Blog

  • पंजाब : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर चाकूओं से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस चौकी के बाहर दंपत्ती पर हमला होने का मामला सामने आया है। देर रात थाना सदर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी मराडो के बाहर एक दंपती पर कुछ लोगों ने चाकू से वार किए। हमले में दंपती बुरी तरह घायल हो गए। पति के चेहरे पर चाकू से वार किए जबकि पत्नी की छाती पर बदमाशों ने चाकू मारे। घायल पति के चेहरे पर 10 टांके लगे है। पत्नी अस्पताल में गंभीर अवस्था में दाखिल है।

    घायल अर्जुन ने बताया कि वह गिलां वाली रोड का रहने वाला है। उनका उनकी बहू के साथ कलह के कारण विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी मराडो की पुलिस को दी। जिसके चलते देर रात पुलिस चौकी शिकायत लिखवाने गए थे। अपने बयान दर्ज करवाकर जब वह बाहर पत्नी सहित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तो अचानक से बहू के भाई ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर छह टांके लगे।

    अर्जुन की पत्नी लक्ष्मी ने कहा कि भरत और सन्नी ने उसकी पीठ और छाती पर भी चाकू मारे है। लक्ष्मी मुताबिक पुलिस चौकी के अंदर भी सन्नी ने उसके बोतल मारने की कोशिश की थी। लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचे है। इस मामले संबंधी वह थाना सदर पुलिस को आज शिकायत दर्ज करवाएंगे।

  • सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती

    इंफाल: मणिपुर में भूकंप के झटके लगे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर के उखरुल के पास ये झटके लगे और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप सुबह करीब 6 बजकर 56 मिनट पर आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि मणिपुर के उखरुल में ये भूकंप आया, लेकिन कम तीव्रता होने के चलते कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

  • जेल में बिगड़ी अमृतपाल सिंह की हालत, आ रही खून की उल्टियां

    नई दिल्लीः डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब के संस्था के मुखी अमृतपाल सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे खून की उल्टियां हो रही हैं। इस बात का दावा अमृतपाल सिंह के वकील राजदेव सिंह खालसा ने बरनाला में अपनी घर पर किया। वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद भाई अमृतपाल सिंह 16 फरवरी से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर है। दो दिन पहले उनकी डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह से मुलाकात हुई थी। कल उनकी पत्नी किरणदीप कौर भी अमृतपाल सिंह से मिलने आईं और उनकी मौजूदगी में अमृतपाल सिंह को खून की उल्टियां हुईं।

    जिससे भाई साहब की हालत काफी गंभीर हो गई है और कभी भी कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है। उनकी पत्नी का कहना है कि ऐसी हालत में उनकी कभी भी मौत हो सकती है। जिसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे। एडवोकेट खालसा ने कहा कि जेल प्रशासन के बुरे बर्ताव से तंग आकर अमृतपाल सिंह और उनके साथी भूख हड़ताल पर हैं। वे पानी पीने से कुछ भी नहीं खा रहे। इसके चलते अमृतपाल सिंह की तबीयत गंभीर हो गई है।

    उन्होंने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की मुख्य मांग डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब तबदील करने की है। इस मांग के बिना वे किसी भी हालत में भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन अमृतसर के डीसी के माध्यम से सभी सिंहों के खिलाफ भूख हड़ताल करने पर एक और मामला दर्ज करने की धमकी दे रहा है। एडवोकेट खालसा ने कहा कि पंजाब सरकार को इस मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को जेल में ट्रांसफर करना चाहिए।

  • जालंधरः 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    जालंधर, ENS: थाना सदर के अंतर्गत आते गांव ईस्सरपुर में 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है उसके परिवार के सदस्यों के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव ईस्सपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    जिसके बाद वह पुलिस टीम के सहित मौके पर पहुंचे और युवती शव फंदे से लटक रहा था, जिसे उनकी टीम ने  नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने युवती 12वीं के पेपर दे रही थीऔर पढ़ाई को लेकर परेशान चल रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी, जिसके बारे में उसने किसी को नहीं बताया और यह खौफनाक कदम उठा दिया।

  • पंजाब : Airport जा रहे चालकों की सड़क पर पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    नवांशहरः दिल्ली एयरपोर्ट जा रही गाड़ी आज नवांशहर के पास लंगरोड़ा गांव के पास पलट गई। हादसे में यात्री का बच्चा बाल-बाल बच गया। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी दिल्ली जा रही थी। इस दौरान गाड़ी जब लंगरोड़ा गांव के पास पहुंची तो एक एक्टिवा सवार व्यक्ति अचानक गाड़ी के सामने आ गया। इस दौरान उसे बचाने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि जानमाल का नुकसान होने से बच गया।

  • जालंधर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रैक्टर ट्राली में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    2 फाड़ हुआ ट्रैक्टर, बस चालक फरार

