Blog

  • Yuvraj Singh के घर गूंजी किलकारियां, खुद फैंस को दी खुशखबरी

    Yuvraj Singh के घर गूंजी किलकारियां, खुद फैंस को दी खुशखबरी

    नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। युवराज सिंह के पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। स्टार कपल दोबारा माता-पिता बने हैं। खुद पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को ये जानकारी दी। अपनी फैमिली फ़ोटो शेयर कर उन्होंने अपनी बेटी का नाम बताया। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक बेहतरीन फ़ोटो फैंस के साथ शेयर की। लेकिन इसमें एक नया मेहमान भी नजर आया। दरअसल, युवराज सिंह ने इस पिक्चर को शदरे कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी है।

    पावर कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि वह एक बेटी के माता-पिता बने हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया। युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने नन्ही परी को ‘ऑरा’ नाम दिया है। पोस्ट शेयर कर पूर्व खिलाड़ी ने कैप्शन दिया, ‘रातों की नींद उड़ चुकी है। क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी ऑरा का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हमारा परिवार पूरा हो गया है।’

    गौरतलब है कि साल 2022 में युवराज सिंह और हेजल कीच के घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने ‘ओरियन’ रखा था। बता दें कि ‘ओरियन’ तारों के समूह को कहते हैं और युवराज सिंह का माना है कि माता-पिता के लिए उनके बच्चें ही उनके तारे होते हैं। युवराज सिंह और हेजल कीच ने साल 2016 में शादी रचाई थी। ये कपल अक्सर अपनी लव स्टोरी की वजह से चर्चाओं में रहता है। इसके अलावा दोनों अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੰਦਗੀ ਅਤੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰਵਾਸੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੰਦਗੀ ਅਤੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰਵਾਸੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਤਾਂ ਇੱਕ ਪਾਸੇ, ਖਬਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇੱਕਵਾਰ ਨਜਰ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਇੱਥੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪਾਂ ਅਤੇ ਫੈਲੀ ਗੰਦਗੀ ਤੋਂ ਵੀ ਪੁਰਾਣੀ ਦਾਨਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਵਾਸੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜਿਆਦਾ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ । ਇਸ ਭਿਆਨਕ ਗੰਦਗੀ ਅਤੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪ ਨੂੰ ਚੁਕਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣਾ ਰੋਣਾ ਮੀਡਿਆ ਅੱਗੇ ਰੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਇਹ ਸਮੱਸਿਆ ਅੱਜ ਦੀ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਕਿੰਨੇ ਚਿਰ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਹੈ। ਇਥੋਂ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਦਾਨਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਸੜਕ ਵੀ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਰਾਣੀ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਹੁਣ ਨਵੀਂ ਵੀ ਬਣਗੀ, ਪਰ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਕਿਸੇ ਨੇ ਵੀ ਹੱਲ ਕਰਨਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਜਾਇਜ਼ ਨਹੀਂ ਸਮਝਿਆ।

    ਮੀਡਿਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਰਾਣੀ ਦਾਨਾ ਮੰਡੀ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਸਚਿਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੋਈ ਕੰਮਕਾਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਸਿਰੇ ਨਹੀਂ ਚੜਿਆ ਤੇ ਉੱਤੋਂ ਹੁਣ ਇਹ ਕੂੜੇ ਦੇ ਡੰਪਾਂ ਅਤੇ ਫੈਲੀ ਗੰਦਗੀ ਵਰਗੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜਿਆਦਾ ਦੁਖੀ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸਾਡੀ ਇਸ ਬਣਦੀ ਜਾਇਜ਼ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਹੋਕੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਦਿਵਾਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜਿਹੜੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਦਾਨਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਫੈਲੀ ਗੰਦਗੀ ਹੈ ਇਸਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਇਹ ਕੂੜੇ ਦਾ ਡੰਪ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆ ਰਹੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਮਿਲ ਸਕੇ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਫੈਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਭਿਆਨਕ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।

