Blog

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डॉक्टरों को दिए निर्देश, देखें Live

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डॉक्टरों को दिए निर्देश, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार डायरिया के मरीजों की बढ़ौतरी पाई जा रही है। भारी संख्या में मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हो रहे है। इसी के चलते आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डायरिया मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को लेकर सिविल सर्जन को निर्देश जारी किए है। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों को लेकर डॉक्टर की टीम को निर्देश जारी किए है। इस दौरान मरीजों के परिजनों को बाजार का जूस ना देने की अपील की गई। सिविल सर्जन ने बताया कि 34 मरीज अब तक अस्पताल में आ चुके है। सभी मरीजों की हालत में अब काफी सुधार है।

    सरकारी अस्पताल में डायरिया के मरीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री का कहना है कि उनके द्वारा सभी मरीजों का हालचाल पूछा गया। जहां सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों को लेकर मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में वह सभी सुविधाएं मिल रही है। हालांकि एक मरीज ने अस्पताल में पाई जाने वाली कमी को लेकर उन्हें अवगत करवाया। मरीज ने बताया कि वह दवाई को लेकर सुबह से काफी परेशान हो रहा है।

    जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मरीज को आ रही परेशानी को लेकर डॉक्टर से बात की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बस्ती बावा खेल में कुछ मरीजों को डायरिया की समस्या आई थी। जिसके चलते मरीजों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इस दौरान आज सभी मरीजों की जांच में पाया गया कि सभी हालत में सुधार हो रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह कपूरथला में पानी से प्रभावित गांवों का दौरा करके आए है।

    इस दौरान लोगों को सरकार द्वारा सभी सहूलतें दी जा रही है। वहीं लोगों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अपना हैलीकॉप्टर दे दिया गया है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहाकि विपक्ष के पास इस समय कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह बाढ़ ग्रस्त इलाको में मदद करने की बजाय सरकार पर आरोप लगाने में व्यस्त है। कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप बाजवा को लेकर कहा कि इस समय कांग्रेस में सभी नेताओं में सीएम की दौड़ लगी हुई है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” और साइबर अपराध पर सेमिनार का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” और साइबर अपराध पर सेमिनार का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग ने आज “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर अपराध : इतिहास, चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. सिकंदर नेगी ने की, जबकि मंच संचालन तनु ठाकुर ने किया।सेमिनार में वक्ताओं ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। दिव्यांशु शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता, उसके अवसरों और संभावित खतरों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एआई भविष्य का आधार बन रहा है, परंतु इसके दुरुपयोग से सावधानी बरतना आवश्यक है। वहीं फाइनल ईयर की छात्रा तान्या शर्मा ने साइबर अपराध पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने साइबर अपराध के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और समाधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने विशेष रूप से सराहा। मुख्य संबोधन में प्रोफेसर . सिकंदर नेगी ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक मुद्दों की समझ विकसित करने में मददगार साबित होते हैं तथा वे उन्हें आगामी परीक्षाओं व भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान सोसाइटी की अध्यक्ष अंकिता मनकोटिया, उपाध्यक्ष तनु ठाकुर, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अनेक छात्र-छात्राएँ एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे इस सेमिनार से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर अपराध जैसे समसामयिक विषयों पर गहन ज्ञान प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को नई तकनीकों और उनसे जुड़ी चुनौतियों को समझने का अवसर मिला।चर्चा और विचार-विमर्श की प्रक्रिया ने छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता तथा संवाद कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि की। यह सेमिनार न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की शैक्षणिक एवं प्रतिस्पर्धी चुनौतियों के लिए भी तैयार करने में सहायक सिद्ध हुआ।
  •  Himachal News: महाविद्यालय ऊना में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक हुई

     Himachal News: महाविद्यालय ऊना में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक हुई

