Blog

  • ग्रीन बेव हैरीटेज सोसायटी का पर्यावरण बचाने का प्रयास

    ग्रीन बेव हैरीटेज सोसायटी का पर्यावरण बचाने का प्रयास

    मंदिरों में रूदाक्ष, विल व आंवला के लगवाए जा रहे है पोधे

    पर्यावरण व ऐतिहासिक इमारतों की करो संभाल, बिरसा रहे सुरक्षित जीवन हो

    कपूरथला/चंद्रशेखर कालिया: ग्रीन बेव हैरीटेज सोसायटी। पंजीक ृत कपूरथला ने पर्यावरण व एतिहासिक ईमारतों को वचाने हेतू कपूरथला शहर में शिक्षा संस्थानों, मंदिरों, र्पाकों व अन्य स्थानों पर बिभिन्न प्रकार के पोधे लगवाने की मुहिम शुरू की है जिसके अन्र्तगत नीम, कदम, मोरिंगा, चकरसिया, विल, आंवला, रूद्राक्ष आदि के पोधे लगवाए जा रहे है। सोसायटी ने बिशेष मुहिम चला कर सावन महीने से पहल अन्य राज्यों से रूद्राक्ष व विल तथा आंवला के पोधे मंगवा कर शहर के समस्त मंदिरों बिशेषकर शिव मंदिरों में यह पोधे लगवाए जा रहे है जिससे न केवल पर्यावरण को बचाया जा सके बल्कि भगवान शिव भोले की कृपा भी शहरवासियों पर वनी रहे।

    सोसायटी अध्यक्ष सुभाष चंद्र व महासचिव  ऐडवोकेट पवन कालिया ने वताया कि सोसायटी का गठन कपूरथला रियासत के बारिस टिकका शत्रुजीत सिंह जी की प्रेरणा से किया गया है जिसका उदेश्य न केवल पर्यावरण को वचाना है, इसके साथ शहर की एतिहासिक ईमारतों की हो रही दुर्दशा से इसकी सुरक्षा भी करनी है। उन्होने वताया कि ५ जून को बिश्व पर्यावरण दिवस है इस अवसर पर सोसायटी की और से अलग अलग संस्थानों व मंदिरो में हजारों पोधे लगवाए जाएगें। इस मुहिम के तहत आज सोसायटी ने महाराणी सहिवा मंदिर, मंडी मंदिर, शिवबाडी मंदिर व हिन्दू कन्या कालेज में दर्जनों अलग प्रकार के पोधे वितरित किए। इस सुवसर पर सोसायटी के अन्य सदस्य डाकटर सुशील सल्होत्रा, शिव कुमार कालिया, ऐडवोकेट हितेश गुप्ता, ऐडवोकेट भास्करा नंद, चन्द्रशेकर कालिया आदि उपस्थित रहे।

  • 30 किलो चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

    30 किलो चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना बिलगां की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिल्खा जिला जालंधर निवासी बलजिंदर उर्फ सूखा के रूप में हुई है। डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया ईएसआई सतपाल बिलगा गांव खोखेवाल के पास गश्त के दौरान थे, तभी बलजिंदर उर्फ सूखा मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। जब बलजिंदर को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो पीछे रखे बोरों में से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • विश्व साइकिल दिवस मौके जालंधर में निकाली साइकिल रैली

    विश्व साइकिल दिवस मौके जालंधर में निकाली साइकिल रैली

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और एस.डी.एम. ने पंजाब स्टेट वार मेमोरियल से रैली को हरी झंडी दे कर किया रवाना

    रैली में स्वयं हिस्सा लेकर लोगों को सेहतमंद जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश

    जालंधर (वरूण)।  नेहरू युवा केंद्र जालंधर की तरफ से ज़िला प्रशासन के सहयोग के साथ आज विश्व साइकिल दिवस मौके आज़ादी का अमृत महोत्सव को समर्पित साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिन्दरपाल सिंह बाजवा और एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह ने स्थानीय पंजाब स्टेट बार मेमोरियल से हरी झंडी दे कर रवाना किया और ख़ुद साइकिल चला कर इसमें हिस्सा लेते लोगों को सेहतमंद जीवन शैली अपनाने का न्योता भी दिया। 

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके एक सादे परन्तु प्रभावशाली समागम दौरान संबोधन करते कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोगों में साईकलिंग प्रति जागरूकता पैदा करना और उनको साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है जिससे वह साइकिल को अपने रोज़ाना की ज़िंदगी में शामिल करके सेहतमंद जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली का मनोरथ लोगों को सेहतमंद जीवन का संदेश देने के साथ-साथ आज़ादी के 75 सालों के अमीर इतिहास के साथ जोड़ना भी है।