  • पंजाबः नहर से मिला 32 वर्षीय कांस्टेबल का शव, पत्नी सहित ससुराल वालों पर मालमा दर्ज

    पंजाबः नहर से मिला 32 वर्षीय कांस्टेबल का शव, पत्नी सहित ससुराल वालों पर मालमा दर्ज

    पटियालाः पंजाब पुलिस का कांस्टेबल भाखड़ा नहर से शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल में नहर में कूदकर जान दी है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले कांस्टेबल ने वीडियो बनाया। इसमें उसने अपनी पत्नी, साले व सास-ससुर के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाया। कांस्टेबल का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साले व सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पत्नी फिलहाल फरार है।

    मृतक कांस्टेबल की पहचान परमिंदर सिंह (32) के तौर पर हुई है। वह थाना सिविल लाइन में तैनात था। पंजाब पुलिस से बतौर एएसआई सेवानिवृत्त संतोख सिंह निवासी रतन नगर एक्सटेंशन त्रिपड़ी टाउन पटियाला ने बताया कि उनके बेटे परमिंदर सिंह की शादी करीब सात साल पहले कमलप्रीत कौर के साथ हुई थी। करीब तीन महीने पहले घरेलू क्लेश के कारण कमलप्रीत कौर अपनी बेटी सरगुन कौर और सभी गहने-कपड़े लेकर लुधियाना के गांव आलमगीर में अपने मायके घर चली गई थी।

    कमलप्रीत कौर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा व दहेज मांगने के आरोप लगाते पुलिस में शिकायत दे दी थी। लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने बेटे को बुलाया था। इसके बाद कमलप्रीत कौर ने थाना वुमन सेल ऋषि नगर लुधियाना में भी शिकायत दे दी। परमिंदर सिंह कुछ रिश्तेदारों को लेकर वहां गया। वहां कमलप्रीत कौर, उसके भाई अमनदीप सिंह, मां शरणजीत कौर व पिता रजिंदरपाल सिंह ने गाली-गलौज की। इससे परेशान होकर उसने नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।

  • पंजाब : हेरोइन और अफीम सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : हेरोइन और अफीम सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : नशा मुक्त करने के लिए पुलिस अब लगातार सर्च अभियान चला रही है। वही बीते दिनों से मोगा के अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाए जा रहे है और नशा तस्करों की धर पकड़ जारी है। थाना सिटी वन की और से किए गए सर्च आपरेशन के दोरान बस्ती लंडेके में जब घरों की रेड की गई तो वहां से अलग-अलग लोगों से करीब 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक आरोपी से एक किलो अफीम बरामद हुई है। वही जब पुलिस ने बस स्टेंड के नजदीक नाकेबंदी को तो आरोपी प्रदीप कुमार निवासी राजस्थान की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो और अफीम बरामद हुई।

    वही महिला के पास से भी 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वही इस सर्च अभियान में एक महिला सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है वही इनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 2 किलो अफीम बरामद हुई है। वही राजस्थान से आने वाले सभी लोगों की चेकिंग भी की जा रही है, क्योंकि ज्यादातर लोग राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में बेच रहे है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच कर रही कि इन आरोपियों पर पहले कितने मामलें दर्ज है।

  • Jalandhar: HR International की निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुआ धमाका , देखें वीडियो

    Jalandhar: HR International की निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुआ धमाका , देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट के पास HR International की ई 22 निर्माणाधीन फैक्ट्री में देर रात सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद घटना की सूचना वहां पर प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है यह फैक्ट्री शहर के मशहूर टूल Manufacturer HR International की है। इस फैक्ट्री में अभी काम चल रहा था कि अचानक सिलेंडर फटने से फैक्ट्री में आग लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान किसी को फैक्ट्री के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। पुलिस के मुताबिक गैस सिलेंडर को आग लगी तो फायर ब्रिगेड मुलाजिमों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुआ।

