Blog

  • Punjab News: किसान नेता Jagjit Dallewal ने ठुकराई केंद्रीय मंत्री की अपील, किया ये ऐलान, देखें Video

    Punjab News: किसान नेता Jagjit Dallewal ने ठुकराई केंद्रीय मंत्री की अपील, किया ये ऐलान, देखें Video

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ मीटिंग का न्योता दे रही है और दूसरी तरफ रात में किसान मोर्चों पर बल प्रयोग कर रही है।

    वहीं दूसरी और डल्लेवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान की अपील को खारिज कर दिया है। मंत्री ने उनसे 4 मई की मीटिंग में किसानी मसलों के समाधान का आश्वासन देते हुए मरण व्रत खत्म करने को कहा था। किसान नेता ने कहा कि पहले भी मीटिंग के बाद वादाखिलाफी की गई थी, इसलिए अब उन्हें भरोसा नहीं हैं।

    महापंचायत से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे डल्लेवाल ने मखीजा मोर्चे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और अखंड जोत बंद करने वालों को सजा की मांग की। डल्लेवाल ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं उन्होंने मरणव्रत जारी रखने की भी बात कही।

  • Punjab News : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आमरण अनशन को लेकर किया ऐलान

    Punjab News : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आमरण अनशन को लेकर किया ऐलान

    खन्ना : संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने करीब 131 दिन बाद अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है। वह किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर थे।  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने विचार-विमर्श के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। रविवार को फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया।

    डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर आमरण अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 को अनशन शुरू किया था। 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत अन्य किसानों को हिरासत में लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर खाली करा लिए थे। पुलिस ने डल्लेवाल को पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 3 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।

  • Jalandhar News: Pastor Bajinder को लेकर चर्च मिनिस्ट्री के स्पोर्ट्स पर्सन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Pastor Bajinder को लेकर चर्च मिनिस्ट्री के स्पोर्ट्स पर्सन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब की Glory & Wisdom चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ 2018 में मामला दर्ज हुआ था और 28 मार्च 2025 को उनको दोषी करार देकर 1 अप्रैल को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिसे लेकर चर्च मिनिस्ट्री के स्पोर्ट्स पर्सन सुरजीत थापर ने बयान देते हुए कहा कि अदालत ने सबूत के आधार पर उनको सजा नहीं सुनाई है बल्कि एक तरफा फैसला किया है। वही सुरजीत थापर को जब अदालत के दिए गए फैसले को लेकर सवाल किए गए तो वह सवालों से कतराते और गलत जवाब देते अपना पक्ष सुनाते रहे।

    मीडिया ने जब सुरजीत थापर का इंटरव्यू किया तो सूजी थापर मीडिया ट्रायल को लेकर बार-बार बात बोलते नजर आए जबकि उनसे कैसे और अदालत के फैसले को लेकर सवाल किए गए तो वह सही जवाब नहीं दे पाए। वही सुजीत थप्पड़ ने माननीय हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को इस केस को लेकर संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पास्टर के खिलाफ अदालत का फैसला सही नहीं है और इस फैसले को लेकर वह हाई कोर्ट जाएंगे।

  • Jalandhar News : PUNBUS और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल पर यूनियन प्रधान का आया बयान

    Jalandhar News : PUNBUS और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल पर यूनियन प्रधान का आया बयान

    जालंधर,ens : पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होने वाली हड़ताल रद्द कर दी गई है। यूनियन नेताओं ने राज्य के परिवहन मंत्री के साथ बैठक की। बैठक में यूनियन के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल का आह्वान वापिस ले लिया गया। इस बारे में जानकारी यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने दी।

    यूनियन की राज्य कमेटी के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में परिवहन नीति लाने और किलोमीटर स्कीम बसों को रद्द करने, पीआरटीसी और पनबस ठेका कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह लाभ और वेतन देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई और यूनियन के पक्ष में फैसला सकारात्मक आने पर हड़ताल वापिस ले ली गई।

    मंत्री ने जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते हड़ताल स्थगित कर दी गई।जानकारी के अनुसार बुधवार यानी 9 अप्रैल को यूनियन के कर्मचारी पंजाब के वित्त मंत्री और एडवोकेट जनरल के साथ एक मीटिंग भी करेंगे। 9 अप्रैल की मीटिंग के बाद यूनियन द्वारा आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

  • Punjab News: बेसहारा पशु बने हादसे का कारण, मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बेसहारा पशु बने हादसे का कारण, मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : आवारा पशुओं के वजह से आए दिन हादसे होने की खबरे सामने आती रहती है। प्रशासन की कोशिशों की बावजूद इन हादसों मेें बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक कार के सामने दो बेसहारा पशु आ गए, जिससे कार  उनसे टकरा गई। इस हादसे में बेसहारा दो पशुओं की मौत हो गई।

    हादसा जलालाबाद में हाईवे पर हुआ है। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार चालक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार नई स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर दो लोग अबोहर की तरफ से आ रहे थे l वह जब जलालाबाद में पहुंचे तो जलालाबाद फाजिल्का हाईवे पर अचानक गाड़ी के आगे दो बेसहारा पशु आ गए, जिनके साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में दोनों पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोरदार टक्कर के चलते गाड़ी के एयरबैग खुल गए और गाड़ी सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
  • Punjab Police में बड़े स्तर पर फेरबदल, 162 IPS/PPS अधिकारियों के हुए तबादले

