Blog

  • हरोली में डिजिट साक्षरता पर जागरूकता शिविर आयोजित

    हरोली में डिजिट साक्षरता पर जागरूकता शिविर आयोजित

    साइबर क्राइम, सोशल मीडिया और फेक न्यूज़ बारे जागरूक किए लोग


    ऊना/ सुशील पंडित :
    हरोली के कौशल विकास केंद्र पालकवाह में आज एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में डिजिट साक्षरता पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में साइबर क्राइम, फेक न्यूज़, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन सुरक्षा, ई-सर्विसिज़, ऑनलाईन बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए डिजिट प्लेटफॉर्मों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    शिविर में एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रचलन बढ़ रहा है वैसे-वैस लोग भी इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार होते जा रहे हैं। हर रोज किसी न किसी रूप में सुनते हैं कि किसी ने गवाए 50000 या एटीएम का पिन बदलकर उड़ाए हजारों रुपए। उन्होंने कहा यह जिस भी कारण हो रहा है उसमें कहीं न कहीं हमारी भी गलती है कि हम लालच में आकर अपने निजी जानकारी दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं। जिस कारण दिन प्रतिदिन यह अपराध बढ़ता जा रहा है। इस अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है कि जन-जन को साइबर क्राइम के बारे में संदेश दिया जाए और इससे बचने के सुझाव लोगों तक पहुंच जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइबर के बारे में जागरूक रहे और और इससे बचें।

    शिविर में उपस्थित लोगों को साईबर क्राइम बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करके ऑनलाइन निजी जानकारी को प्राप्त करते हैं। और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं उसी को साइबर क्राइम कहते हैं। इसके माध्यम से वह किसी भी यूजर की पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल, आधार डिटेल को चोरी करते हैं तथा उसके बाद साइबर क्राइम करते हैं।

    साइबर क्राइम से कैसे बचे
    किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर न करें। अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन को ऑनलाइन पब्लिश करने से बचना चाहिए। किसी भी सॉफ्टवेयर या ऐप को डाउनलोड करने से पहले अच्छे से कंफर्म कर लें कि वह सही है या कोई फेक ऐप तो नहीं है। किसी भी ऑनलाइन स्कीम जिसमें पैसे जीतने और प्राइज़ मिलने की बात हो तो उसके लालच में न आएं।

    साइबर क्राइम होने के बाद क्या करें
    अगर किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो वह सबसे पहले 1930 नंबर डायल करके कॉल करें और वहां पर शिकायत करें तथा जिस नंबर से आपको फोन आया है वह फोन नंबर और यू डी आरआईडी जिससे अपने पैसे ट्रांसफर किए हैं तथा उसका स्क्रीनशॉट अपने पास जरूर रखें या फिर भारतीय साइबर क्राइम के फोन नंबर 1800 209 6789 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

    इस मौके पर एलडीएम पीएनबी राकेश जसवाल, डीआईओ संजीव कुमार, ई-जिला प्रबंधक साहिल शर्मा, साइबर क्राइम सैल की ओर से अनिल ठाकुर व राजन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

    शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

    ऊना/ सुशील पंडित : श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 28 आरआर के नायक दिलवर खान (28 वर्ष) को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह दोपहर करीब 2 बजे बंगाणा उपमंडल में उनके पैतृक गांव घरवासड़ा लाई गई। गांव में हर दिल गमगीन और हर आंख नम थी।

    हर आंख में थे आंसू, लेकिन दिल में भरा था गर्व

    इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम सोनू गोयल सहित भारतीय सेना, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने घरवासड़ा पहुंचकर शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. गांववासियों ने अपने वीर बेटे की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर उन्हें विदाई दी.हर आंख में आंसू थे, लेकिन दिल में गर्व भरा था। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद को सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान नमाज-ए-जनाजा अदा करके शहीद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे वातावरण में शहीद दिलवर खान के बलिदान की गूंज थी।

