Blog

  • बाल विकास परियोजना अंब के तहत भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 11 पद

    बाल विकास परियोजना अंब के तहत भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 11 पद

    7 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना अंब के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 और सहायिकाओं के 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कार्यकारी सीडीपीओ अंब कुलदीप कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 7 जुलाई सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्ब में जमा करवा सकते हैं। कुलदीप कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र छपरोहिए, स्तोथ, प्रतापनगर-1 और कटोहड़ खुर्द-2 में आंगनवाडी वर्करों का 1-1 भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र अरनवाल, झोला भटोला, सारड़ा, वधमाणा-1, मिरगु (अमोकला प्रीतम), सेरी-1 और थनीकपुरा में सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्मकार 9 जुलाई को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अम्ब में होगा।

     शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड
    कुलदीप कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए जमा दो के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें जमा दो में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

    इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • Punjab News: ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत, परिवार में रोष, शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत, परिवार में रोष, शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के वेरका इलाके में पिछले दिनो ट्रक के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक के परिवार के सदस्यों आज इंसाफ की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रखकर जमर रोष जताया। परिजनों द्वारा सड़क बंद करके प्रदर्शन करने के दौरान भारी ट्रैफ़िक जाम हो गया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    उन्होंने मांग की कि अपराधी ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और न्याय दिया जाए। परिजनों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी हरपाल सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार के सदस्यों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 6 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 6 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव गज्ज़नी वाला में 2 मरले जमीन के कब्जे को खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाएं। वहीं दोनों पक्षों में जमकर लाठी और डंडे भी चले। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान इलाका जंग का मैदान बन गया। वहीं हादसे में कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा ममदोट के गांव गज्ज़नी वाला में एक घर की 2 मरले जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

    इस विवाद ने उस समय खूनी रंग ले लिया, जब जमीन पर कब्जा करने के लिए पड़ोसी पक्ष ने लोगों को बुलाकर जबरन जमीन का कब्जा करने की कोशिश की। परिवार ने इसका विरोध किया तो उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान हमलावारों ने डंडे-लाठी लेकर गांव की गलियों और घरों में घुसकर मारपीट की। जब महिलाओं ने बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावारों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा, उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि महिलाओं के घटना में कपड़े फाड़ दिए गए।

    गुंडागर्दी इतनी बढ़ी कि जब परिवार ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो हमलावार मोबाइल छीनकर साथ ले गए। गांव के लोग जब मिलकर हमलावारों को पकड़ने पहुंचे तो हमलावार मौके से फरार हो गए। घायल लोगों का इलाज अस्पताल में कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक और कार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 4 बाइक और कार बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः जिले की फतेहगढ़ पंजतूर थाना पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक मेंबर को गिरफ्तार किया। इस गैंग की कई दिनों से पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने गैंग के अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि शहर में कई मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायते मिल रही थी जिसके चलते पुलिस को चोरी की तलाश थी। अब पुलिस ने हाल ही में गुप्त सूचना के आधार पर चोर गिरोह के मेंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धीरज के रूप में हुई है जिससे चोरी के 4 मोटरसाइकिल और एक मारुति कार भी बरामद हुई है। वही पुलिस इस गिरोह के बाकी के तीन मेंबरों को गिरफ्तार करने में जुट गई है और जल्दी ही उनको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में चोरियों से लोग परेशान, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चोरियों से लोग परेशान, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में प्रतिदिन बढ़ रही चोरियों को लेकर जैन कॉलोनी भामिया के लोग परेशान हो गए हैं। चोर बेखोफ होकर घरों में दाखिल होकर चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे परेशान होकर कॉलोनी वासियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि चोरों से उनको निजात दिलाई जाए और इन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    ताजा मामले में जानकारी देते जैन कॉलोनी की अंजू ने बताया कि बीती शाम जब वह घर में काम कर रही थी तो उन्हें आचान आवाज आई कि घर की छत पर कोई दाखिल हुआ है। जब मैने ऊपर जाकर देखा तो कुछ चोर हमारी सीढ़ी से पड़ोस वाले घर की और भाग गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान घर में कोई नहीं था। वहीं कॉलोनी के पवन कुमार ने बताया कि हम किसी काम से बाहर गए थे कि उन्हें सूचना मिली कि कोई आपके घर में घुसने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद हम तुरंत घर आए। उन्होंने बताया कि घर में किसी तरह का नुक्सान नहीं हुआ है, परन्तु अगर चोरों को समय रहते देखा न जाता तो बढ़ी चोरी हो सकती थी।

