Blog

  • नगर परिषद चुनाव के लिए BJP ने किया 14 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    नगर परिषद चुनाव के लिए BJP ने किया 14 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़. हरियाणा नगर परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने आगामी नगर परिषद चुनाव 2022 के लिए 14 नामों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 9 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है. बीजेपी-जेजेपी ने नगर निकाय चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है.

    बताया जा रहा है कि बीजेपी-जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श कर ये फैसला लिया है. 4 नगरपरिषदों में जेजेपी और 14 नगरपरिषदों में बीजेपी चुनाव लड़ेगी. टोहाना, नरवाना, मंडी डबवाली और नूंह नगरपरिषद जेजेपी के हिस्से में आये हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे. 14 नगर परिषद सीटों पर बीजेपी, 4 पर जेजेपी लड़ेगी. जेजेपी- नरवाना, टोहाना, डबवाली और नूंह में चुनाव लड़ेगी.

    ये है 14 उम्मीदवार
    कालका : श्री कृष्ण लाम्बा
    कैथल: श्रीमति सुरभि गर्ग
    गोहाना: श्रीमति रजनी विरमानी
    जिंद: श्रीमति अनुराधा सैनी
    फतेहाबाद: राजेन्द्र खींची
    हांसी: श्रीमति मीनू सेठी
    दादरी: बखशी सैनी
    भिवानी: श्रीमति प्रीति मान
    बहादुरगढ़: श्रीमति सरोजबाला राठी
    झज्जर: जिले सिंह सैनी
    नारनौल: श्री​मति संगीता यादव
    सोहना: श्रीमति अंजू देवी
    होडल: श्रीमति राखी
    पलवल: डॉ. यशपाल

  • मर्सिडीज कार में नाबालिग से गैंगरेप, MLA के बेटे का भी आ रहा नाम

    मर्सिडीज कार में नाबालिग से गैंगरेप, MLA के बेटे का भी आ रहा नाम

    हैदराबाद: हैदराबाद में तीन से चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ एक मर्सिडीज कार में कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस घटना में एक विधायक का बेटा और एक किशोर कथित रूप से शामिल था। पुलिस ने मामले के तथ्यों को सत्यापित करने के लिए एक जांच शुरू की, जिसे जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

    प्रारंभ में घटना में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। 17 वर्षीय लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और पुलिस ने अब मामले को बदल दिया है। इसमें आईपीसी की धारा 376 (सामूहिक बलात्कार) जोड़ दिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विधायक का बेटा और अल्पसंख्यक बोर्ड का अध्यक्ष पार्टी में मौजूद था और लड़की के साथ था। पीड़िता केवल एक आरोपी की पहचान करने और उसका नाम लेने में सक्षम थी, जो एक नाबालिग भी है। आगे की जांच जारी है।

  • फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 30 रुपये हुई बढ़ोतरी….

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 30 रुपये हुई बढ़ोतरी….

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पड़ोसी देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पिछले दिनों भी पाकिस्तान की सरकार ने तेल की कीमतों पर 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। अब एक लीटर पेट्रोल 200 रुपये के पार पहुंच गया है।

    पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। पाकिस्तान के मंत्री मिफताह इस्माइल ने तेल की कीमतों में 30 रुपये के इजाफा होने की जानकारी दी। अब पड़ोसी देश में एक लीटर पेट्रोल 209.86 रुपये और डीजल 204.15 रुपये (दोनों ही कीमतें पाकिस्तानी रुपये में हैं) हो गई हैं। इस तरह पेट्रोल-डीजल दोनों, 200 रुपये के पार पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में 31 मई के बाद इजाफा हुआ है। इस्माइल ने कहा कि वे समझते हैं कि इस फैसले से महंगाई और बढ़ेगी, लेकिन ऐसा करना ही था।

    वहीं, पाकिस्तान की सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार हमला बोल रहे हैं। तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद एक बार फिर से इमरान खान ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आयातित सरकार ने पेट्रोलियम की कीमतों में 40% या 60 रुपये प्रति लीटर (दो बार में) की वृद्धि की है. इससे जनता पर 900 अरब रुपये का बोझ बढ़ेगा और बुनियादी जरूरतों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, बिजली की कीमत में 8 रुपये की बढ़ोतरी पूरे देश को सदमे में डाल देगी। महंगाई दर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जोकि 75 सालों में सबसे अधिक होगी।