    ऊना /सुशील पंडित:  राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक शिक्षक संघ की सामान्य बैठक महाविद्यालय परिसर स्थित बीसीए सभागार में हुई।बैठक में पी .टी.ए.सचिव डॉ. शाम सिंह बैंस ने पूर्व सत्र के पी .टी.ए. की गतिविधियों तथा आय व्यय विवरणिका को सभी सदस्यों के समक्ष रखा। इस आम सभा में सत्र 2025- 26 के लिए नई पी . टी.ए. कार्यकारिणी का गठन किया गया।

    इसमें पी . टी.ए. प्रधान भूपिंदर सिंह , उप प्रधान पद पर श्रीमती सीमा देवी , सचिव पद पर डॉ. शाम सिंह बैंस , सह सचिव पद पर श्रीमती किरण कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती दमयंती देवी , मुख्य सलाहकार के रूप में अशोक कुमार एवं डॉक्टर संजय वर्मा को चुना गया । पी . टी.ए. कार्यकारिणी सदस्यों के लिए डॉ. रंजू बनोता, डॉ. अलका रानी, डॉ. मोनिका ठाकुर, प्रो. मंजीत सिंह मान एवं प्रो.विकास सैनी को सर्वसम्मति से चुना गया ।

    प्राचार्य डॉ.मीता शर्मा ने सभी अभिवावकों को महा विद्यालय में पधार कर नई कार्यकारिणी का गठन करने पर धन्यवाद किया।प्राचार्य ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को हिमाचल की शान कुल्लवी टोपी पहना कर सम्मानित किया । नई कार्यकारिणी की सभी सदस्यों ने भी महाविद्यालय प्रशासन को विश्वास दिलाया कि महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए कदम से कदम मिला कर चलेंगे ।

  • घायलों की मदद करने वालों को मिलेगी 25 हजार प्रोत्साहन राशि

    घायलों की मदद करने वालों को मिलेगी 25 हजार प्रोत्साहन राशि

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले उपायुक्त..सामूहिक प्रयासों से ही सड़क हादसों पर लगाम संभव

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सड़क हादसों की रोकथाम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी विभागों, संस्थाओं व नागरिकों को मिलकर इसे प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    ब्लैक स्पॉट्स सुधारें
    डीसी ने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर उन्हें सुधारना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों की तहकीकात कर यदि सड़क की खामियां सामने आती हैं, तो उन्हें त्वरित रूप से ठीक किया जाए और आवश्यक साइनेज लगाए जाएं।

    घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान
    जिला प्रशासन ने सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल की है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को जिला प्रशासन 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने एसडीएम को ऐसे मामलों में तुरंत अनुशंसा भेजने को कहा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को मानवता की भावना से आगे आकर घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए प्रेरित करना है।

    जागरूकता और सुरक्षा पर विशेष जोर
    उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें आयोजित करें और एक समग्र सड़क सुरक्षा योजना तैयार करें। इस योजना में वर्तमान स्थिति, मुख्य समस्याएं, अब तक हुए सुधार और भविष्य की कार्ययोजना स्पष्ट रूप से अंकित हो। उन्होंने स्कूल बसों की नियमित जांच और स्कूलों में सड़क सुरक्षा शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

    नेशनल हाईवे से मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर लगाएं चेतावनी बोर्ड
    डीसी ने जिले में प्रमुख स्थलों पर साइनेज, स्पीड ब्रेकर, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे तथा चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए व्यापक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही, नेशनल हाईवे से मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर भी चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने ओवर स्पीड वाले स्थलों पर ट्रैफिक बल की तैनाती व सीसीटीवी लगाने पर भी बल दिया।

    बैठक में एसपी ऊना अमित यादव, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, संयुक्त आयुक्त नगर परिषद ऊना मनोज कुमार, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, आरटीओ ऊना अशोक कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कुलदीप सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • नहीं थम रहा Russia-Ukraine का युद्ध, Russia ने कीव पर किया Missile से अटैक, 14 लोगों की हुई मौत