    इसको लेकर कॉलोनीवासियों ने प्रेस कांफ्रैस करते हुए कहा कि आए दिन यहां कई वारदाते होती रहती हैं। कुछ समय पहले भी यहां मर्डर हुआ था जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सुलझाया गया था। वहीं कई बार यहां चोरी की वारदाते होती रहती है। उन्होंने कहा कि हमने कई बार पुलिस से यहां गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह कॉलोनियां काटे हुए कई साल हो गए हैं, तब से यहां कोई बाउंड्री नहीं है और यहां से खेत और झुग्गियां निकलती हैं, जहां से कई नशेड़ी किस्म के लोग आते हैं। उन्हें शक है कि यही लोग यहां वारदातों को अंजाम देते होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को यहां गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि चोरियों और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Jalandhar News: गोली चलाने और लूटपाट मामले में एक आरोपी घायल, 8 गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar News: गोली चलाने और लूटपाट मामले में एक आरोपी घायल, 8 गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने फिरौती मांगने, गोली चलाने के मामले में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उनकी टीम ने 5 मामले ट्रेस करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि सीआईए की टीम ने गुरचरण सिंह उर्फ लाली निवासी थाना लोहीया के आरोपी के खिलाफ HP पेट्रोल पंप के मालिक को फिरोती मांग गोली मारने की धमकियों के संबंध में मामला दर्ज किया था।

    जांच में सामने आया है कि गिरोह के मुख्य आरोपी अमेरिका और इंग्लैंड में बैठे नामवर गैंग के मुखिया का नाम लेकर लोहीया के क्षेत्र में विभिन्न कारोबारियों को फोन के जरिए डराने धमकाने व मोटी फिरोती मांगने का काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्टल सहित, रौंद, बिना नंबरी पल्सर मोटरसाइकिल और फोन बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मेला पुत्र निसान सिंह वासी चक्क यूसरपुर, जिला जालंधर, नवदीप सिंह उर्फ सोना पुत्र तरसेम सिंह उर्फ बिट्टू वासी हंसावाला थाना गोइंदवाला, जिला तरनतारन, सुरिंदरपाल सिंह उर्फ सिद्दा, पुत्र अमरजीत सिंह वासी पूनियां थाना शाहकोट, अमित सिंह उर्फ अमन पुत्र निर्मल सिंह वासी कांगणा थाना शाहकोट, मनप्रीत सिंह उर्फ नाना पुत्र गुरमीत सिंह वासी पूनियां थाना शाहकोट और जसप्रीत सिंह उर्फ जसन पुत्र जगतार सिंह वासी फतेहपुर भगवां थाना के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से 6 आज गिरफ्तार किए गए है।

    जबकि 2 आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से 6 आज गिरफ्तार किए गए है। जबकि 2 आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए है। एसएसपी ने बताया आरोपी फोन करके पीड़ितों से फिरौती की मांग करते थे। आरोपी विदेश के नंबर से फोन करके बिजनेसमैन लोगों से फिरौती मांगी जाती थी। इस मामले में जर्मन के विदेश में अवैध तरीके से अमेरिका गए आरोपी से लिंक थे और जर्मन व राजदीप अमेरिका में रह रहे है। आरोपियों द्वारा फिरौती की मांग के दौरान फायरिंग की गई थी। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में आग लगने से मचा हड़ंकप, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में आग लगने से मचा हड़ंकप, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में सोढल रोड़ कोट बाबा दीप सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुंआ दूर से दिखाई दे रहा है। वहीं हादसे को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है। गली में तारें ज्यादा नीचे होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को गली में जाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। वहीं लोगों की मदद से तारों को ऊपर किया जा रहा है। जिस घर में आग लगी है, उनका कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।

    हालांकि कुछ लोगों द्वारा घर में सिलेंडर फटने का कहा जा रहा है। लेकिन परिवार द्वारा सिलेंडर फटने की पुष्टि नहीं की जा रही। घटना में घर की नीचे कमरे में भीषण आग लगी हुई है। गली में तारें नीचे होने के कारण कड़ी मशक्कत करके दमकल विभाग की गाड़ी को घटना स्थल पर लोगों की मदद से पहुंचाया गया। जहां दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं स्थानीय महिला ने कहा कि घर की छत से उसने देखा कि एसी की तारों में आग लगी। जिसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों को आग लगने की सूचना दी।

    इस दौरान महिला ने कहा कि सिलेंडर फटने के बाद धमाके की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धमाके की आवाज के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर ट्रांसफार्मर को बंद करवा दिया गया। इस दौरान लोगों ने कहा कि बिजली विभाग को पहले भी आग लगने की सूचना के दौरान तारों को ऊपर करने के लिए कहा गया था। इलाका निवासियों का कहना है कि कई बार तारों को लेकर बिजली विभाग को कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान घर पर सदस्य मौजूद नहीं है। आग लगने की सूचना परिवारिक सदस्यों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी है, वह परिवारिक सदस्य कश्मीर गए हुए है।

     

     

