Blog

  • Jalandhar: New Ruby Hospital पर मरीज के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: New Ruby Hospital पर मरीज के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: न्यू रूबी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि टांग का ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल के साथ 1.20 लाख का पैकेज किया था। जब ऑपरेशन हो गया तो अस्पताल द्वारा 50 से 60 हजार रुपए अधिक बना दिए गए। जिसमें कमरे के किराये सहित अन्य चीजों के पैसे जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह अमृतसर के रहने वाले है और वह पिछले 3 साल से इसी अस्पताल में अपनी माता दर्शन कौर का ईलाज करवा रहे है। उन्होंने कहा कि माता की टांग के ऑपरेशन के लिए अस्पताल के डॉक्टर द्वारा 1.20 लाख रुपए के पैकेज की बात की गई थी। उन्होंने आरोप लगाए है कि माता की टांग के ऑपरेशन हो जाने के बाद अब अस्पताल के प्रंबंधकों द्वारा 50 से 60 हजार रुपए ओर मांगे जा रहे है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी माता को कई गंभीर बीमारियां है। उन्होंने कहा कि न्यू रूबी अस्पताल से ही पहले उनकी माता के पेस मेकर पड़ा चुका है। पीड़िता ने कहा कि उस दौरान माता को बोन का फैक्चर हुआ था। पीड़ित परिवार का कहना है कि टांग के ऑपरेशन के लिए उन्हें अमृतसर के डॉक्टरों ने 65 हजार में ईलाज करने के लिए कहा था। पीड़िता का आरोप है कि माता के पेस मेकर पड़े होने के चलते उन्होंने टांग का ऑपरेशन अमृतसर से नहीं करवाया बल्कि इसी अस्पताल में पहले से माता के ईलाज होने के चलते वह दोबारा उन्हें न्यू रूबी अस्पताल में लेकर आए है। उन्होंने कहा पहले पैकेज की उनकी डॉक्टर के साथ बात हुई थी, लेकिन अब डॉक्टर उन्हें कमरे का किराया, आईसीयू का किराया सहित अन्य चार्ज लगाते हुए 50 से 60 हजार रुपए देने के लिए कह रहे है।

    पीड़िता ने कहा कि कुछ दवाईयां वह बाहर से लेकर आए जो कि अस्पताल से आधे दामों में मिली है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर से अपील कर रहे है कि इस पैकेज में ही सब क्लीयर कर दें। लेकिन अब अस्पताल कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि जो 50 से 60 हजार रुपए बने है वह दे दें और मरीज को ले जाए। पीड़िता ने कहा कि अभी तक मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा। वहीं इस मामले को लेकर अस्पताल के कर्मियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अगर डॉक्टर या अस्पताल कर्मी इस मामले में कोई बयान देते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ ऊना का जवान

    आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ ऊना का जवान

    सीएम ने जताया शोक

    ऊना/ सुशील पंडित : श्रीनगर के समीप आतंकवादियों के साथ बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के सेना के जवान नायक (गनर) दिलावर खान शहीद हो गए। बंगाणा के घरवासड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय दिलावर की पार्थिव देह गुरुवार 25 जुलाई को दोपहर बाद करीब 2 बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

    सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ले. कर्नल(रि.) एस. के. कालिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार (25 जुलाई) को शहीद दिलावर खान के पैतृक गांव घरवासड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि से उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

    बता दें, मार्च, 1996 को जन्मे दिलावर 20 दिसंबर 2014 को सेना में भर्ती हुए थे।

    सीएम ने जताया शोक

    वीर सैनिक दिलावर खान की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सारी कैबिनेट, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि  सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने प्रदेश का बेटा खोया है। भारत माता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

  • Jalandhar: Amritpal Singh के भाई और साथी को कोर्ट से मिली राहत

    Jalandhar: Amritpal Singh के भाई और साथी को कोर्ट से मिली राहत

    जालंधर, ENS: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह और उसके साथी लवप्रीत पुत्र को कुछ दिन पहले देहात पुलिस ने 4 ग्राम आइस के साथ काबू किया था। हालांकि इस मामले को लेकर अमृतपाल के परिवार और वकील ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान अमृतपाल सिंह के भाई और उसके साथ को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