  • ਕੁਦਰਤ ਨਾਲ ਸਾਂਝਾ ਪਾਈਏ ਵਾਤਾਵਰਨ ਬਚਾਈਏ: ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਢੋਡ

    ਕੁਦਰਤ ਨਾਲ ਸਾਂਝਾ ਪਾਈਏ ਵਾਤਾਵਰਨ ਬਚਾਈਏ: ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਢੋਡ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਡਾ ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਸ਼ਨ ਸੁਸਾਇਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ (ਰਜਿ) ਵਲੋਂ 05 ਜੂਨ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ ਕਾਜਲੀ ਰੋਡ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਬਗ਼ੀਚਾ, ਜਿਥੇ ਅਲਗ ਅਲਗ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਚੰਦਨ ਦੇ ਪੌਦੇ ਵੀ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ।

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਬਗ਼ੀਚਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖੂਬਸੂਰਤ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆਦਾਇਕ ਆਪਣੇ ਆਪ ਚ ਇੱਕ ਸੰਸਥਾ ਹੈ ਜੋ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੇੜ ਪੌਦਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਇੱਕ ਵਰਦਾਨ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਕਈ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਅਤੇ ਪਹਾੜੀਨੁਮਾ ਇਹ ਜੰਗਲ ਮਨ ਮੋਹ ਲੈਂਦਾ। ਆਉ ਸਾਰੇ ਰਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇਸ ਜੰਗਲ ਨੂੰ ਹੋਰ ਖੂਬਸੂਰਤ ਬਣਾਉਣ ਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਈਏ, ਇੱਕ ਇੱਕ ਪੌਦਾ ਲਗਾਈਏ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਬਣਾਈਏ, ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਆਪ ਸਭ ਐਤਵਾਰ 05 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 04:30 ਵਜੇ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾ ਵਾਤਾਵਰਣ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਆਪਣਾ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਈਏ।

  • बड़ा सड़क हादसाः डंपर ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत

    बड़ा सड़क हादसाः डंपर ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के पैडलगंज में डंपर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में हरदोई जिले के गंगाराम (35), शैलेंद्र (22) और अर्जुन चौहान (19) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुरैना थाना भवानी गंज जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

    बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पैडलेगंज फोरलेन के किनारे टेडीबियर बेचने का काम करते थे। रात के समय वे सड़क किनारे ही झोपड़ी में सो रहे थे। पुलिस ने चालक सलीम को गिरफ्तार कर डंपर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने डंपर मालिक भास्कर दुबे और चालक सलीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
     
    हादसे के बाद सीएम योगी आदित्यानाथ ने शोक जताया। सीएम ने तीन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार तड़के चार बजे एक मिट्टी लदी डंपर अनियंत्रित हो गई। डंपर ने एक पिकअप में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे झोपड़ियों पर चढ़ गई और पेड़ से टकरा गई। हादसें में 5 लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां तीन की मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, हादसे में सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाने के कुरैना निवासी 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र जमुना प्रसाद, हरदोई के विहानी थाने के मनसून निवासी 25 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र राजकुमार और हरदोई के संडिला निवासी 35 वर्षीय गंगाराम पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई। वहीं सिद्धार्थनगर के कुरैना निवासी 20 वर्षीय राजेश पुत्र रामचंद्र और हरदोई के मनसूरन निवासी 15 वर्षीय कुलदीप पुत्र राजकुमार घायल हो गए। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि हादसे में 3 की मौत हुई है। दो घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना पॉजिटिव….

    सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी हुईं कोरोना पॉजिटिव….

    नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हल्के लक्षण के साथ वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें. बता दें कि सोनिया गांधी के संक्रमित होने की खबर सुनने के बाद प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं. उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित हो गईं. प्रियंका गांधी ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है.