    इस मौके उप मंडल मैजिस्ट्रेट बलबीर राज सिंह ने साईकलिंग की महत्ता और इसके लाभ पर रौशनी डालते कहा कि साइकिल चलाने से हम सेहत को सेहतमंद रखने के इलावा वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने में भी योगदान दे  सकते हैं। 

    दविन्दर द्यालपुरी और जसबीर सिंह संधू नेशनल अवारडी ने भी लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समागम में शिरकत करने  वाले अधिकारियों , यूथ क्लबों और साइकिल क्लबों का सम्मान करने के इलावा रैली में हिस्सा लेने वाले भागीदारो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया । 

    इससे पहले लेखा और प्रोगराम सहायक रिशिव सिंगला ने आए हुए सभी मेहमानों और साइकिल सवारों का स्वागत किया और बताया कि साइकिल रैली स्थानीय पंजाब स्टेट बार मेमोरियल, जिसको कि पूरे भारत में 75 आईकोनिक स्थानों में चुना गया है, से शुरू हो कर बी.ऐम.सी चौक, गुरू नानक मिशन चौक, डाक्टर बी.आर अम्बेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक, नामदेव चौक, बी.ऐम.सी चौक होते हुए वापस पंजाब स्टेट बार मेमोरियल में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि 7.5 किलोमीटर की इस रैली में 75 से अधिक भागीदारो ने भाग लिया।

    इस मौके जसपाल सिंह सहायक डायरैक्टर युवक सेवाए जालंधर, प्रोफ़ैसर सतपाल सिंह, राकेश कुमार निजी सहायक, विशाल क्लब प्रधान, किरती कांत और नेहरू युवा केंद्र के सभी वालंटियर मौजूद थे।

  • संदिग्ध पक्षी देख मचा हड़कंप, पैर में मिला चिपनुमा टैग

    संदिग्ध पक्षी देख मचा हड़कंप, पैर में मिला चिपनुमा टैग

    बाड़मेर। एक तरफ भारत और पकिस्तान के संबंधों में मिठास लाने की बातें कही जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान, भारत में जासूसी करने से बाज नहीं आ रहा है। पाक लगातार नापाक हरकतें कर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। भारतीय सीमा में पाकिस्तान की ओर से कभी गुब्बारे, कभी कबूतर, तो कभी घुसपैठिए भेजे जाते हैं।

    कुछ ऐसा ही मामले सामने आया है सरहदी बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गोहड़ का तला गांव से। जहां एक संदिग्ध पक्षी मिलने से सनसनी फैल गई। यह पक्षी पाकिस्तान से भारत में आया है। इस पक्षी के मिलने के बाद यहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बीएसएफ, पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी है। तमाम एजेंसियां इस पक्षी की जांच में जुट गई हैं।

    जानकारी के मुताबिक बीजराड़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गोहड़ का तला गांव में अलसुबह एक संदिग्ध पक्षी मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने पक्षी को दाना-पानी पिलाकर बीजराड़ पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बीएसएफ व सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने संदिग्ध पक्षी को कब्जे में लेकर बीजराड़ थाने ले गई है। जहां विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पक्षी के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई हैं। बताया जा रहा है कि पक्षी भारत-पाकिस्तान की सीमा के 5 किलोमीटर अंदर तक आ गया था। संदिग्ध पक्षी के पैरों में चिपनुमा टैग लगा हुआ है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह के मुताबिक सीमावर्ती गोहड़ का तला गांव में टैग नुमा पक्षी मिला है। जिसको लेकर बीएसएफ, सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल करने में जुट गई हैं। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान ने पहली बार घुसपैठ की नापाक कोशिश की है। बल्कि पूर्व में कई बार सीमावर्ती इलाकों संदिग्ध गुब्बारे भी भेज चुका है। ऐसे में अब इस संदिग्ध पक्षी की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