    यह है मामला

    एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि 4 ग्राम आइस के मामले में कि इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा था कि शाम को गश्त के दौरान पुलिस को फिल्लौर में नेशनल हाईवे के किनारे एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी मिली। इस क्रेटा गाड़ी के शीशे भी काले कर दिए गए थे, जिसके चलते शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें बैठे लोगों से 4 ग्राम आइस बरामद हुई। इस दौरान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ ​​हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह निवासी जल्लूपुर खेड़ा थाना खिलजियां को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 4 ग्राम आइस, वेइंग स्केल, लाइटर आदि भी बरामद हुआ। गुरप्रीत सिंह के पास से 2 फोन बरामद हुए थे।
  • Phagwara: Car सवार युवकों ने Cosmo Hyundai Agency के कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    Phagwara: Car सवार युवकों ने Cosmo Hyundai Agency के कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : जीटी रोड पर स्थित हुंडई शोरूम के कर्मचारियों का कार सवार युवकों के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार सवार युवकों ने कुछ दिन पहले ही नई कार ली थी, उस कार का एक्सीडेंट होने के कारण एस्टीमेट लगवाने के लिए आए थे।

    एजेंसी के कर्मचारियों को जल्दी एस्टीमेट लगा कर जल्दी क्लेम करवाने को कह रहे थे। एजेंसी के कर्मचारियों ने उनको कुछ देर रुकने के लिए कहा। जिसके बाद कार सवार युवक जल्दी से अपनी कार को वर्कशॉप से बाहर निकलने लगे और बाहर खड़ी कार में अपनी कार को मार दिया। जिससे एजेंसी वालों ने एतराज जाहिर किया।

    कार चालक युवक एजेंसी के कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने लगे और कृपाण निकाल कर एजेंसी कर्मचारियों पर हमला करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार सवार युवकों को राउंडअप कर उनको थाना ले गई।

  • Jalandhar: PM Modi के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली मीटिंग का CM Mann ने किया बायकॉट, देखें वीडियो

    Jalandhar: PM Modi के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली मीटिंग का CM Mann ने किया बायकॉट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए चुनाव के दौरान सीएम भगवंत मान ने जालंधर में सप्ताह में 2 दिन महानगर में रहने का वादा किया था। इस दौरान दोआबे और माझे के लोगों की समस्याएं सुनने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि इस वादे को पूरा करते हुए वह जालंधर दौरे पर आए हुए है। बीते दिन उन्होंने वालंटियर से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने दोआबा और माझे के डिप्टी कमिश्नर सहित कई सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। उन्होंने कहा कि 3 महीने से चुनाव आयोग द्वारा कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ था, जिसके चलते लोगों के काफी काम पेडिंग पड़े हुए थे, जोकि बीते दिन पूरे किए गए।


    उन्होंने कहा कि बाकी 5 दिनों में जब वह जालंधर में नहीं होंगे तो उस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम मान ने कहा कि देश को आजाद करने में सबसे अहम योगदान पंजाब का रहा है। पंजाब के लोगों ने कुर्बानियां दी है और किसानों ने देश को इतना अनाज भंडार दे दिया कि अब कुछ फसलों में से दालों को विदेश भेजना शुरू कर दिया है। सीएम मान ने कहा कि वह अब कई सालों से सेफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उस पंजाब को कोई स्पेशल दर्ज मिलना चाहिए था, लेकिन जो पंजाब का हक वह भी उन्हें नहीं मिल रहा। सीएम मान ने कहा कि 27 को पीएम मोदी से सभी राज्यों को मुख्यमंत्रियों को बुलाया है।

