जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने अपने प्रांतीय और विभिन्न विंग के पदाधिकारी का ऐलान किया है। वहीं आप पार्टी द्वारा सुशील रिंकू के करीबी तरसेम थापा को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी ने अपने प्रांतीय और विभिन्न विंग के पदाधिकारी का ऐलान किया है। वहीं आप पार्टी द्वारा सुशील रिंकू के करीबी तरसेम थापा को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

मानसाः बुढलाडा से पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल अपने साथियों सहित वीरवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा के इंचार्ज विजय रूपाणी ने मंगत राय बंसल का स्वागत किया। मंगत राय बंसल 2007 में बुढलाडा से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने 56271 वोट लेकर अकाली उम्मीदवार हरबंत सिंह को हराया था। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व मंत्री मनोरंज कालिया, अशिवनी शर्मा, श्री निवासनू, पंजाब महिला प्रधान जयइंदर कौर, हरजीत सिंह ग्रेवाल मौजूद थे। मंगत राय बंसल विधान सभा हलका मोड़ से 2012 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन कुछ वोट पर ही अकाली दल के पर्व मंत्री रहे जनमेजा सिंह सेखों से चुनाव हार गए थे।
इससे पहले वे साल 2009 के दौरान लोक सभा हलका संगरूर से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे,जहां से वे 65 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर गए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी डॉ. मनोज मंजू बंसल भी जिला कांग्रेस कमेटी मानसा के प्रधान रह चुकीं हैं। वह साल 2022 कांग्रेस की टिकट पर मौड़ मंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ीं थी, जिसमें् वह करीब 15 हजार मत लेकर चौथे नंबर पर रहीं थी। मंगत राय बंसल के भाजपा में होने पर भाजपा के जिला प्रधान राकेश जैन, आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान प्रेम सिंह दौदड़ा, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर सिंह कोहली, राज कुमार बीरोके, पार्षद प्रेम गर्ग, भाजपा के जिला महासचिव सुखदर्शन शर्मा, अग्रवाल सभा के चिरंजी लाल जैन ने खुशी जाहिर की है।
सीवान : गत रात एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची को छत से फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गई। घटना में बच्ची की मौत हो गई। उसकी उम्र सिर्फ 1 साल 9 महीने थी। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान सैदपुरा गांव निवासी अजित कुमार की पत्नी सुमन देवी है। बच्ची का नाम अन्वी कुमारी था। महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही उसे छत से धक्का दिया है। वहीं पति का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
उसने पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया की सबका बयान लिया गया है। इसके आगे जांच पूरा होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना गोरेया कोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव की है। मृतका की बहन बिंदु देवी ने बताया कि सुमन अपने सास ससुर, पति सबसे परेशान थी। अपनी बहू के साथ ससुराल वाले अच्छा व्यवहार नहीं करते थे।
सुमन की बहन बिन्दु देवी ने आरोप लगाया की सुमन के देवर ने उसको और बच्ची को छत से धकेल दिया। महिला के पति अजित कुमार ने अपने ससुराल वालों के आरोपों का गलत बताया है। पति का कहना है कि उसके और उसके परिवार वालों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पति अजित कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उसने कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी। कई बार धारदार हथियार से अपने हाथ और गला भी काटने की कोशिश कर चुकी है। अजित ने कहा कि घटना वाले दिन उसका भाई घर पर था ही नहीं। वह मां को लेकर छपरा गया था। इस दौरान सुमन छत पर चढ़कर पहले बच्ची को फेंक दिया और फिर कूद गई।
अबोहरः गांव भागू में गत दिनों बुजुर्ग की तेजधार हथियारों से की गई हत्या की अनसुलझी गुत्थी को थाना बहाववाला पुलिस ने 5 दिनो में सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव के ही युवक ने रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। जिसे काबू कर अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि करीब 2 साल पहले गांव का ही मंगी लाल मृतक हरचंद की बड़ी लडकी को भगाकर ले गया था। जिसका बाद में पंचायती राजीनामा भी हो गया था। लेकिन मंगी लाल इस बात की रंजिश लगातार मन में रखे हुए थे।