  • विश्व साइकिल दिवस पर बंगाणा में निकाली जागरूकता रैली

    विश्व साइकिल दिवस पर बंगाणा में निकाली जागरूकता रैली

    रैली में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
    ऊना/सुशील पंडित: अनुशासन इंसान के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल करना लगभग असंभव है। यह प्रेरणादायक विचार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा बंगाणा में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक समय तक साइकल आवागमन का प्रमुख साधन था किंतु आज साइकिल पर आना जाना न के बराबर है। साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्कूल तथा कॉलेज में आने जाने के अलावा स्थानीय स्तर पर आवाजाही के लिए भी साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें ताकि कसरत के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण भी संभव हो सके।
    प्रदेश तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों बारे चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र कंवर के प्रयासों से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा वर्तमान सरकार के गत साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में इस क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर बदली है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित वन रैंक वन पेंशन का मामला पूर्व सरकारों द्वारा 40 वर्ष तक लटकाए रखा जिसे सत्ता में आने के पश्चात केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में गत 8 वर्षों के कार्यकाल में विश्व भर में भारत को एक नई पहचान हासिल हुई है तथा हर देशवासी का सम्मान बढ़ा है। 
    इस अवसर पर उन्होंने उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में साइकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के 100 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। रैली का आयोजन बंगाणा से तनोह तक किया गया।  रैली मार्ग में अनेक स्थानों पर प्रतिभागियों के लिए जूस तथा अन्य शीतल पेय की व्यवस्थाएं की गई थी।
    इस से पहले नेहरू युवा केंद्र उना के उपनिदेशक लाल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके साथ आए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की ओर से सरस्वती कला मंच बिझड़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में 18 विधानसभा क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति में किए गए गुणात्मक सुधार कार्यों के लिए 15 सौ करोड रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई है।
    इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसडीएम बंगाना योगराज धीमान,नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक लाल सिंह सहित जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, निदेशक हिमफैड चरणजीत शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल व महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह ढडवाल, पूर्व कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
  • जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाईज़री

    जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाईज़री

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में बढ़ती गर्मी के कारण उल्टी-दस्त के रोगियों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाईज़री की गई है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डॉ मंजू बहल ने बताया कि जिला में गर्मी बढ़ रही है और गर्मी के कारण लोग अक्सर लू का शिकार हो जाते हैं और ऐसे में उल्टी-दस्त की शिकायत भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि उल्टी-दस्त की दूषित जल का प्रयोग करने से होती है। प्रदूषित जल पीने या भोजन पकाने में उसका प्रयोग करने से व्यक्ति जलजनित रोग व संक्रमण जैसे पेट के कीड़े, पीलिया, हेपेटाईटिस-ए, टायफायड, हैजा, दस्त इत्यादि से ग्रस्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित रोगों का खतरा अधिक होता है। उन्होंने बताया कि इससे शिशु, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मधुमेह, हृदय रोग व गुर्दा रोग इत्यादि से ग्रसित रोगियों के प्रभावित होने की आशंका ज्यादा रहती है।

    जलजनित रोगों से बचने के लिए बरतें यह सावधानियां
    सीएमओ डॉ मंजू बहल ने जल जनित रोगों से बचाव बारे जानकारी देते हुए बताया कि बिल्कुल साफ पानी का प्रयोग करें और ध्यान रखें की पानी रेत व गाद से मुक्त हो। दिखाई देने वाली गंदगी को हटाने के लिए पानी के छान लें। स्वच्छ पानी के लिए पानी शुद्ध करने वाल उपकरणों का प्रयोग करें और नियमित रुप से उनकी सर्विस व रखरखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाहर से घर वापस आने, शौचालय का प्रयोग करने से पहले व बाद में, खाना खाने से पहले व बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं और बच्चों को भी अपने हाथों की सफाई बारे विशेष रुप से प्रेरित करें। काई भी खाद्य पदार्थ बिना धोए न खाएं व अच्छी तरह से पकाएं। जब भी घर से बाहर खाना खाएं तो डिस्पोजल ग्लास-प्लेट का प्रयोग करें। बासी व लंबे समय से फ्रिज में रखा हुआ खाना खाने से परहेज करें। 

    डॉ मंजू बहल ने कहा कि जिला में कई स्थानों पर पानी की छबीलें लगाई जा रही हैं तथा खुले में फल काटकर बांटे जा रहे हैं, इससे भी उल्टी-दस्त की बीमारी के बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि यदि ऐसी छबील लगाना अति आवश्यक हो तो स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता संबंधी पूर्ण सावधानी बरती जाए।