    विधायक ने दिया शहीद के परिवार की हरसंभव सहायता का भरोसा

    विधायक विवेक शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहकर लड़े हैं। उन्होंने कहा कि शहीद दिलवर खान के सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। प्रदेश सरकार की ओर से शहीद के परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह वादा ही नहीं, हमारा कर्तव्य है।बता दें, वर्ष 1996 में जन्मे दिलवर महज 18 साल की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे।

    उनका सपना था देश की सेवा करना, और इस सपने को पूरा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद जवान के परिवार में उनके कृषक पिता कर्मदीन, माता भोला बीबी, 1 भाई, 1 बहन, पत्नी जमीला और 3 साल का बेटा जुनैद हैं।

  • Bus और Auto में बैठकर वारदात को अंजाम देने वालीं 6 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Bus और Auto में बैठकर वारदात को अंजाम देने वालीं 6 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कुराली। जिले पुलिस ने महिला लुटेरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कुराली में बसों और ऑटो में बैठकर आभूषण लूटने का काम करता था। इस गिरोह में छह महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों में राज कौर जिला संगरूर, परमल कौर निवासी पटियाला, कर्मजीत कौर पटियाला, सोमा निवासी पटियाला, कर्मजीत कौर पटियाला व प्रकाशो पटियाला के रूप में है। पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 55 से 60 साल के बीच है। खास बात यह थी कि इनके हुलिए को देखकर कोई भी इनके लुटेरे होने का शक नहीं कर सकता था। कुराली थाने की पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 ग्राम सोने की चूड़ियां बरामद की हैं। डीएसपी खरड़-2 धर्मवीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया है।

    कुराली निवासी रुचिका गर्ग ने 23 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह बिजली बोर्ड में कार्यरत है। 19 जुलाई को वह पटियाला जा रही थी। वह कुराली के मोरिंडा रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी 5-6 महिलाओं के एक समूह ने उसे घेर लिया। जब वह एक निजी बस में चढ़ी और बस के अगले हिस्से के बाएं हिस्से का हैंडल पकड़ने लगी तो एक महिला ने उसकी कलाई पर हाथ रखा और उसकी सोने की चूड़ी काट ली।

    इस पर सिटी कुराली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई सारी महिलाएं पटियाला व संगरूर की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक सभी महिलाओं पर पहले से ही उनके उपर कई केस दर्ज हैं।

  • Jalandhar: लाइनमैन की मौत को लेकर कच्चे मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन, JE Prem पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: लाइनमैन की मौत को लेकर कच्चे मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन, JE Prem पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: वर्कशाप चौक के पास रेत करीब 2 बजे बिजली के खबे पर चढ़ा लाइनमैन को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार निवासी लम्मा पिंड चौक हरदीप नगर के रुप में हुई है। वह एक साल पहले मकसूदां बिजली घर में लाइनमैन के पद पर भर्ती हुआ था और उसकी 2 बच्चियां है। जिसमें से एक 3 माह की है और दूसरी साढ़े 3 साल की है।


    मिली जानकारी के अनुसार संजीव अभी कच्चा मुलाजिम है। वहीं संजीव की मौत को लेकर बिजली के कच्चे मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर कच्चे मुलाजिम बिजली दफ्तर शक्ति सदन के बाहर पहुंच गए है। जहां उन्होंने जेई प्रेम पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। इस दौरान मुलाजिमों ने बिजली दफ्तर शक्ति सदन के बाहर धरना लगा दिया है।

    मुलाजिमों का आरोप है कि बिजली की रिपेयरिंग से पहले उन्हें प्रेम जेई ने पीछे से लाईट बंद करने की सूचना दी थी। जिसके बाद कच्चे मुलाजिम ने रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। लेकिन बिजली पीछे से पूरी तरह से बंद नहीं की गई थी, जिसके चलते बिजली कर्मी की मौत हो गई। वहीं मुलाजिमों का आरोप है कि पक्का लाइनमैन होने के बावजूद कच्चे मुलाजिम से रिपेयरिंग करवाई गई।

