Blog

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर जोरा ढेर

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर जोरा ढेर

    जीरकपुर। जीरकपुर के पीर मुछल्ला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसी बीच मुठभेड़ में गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ ​​जोरा की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर पिछले दिनों पंजाब पुलिस द्वारा कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या में शामिल था। पुलिस कुलदीप वाजवा हत्याकांड के आरोपी जोरा के पास से पुलिस को दो पिस्तौल भी बरामद हुए हैं।

  • जालंधर: लड़ाई झगड़े के दौरान व्यक्ति की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    जालंधर: लड़ाई झगड़े के दौरान व्यक्ति की मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

    जालंधर/वरुण/हर्ष। महानगर के काला संघिया रोड पर न्यू दशमेश नगर में लोहड़ी की रात पड़ोसियों में आपसी लड़ाई हो गई और उस लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। पुलिस में दी शिकायत में मृतक की पत्नी रितु ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रात को 10 बजे घर के अंदर आराम कर रहे थे। उनके पड़ोसी विकास और उसका परिवार ऊंची आवाज में बूफर लगाकर नाचते हुए लोहड़ी का त्यौहार मना रहा था तभी उसका पति घर के बाहर जाकर पड़ोसियों को नाचते हुए देखने लग पड़ा और उसी दौरान पड़ोसियों ने उसके पति को गालियां निकालनी शुरू कर दी कि वह उनकी औरतों को गलत नजर से देख रहा है।

    रितु ने बताया कि मामले को बढ़ता देख उसका पति घर के अंदर आ गया उसके पीछे ही उसके पड़ोस में रहने वाली सोनिया और उसकी बेटी काजल उसके पति के पीछे ही घर के अंदर आ गई और उसे हाथों पर करने लगी और उसके घर में जलती लकड़ी को उठाकर उसके मुंह पर मार दिया इतनी ही देर में उनके पीछे से सोनिया का परिवार उनके घर के अंदर दाखिल हुआ उन्होंने उसके पति पर हमला कर दिया और हमले के दौरान उसका पति बेसुध हो नीचे गिर गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक के पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

    फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    बता दे हमले के बाद हमलावर जमीन पर गिरे बेसुध हुए विक्की देखकर वहां से फरार हो गए और घटना वहां आसपास के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है और ताकि पर फरार आरोपितों को जल्द पकड़ा जाए।

  • विपत्ति में जो साथ दे वही सच्चा मित्र: गणेश दत्त शास्त्री 

    विपत्ति में जो साथ दे वही सच्चा मित्र: गणेश दत्त शास्त्री 

    गांव बदोली में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    ऊना/ सुशील पंडित : गांव बदोली में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति कैसे हुई उसकी कथा सुनाई। तक्षक सर्प कैसे राजा परीक्षित को डसने के लिए पहुंचा इस बारे विस्तार से बताया।उन्होंने सातवें दिन श्रीकृष्ण भगवान की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया गया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं प्रमुखता से सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्रीकृष्ण- सुदामा जी की मित्रता से समझ सकते हैं ।

    उन्होंने कहा कि सुदामा जी अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र द्वारिकाधीश से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछते हुए महल की ओर बढ़ने लगे। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के बाल सखा हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है और अपना नाम सुदामा बता रहा है जैसे ही द्वारपाल के मुंह से द्वारकाधीश ने सुदामा का नाम सुना, तो द्वारकाधीश सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे। द्वार पर पहुंचकर सामने सुदामा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं।

    कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने कहा कि जो लोग बाकी दिन की कथा नहीं सुन पाए हैं उन्हें इस कथा का श्रवण करने से पूरी कथा सुनने का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है।  कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने गुरु भक्ति की कथा बताई। उन्होंने कहा कि पापों का नाश करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। धरती पर आने के बाद भगवान भी गुरु की भक्ति करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे गुरु के आशीर्वाद से जीवन धन्य हो जाता है। कलयुग में माता-पिता और गुरु भक्ति करने से पापों का नाश होता है।