    फोकल प्वाइंट चौकी के प्रभारी नरेंद्र मोहन ने बताया कि फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से धमाका हुआ, बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कंस्ट्रक्शन चल रही थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते थाना फोकल प्वाइंट की चौकी के इंचार्ज नरेंद्र मोहन भी घटना स्थल पर पहुंचे । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को अंदर से निकाला गया है बाकी अंदर कितने लोग थे इसके बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक़ फ़ैक्टरी अभी बन रही थी। सिलेंडर किसी जवल्न शील पदार्थ के संपर्क में आ गया ,जिससे धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति आग की चपेट में आने से जख्मी हो गया  जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

    सिविल अस्पताल में न कोई घायल पहुंचा न कोई रिपोर्ट हुई। आग से फैक्ट्री के अंदर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप जलकर राख हो गई। बता दें कि एचआर इंडस्ट्री की फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन में फैक्ट्री बन रही है। कई श्रमिक रात को यहीं पर ठहरते थे। नरिंदर सग्गू कहा कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था देर रात तक फैक्ट्री मालिक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठायाउधरसिविल अस्पताल में शुक्रवार को रात ड्यूटी इंचार्ज डा. सुरिंदर पाल ने बताया कि सिविल अस्पताल में न कोई घायल आया और न ही कोई हताहत होने की जानकारी सिविल अस्पताल के पास है।

  • विश्वकप के मैच की टिकट को लेकर ICC ने जारी की नई गाइडलाइन

    विश्वकप के मैच की टिकट को लेकर ICC ने जारी की नई गाइडलाइन

    शिमलाः आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप का मैच देखने के लिए इस बार माता-पिता को अपने साथ दो साल के बच्चे का भी टिकट लेना पड़ेगा। बिना टिकट दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चे को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। आईसीसी की नई गाइडलाइन में इसे शामिल किया गया है। बाकायदा, दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के टिकट का महत्वपूर्ण मैसेज बुक माई शो में ऑनलाइन टिकट बुक करते समय स्क्रीन पर ही हाई लाइट हो रहा है। ऐसे में जो भी माता-पिता अपने बच्चों के साथ मैच देखने जाना चाहते हैं वे पहले ही टिकट बुक कर लें। मैच के दौरान बीच में एक बार गेट के बाहर आने के बाद दर्शकों को दोबारा स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी।

    आईसीसी की नई गाइडलाइन विश्वकप के मैचों के लिए चयनित क्रिकेट स्टेडियमों में प्रवेश के लिए रहेगी। विश्वकप में कुल 12 मैदानों में 58 मैचों का आयोजन किया जाएगा। दस अभ्यास मैच होंगे। विश्व कप के पांच मुकाबले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेेले जाएंगे। 7 अक्तूबर को बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा। 10 को बांग्लादेश- इंग्लैंड, 17 को दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड, 22 अगस्त को भारत-न्यूजीलैंड के बीच भिंड़त होगी। अंतिम मुकाबला 28 अगस्त को न्यूजीलैंड और ऑस्टेलिया के बीच खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि आईसीसी की नई गाइडलाइन के तहत इस बार दो साल के बच्चे का भी टिकट खरीदना होगा।

    इसको लेकर जानकारी ऑनलाइन टिकट बुक करते समय बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट पर हाई लाइट हो रही है। नियमों के तहत मैच वाले दिन माता-पिता के साथ आए दो साल के बच्चे को बिना टिकट प्रवेश नहीं मिलेगा। मैच के दौरान एक बार स्टेडियम के बाहर आने के बाद किसी दर्शक को दोबारा स्टेडियम में प्रवेश भी नहीं मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक पहले आईपीएल और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान देखने में आया कि जो माता-पिता अपने साथ छोटे बच्चों को ले गए थे, उन्होंने बच्चे कुर्सी पर बैठा दिए। इससे कई जगह अव्यवस्था का माहौल बना और टिकट के बावजूद कइयों को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इसी स्थिति को देखते हुए इस बार आईसीसी ने बच्चों के लिए टिकट जरूरी किया है।