    सीएम मान ने कहा कि लेकिन वह इस न्यौते का बॉयकाट कर रहे है। केंद्र पर हमला करते हुए सीएम मान ने कहा केंद्र हमारा भारी मात्रा में पैसा रोककर बैठा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाए है कि जब कटौती करनी होती है तो पंजाब के पैसे की कटौती कर ली जाती है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलकर नीति आयोग की बैठक का बायकॉट करने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि वे इस मामले में INDI एलायंस के साथ हैं। सभी मुख्यमंत्रियों ने बैठक में ना जाने का फैसला किया है और वे भी इसे पूरा करेंगे। सीएम मान ने कहा कि वे नीति अयोग की बैठक में जाकर क्या करेंगे। पहले भी वे गए थे, एक रुपया नहीं देते। इसलिए इंडिया एलायंस ने जो फैसला किया है, हम बायकॉट करेंगे। बजट में भी कितना बड़ा हंगामा हुआ, कि ये कुर्सी बचाओ बजट है। सीएम मान ने आरोप लगाए हैकि बजट में पंजाब नाम का शब्द भी नहीं बोला गया।

    वहीं सीएम मान ने कहा कि पठानकोट में हुए हमले के दौरान केंद्र ने साढ़े 7 करोड़ रुपए पैरामिलट्री फोर्स को भेजना का खर्चा पंजाब पर डाल दिया गया। जिसको लेकर सीएम मान ने कहा कि वह इस मामले को लेकर राजनाथ से मिले और एमपी के खातों से पैसों की कटौती करने की उन्होंने अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब के बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों की सैलेरी की कटौती भी पंजाब से हो रही है। सीएम मान ने कहा कि 10 हजार करोड़ रुपए पंजाब का रोका जा चुका है।

  • Jalandhar: विवादों में घिरा Kingdom Consultants Immigration, लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें Live

    Jalandhar: विवादों में घिरा Kingdom Consultants Immigration, लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: गढ़ा में स्थित ताज होटल के पास Kingdom Consultants Immigration पर लाखों की ठगी के आरोप लगे है। इस दौरान इमिग्रेशन में पीड़ित और कर्मियों में हंगामा भी हुआ है। जिसके बाद इमिग्रेशन के कर्मियों द्वारा पुलिस को दफ्तर में हंगामा होने की शिकायत दी। वहीं पीड़ित ने इमिग्रेशन द्वारा लाखों की ठगी के आरोप लगाए है। दरअसल, कनाडा में स्टडी वीजा के नाम पर लड़की और लड़के के साथ ठगी के आरोप लगे है।

    लड़की के भाई सैम ने बताया कि उसकी बहन को इमिग्रेशन के कर्मियों ने 6 लाख रुपए में कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजने का कहा था। पीड़ित ने कहा कि ढाई माह हो गए है, लेकिन ना तो इमिग्रेशन के कर्मियों ने वीजा दिया है और ना ही उनके पैसे लौटाए है। वहीं दूसरे पीड़ित साहिल ने बताया कि उसने कनाडा स्टडी वीजा के लिए 8 लाख रुपए इमिग्रेशन कर्मियों को दिए थे।

    पीड़ित ने कहा कि 2 माह हो गए है उसे भी ना तो वीजा मिला है और ना ही पैसे लौटाए गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पीड़ितों को थाने में शिकायत करने के लिए ले गई है। जहां पुलिस ने दोनों पीड़ितों को लिखित में शिकायत देने के लिए कहा है। वहीं पुलिस ने इमिग्रेशन के संचालक को भी इस मामले में बुलाया है।

  • Punjab: हथियार के बल पर कौंसिल प्रधान से 2.09 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab: हथियार के बल पर कौंसिल प्रधान से 2.09 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः जिले की भुच्चो मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हथियारों के बल लुटेरों ने कौंसिल प्रधान को निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरे कौंसिल प्रधान जोनी बांसल से 2.09 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगेे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया कि जा रहा है कि भुच्चो कैंचिया रोड पर कार में सवार होकर आए 4 लुटेरे आए और तेजधार हथियार के बल पर कौंसिल प्रधान से 2 लाख 9 हजार की नगदी सहित और 2 फोन लूटकर फरार हो गए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जोनी बांसल ने बताया कि उनकी आदेश अस्पताल के नजदीक एक दुकान है। वह दुकान बंद करके एक्टिवा से भुच्चो मंडी अपने घर लौट रहे थे। भुच्चो कैंचियां रोड पर एक कार में आए चार आरोपियों ने कार उनकी एक्टिवा के आगे लगा दी, जिससे उन्हें रुकना पड़ा। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे सबकुछ चुपचाप उन्हें सौंपने को कहा।