    प्रियंका गांधी से पूर्व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी थी. सुरजेवाला के मुताबिक उन्हें हल्का बुखार है. साथ ही उनमें कोरोना के कुछ और भी लक्षण दिख रहे हैं. सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

    कांग्रेस के कई और नेता भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. सुरजेवाला के मुताबिक ये वो नेता और कार्यकर्ता हैं जिनसे सोनिया गांधी ने पिछले दिनों मुलाकात की थी. बता दें कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल पहले से ही कोविड पॉजिटिव हैं. पिछले साल अप्रैल में राहुल गांधी को भी कोरोना हो गया था.

  • मूसेवाला हत्याकांडः पुलिस के सामने लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला गुनाह….

    मूसेवाला हत्याकांडः पुलिस के सामने लॉरेंस बिश्नोई ने कबूला गुनाह….

    चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि मूसेवाला को उसके गैंग मेंबर ने ही मरवाया है। बिश्नोई ने यह भी कहा कि उसे मूसेवाला हत्याकांड के बारे में टीवी देखकर ही पता चला था।

    उसने कहा कि कॉलेज के वक्त से ही विक्की मिददुखेड़ा मेरे बड़े भाई जैसा था। हमारे ग्रुप ने उसकी मौत का बदला लिया है। हालांकि, उसने कहा कि इस बार ये काम मेरा नहीं है क्योंकि में लगातार जेल में बंद था और फोन भी इस्तेमाल नहीं कर रहा था, लेकिन लॉरेंस ने यह जरूर कबूल किया है कि मूसेवाला की हत्या में उसके गैंग का ही हाथ है। 

    लॉरेंस बिश्नोई ने यह भी कबूल किया कि पंजाब का एक मशहूर सिंगर भी अपना भाई है, जिसका नाम सुरक्षा कारणों से नहीं उजागर किया जा सकता है। लॉरेंस ने कहा कि मुझे तो तिहाड़ जेल में टीवी देखकर इस हत्याकांड के बारे में पता चला।

    माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जेल के बाहर से ऑपरेट करने वाला सचिन बिश्नोई भी मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल था

  • Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूस्सेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान…

    Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूस्सेवाला के घर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान…

    मानसा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद सीएम भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे। वहां पहुंचकर मूसेवाला के परिवार से दुख सांझा किया। बता दें कि सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांववालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। फिलहाल यहां पर भारी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से फोन पर बात की और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम दोषियों को जरूर अंदर करेंगे। सरकार हर आरोपित से सख्ती से पेश आएगी। आपको बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा। वहीं, भगवंत मान शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा जाएंगे। इससे पहले मान ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है इस मुलाकात के बाद ही माने मूसेवाला के गांव जाने का फैसला किया है, क्योंकि इस मुद्दे पर सरकार व पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

    उल्लेखनीय है कि मूसेवाला के अंतिम संस्कार पर भी सरदूलगढ़ के विधायक के अलावा पार्टी या सरकार की तरफ से कोई नहीं गया था। इसे लेकर सरकार व पार्टी आलोचना हो रही है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमले कर रहा है। शिअद व कांग्रेस ने हत्या के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री सुबह मूसा गांव पहुंचकर परिवार से संवेदना व्यक्त करेंगे।

  • राशिफल ( शुक्रवार 03 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल ( शुक्रवार 03 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लाभ होगा।

    वृषः प्रसन्नतापूर्वक समय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।

    मिथुनः किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें।

    कर्कः लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा।

    सिंहः व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी। प्रमाद न करें।

    कन्याः प्रसन्नतापूर्वक समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

    तुलाः यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रमाद से बचें।

    वृश्चिकः व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें।

    धनुः यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। अज्ञात भय रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मकरः योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

    कुंभः सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा।

    मीनः कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

  • 100 ग्राम हैरोईन सहित तस्कर राज गिरफ्तार

    100 ग्राम हैरोईन सहित तस्कर राज गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। क्राईम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजिंद्रपाल सिंह उर्फ राज पुत्र परमजीत संह वासी मोहल्ला ब्रह्मी लद्देवाली के तौर पर हुई है। क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुष्पबाली ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान आदमपुर हाईवे पर मौजूद थी, तभी उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, तभी पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और तलाशी के दौरान 100 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।