Blog

  • जालंधर: बस्तिआत क्षेत्र में चोरी को लेकर हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर, (ENS): बस्तिआत इलाके में चोरी को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बबलु और उसकी पत्नी ने बताया कि उसके घर पर शाम को कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाकर पड़ोस की महिलाओ ने उसके घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    बबलु ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसकी रंजिश के तहत पड़ोस की महिलाओ ने चोरी की है। वही दूसरी ओर पड़ोस की महिला मधु ने कहा कि वह बाहर से आ रही थी इतने में बबलु उसे घर के अंदर ले गया और उससे मारपीट करने लगा।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक

    सभी अधिकारी आपसी तालमेल से महोत्सव को सफल बनाने में करें सहयोग – जतिन लाल
     
    प्रथम बार आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को बनाया जाएगा यादगार – उपायुक्त 
    ऊनासुशील पंडित:माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को जिला प्रशासन द्वारा यादगार महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय दर्जा दिलाया जा सके। यह बात उपायुक्त जतिन लाल ने माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में प्रथम बार आयोजित किए जाने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की बैठक में कही। उन्होंने सभी अधिकारियों से महोत्सव के सभी प्रबंधों को आपसी समन्वय से पूरा करने को कहा ताकि महोत्सव को एक विशेष पहचान दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे जबकि एसपी पुलिस महोत्सव अधिकारी होंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हाल ही में अम्ब विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया था। उसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा इस दो दिवसीय महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि यह महोत्सव सभवतः मार्च माह के प्रथम सप्ताह में रावमापा अम्ब मैदान में आयोजित होना प्रस्तावित है। 
    जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतू समितियों का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी उनकों सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, खेल इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टोल भी लगाए जाएंगे।उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी और महोत्सव के पलों को यादगार बनाने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मेला स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
    बैठक एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक की मौत, 5 जख्मी

    कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक की मौत, 5 जख्मी

    ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल अम्ब के तहत गांव सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके अलावा 5 अन्य लोग भी जख्मी हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंजू लाल (67) पुत्र प्रेम लाल गांव व तहसील भरमौर जिला चम्बा, अनिल कुमार (35) पुत्र बृज लाल, बृज लाल (60) पुत्र सैली राम दोनों गांव कुनरा (चम्बा), मनी राम (55) पुत्र मुसाफिर राम निवासी ओबड़ी, डाकघर सुल्तानपुर, चम्बा, धनिया राम (50) पुत्र मुसाफिर राम निवासी शतोगरी, कुनरा चम्बा व मनोज कुमार (45) पुत्र जैसी राम निवासी भरोगड़ी तहसील भरमौर जिला चम्बा सूरी में एक ठेकेदार के पास निजी जंगल में खैर के पेड़ काट रहे थे।कि पेड़ उन लोगों पर गिर गया

    और कटान में लगे 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल अम्व लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में गंभीर रूप से घायल कुंजू लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। अनिल कुमार व मनी राम की नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरों नें उन्हें डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया।
  • भाजपा करेगी त्रिदेव सम्मेलन: सत्ती

    ऊना/ सुशील पंडित :भारतीय जनता पार्टी की चलो गांव की ओर अभियान की सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत हो गई है। इसमें सदर के भाजपा विधायक सतपाल सती ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले 3 माह के अंदर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अभी से मैदान में उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ऊना में चलो गांव की ओर  अभियान का शुभारंभ किया है।

    इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना सदर से बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम में ऊना  के हर बूथ से एक बूथ पालक व एक बूथ इंचार्ज को बुलाया गया था।सतपाल सत्ती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दोनों में हर विधानसभा के अंदर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है जिसमें हर विधानसभा के अंदर भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदेव सम्मेलन किया जाएगा। उसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ता  सम्मेलन भी होगा वहीं बीडीसी और जिला परिषद के अलावा अन्य  पदों पर बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ चुके लोगों का भी एक सम्मेलन किया जाएगा।  इसके साथ-साथ 2800 लोगों का एक पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम आज शुरू हो रहा है यह सभी लोग अपने अपने गांव जाकर जो समितियां बनी है उनके साथ मीटिंग कर उसको पोर्टल पर लोड करेंगे।  महिला मोर्चा गांव गांव जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और महिला मंडल सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ेंगी। युवा मोर्चा गांव में बने युवा मंडल को पार्टी के साथ जोड़ेगा ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में इनके सहयोग के साथ बीजेपी को जीत दर्ज करवाई जा सके।
  • विजिलेंस ने 6000 रिश्वत लेते धरा नगर पंचायत क्लर्क, बिल पास करने की एवरेज में मांगी थी रिश्वत