    नहीं थम रहा Russia-Ukraine का युद्ध, Russia ने कीव पर किया Missile से अटैक, 14 लोगों की हुई मौत

    नई दिल्ली: रुस और यूक्रेन में करीबन 4 सालों से लगातार जंग चल रही है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने के लिए तैयार ही नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर पीएम मोदी ने भी रुस-यूक्रेन जंग को खत्म करवाने की तमाम कोशिशें की। हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप अलास्का में रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे और उसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की थी हालांकि दोनों ही बैठकें बेनतीजा रही और जंग को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया।

    14 लोगों की हुई मौत

    अब रुस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल भवन पर हमला किया गया है। यूक्रेन का कहना है कि रुस ने कीव पर बड़े पैमाने में हमले किए हैं इसमें से 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 48 घायल हो गए हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेही सिबिहा ने एक्स पर एक पोस्ट में यह कहा है कि रुसी हमले में यूक्रेन में यूरोपीय संघ के मिशन की एक इमारत को भी नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि कीव पर रुसी हमले में 14 लोग मारे गए इसमें से तीन बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन की बिल्डिंग सहित कई सुविधाएं इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई है। इस रुसी हमले के लिए न सिर्फ यूरोपीय संघ की ओर से बल्कि विश्वव्यापी निंदा की जरुरत है। यूक्रेन में यूरोपीय संघ के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने हमले में क्षतिग्रस्त हुई इमारत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘यूक्रेन पर घातक रुसी मिसाइल हमलों की एक और रात से डरा हुआ हूं’। उनका कहना है कि रुस जंग खत्म करने का ऑप्शन नहीं चुन रहा बल्कि नए हमले कर रहा है। कीव में रातो रात दर्जनें इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। रिहायशी इलाके, ऑफिस सेंटर्स को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें वह इमारत भी शामिल है जहां यूक्रेन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधमंडल स्थित है। अब यह जरुरी है कि दुनिया मजबूती से इसका जवाब दे। रुस को यह युद्ध रोकना पड़ेगा जो उसने शुरु किया था और अभी तक जारी है। जेलेंस्की ने कहा है कि सीजफायर को नकारने और बातचीत से बचने की रुस लगातार कोशिशों के लिए नए और कड़े प्रतिबंधों की जरुरत है। सिर्फ यही कारगार हो सकता है। रुस सिर्फ ताकत और दबाव को ही समझता है हर हमले के लिए मॉस्को को इसके नतीजे झेलने पड़ेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने यूक्रेन पर एक ही रात में 629 मिसाइलें और ड्रोन हमले किए हैं। यही रुस की शांति की अवधारणा है आतंक और बर्बरता। उन्होंने आगे कहा है कि बच्चों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग इस युद्ध में मारे गए हैं। रिहायशी इलाकों और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। रुस के खिलाफ जंग में यूरोपीय नेता यूक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान सारे यूरोपीय नेता भी जेलेंस्की के साथ वॉशिंगटन में पहुंचे थे। पिछले दिनों रुस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में 500 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन फेंके थे। यह पहला मौका था पिछले दिनों रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में 500 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दागे थे और यह पहला मौका था जब संघर्ष के दौरान यूक्रेन के पश्चिमी छोर को निशाना बनाया था. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. रूस ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को मिलने वाली मदद को निशाना बनाते हुए पश्चिमी इलाके को चुना था, हमले में एक अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को निशाना बनाया गया था.
  • Punjab News: बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ का कहर, पानी में डूबने से महिला की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में भले ही बरसात थम गई है, लेकिन जिलेे के कई गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। सरकार द्वारा लगातार राहत के कार्य किए जा रहे है। वहीं गांव खोदे बेट में महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान 45 वर्षीय कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक के गांव खोदे बेट की रहने वाली कुलविंदर कौर घर से गुरुद्वारा साहिब में अपने बुजुर्ग भाई के साथ आई थी। जब वह वापस घर जाने लगी तो सड़क पर पानी ज्यादा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबकर कुछ दूरी तक बहती रही।