  • जालंधरः विवादों में आया Khanna Fast Food, न्यूडल्स में निकला चूहा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः विवादों में आया Khanna Fast Food, न्यूडल्स में निकला चूहा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में फास्ट फूड खाने-पीने के सामान से अजीब-अजीब चीजें निकलने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में शास्त्री मार्किट में नान की दुकान से छोले की सब्जी से सुंडियां निकली थी। इसके बाद माई हीरां गेट में चौमिन (नूडल्स) में बिच्छु और उसके बाद जूस के साथ दिए जाने वाले नमक में कॉकरोच निकला था। वहीं अब ताजा मामला khanna fast food से सामने आया था। जहां नूडल्स में से चूहा निकला। यह मामला शहर के माता रानी चौक पर मॉडल हाउस रोड पर घटित हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने दुकान पर आकर काफी हंगामा किया। 

    माता रानी चौक के पास घां मंडी निवासी नवीन ने बताया कि उसके बड़े भाई का बर्थडे था। उन्होंने केक काटने के बाद घर पर नूडल्स का ऑर्डर दिया। जब नूडल्स प्लेटों में डाल कर खा रहे थे तो अचानक बीच से एक चूहे का बच्चा दिखाई दिया। नवीन ने कहा कि घर में उनकी भाभी ने कुछ नूडल्स खा लिए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि इसमें चूहा था तो उनकी सेहत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिसके बाद वह जब दुकान पर चूहे का बच्चा निकलने की शिकायत देने के लिए तो दुकानदार में उन्हें मामला सुलझाने के लिए कहा लेकिन पीड़ित परिवार नहीं माना। उ

    न्होंने मीडिया को सूचित किया वहीं जब वहां पर मीडिया कर्मचारी पहुंचे तो उक्त दुकानदार ने अपनी दुकान को बंद कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर दुकानदार मालिक कमल ने कहा उन्होंने न्यूडलस को पैक किया था, लेकिन पैकिंग के समय ऐसा कुछ नहीं हुआ था और उनकी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं न्यूडलस में चूहा कैसे आया इसके बारे में उन्हें भी नहीं पता। दुकानदार ने कहा कि हो सकता है कि कहीं गलती से कोई चूहे का बच्चा आ गया हो। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने इस मामले को खत्म करने के लिए नवीन को कहा कि जो भी घर के लोग नूडल्स खाने से बीमार हुए हैं उनके इलाज का सारा खर्च वह भरेगा। 

  • जालंधरः PPR मार्किट में खड़े वाहनों को व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधरः PPR मार्किट में खड़े वाहनों को व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर की PPR मार्कीट एक बार फिस से सुर्खियों में आ गई है। कुछ समय पहले भी पीपीआर मार्कीट में विवाद होने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर काफी मात्रा में पुलिस कर्मियों को तैनात करना शुरू कर दिया था। हालांकि उसके बाद वहां पर हुल्लड़बाजी और विवादों के मामले कुछ कम हुए थे। लेकिन बीते दिन एक बार फिर से एक विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल, बीते दिन व्यक्ति ने एक बाइक और एक्टिवा को आग लगा दी।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक ने पार्किंग में खड़े वाहनों को आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने बाइक और एक्टिवा को बेवजह लगाई आग लगा दी, जिससे कि वाहन धू-धू कर जल उठे। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि उक्त व्यक्ति द्वारा पार्किंग में खड़ी 2 गाड़ियों को क्यों आग लगाई, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • PM मोदी ने  Chandrayaan-3 को दिया यह नाम