    विजिलेंस ने 6000 रिश्वत लेते धरा नगर पंचायत क्लर्क, बिल पास करने की एवरेज में मांगी थी रिश्वत

    ऊना सुशील पंडित:जिला ऊना के अंतर्गत आती  नगर पंचायत टाहलीवाल के क्लर्क को विजिलेंस ने 6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के क्लर्क ने निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार का 3 लाख का बिल जारी करने की एवज में यह रिश्वत की राशि मांगी थी जिस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी ।
    विजिलेंस ने डीएसपी कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्लर्क को रंगे हाथों 6000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि क्लर्क नगर पंचायत में अनुबंध के आधार पर तैनात है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह ने बताया कि विजिलेंस ने टाहलीवाल नगर पंचायत क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
  • सुक्खू सरकार की दस गर्ंटियों को पूरा होने की कोई गारंटी नहीं

    14 माह के कार्यकाल में राज्य की आम जनता समस्याओं से त्रस्त, कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर कर रहे आंदोलन
    केवल सत्ता सुक्खू भोगने में व्यस्त है सुक्खू सरकार :जयराम ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित :राज्य में सुक्खू सरकार की दस गर्ंटियों को पूरा करने की कोई गारंटी नहीं है। और 14 माह में हजारों करोड़ का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त रही है। और राज्य की जनता समस्याओं से जूझ रही है। राज्य के विपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने बंगाणा के होटल रजत में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 माह पूर्व कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता को झूठे सब्ज बाग  दिखाकर एवम एक झूठ की दस गर्ंटियों का सहारा लेकर सत्ता पर काबिज हुई थी।

    और सत्ता पर काबिज होने के बाद कांग्रेस पार्टी के बड़े स्तर के नेतागण जो हिमाचल प्रदेश में चुनावी मंच पर झूठ की गारंटियों का प्रचार करते जनता को भ्रमित करते रहे। राज्य के सरकार बनने के बाद न तो सुक्खू सरकार दस गर्ंटियो को पूरा कर पाई है। और न ही वह कांग्रेस नेता दोबारा हिमाचल आए है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कर्मचारी आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर सड़को पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार केवल सत्ता के नशे में चूर होकर सत्ता सुख भोगने में ही व्यस्त है।।

    ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने सुक्खू सरकार को करोड़ो की धनराशि मुहैया करवा कर राज्य की जनता को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। लेकिन सुक्खू सरकार केंद्र का धन्यवाद करने की बजाए केंद्र सरकार पर आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार जिस व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रही है। उस राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन में राज्य के एक हजार सरकारी संस्थान जो हमने जनता की सुविधाओं के लिए खोले थे। सत्ता में आते ही सुक्खू सरकार ने वह बंद करके जनता की समस्याओं को बढ़ाया है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावो में राज्य की जनता मोदी सरकार की हैट्रिक लगवाने के लिए उत्सुक है। और राज्य सरकार के विपरीत होकर मतदान करेगी। क्योंकि सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक से बढ़कर एक झूठ की गारंटी से सत्ता प्राप्त की है। और 14 माह का कार्यकाल बीत जाने पर भी हिमाचल की हमारी बहन बेटियों को 15 सौ रुपए एक माह में भी नहीं मिले है। बही न किसानों से गोवर खरीदा हैं। और न ही किसानों का सौ रुपए किलो दूध बिका है। कुल मिलाकर राज्य सरकार का 14 माह का कार्यकाल कलाध्याय रहा हैं।लोकसभा चुनावो मे राज्य की चारो सीटों को बड़े मार्जन से जीतेगी भाजपा,

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों पर भाजपा बड़े मार्जन से जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेगी। और केंद्र में मोदी सरकार हैट्रिक में हिमाचल के चारो लोकसभा सांसद सहभागिता देंगे। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस हिमाचल में तो क्या देश में भी लोकसभा चुनावो में न के बराबर हो चुकी है। और देश के हर नागरिक की जुबान पर केवल प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ही नाम चल रहा है। 