    लुटेरों ने पहले उसकी जेब में रखे 9 हजार रुपये और 2 मोबाइल छीन लिए, फिर एक आरोपी ने स्कूटी की डिग्गी खोल कर उसमें रखे 2 लाख रुपये भी लूट लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जोनी बांसल ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने किसी का फोन लेकर भुच्चो पुलिस चौकी इंचार्ज को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • Punjab : Auto और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर, 7 घायल, देखें वीडियो

    Punjab : Auto और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर, 7 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : लाडोवाल नजदीक एक ऑटो को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी। हादसे में 7 लोग घायल हो गए है। हादसे में ऑटो चालक, एक महिला सहित 5 बच्चियां घायल हुई। राहगीरों ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में घायलों की पहचान लुधियाना के गांव मलकपुर के रहने वाले एक परिवार के रूप में हुई।

    जोकि नकोदर में अपने अपने रिश्तेदार की बरसी से वापिस लौट रहा था। घायलों की पहचान रागिनी(15), उसकी माता सलमा, सिमरन(9), शबनम, ज्योति, प्रीत व उनके चाचा हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। मामले की सूचना थाना लाडोवाल की पुलिस को दी। घायल रागिनी ने बताया कि वह अपनी बहनों, मां व चाचा के साथ बुधवार को नकोदर में अपने नाना की बरसी पर चाचा के ऑटो में गई थी।

    वीरवार की सुबह सभी वापिस घर के लिए ऑटो में बैठ कर निकले। जहां रास्ते में लाडोवाल पुल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे उनके ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क के बीचो-बीच पलट गया। हादसे के बाद राहगीरो ने एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी Pickup, एक की मौ’त

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरी Pickup, एक की मौ’त

    चंबा : भरमौर के होली नयाग्राम मार्ग पर पिकअप का गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कबाड़ से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई।दुर्घटना के वक्त पिकअप से छलांग लगाने के कारण दो अन्य लोग बाल-बाल बचे है।

    मृतक चालक की पहचान बॉबी निवासी रुणकोठी के तौर पर हुई है। चालक बॉबी की 2 वर्ष पहले ही शादी हुई है और उसका एक बेटा है। जानकारी के अनुसार एक पिकअप कबाड़ लोड करके नयाग्राम से चंबा की तरफ जा रही थी। कुलेठ घार में चढ़ाई होने पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में चालक की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

  • संसद में आमने-सामने हुए Channi और Ravneet Bittu, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    संसद में आमने-सामने हुए Channi और Ravneet Bittu, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः संसद में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों में सासंद में काफी ज्यादा नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल, संसद में बिट्टू और चन्नी की तकरार को लेकर पक्ष-विपक्ष के सदस्य आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। इस भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। बिट्टू ने चन्नी को पंजाब का सबसे करप्ट आदमी बताया और जमकर निशाना साधा।

    वहीं बजट पर चर्चा के दौरान चन्नी ने बिट्टू को लेकर निजी टिप्पणी कर दी। बिट्टू की टिप्पणी पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बिट्टूजी, आपके दादा (बेअंत सिंह) शहीद हो गए थे, लेकिन उनकी मृत्यु उसी दिन हुई, जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी थी।

    इस पर भड़के बिट्टू ने कहा कि मेरे दादाजी सरदार बेअंत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी, कांग्रेस के लिए नहीं दी और ये, इस चन्नी की, ये गरीबी की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब से सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। हजारो करोड़ का मालिक ये चरणजीत चन्नी है।