    PM मोदी ने Chandrayaan-3 को दिया यह नाम

    नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि विज्ञान और भविष्य में विश्वास करने वाले दुनियाभर के लोगों में भारत की इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है। यूनान से सीधे बेंगलुरु पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह देश लौटने पर इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने के लिए सबसे पहले इस शहर में आने से स्वयं को रोक नहीं पाए। मोदी ने यहां स्थित ‘ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क’ रवाना होने से पहले एचएएल हवाई अड्डे के बाहर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘न केवल भारतीयों, बल्कि विज्ञान में भरोसा रखने वाले, भविष्य की ओर देखने वाले और मानवता के प्रति समर्पित दुनियाभर के लोगों में उत्साह है। मोदी ने उनसे मिलने बड़ी संख्या में आए बेंगलुरु के लोगों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा मैं देख रहा हूं कि बच्चों सहित यह लोग सुबह इतनी जल्दी उठ कर आए हैं।

    ये बच्चे भारत का भविष्य हैं। पीएम ने कहा ये चांद के रहस्यों को खोलेगा। मैं इस सफलता के लिए मिशन की पूरी टीम को बधाई देता हूं। चंद्रमा के जिस हिस्से पर चांद उतरा है, भारत ने उसका नामकरण का फैसला लिया है, जहां लैंडर उतरा है, उस पॉइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। वहीं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक और नामकरण काफी समय लंबित है। 4 साल पहले जब चंद्रयान-2 चंद्रमा के पास पहुंचा था, जहां उसके पद चिह्न पड़े थे, तब ये तय था कि उसका नाम दिया जाए लेकिन उन परिस्थितियों को देखते हुए हमने तय किया था कि जब चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक पहुंचेगा तब हम दोनों चंद्रयान मिशन को नाम देंगे। आज जब हर घर में तिरंगा है। इसलिए चंद्रयान-2 ने जिस स्थान पर पदचिह्न छोड़े हैं, वो स्थान अब तिरंगा पॉइंट कहलाएगा। जहां चंद्रयान-3 का मून लैंडर पहुंचा है, वो स्थान आज से शिवशक्ति कहलाएगा।

  • जालंधरः इस मामले में SHO पर गिरी गाज, नवदीप को किया लाइन हाजिर 

    जालंधरः इस मामले में SHO पर गिरी गाज, नवदीप को किया लाइन हाजिर 

    जालंधर, ENS: दो भाइयों के ब्यास में कूदने के मामले में थाना 1 के एसएचओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने थाना 1 के एसएचओ नवदीप सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में लगा दिया है। कमिश्नरेट के थाना 1 में नवदीप की जगह सुखदेव सिंह को बतौर एसएचओ तैनात कर दिया है। हालांकि इस मामले कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी रूटीन तबादले का कह रहे है।

    बता दें कि थाना नंबर 1 के पुलिसकर्मियों द्वारा कथित उत्पीड़न के बाद भाइयों मानवजीत सिंह ढिल्लों और जशनबीर सिंह ढिल्लों के ब्यास नदी में कूदने के ठीक एक हफ्ते बाद दोनों के 70 वर्षीय पिता जतिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने मीडिया को संबोधित किया था। जालंधर में वह अपने बेटों के लिए न्याय मांग रहे थे। उन्होंने राज्य के डीजीपी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिखकर थाना नंबर 1 के SHO नवदीप सिंह, महिला कांस्टेबल जगजीत कौर और ASI बलविंदर कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद नवदीप सिंह पर कार्रवाई की उन्हें पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।

    यह है मामला 

    गौर हो कुछ दिन पहले प्रेस से बात करते हुए जतिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया, ”मेरे दो जवान बेटे चले गए। उस दौरान उन्होंने कहा कि हम पिछले कई दिनों से न्याय मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल यह है कि क्या अधिकारी इस मुद्दे को सीएम तक नहीं ले जा रहे हैं? क्या वे बहरे हैं? डीजीपी बहुत ईमानदार आदमी हैं, क्या वह पुलिस आयुक्त से नहीं पूछ सकते कि मामले में क्या प्रगति हुई है? अब तक SHO को ‘लाइन हाज़िर’ कर दिया जाना चाहिए था और उसके ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी जानी चाहिए थी। सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी जांच होनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही है। मैं अपने बेटों के लिए न्याय चाहता हूं।