    आरोप लगाए गए है कि 85 हजार सैलेरी लेने वाला लाइनमैन हैंडीकैप कालिया वहां पर सीढ़ी पकड़ कर खड़ा रहा, जबकि कच्चे मुलाजिम को रिपेयरिंग के लिए सीढ़ी पर चढ़ा दिया गया। सिविल अस्पताल में इकट्ठे हुए कच्चे मुलाजिमों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की गुहार लगाई है।

  • 53 वर्ष की आयु में मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइन करने से पहले ही हुई मौत

    53 वर्ष की आयु में मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइन करने से पहले ही हुई मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : 53 वर्ष की आयु में मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइन करने से पहले ही हुई मौत 53 वर्ष की आयु में मिली सरकारी अध्यापक की नौकरी परंतु ज्वाइन करने से पहले ही हो गई मौत, वर्षों के इंतजार के बाद 53 वर्षीय निजी स्कूल में शिक्षक राकेश कुमार को सरकारी अध्यापक की नौकरी तो मिली लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसके भाग्य में सरकारी नौकरी नहीं बल्कि कुछ और ही लिखा है।

    उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते गांव ब्रह्मपुर के राकेश कुमार को जब बैच वाइज सरकारी शिक्षक के तौर पर नियुक्ति पत्र मिला तो घर में प्रसन्नता छा गई। राकेश कुमार को सिरमौर जिला में ज्वाइन करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया। इससे पहले राकेश कुमार को मैडीकल करवाना था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चिकित्सकों के पैनल से मैडीकल जांच चल रही थी व कुछ अन्य मैडिकल प्रक्रिया शेष थीं। इसी बीच राकेश कुमार की तबीयत खराब हो गई।

    जिस पर उपचार के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि उसके फेफड़ों में भारी संक्रमण है और यह संक्रमण अंतिम चरण में है। वहीं उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। गांव ब्रह्मपुर के राकेश कुमार ने दौलतपुर कालेज में अच्छे अंकों के साथ डिग्री भी हासिल की थी। इसी बीच वह निजी स्कूल में सेवाएं देते रहे। मृतक अपने पीछे 2 बेटियां व पत्नी छोड़ गए हैं। एक बेटी 10वीं तो दूसरी 9वीं कक्षा में पढ़ती है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 114 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 114 चालान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 114 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 19000/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजानिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत काटे गए व जुर्माने के रूप में 400 रुपए वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 04 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 20095/- रूपये वसूल किए गए।

  • लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी,अब चाहिए तालाक

    लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी,अब चाहिए तालाक

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना गगरेट के अंतर्गत गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी फिर शादी करली अब मांग रही तालाक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पल्लवी पराशर पुत्री अशोक कुमार निवासी अम्बोटा तहसील घनारी जिला ऊना की शिकायत पर अजीत सिंह निवासी हलद्वानी ऊत्तराखण्ड़ के विरूद्ध पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में पल्लवी ने बताया कि वह अजीत के साथ लिव-इन  में रह रही थी जब उसने इस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो अगस्त 2023 में इसने उस से शादी कर ली। अब इसे अपनी ग़लती का एहसास हुआ जिस पर यह तलाक लेना चाहती है । वहीं आरोपी अब इसकी फोटो व विड़ियो इन्सटांग्राम पर अपलोड़ कर इसे व इसके परिजनों को  बदनाम कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 509 आई पी सी के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: New Ruby Hospital पर मरीज के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: New Ruby Hospital पर मरीज के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: न्यू रूबी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि टांग का ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल के साथ 1.20 लाख का पैकेज किया था। जब ऑपरेशन हो गया तो अस्पताल द्वारा 50 से 60 हजार रुपए अधिक बना दिए गए। जिसमें कमरे के किराये सहित अन्य चीजों के पैसे जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह अमृतसर के रहने वाले है और वह पिछले 3 साल से इसी अस्पताल में अपनी माता दर्शन कौर का ईलाज करवा रहे है। उन्होंने कहा कि माता की टांग के ऑपरेशन के लिए अस्पताल के डॉक्टर द्वारा 1.20 लाख रुपए के पैकेज की बात की गई थी। उन्होंने आरोप लगाए है कि माता की टांग के ऑपरेशन हो जाने के बाद अब अस्पताल के प्रंबंधकों द्वारा 50 से 60 हजार रुपए ओर मांगे जा रहे है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी माता को कई गंभीर बीमारियां है। उन्होंने कहा कि न्यू रूबी अस्पताल से ही पहले उनकी माता के पेस मेकर पड़ा चुका है। पीड़िता ने कहा कि उस दौरान माता को बोन का फैक्चर हुआ था। पीड़ित परिवार का कहना है कि टांग के ऑपरेशन के लिए उन्हें अमृतसर के डॉक्टरों ने 65 हजार में ईलाज करने के लिए कहा था। पीड़िता का आरोप है कि माता के पेस मेकर पड़े होने के चलते उन्होंने टांग का ऑपरेशन अमृतसर से नहीं करवाया बल्कि इसी अस्पताल में पहले से माता के ईलाज होने के चलते वह दोबारा उन्हें न्यू रूबी अस्पताल में लेकर आए है। उन्होंने कहा पहले पैकेज की उनकी डॉक्टर के साथ बात हुई थी, लेकिन अब डॉक्टर उन्हें कमरे का किराया, आईसीयू का किराया सहित अन्य चार्ज लगाते हुए 50 से 60 हजार रुपए देने के लिए कह रहे है।