    श्री राम मंदिर निर्माण देश के लिए गर्व की बात,कांग्रेस बिना वजह कर रही राजनीति

    बिपक्ष नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होना और 500 वर्षो बाद श्री रामल्ला की प्राण प्रतिष्ठा होकर मंदिर में विराजमान हुए है। यह देश के लिए गौरव की बात है। श्री राम जी हमारे अराध्य देव है। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति रंग देना और श्री राम जी को भाजपा से जोड़ना घटिया राजनीति को दर्शाता है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा बीजन 400 पर लेकर आगे बढ़ रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लोकसभा चुनावो से जोड़कर जनता को भ्रमित करने में लगी है। लेकिन जनता जानती है। कि मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल देश की जनता के लिए कितना उपयोगी कारगर साबित होकर देश की जनता को कितना लाभ मिला।
  • कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की एक दिवसीय शक्ति वंदन कार्यशाला सम्पन्न

    आगामी लोकसभा चुनावो के साथ मोदी सरकार के दस वर्षो के बिकास कार्यों पर चर्चा,

    ऊना/ सुशील पंडित:कुटलैहड़ भाजपा मंडल में महिला शक्ति वंदन की एक दिवसीय कार्यशाला कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका कौशल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक के जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री स्नेह लता, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,राज्य भाजपा किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता मदन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार के सफल दस वर्ष के कार्यकाल और चुनावो में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण और आगामी लोकसभा चुनावो पर विशेष चर्चा हुई।

    बैठक में श्री अयोध्या में श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण होना और श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम समस्त देश वासियों को बधाई प्रस्ताव भी पारित किया। बही अध्यक्ष मोनिका कौशल ने आगामी लोकसभा चुनावो के लिए सभी महिला सदस्यों को केंद्र सरकार के सफल दस वर्षो की हर योजना को घर घर जाकर महिलाओ को जागरूक करने के आदेश दिए। और हर गांव के हर घर की हर महिला जो 18 वर्ष की आयु से ऊपर है। उन्हें प्रति माह राज्य की सुक्खू सरकार से 1500 रुपए खाते में आए है।

    इस पर भी जानकारी लेने के लिए कहा। उन्होंने राज्य सरकार के 14 माह के कार्यकाल को कालाध्यय करार दिया। और सुक्खू सरकार पर जम कर भड़ास भी निकाली। वही मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने कहा कि राज्य भाजपा के आदेशानुसार भाजपा ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया है। और हर गांव हर घर हर परिवार तक भाजपा कार्यकर्ता दस्तक देकर केंद्र सरकार की दस वर्षो की योजनाओं से जनता को जागरूक कर रहा है। और 14 माह के कार्यकाल में राज्य की जनता के लिए सुक्खू की सरकार ने क्या किया।

    इस से भी हर परिवार को बताया जा रहा है। बही किसान मोर्चा के राज्य प्रवक्ता मदन राणा ने कहा कि लोकसभा का चुनावी शंखनाद होने बाला है। और हमें हर घर हर परिवार हर मतदाता से मिलकर एक एक मत भाजपा यानी मोदी सरकार की लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक के लिए डलवाना है। ताकि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवीं बार और मोदी सरकार लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व करें। ज्ञात रहे बैठक से पूर्व राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री के अकस्मात निधन पर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर नमता रानी, प्रोमिला देवी,नीलम ठाकुर,अनीता ठाकुर के अलावा दर्जनों महिलाओ ने भाग लिया। 
  • कुटलैहड़ के स्कूल बने राजनीति का अड्डा : मास्टर रमेश

    कुटलैहड़ के स्कूल बने राजनीति का अड्डा : मास्टर रमेश

    ऊना/सुशील पंडित :स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं लेकिन बच्चों के भविष्य को अनदेखा करते हुए कुटलैहड़ के स्कूलों को राजनीतिक अड्डा बनाया जा रहा है। कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर रमेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बयान दिया है। मास्टर रमेश ने कहा है कि फरवरी का माह बीतने को आया है परंतु विधायक द्वारा अपने सत्ता बल का उपयोग करते हुए स्कूलों में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित करवाकर राजनीतिक भाषणबाजी की जा रही है। कुटलैहड़ में विद्या के मंदिर केवल राजनीति का अड्डा बनकर रह गए हैं। विधायक महोदय को अपनी राजनीति चमकाने के लिए स्कूलों का सहारा लेना शोभा नहीं देता और शायद अन्य स्थानों पर जनता उन्हें बुलाना नहीं चाहती इसलिए वे इस प्रकार के आयोजन करवा रहे हैं।