  • आबादी देह भूमि को स्वामित्व अधिकार देने का कार्य आरंभ

    आबादी देह भूमि को स्वामित्व अधिकार देने का कार्य आरंभ

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत जिला ऊना की आबादी देह (लाल लकीर) में आने वाले महालों व उपमहालों में भूमि के स्वामित्व का अधिकार देने का कार्य आज ऊना जिला की उप तहसील मैहतपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीनेवाल से आरंभ किया। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आज उपतहसील मैहतपुर के तहत बीनेवाल, मलूकपुर और पूना उपमहालों में ड्रोन के माध्यम से लाल लकीर के तहत आने वाले क्षेत्रों की मैपिंग का कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को जुलाई के मध्यांतर तक ऊना जिला की ड्रोन मैपिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    एडीसी ने बताया कि आबादी देह भूमि जो किसी के नाम पर नहीं होती तथा लोगों को उस भूमि के सरकारी दस्तावेज बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत प्राथमिकता के तौर पर देश के 9 राज्य शामिल किए गए है जिसमें से हिमाचल प्रदेश भी एक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पाईलेट प्रोजैक्ट के तहत हमीरपुर के साथ-साथ ऊना को भी शामिल किया गया है। एडीसी ने बताया कि ऊना जिला में 500 से अधिक गांव अबादी देह है जिसका ड्रोन सर्वेक्षण के जरिये मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रोन सर्वेक्षण मैपिंग डाटा के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा ग्राउंड टुªथिंग की औपचारिकताएं पूर्ण होने पर आबादी देह के मालिकों को उनका हक मिल पाएगा। 
    इस मौके पर प्रधान बीनेवाल सुखराज कौर, उप प्रधान जीत राम, डीआरओ जोगिंदर पटियाल, नायब तहसीलदार राजीव शर्मा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से सौरभ नेगी, इंद्रजीत वर्मा, कानूनगो अरूण लट्ठ, तिलक राज, गुरूदेव सिंह, सचिव बीनेवाल विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • ऊना सुपर 50 प्रवेश परीक्षा 5 जून को

    ऊना सुपर 50 प्रवेश परीक्षा 5 जून को

    इस बार जेईई व नीट के साथ-साथ क्लैट की भी मिलेगी निः शुल्क कोचिंग 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन की अभिनव पहल ऊना सुपर 50 के सत्र 2022-24 के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जून को ऊना जिला के 13 विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस बारे जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान ने बताया कि यह परीक्षा रावमापा अंब, चुरूडू, थानाकलां, धुंधला, बसाल, बसदेहड़ा, धमांदरी, अंबेहड़ा, मुबारिकपुर, घनारी, बढे़ड़ा राजपूता, सलोह व पालकवाह में करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊना सुपर 50 के तहत बच्चों को दो साल तक जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निः शुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि ऊना सुपर 50 योजना के तहत इस वर्ष काॅमन लाॅ एडमिशन टैस्ट को भी शामिल किया गया है।

  • पंजाबः सीएम मान ने संगरूर लोकसभा सीट से किया “आप” के उम्मीदवार का ऐलान 

    पंजाबः सीएम मान ने संगरूर लोकसभा सीट से किया “आप” के उम्मीदवार का ऐलान 

    संगरूरः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के  उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने संगरूर से जिला इंचार्ज गुरमेल सिंह को इस सीट का उम्मीदवार घोषित किया है। 

    सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, आम आदमी पार्टी के नौजवान वालंटियर और संगरूर के जिला इंचार्ज गुरमेल सिंह 23 जून को होने वाली संगरूर उप चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बतौर पार्टी प्रधान मेरी तरफ से गुरमेल सिंह जी को शुभकामनाएं। बता दें कि भगवंत मान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई संगरूर लोक सभा सीट पर 23 जून को उप चुनाव होने जा रही है। 

  • बाजार बंद कराने को लेकर दो गुट भिड़े, चली गोलियां….

    बाजार बंद कराने को लेकर दो गुट भिड़े, चली गोलियां….

    कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो पक्षों में टकराव के बाद हिंसा भड़क गई. बाजार बंदी को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में कई राउंड फायरिंग हुई और ईंट-पत्थर भी चले. यह मामला बेगमगंज थाना क्षेत्र की नई सड़क का है. 

    कानपुर में सामाजिक संस्था के मुस्लिम इलाकों की बंदी के ऐलान पर परेड चौराहे पर हजारों लोग जमा हुए थे.बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान धर्म आधारित टिप्पणी से मुस्लिम संस्था नाराज है. शुक्रवार को कानपुर मुस्लिम इलाकों को बंदी का एलान किया था. परेड चौराहे पर कई थानों की फोर्स भी पहुंची थी, जिसके बाद बाजार बंद को लेकर झड़प हो गई.