    स्थानीय लोगों ने उसे देखा और बाहर निकाला। जब कुलविंदर कौर को अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुलविंदर कौर के भाई और स्थानीय लोगों ने कहा कि कुलविंदर कौर गुरुद्वारा साहिब में आई थी। पानी बढ़ने के कारण कुछ समय उसे वहीं ठहरना पड़ा, लेकिन जब वह वापस घर जाने लगी तो उसका पैर फिसला और फिसलने की वजह से उसकी मौत हो गई।

  • ऊना के लविश कालिया ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान

    ऊना के लविश कालिया ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के रक्कड़ कॉलोनी फेज 4 के निवासी होनहार युवा डॉ लविश कालिया ने अपनी मेहनत और लगन से हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। लविश कालिया ने प्रतिष्ठित हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर बतौर मेडिकल ऑफिसर सरकारी सेवा में चयन प्राप्त किया है।

    लविश कालिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, ऊना  से प्राप्त की और 12वीं की पढ़ाई द ब्रिटिश पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने महार्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी, कुमारहट्टी, सोलन  से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। लविश के पिता संजीव कालिया मेडिकल स्टोर संचालन करते है,जबकि उनकी माता रमा कालिया गृहिणी है।

    वर्तमान में वे स्वामी पिंडी दास चैरिटेबल हॉस्पिटल, अंब  में सेवाएँ दे रहे हैं और चिकित्सा सेवा को समाज के प्रति अपना दायित्व मानते हैं। लविश कालिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में भी समाज सेवा को प्राथमिकता देना

  • Himachal News: अंब में 29 अगस्त को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर

    Himachal News: अंब में 29 अगस्त को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के अंब में 29 अगस्त को एक दिवसीय वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 2 बजे बीडीओ कार्यालय हाल, अंब में होगा, जिसमें अंब ब्लॉक की निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के लोग भाग लेंगे।

    मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एस. के. सक्सेना ने बताया कि शिविर में वित्तीय समावेशन, पुनः-केवाईसी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देशों और उपायुक्त ऊना के आदेशों के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम  पंचायत में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंब में यह मेगा शिविर लगाया जा रहा है।

    शिविर की अध्यक्षता भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक करेंगे, साथ ही इसमें विभिन्न बैंकों व विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। श्री सक्सेना ने सभी संबंधित विभागों, हितधारकों और आम जनता से शिविर में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।

  • स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 मासूम बच्चों की मौत, 17 घायल, देखें LIVE

    स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 मासूम बच्चों की मौत, 17 घायल, देखें LIVE

    वॉशिंगटन: अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी की एक घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। दहला देने वाली घटना बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को हुई, जब मिनियापोलिस के एक चर्च में स्कूली बच्चों की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान एक हमलावर बंदूक लेकर चर्च में घुसा और बच्चों पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं। हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रॉबिन वेस्ट के रूप में हुई, जिसने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मार ली। अधिकारियों को हमलावर के पास से जो बंदूक मिली उस पर लिखे शब्दों में भारत और इजरायल को लेकर नफरत साफ दिखाई दे रही थी।

    Read in English:

    Minneapolis Church Shooting: 2 Children Killed, 17 Injured as Gunman Targets Prayer Gathering

    खास बात ये है कि ये इस साल का 58वां ऐसा मामला है, जब किसी स्कूल पर फायरिंग हुई हो। ताजा घटना को लेकर मिनियापोलिस पुलिस की तरफ से बताया गया कि हमला मासूम बच्चों और अन्य लोगों के खिलाफ था और जानबूझकर किया गया था। हमलावर की उम्र 23 साल थी और इसका नाम रॉबिन वेस्टमैन था, जिसने बच्चों पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घायल होने वाले 17 लोगों में 14 बच्चे हैं। पुलिस चीफ ब्रायन ओहारा के कहा, 8 और 10 साल की उम्र के दो छोटे बच्चे वहीं मारे गए, जहां वे बेंचों पर बैठे थे। उन्होंने आगे बताया कि गोलीबारी में 14 अन्य बच्चे और तीन बुजुर्ग भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध ने पार्किंग में अपनी ही बंदूक से खुद को खत्म कर लिया।