    पीड़िता ने कहा कि कुछ दवाईयां वह बाहर से लेकर आए जो कि अस्पताल से आधे दामों में मिली है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर से अपील कर रहे है कि इस पैकेज में ही सब क्लीयर कर दें। लेकिन अब अस्पताल कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि जो 50 से 60 हजार रुपए बने है वह दे दें और मरीज को ले जाए। पीड़िता ने कहा कि अभी तक मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा। वहीं इस मामले को लेकर अस्पताल के कर्मियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अगर डॉक्टर या अस्पताल कर्मी इस मामले में कोई बयान देते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ ऊना का जवान

    आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ ऊना का जवान

    सीएम ने जताया शोक

    ऊना/ सुशील पंडित : श्रीनगर के समीप आतंकवादियों के साथ बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के सेना के जवान नायक (गनर) दिलावर खान शहीद हो गए। बंगाणा के घरवासड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय दिलावर की पार्थिव देह गुरुवार 25 जुलाई को दोपहर बाद करीब 2 बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

    सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ले. कर्नल(रि.) एस. के. कालिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार (25 जुलाई) को शहीद दिलावर खान के पैतृक गांव घरवासड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि से उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

    बता दें, मार्च, 1996 को जन्मे दिलावर 20 दिसंबर 2014 को सेना में भर्ती हुए थे।

    सीएम ने जताया शोक

    वीर सैनिक दिलावर खान की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सारी कैबिनेट, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि  सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने प्रदेश का बेटा खोया है। भारत माता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

  • Jalandhar: Amritpal Singh के भाई और साथी को कोर्ट से मिली राहत

    Jalandhar: Amritpal Singh के भाई और साथी को कोर्ट से मिली राहत

    जालंधर, ENS: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह और उसके साथी लवप्रीत पुत्र को कुछ दिन पहले देहात पुलिस ने 4 ग्राम आइस के साथ काबू किया था। हालांकि इस मामले को लेकर अमृतपाल के परिवार और वकील ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान अमृतपाल सिंह के भाई और उसके साथ को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

    यह है मामला

    एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि 4 ग्राम आइस के मामले में कि इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा था कि शाम को गश्त के दौरान पुलिस को फिल्लौर में नेशनल हाईवे के किनारे एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी मिली। इस क्रेटा गाड़ी के शीशे भी काले कर दिए गए थे, जिसके चलते शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें बैठे लोगों से 4 ग्राम आइस बरामद हुई। इस दौरान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ ​​हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह निवासी जल्लूपुर खेड़ा थाना खिलजियां को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 4 ग्राम आइस, वेइंग स्केल, लाइटर आदि भी बरामद हुआ। गुरप्रीत सिंह के पास से 2 फोन बरामद हुए थे।