी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस एयरपोर्ट पर एक फैन के कुत्ते को सहलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुत्ता उन्हें लगभग काट ही लेता। वीडियो में, श्रेयस को पहले फैंस के लिए ऑटोग्राफ साइन करते देखा जा सकता है, जिसके बाद उनकी मुलाकात एक ऐसे फैन से हुई जिसके पास एक प्यारा सा सफेद कुत्ता था। हालांकि, कुत्ते को सहलाने की श्रेयस की कोशिश लगभग नाकाम हो गई क्योंकि कुत्ता उन्हें काटने ही वाला था, और उन्हें तुरंत अपने हाथ पीछे खींचने पड़े, जबकि फैन ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की। किस्मत से, श्रेयस मुस्कुराते हुए वहां से चले गए। इस बीच, श्रेयस को 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की मंज़ूरी मिल गई है। इस महीने की शुरुआत में, जब श्रेयस को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया था, तो यह बताया गया था कि उनका खेलना उनकी फिटनेस और ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी स्प्लीन की चोट से ठीक होने के बाद बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) से मिलने वाली मंज़ूरी पर निर्भर करेगा। श्रेयस ने चल रही विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी की और अब तक दो मैच खेलने के बाद वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे के लिए मज़बूत दिख रहे हैं। वह फिलहाल भारत के वनडे उप-कप्तान हैं और अक्टूबर में सिडनी में तीसरे वनडे के दौरान एक शानदार डाइविंग कैच लेते समय उन्हें स्प्लीन में चोट लग गई थी। मैच के बाद, उन्हें अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और बाद के टेस्ट में पता चला कि उन्हें स्प्लीन में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे।
  • Punjab News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार की तरफ से ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे “युद्ध नशे के विरुद्ध” कैंपेन के तहत, आज प्रशासन ने प्रेम नगर इलाके में एक ड्रग तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाकर घर की इमारत गिरा दी गई। इस मौके पर एसपी राजिंदर शर्मा, डीएसपी सिटी जगदीश अत्री, नायब तहसीलदार नवदीप सिंह और कॉर्पोरेशन के अधिकारियों समेत कई एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रग तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    जिस ड्रग तस्कर पर यह कार्रवाई की गई है, उस पर पंजाब ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में भी कई केस दर्ज हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी राजिंदर शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे कैंपेन “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत प्रेम नगर में एक ड्रग स्मगलर और आर्म्स एक्ट के मामलों में नामजद एक आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई है।

    उन्होंने बताया कि इस ड्रग स्मगलर के खिलाफ पठानकोट और हिमाचल प्रदेश में कुल 7 क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिसके बाद सरकार के आदेश पर कानून के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्य को ड्रग फ्री बनाने के लिए पूरे पंजाब में ड्रग स्मगलरों के खिलाफ यह खास कैंपेन चलाया जा रहा है।

  • Punjab News: 85 लाख के गबन के मामले में DC का एक्शन, सरपंच को किया Suspend

    Punjab News: 85 लाख के गबन के मामले में DC का एक्शन, सरपंच को किया Suspend

    तरनतारन: विधानसभा हल्का खडूर साहिब अंतर्गत आते गांव चोहला साहिब के सरपंच पर ग्रांटों में से 85 लाख का गबन करने और रिकॉर्ड को नष्ट करने के कथित आरोपों के चलते निलंबित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि निलंबित सरपंच अब पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेगा। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गांव चोहला साहिब को 15वां वित्त आयोग और एमपी लैंड योजना के तहत साल 2022 से अब तक 89,50,806 रुपए की ग्रांट प्राप्त हुई थी।

    इस ग्रांट में से 86,16,717 रुपए निकाल लिए गए और अब 3,34,089 रुपए बकाया राशि पंचायत के खाते में पड़ी है। बताया गया है कि सरपंच केवल कृष्ण और पंचायत सचिव जसपाल सिंह द्वारा ग्रांट खर्च करने से पहले कोई तकनीकी मंजूरी नहीं ली गई और पंचायत सचिव द्वारा यह भी लिखित रूप में स्वीकार किया गया कि ग्राम पंचायत में केवल 10 लाख रुपए का ही कार्य हुआ है। डिप्टी कमिश्नर तरनतारन द्वारा जारी किए गए उक्त आदेशों में कहा गया है कि बार-बार रिकॉर्ड तलब करने के बावजूद सरपंच और पंचायत सचिव रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए।

    जिससे यह स्पष्ट होता है कि ग्राम पंचायत में केवल 10 लाख रुपए का ही काम किया गया और 85,16,717 रुपए का काम पंचायत के खाते से ग्रांट निकालने के बाद कराया नहीं गया तथा रिकॉर्ड को भी नष्ट कर दिया गया है। इस प्रकार सरपंच ने अपने पद का दुरुपयोग किया और पंचायत को वित्तीय नुकसान पहुंचाया। अतः पंचायत राज एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सरपंच केवल कृष्ण को उनके पद से निलंबित किया गया है और अब वे पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेंगे।

  • वरनोह गांव में दो सौ किलोवाट का ट्रांसफॉर्म लगाकर कम वोल्टेज की समस्या का किया समाधान: विवेक शर्मा

    वरनोह गांव में दो सौ किलोवाट का ट्रांसफॉर्म लगाकर कम वोल्टेज की समस्या का किया समाधान: विवेक शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत वरनोह गांव में लंबे समय से चली आ रही विद्युत की कम वोल्टेज की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। विधायक विवेक शर्मा के विशेष प्रयासों से गांव में सौ–सौ किलोवाट क्षमता के दो बड़े विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस महत्व पूर्ण कार्य से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हुई है और ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

    गांव वरनोह में बीते कई वर्षों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। विशेषकर गर्मियों के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती थी। किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर पाते थे। बच्चों की पढ़ाई, व्यापारिक गतिविधियां और घरेलू कार्य सभी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया गया था।

    विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाना उनका संकल्प है। मेरा कुटलैहड़, मेरा परिवार के भाव के साथ वे क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और कुटलैहड़ बन रहा विकास का मॉडल का नारा धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है।

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से ASI की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से ASI की मौत, देखें वीडियो

    रोपड़ः जिले के अधीन आते घनौली में सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। मृतक एएसआई की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है और वह नंगल क्षेत्र के गांव बरारी के निवासी थे। दरअसल, एएसआई सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एएसआई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक पुलिस कर्मचारी घनौली पुलिस चौकी पर तैनात थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) राजपाल ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। चालक ने न तो वाहन रोका और न ही घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी/वीडियो फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है। डीएसपी ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में थाना घनौली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।