    मास्टर रमेश ने कहा कि मार्च में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं और इस तरह के आयोजनों से उनकी पढ़ाई पर गलत असर पड़ रहा है। मण्डल महामंत्री ने कहा कि स्कूल प्रशासन व अध्यापकों पर दबाव बनाकर मोमेंटो माफिया से लाखों के मोमेंटो ख़रीदवाये जा रहे हैं और smc के लाखों रुपये का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शायद विधायक को शिक्षा की समझ नहीं है इसीलिए इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं या फिर जब समय था तब वे स्कूल नहीं जा सके होंगे और अब अपनी स्कूल जाने की इच्छा को पूरा कर रहे हैं। लेकिन इस प्रकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ और पैसे का दुरुपयोग तर्कसंगत नहीं है।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ भाजपा मंडल स्कूलों में चलाई जा रही इस ओछी राजनीति की निंदा करता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करता है कि तुरंत प्रभाव से इन महीनों में आयोजित किये जा रहे ऐसे वार्षिक उत्सवों पर रोक लगाएं जिससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो।
  • जालंधरः मामला NITJ में प्रोफेसर द्वारा गर्ल्स स्टूडेंट्स को sexual हरासमेंट करने का, देखें वीडियो

    Women cell की रिपोर्ट पर प्रोफेसर हुआ टर्मिनेट 

    जालंधर, ENS: NITJ के जालंधर GT रोड पर स्थित कैंपस से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। कैंपस में एक ही डिपार्टमेंट की 2 लड़कियों ने अपने ही डिपार्टमेंट के प्रोफेसर नेहरा पर सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे। यह सेन्सिटिव मामला NIT के MBA विभाग से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद आज डॉक्टर बी आर अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी जालंधर के अधिकारी ने एक्शन लेते हुए प्रोफेसर को टर्मिनेट कर दिया है। 
      

    मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ महिला सेल के पास शिकायत पहुची थी। जिसकी जांच करने के बाद उन्होंने वह रिपोर्ट उन्हें यानी अंबेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी जालंधर के अधिकारी को सौंप दी थी। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की थी। जांच के बाद प्रोफेसर नागेंदर कुमार नेहरा  को टर्मिनेट कर दिया गया है।

    बताया जाता है कि उक्त prof. लगभग 1 वर्ष पहले ही NIT में आया है। NIT की इस शर्मनाक घटना के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल लड़कियों की वायरल हुई अश्लील VIDEO घटना की याद ताज़ा कर दी।

  • विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बंगाणा में 98 परिवारों को 12,26,600 के बांटे  राहत राशि के चैक

    ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने सोमवार को विश्राम गृह बंगाणा में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के करीब 98 परिवारों को 12,26,600 रुपए के आर्थिक सहायता के चैक वितरण किए। सीएम राहत कोष कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी एवं अन्य संसाधनों द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक रूप में जैसे दवाई का खर्च छात्रों की पढ़ाई बुजुर्गो को आर्थिक मदद के अलावा अन्य परिवारों को आर्थिक रूप में सहायता प्रदान की गई।

    ज्ञात रहे बीते 14 माह के कार्यकाल में  कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सैंकड़ों गरीबी रेखा से नीचे रहित परिवारों को आर्थिक सहायता छात्रों कि पढ़ाई का खर्च,बुजुर्गो की दवाई का खर्च विधवाओं के लिए आर्थिक मदद देते आ रहे है। कभी सीएम राहत कोष कभी अन्य संसाधनों द्वारा कभी कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी तो कभी अपनी निजी आय से आर्थिक मदद कुटलैहड़ की जनता की कर रहे है।

    वही निजी आय से गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के छात्रों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे है और बीते वर्ष करीब 200 छात्रों को पढ़ाई के लिए कॉलेज दाखिला एवं उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए डेढ़ लाख तक पर छात्र को प्रदान कर चुके हैं।  इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।