  • Punjab News: नगर निगम की हाउस मीटिंग ना होने पर पार्षदों में रोष, कमिश्नर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम की हाउस मीटिंग ना होने पर पार्षदों में रोष, कमिश्नर का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः नगर निगम दफ्तर में कांग्रेस पार्षदों की ओर से विकास सोनी की अगुवाई में कमिश्नर गुलप्रीत सिंह से मुलाकात की गई। मिली जानकारी के अनुसाय यह मुलाकात लंबे समय से हाउस मीटिंग ना बुलाए जाने पर रोष के रूप में हुई। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के कमिश्नर के पास अधिकार है कि वे मीटिंग बुला सकते हैं, लेकिन इंकार करना लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ है। विकास सोनी ने कहा कि ये बैठकें सिर्फ पार्षदों की आवाज़ को ऊपर लाने के लिए ही नहीं, बल्कि शहरवासियों की मुख्य समस्याओं, खासकर मानसूनी मौसम के दौरान निकासी और गलियों-सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए भी जरूरी हैं।

    इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा मांगों को नहीं सुना गया तो कांग्रेस पार्षदों द्वारा बड़ा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस पार्षदों से हुई मुलाकात के बाद नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि जो भी पार्षद हों, चाहे वे कांग्रेस से हों या किसी अन्य पार्टी से हो, यदि उनकी कोई मांग या समस्या है तो निगम प्रशासन उसकी पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करता है। उन्होंने कहा, “किसी भी पार्षद को यदि लगता है कि कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो हम उनके साथ समय लेकर मीटिंग करते हैं।

    ये ना केवल संचार की कमी को दूर करने के लिए होती हैं, बल्कि इस माध्यम से उनकी असली समस्याओं को समझने और समाधान ढूंढने में मदद मिलती है।” नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह ने कहा कि मेयर और सभी पार्षद एक टीम की तरह शहर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई सुगम बनाए रखने के लिए नए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। साथ ही, मानसूनी मौसम आने से पहले जो भी अधूरे काम हैं, उन्हें भी तुरंत पूरा कराया जाएगा।

  • Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क में पटाखा बाजार को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क में पटाखा बाजार को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: दीवाली के पर्व पर हर साल बर्ल्टन पार्क में पटाखे लगाए जाते थे। लेकिन इस बार बर्ल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब के निर्माण को लेकर पटाखें नहीं लगाए जाएंगे। इसी को लेकर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने नगर निगम को शहरी क्षेत्र में उपलब्ध बड़े मैदानों या खाली स्थानों की सूची 10 दिनों के भीतर भेजने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना हैकि दीवाली के पर्व से पहले पटाखा बाजार के लिए नई जगह की पहचान करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

    डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि हर साल दिवाली के त्यौहार के अवसर पर जालंधर शहर के बर्लटन पार्क में पटाखा बाजार लगाया जाता है। इस साल चूंकि उक्त स्थान पर निर्माण और जीर्णोद्धार का काम चल रहा है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से बर्ल्टन पार्क को अस्थायी पटाखा बाजार के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा।

    पटाखा बाजार के लिए अन्य उपयुक्त स्थान चुनने पर जोर देते हुए डा.अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निगम के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में उपलब्ध बड़े मैदानों या खाली स्थानों की विस्तृत सूची तैयार कर 10 दिन के भीतर डीसी कार्यालय को भेजें, ताकि पटाखा बाजार के लिए नया स्थान चिन्हित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सूची तैयार करते समय स्थान का अनुमानित आकार, परिवहन सुविधाएं, आस-पास की आबादी, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता आदि का विवरण भी दिया जाए।

     

  • Punjab News: Car सवार 2 तस्कर 310 ग्राम हेरोइन व 2 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Car सवार 2 तस्कर 310 ग्राम हेरोइन व 2 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः डी.जी.पी पंजाब द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत एसएसपी अजय गांधी मोगा के दिशा-निर्देशों अनुसार, एस.पी. बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सुखअमृत सिंह और डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली की निगरानी में सीआईए स्टाफ मोगा को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस पार्टी ने 2 तस्करों को 310 ग्राम हैरोइन, 2 अवैध हथियार (एक देसी पिस्तौल .30 बोर और एक कट्टा .315 बोर), 40,000 रुपये ड्रग मनी और कार सहित गिरफ्तार किया।

    जानकारी मुताबिक, एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जब गश्त पर थे, तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि करमवीर कौर उर्फ किरणा पत्नी बलतेज सिंह निवासी भलूर (हाल निवासी नई दाना मंडी मोगा) और अकाशदीप सिंह उर्फ निक्का पुत्र कुलवंत सिंह निवासी लधाइके, जिला मोगा, दोनों मिलकर हैरोइन बेचने का धंधा करते हैं और इनके पास अवैध हथियार भी हैं। दोनों एक सिल्वर ह्युंडई कार DL2CAM0879 में सवार होकर गांव मल्लेआणा बाईपास, मोगा-बरनाला हाइवे के पास, ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेड की और रेड के दौरान दोनों आरोपियों को मौके पर ही कार समेत काबू किया गया। डीएसपी अनवर अली की उपस्थिति में दोनों की तलाशी लेकर 310 ग्राम हैरोइन, 2 अवैध हथियार, 40 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि उनके लिंक पता लगाए जा सकें।