    अधिकारियों और एफबीआई प्रमुख काश पटेल ने बताया कि गोलीबारी 23 वर्षीय रॉबिन वेस्टमैन ने की थी। उसका जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था और शुरुआती नाम रॉबर्ट वेस्टमैन था। साल 2023 में वेस्टमैन ने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया और अपनी पहचान महिला के रूप में बताई। माना जाता है कि वेस्टमैन ने अकेले ही हमले को अंजाम दिया था। उसने इस्तेमाल की गई राइफल, पिस्टर और बंदूक को कानूनी तौर पर खरीदा था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। हालांकि, वेस्टमैन की गोलीबारी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यूट्यूब पर प्रकाशित एक घोषणापत्र से उसकी साच का पता चलत है। इसे अब प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

    एक वीडियो में वेस्टमैन हाथ से लिखी एक नोटबुक पलटता है। उसे यह कहते सुना जा सकता है कि ‘मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं और मैं अब इससे और नहीं डील कर सकता।’ न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एक जगह वेस्टमैन ने लिखा, ‘अगर मैं नस्लीय हमला करता हूं तो सबसे ज्यादा संभावना है कि वह गंदे जायोनिस्ट यहूदियों के खिलाफ होगा। एक जगह उसने फिलिस्तीन को आजाद करो लिखा है।’ एक दूसरे पेज पर वह लिखता है कि उसे फासीवाद से नफरत है और फिर कुछ ही देर बाद लिखा है कि मुझे बच्चों को गोली लगते देखना भी अच्छा लगता है। मुझे बच्चों के टुकड़े-टुकड़े होते देखना अच्छा लगता है। उसके पास मिले एक हथियार पर लिखा है- भारत पर परमाणु बम गिराओ। इसके अलावा ‘इजरायल का पतन होना चाहिए’ और ‘माशाअल्लाह’ भी लिखा हुआ था।

  • ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां’ को लेकर Jalandhar पहुंची मशाल, देखें वीडियो

    ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां’ को लेकर Jalandhar पहुंची मशाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘खेडा वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन को समर्पित मशाल (मशाल रिले) आज खेल राजधानी जालंधर पहुंची। दरअसल, पंजाब सरकार एवं खेल विभाग पंजाब की ओर से “खेडां वतन पंजाब दीयां 2025’ के अंतर्गत ब्लॉक एवं जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। कपूरथला से आई मशाल को आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव मंड पहुंचने पर राष्ट्रीय पदक विजेता की ओर मशाल रिसीव की गई।

    स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचने पर मशाल का स्वागत पंजाब कृषि निर्यात निगम लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) जसबीर सिंह, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और अन्य लोगों ने किया। राजविंदर कौर थियाड़ा ने सीएम भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने खेडा वतन दीया की शुरूआत जालंधर से ही की थी। दरअसल, पंजाब खेलों में काफी पीछे रह गया था।

    उन्होंने कहा कि जब भगवंत मान ने सीएम बनने के दौरान शपथ ग्रहण शहीदों की धरती खटकड़ कलां से की थी। इस दौरान उन्होंने सौंगध खाई थी और कहा था कि पंजाब को वह रंगला पंजाब बनाएंगे। थियाड़ा ने कहा कि आज रंगला पंजाब बनाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सीएम मान का पंजाब को रगंला पंजाब बनाने का सपना था। दरअसल, युवा पीढ़ी को नशे के दूर रखने के लिए सरकार द्वारा रंगला पंजाब मुहिम की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक 3 सीजन हो चुके है और यह चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है।