    Punjab Police में बड़े स्तर पर फेरबदल, 162 IPS/PPS अधिकारियों के हुए तबादले

    चंडीगढ़: राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस मे बड़े स्तर पर तबादले किये है। सरकार द्वारा जारी की गई सूची मे 162 IPS/PPS अधिकारियो के नाम शामिल है। निचे दी गई लिस्ट मे पुलिस अधिकारियों के नाम और ट्रांसफर की जानकारी मौजूद है।

  • बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति को मारी गोली, एक गिरफ्तार

    बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति को मारी गोली, एक गिरफ्तार

    पलामूः जिले से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में बिहार से आए 2 अपराधियों ने एक दंपती पर गोलियां चला दी। हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए। घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब रामा सिंह (50) अपनी पत्नी बबीता देवी (45) के साथ खाना खाने के लिए बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने घर में घुसकर गोली चला दी।

    गोली बबीता देवी को लगी। आरोपी के भागने पर रामा सिंह ने पीछा किया। इस पर अपराधी ने रामा सिंह को भी गोली मार दी, जो उनके कंधे के पास लगी। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया जिसकी पहचान सलेमपुर निवासी रौशन पासवान के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी राजा पासवान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल दंपती को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में बबीता देवी को रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है।

    जानकारी देते रामा सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उनके बेटे नंदन सिंह का गांव के पन्ना सिंह के साथ लकड़ी का व्यवसाय था। पन्ना सिंह ने गया के अपराधियों से नंदन की पिटाई करवाकर उसे कंडा घाटी में फेंक दिया था। कुछ दिन पहले भी पन्ना सिंह ने पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बाबा साहिब की प्रतिमा पर लगा ग्लास टूटा, लोगों में रोष, देखें Video

    Punjab News: बाबा साहिब की प्रतिमा पर लगा ग्लास टूटा, लोगों में रोष, देखें Video

    लुधियानाः पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्व अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन अपनी गलत हरकतों के चलते वह राज्य की खुशहाली को बर्बाद करने की कोशिश करते नजर आते है जिसे निपटने के लिए लोग भी अपना सहयोग दे रहे हैं और इन मुद्दों को समझदारी से निपट रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर लुधियाना के जगराओं में चुंगी नंबर 5 से सामने आया है जहां, पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने निशाना बनाया है।

    घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी जसज्योत सिंह और थाना सिटी इंचार्ज वरिंदर सिंह उप्पल तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रतिमा के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना सिटी इंचार्ज वरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जानकारी मुताबिक, शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे के बाद कुछ शरारती तत्व ने जगराओं में चुंगी नंबर 5 के पास बने बाबा साहिब डा. बीआर आंबेडकर को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने सड़क से पत्थर उठाकर प्रतिमा की पीठ की तरफ से शीशा तोड़ दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी जसज्योत सिंह और थाना सिटी इंचार्ज वरिंदर सिंह उप्पल ने मामले को शांत करवाया। इलाकावासियों ने मामले को लेकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि टूटे शीशे को तुरंत बदला जा रहा है।

  • Punjab News: शर्मनाक घटना, महिला को खंभे से बांधकर किया बेइज्जत, देखें वीडियो

    Punjab News: शर्मनाक घटना, महिला को खंभे से बांधकर किया बेइज्जत, देखें वीडियो

    राजपुराः गांव जनसुआ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव के कुछ लोगों द्वारा एक महिला को खंभे से बांधकर बेइज्जत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला को खंभे से बांधकर बेइज्जत किया गया, उस पर आरोप था कि उसके बेटे ने गांव की पड़ोसन, जो कि दो बच्चों की मां है और शादीशुदा है, को घर से भगा ले जाने में भूमिका निभाई। महिला को करीब साढ़े 4 घंटे बिजली के पोल के साथ बांधकर रखा।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को लोगों से छुड़वाया। महिला को राजपुरा सिविल अस्पताल से राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला आशा देवी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • Jalandhar News: युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः कैंट के अधीन पड़ते दीप नगर में पिछले दिनी 2 पक्षों में झड़प हो गई थी। झड़प में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका जोहल अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने इंसाफ की मांग को लेकर तल्हण रोड पर चक्का जाम कर दिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

    10 से 12 नौजावनों ने उनके बेटे को घेरकर हमला किया था। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया था। मामले में पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने 2 युवकों को ही गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों पर पुलिस किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी सरेआम शहर में घूर रहे है। धरने में बसपा नेता बलविंदर भी मौके पर पहुंचे।

    धरने की सूचना मिलते ही एसपी-1 बीएस लुबाणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार को 3 दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिवार ने धरना हटा दिया है। परिवार ने चेतावनी दी की अगर तीन दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह दोबारा पूरा कैंट क्षेत्र जाम करेंगे। आरोप लगाते कहा कि एक युवक मनीष ब्राह्मण जिसकी मां पुलिस मुलाजिम है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।