मंगी लाल ने पूछताछ में बताया कि मृतक हरंचंद राम पुत्र चेतनराम अक्सर उसे इसी बात को लेकर फब्बितयां कस्ता था। जिससे वह परेशान हो चुका था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि 9 मार्च की रात करीब 12 बजे जब हरचंद राम पुत्र चेतन राम घर के कमरे में सोया हुआ था। इस दौरान आरोपी कमरे में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। जब मृतक की मां व बेटी कमरे में गई तो इस घटना का उन्हें पता चला। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के बेटे अमनदीप के बयानों पर 10 मार्च को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया था। अब पुलिस ने मंगी लाल पुत्र राजाराम के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक डाॅ. राज कुमार चब्बेवाल आप पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।
नई दिल्ली : इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ANM छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। छात्रा का शव देर शाम वैदपुरा इलाके में सोनई पुल के पास बरामद हुआ है, वह कॉलेज की ड्रेस में थी। राहगीरों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सैफई मेडिकल के छात्र धरने पर बैठ गए हैं।
मृतका 2023 बैच की छात्रा थी और वह औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली थी। छात्रा का शव विश्वविद्यालय से करीब आठ किमी दूर सोनई गांव में सेंगुर नदी पुल के पास इटावा-मैनपुरी मार्ग पर मिला है। शव खून से लथपथ था और गर्दन पर गोली लगने का निशान था। वहीं, यह घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई जिसके बाद सैफई मेडिकल के छात्र धरने पर बैठ गए है। घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव मदर डेयरी के पास बरामद हुआ है। अभी किसी बात की संभावना नहीं जताई जा सकती कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव लाकर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर में अपनी एक सहेली को मोबाइल फोन देकर वह कहीं गई थी। शाम को सड़क किनारे छात्रा का शव बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
होशियारपुरः विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से कांग्रेस विधायक डाॅ. राज कुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में साफ है कि वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों से खबर मिली कि वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। डाॅ. राज कुमार चब्बेवालके इस्तीफे ने इस बात पर मुहर लगा दी है। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल दोआबा के दलित वोट बैंक का बड़ा चेहरा हैं। फिलहाल राज कुमार चब्बेवाल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता भी हैं।

इस बीच कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। आम आदमी पार्टी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से लोकसभा टिकट दे सकती है। इससे पहले डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने 2019 का लोकसभा चुनाव होशियारपुर से लड़ा था। लेकिन बीजेपी उम्मीदवार सोम प्रकाश ने उन्हें हरा दिया था। इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि होशियारपुर के पूर्व डीएचओ डाॅ. लखवीर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें होशियारपुर से चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन पूर्व डीएचओ डाॅ. लखवीर सिंह कल अकाली दल में शामिल हो गए थे।
नई दिल्लीः देश में जल्द ही 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटों में लोकसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। वहीं चुनावों के एलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे कई तरह की पाबंदियां भी लग जाएंगी। बता दें कि देश में बिना किसी रुकावट के पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के रूप में कुछ नियम और मानक तय किए हैं, जिनका सभी राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को अनिवार्य तौर पर पालन करना होता है। इसके तहत चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सामान्य आचरण से लेकर सभा, जूलूस, मतदान, पोलिंग बूथ, ऑब्जर्वर और घोषणा पत्र को लेकर नियम कायदे तय किए हैं।
-विभिन्न जातियों एवं समुदायों के बीच मतभेद या घृणा बढ़ाने की गतिविधि में शामिल न हों।
– नीतियों व कार्यों की आलोचना करें, किसी दल, नेता या कार्यकर्ता के निजी जीवन पर टिप्पणी न करें। -किसी जाति या संप्रदाय की भावनाओं का उपयोग करते हुए वोट डालने की अपील न करें।
– मंदिर, मस्जिद या पूजा के किसी अन्य स्थान का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए न हो।
-मतदाताओं को रिश्वत देना, उन्हें डराना धमकाना, मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी के भीतर प्रचार-प्रसार करना आपराधिक गतिविधि मानी जाएगी।
-मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार, सार्वजनिक सभाएं सभी पर प्रतिबंध लागू हो जाता है।
-राजनीतिक दल या किसी उम्मीदवार के घर के सामने विरोध प्रदर्शन व धरना न किया जाए।
-नेता अपने समर्थकों को किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों आदि पर झंडा लगाने, बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने और नारा लिखने की अनुमति नहीं दे सकते।
-राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके समर्थक दूसरे दलों की बैठकों अथवा जुलूसों में बाधा न खड़ी करें, न ही उन्हें भंग करने का प्रयास करें।
-किसी दल की ओर से उन स्थानों के आसपास जुलूस न निकाला जाए, जहां दूसरे दलो की बैठक चल रही हो। एक दल के लगाए गए पोस्टर दूसरे दल के कार्यकर्ताओं की ओर से हटाए न जाएं।
– सभी अथवा रैली के स्थान और जगह की पूर्व सूचना पुलिस अधिकारियों को दी जाए।
-राजनीतिक पार्टी व नेता पहले ही सुनिश्चित कर लें कि जिस जगह पर वह सभा करने वाले हैं, वहां पहले से कोई पाबंदी तो लागू नहीं हैं।
– सभा में लाउडस्पीकर के उपयोग की इजाजत भी पहले ही ले लें।
-सभा के आयोजक किसी अप्रत्याशित घटना से बचने के लिए पुलिस की सहायता लें।
– जुलूस से पहले उसके शुरू होने का समय, रूट और समाप्त होने के समय व स्थान की अग्रिम सूचना पुलिस को देनी होगी।
-जिस एरिया से जुलूस निकाल रहे हैं, वहां को पाबंदी तो नहीं है, यह पहले ही पता कर लें।
-जुलूस का प्रबंधन ऐसे करें कि यातायात प्रभावित न हो।
-एक से ज्यादा राजनीतिक दलों का एक ही दिन, एक ही रास्ते पर जुलूस का प्रस्ताव हो तो समय को लेकर पहले ही बात कर लें।
-जुलूस सड़क के दायीं ओर से निकाला जाए।
-जुलूस के दौरान हथियार व अन्य नुक्सान पहुंचाने वाली सामग्री लेकर न चलें।
– ड्यूटी पर तैनात पुलिस के निर्देश और सलाह का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
मतदान के दिन सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि-
-राजनीतिक दल व उम्मीदवार अपने अधिकृत कार्यकर्ताओं को बिल्ले या पहचान पत्र दें।
– निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ सहयोग किया जाए।
-मतदाताओं को दी जाने वाली पर्ची सादे कागज पर हो, उस पर किसी तरह का चिन्ह, प्रत्याशी या पार्टी का नाम न हो।
-मतदान वाले दिन और उससे 48 घंटे पहले किसी को शराब वितरित न की जाए।
-मतदान केंद्र के पास लगाए जाने वाले कैंपों में अनावश्यक भीड़ न इकट्ठी करें।
-कैंप सामान्य कों, उन पर पोस्टर, झंडा, प्रतीक या अन्य प्रचार सामग्री न प्रदर्शित न हो।
-मतदान के दिन वाहन चलाने पर उसका परमिट ले लें।
मतदान बूथ: मतदाताओं को छोड़कर, ऐसा कोई व्यक्ति मतदान बूथ के भीतर प्रवेश नहीं करे, जिसके पास निर्वाचन आयोग का कोई मान्य पास नहीं है।
ऑब्जर्वर: ऑब्जर्वर की नियुक्ति निर्वाचन आयोग करता है। यदि उम्मीदवारों या उनके एजेंट को चुनाव के संचालन के संबंध में कोई शिकायत है तो वह ऑब्जर्वर के संज्ञान में ला सकते हैं।
-मंत्रीगण आधिकारिक दौरे के वक्त चुनाव प्रचार न करें।
-सरकारी विमानों और गाड़ियों का उपयोग पार्टी के हित के लिए ना करें।
-सरकारी मशीनरी और कर्मचारियों को इस्तेमाल पार्टी हित में ना करें।
– हेलीपैड पर सत्ताधारी दल का एकाधिकार न जताए।
-सरकारी फंड से पार्टी का प्रचार-प्रसार न करें।
-केंद्र या राज्य सरकार के मंत्री, उम्मीदवार, मतदाता या एजेंट के सिवाय अन्य लोग मतदान केंद्र में न घुसें।
लुधियानाः पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरोह लुधियाना, जगराओं, मोगा, बठिंडा और संगरूर में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।
रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में घोषित अपराधी था। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की थी और तब से वह फरार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
बटालाः गुरु नानक नगर में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। जहां हमलावारों ने बेरहमी से युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान गुरु नानक नगर निवासी जशनदीप सिंह के पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने मामूली रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के मामा और कांग्रेसी नेता राजिंदर सिंह निंदा ने बताया कि मृतक युवक जशनदीप सिंह उनका भांजा है और कल देर रात गुरु नानक नगर भुल्लर रोड पर 20 से 25 युवकों ने उनके भतीजे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके भांजे ने कुछ युवकों को नशा करने से रोका था। उसी की रंजिश के चलते उन्होंने उसके भांजे की हत्या कर दी है। वहीं सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।