    अमृतसरः जालंधर नैशनल हाइवे पर ब्यास नजदीक किसी अज्ञात बस चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भयानक टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था की इस हादसे दौरान ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए जबकि इस हादसे दौरान ट्रैक्टर चालक बेहद गंभीर हालत में जख्मी हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) के इंचार्ज सतनाम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में जख्मी ट्रैक्टर चालक को उनके द्वारा नजदीकी एक चेरिटेबल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि जख्मी ट्रैक्टर चालक की पहचान मस्सा सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव अलोदीन जिला कपूरथला के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके पर टक्कर मारकर फरार हो गया है। जिसकी सूचना ब्यास पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा अज्ञात बस और बस चालक की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गांव से घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे कर्मबीर सिंह ने कहा की वह मैके पर पहुंचे है उनका ड्राइवर बुट्टर से आ रहा था जिस दौरान उक्त हादसा हुआ फिलहाल पुलिस को शिकायत लिखवा रहे है।

  • पंजाबः ‘आप’ के 5 उम्मीदवारों की आज जारी हो सकती हैं दूसरी लिस्ट

    इन नेताओं पर दांव खेलने जा रही है पार्टी

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे पहले लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 8 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। पार्टी ने बाकी 5 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी 5 में से 2 बड़े नेताओं को मैदान में उतारने जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन सीटों पर नाम लगभग तय हो चुके हैं और अब सिर्फ घोषणा बाकी है। पंजाब की इन 5 बची सीटों में से लुधियाना सबसे अहम सीट मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी लुधियाना सीट पर अपने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। फिलहाल पार्टी को लुधियाना में उनसे बड़ा चेहरा नहीं दिख रहा है।

    इसके साथ ही ‘आप’ अपने मौजूदा विधायक डॉ. रवजोत सिंह को भी होशियारपुर सीट से मैदान में उतार सकती है। ‘आप’ सूत्रों के मुताबिक इन दो नामों पर सहमति बन गई है। सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सहमति से मंत्रियों को मैदान में उतारने के बाद इन दोनों नेताओं का नाम भी आप उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की ओर से एक और महत्वपूर्ण सीट श्री आनंदपुर साहिब के लिए मलविंदर सिंह कंग का नाम आगे बढ़ाया जा रहा है। मालविंदर सिंह कंग पार्टी प्रवक्ता होने के साथ-साथ एक अच्छे वक्ता भी हैं। श्री आनंदपुर साहिब से मौजूदा सांसद कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं लेकिन राणा गुरजीत भी यहां कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अगर कांग्रेस इन दोनों नेताओं में से किसी को भी नाराज करती है तो इसका फायदा आप को हो सकता है।

  • पंजाब : थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अमृतसर शहर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा कर रही है। लेकिन पुलिस के दावों की हवा उस वक्त उड़ गई जब हकीम थाने के गेट पर ही अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान राजवीर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात 10 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने थाना गेट हकीमां के अंदर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

     गोली की आवाज सुनते ही थाना गेट हकीमां के इंचार्ज सब- इंस्पैक्टर सतनाम सिंह ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही राजवीर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पता चला है कि राजवीर की कार का कुछ बदमाशों द्वारा पीछा किया जा रहा था। जैसे ही राजवीर अपनी कार से उतर कर थाने के अंदर जाने लगा तो इन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 

    सूचना मिलते ही उसके पारिवारिक सदस्य अस्पताल पहुंचे। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाने के बाहर राजवीर को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक राजवीर सिंह की मां ने बताया कि उन्होंने एक नया प्लॉट खरीदा था और उसकी रजिस्ट्री कराने के बाद वे अपने घर पहुंचे। तभी उनका बेटा किसी काम से गया हुआ था, तभी थाने के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी।

    मृतक युवक की मां ने बताया कि कुछ माह पहले उसके बेटे का भी अपहरण कर लिया गया था। उस दौरान अपहरणकर्ता ने उनसे 3 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी और तीन लाख रुपये देकर उन्होंने अपने बेटे की जान बचाई थी। लेकिन आज उनके बेटे की थाने के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं मृतक युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह न्याय की गुहार लगा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, आज मौजूदा MLA हो सकता है आप पार्टी में शामिल

    इसी विधायक ने विधानसभा में खोला था आप के खिलाफ मोर्चा

    होशियारपुरः लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक राजकुमार चैबेवाल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि यही विधायक जंजीरों के साथ विधानसभा के बाहर पहुंचे और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए थे। अब राजकुमार चैबेवाल उसी पार्टी का हिस्सा बन रहे हैंष बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रणीत कौर कल बीजेपी में शामिल हो गईं। अब एक विधायक कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं।

  • बड़ी खबरः पंजाब के IAS और PCS अधकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    इन्हें मिला जालंधर का चार्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर सहित पंजाब के 7 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबालदलें हुए है।