    जब सत्संग में जाएं तो सिर्फ कान न खोलें बल्कि आंख भी खोल कर रखें। मनुष्य को आत्मचिंतन और आत्म साक्षात्कार की आवश्यकता है। कथा केवल सुनने के लिए नहीं है बल्कि इसे अपने जीवन में उतारें इसका अनुसरण करें। भगवत भजन करने से व्यक्ति स्वयं तो आत्मविश्वासी होता ही है, दूसरों में भी विश्वास जागता है। आत्मविश्वास में कमी आने पर हम हर प्रकार से संपन्न होते हुए भी हमें कार्य की सफलता पर संशय रहता है।समापन के अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रतिदिन माता-पिता का आदर करें, सूर्य को अर्घ्य अर्पण करें, भगवान को भोग लगाएं, गाय को रोटी दें और अपने आत्मविश्वास को हमेशा कायम रखें। अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अच्छे कार्यों के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने भगवत गीता के प्रथम और अंतिम श्लोक के साथ इस कथा का समापन किया। 

    कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने बताया कि वास्तविकता में कोई भी धार्मिक कथा समाप्त नहीं होती, विश्राम लेती है और फिर दोबारा शुरू हो जाती है। डेरा बाबा रूद्र नंद के पीठाधीश्वर सतगुरु सुग्रीवानंद जी की असीम अनुकंपा से यह कथा विश्राम ले पाई है उनका कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए यह कथा पूर्णतः की और प्राप्त हुई। गांव बदोली के ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंत में भागवत भगवान की आरती की गई और लंगर में प्रसाद वितरण किया गया।

  • हॉर्न बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, युवक को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने आधा KM तक घसीटा

    हॉर्न बजाने को लेकर हुआ झगड़ा, युवक को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने आधा KM तक घसीटा

    नई दिल्ली : दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से कंझावला कांड जैसी घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को एक कार सवार ने युवक को टक्कर मारने के बाद कार के बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटा। बताया जा रहा है कि राजौरी गार्डन इलाके इलाके में महज हॉर्न बजाने की बात पर दो पक्षों झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में कार सवार युवक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी. इसके बाद उसने युवक को बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटा।

    पुलिस के अनुसार मामला दिल्ली के राजौरी गार्डन का है। कार चालक ने एक व्यवक्ति को कार से टक्कर मार दी और इसके बाद करीब आधा किमी तक उसे कार के बोनट पर बैठाकर ले गया। पुलिस ने बताया कि मामला रोड रेज का है। चालक के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोड रेज का मामला है। तेजी से गाड़ी चलाना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा, गलत संयम की सजा और गैर इरादतन हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • SBI के करोड़ों ग्राहकों को बैंक ने दिया झटका…

    SBI के करोड़ों ग्राहकों को बैंक ने दिया झटका…

    नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. बैंक ने अपनी एक साल की अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर बढ़ाने का फैसला किया है. अब बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा. बैंक की नई दरें 15 जनवरी, 2022 से लागू होगी. बता दें कि रेपो रेट बढ़ने के बाद कई बैंकों ने एमसीएलआर बढ़ाए हैं.

    एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने अपने 1 साल के एमसीएलआर पर 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. एमसीएलआर में बढ़ोतरी केवल एक साल की अवधि में की गई है. 1 साल की एमसीएलआर बढ़कर 8.40 फीसदी हो गई. ओवरनाइट एमसीएलआर 7.85%, एक और 3 महीने की एमसीएलआर 8 फीसदी, 6 महीने की एमसीएलआर 8.30 फीसदी, 2 साल की एमसीएलआर 8.50 फीसदी और 3 साल की एमसीएलआर 8.60 फीसदी पर बरकरार है.

    एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई बढ़ने की उम्मीद है. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं.

    गौरतलब है कि एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं. उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे.

  • मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

    मां ने डांटा तो बेटे ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

    पटना: पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई जहां मां के डांटने पर 12 साल के युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन भी दहल गए फिर देखा कि खून से लथपथ बेटा जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उसे जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी जान न बच सकी।

    युवक द्वारा आत्महत्या करने की ये घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। मृतक की पहचान जयविंद कुमार, 17 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। ये वारदात नौबतपुर थाने के धोबिया कालापुर गांव की है। बताया जाता है कि मृतक जयविंद का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह घर में ही अवैध हथियार से उसने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहटा के एक निजी किलनिक में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

  • चलती ट्रेन में हेड कांस्टेबल ने छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत

    चलती ट्रेन में हेड कांस्टेबल ने छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत

    नई दिल्ली। त्रिवेणी एक्सप्रेस में हेड कांस्टेबल ने नशे की हालत में बीए की छात्रा से छेड़खानी की तो कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने वर्दी देख कर मुंह फेर लिया। बहादुर बिटिया ने अकेले ही डटकर उसका विरोध किया। उसने न केवल आरोपी को ट्रेन से कूद कर भागने पर मजबूर कर दिया बल्कि रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे हवालात तक पहुंचाया। यह उन बेटियों के लिए सीख है जो चुपचाप सब कुछ सहन कर जाती हैं। उन्हें भी ऐसे लोगों के खिलाफ डटकर लड़ना होगा, तभी ऐसे मनचलों पर नकेल कसेगी।

    पीलीभीत की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह प्रयागराज से बीए की पढ़ाई कर रही है। इसी सिलसिले में प्रयागराज गई थी। त्रिवेणी एक्सप्रेस के कोच एस सेवन की बर्थ संख्या 71 में सवार होकर गुरुवार रात बरेली  के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन शुक्रवार दोपहर 2:11 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंची तो ज्यादातर यात्री उतर गए। कोच कुछ खाली हो गया, तभी पुलिस की वर्दी में एक अंकल चढ़े। वह नशे में थे। पास में आकर बैठे और फिजिकली टच करने लगे। मना किया तो बोला अरे इतना सब कुछ चलता है।

    हेड कांस्टेबल ने बार-बार टच किया तो छात्रा ने धक्का देकर खुद को बचाया। दूसरे कोच में चली गई, वहां मदद नहीं मिली तो छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर आरोपी बरेली सिटी स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन से कूद कर भाग गया। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में उससे छेड़खानी है। सीओ जीआरपी मुरादाबाद देवी दयाल ने बताया कि बरेली पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
     
    पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब आरोपी से बचने के लिए दूसरे कोच में पहुंची तो उसका सामान एस-7 में ही रह गया था। दूसरे कोच में मौजूद महिलाओं से मदद मांगी, लेकिन वर्दी देखकर कोई आगे नहीं आया। इधर आरोपी गेट पर खड़ा होकर उसे ही घूर रहा था। सिटी स्टेशन से पहले ट्रेन धीमी हुई तो आरोपी उसका स्कूल बैग और ट्रॉली बैग लेकर कूद गया है। पीड़ित छात्रा ने कहा कि आरोपी की कड़ी सजा मिले। 

  • डिप्टी सीएम के दफ्तर में सीबीआई की छापेमारी…

    डिप्टी सीएम के दफ्तर में सीबीआई की छापेमारी…

    नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई ने शनिवार को छापेमारी की। सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुँची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गाँव तक में छानबीन करा ली। मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला हैं न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।

    बताते चलें कि दिल्ली में नई शराब नीति मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। लेकिन उसमें सिसोदिया का सामने नहीं आया है। उधर, सीबीआई लगातार मामले की छानबीन कर रही है। इसी मामले में ईडी ने केसीआर की बेटी के कविता से भी पूछताछ की थी।

  • 156 ग्राम सोने से बनाई गई PM Modi की मूर्ति, देखें वीडियो 

    156 ग्राम सोने से बनाई गई PM Modi की मूर्ति, देखें वीडियो 

    मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति चर्चा में है। बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में एक कलाकार ने 156 ग्राम सोने की मूर्ति बनाई है। इस सोने की मूर्ति का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से भी ज्यादा है। PM मोदी की सोने की मूर्ति का वीडियो दो दिन पहले हुई बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी का है। मोदी की सोने की मूर्ति घूमती हुई दिख रही है। इसके नीचे मूर्ति का वजन 156 ग्राम लिखा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने कम सोने में इतनी खूबसूरत मूर्ति बनाना कलाकार की कलाकारी है। हालांकि कलाकार के नाम की जानकारी वायरल वीडियो में नहीं दी गई है।