Blog

  • पंजाबः सिगरेट खरीदने के बहाने घुसे लुटेरों ने दुकानदार पर तानी पिस्तौल 

    पंजाबः सिगरेट खरीदने के बहाने घुसे लुटेरों ने दुकानदार पर तानी पिस्तौल 

    लुधियानाः शहर में आए दिन लूटपाट की वारदाते सामनेे आ रही है। ऐसा ही एक मामला चीमा चौक पर सामने आया। यहां चौरसिया पान भंडार में पहले एक युवक सिगरेट खरीदने के बहाने गया, उसके पीछे दो अन्य युवक दुकान में घुसे। तीनों आरोपियों ने दुकानदार को बातों में लगाया। इतने में एक युवक ने पिस्टल निकाला और दुकानदार से कहा कि जो भी माल है वो निकाल दे नहीं तो वह गोली चला देगा। दुकानदार की बहादुरी के चलते लूट की वारदात टल गई।

    दुकानदार तीनों बदमाशों से भिड़ गया। पान भंडार में शोर-शराबा होता देख आरोपी एक्टिवा और बाइक से फरार हो गए। दुकानदार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर भी घटना की जानकारी दी। दुकानदार आशुतोष ने बताया कि बदमाशों के साथ यदि वह न भिड़ता तो शायद वह लूट की वारदात को अंजाम दे देते। थाना मोती नगर में शिकायत भी दी गई है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची।

    उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस की गश्त भी कम रहती है, जिस कारण आपराधिक किस्म के लोग घुमते रहते हैं। तीनों बदमाशों ने चेहरे छिपाए हुए थे, इस कारण उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया, लेकिन सीसीटीवी में बदमाशों की हरकतें कैद हो गई हैं। बता देंकि दो दिन पहले किताब बाजार में होटल मलूक में भी इसी तरह मैनेजर से लूट करने की बदमाशों ने कोशिश की, लेकिन मैनेजर की बहादुरी से वारदात टल गई और बदमाश भाग लिए। होटल मलूक के मैनेजर के सिर पर तेजधार हथियार भी बदमाशों ने मारा था।

  • पंजाबः महंत द्वारका दास की निकली 5 करोड़ की लॉटरी

    पंजाबः महंत द्वारका दास की निकली 5 करोड़ की लॉटरी

    डेराबस्सी: यहां के पास के गांव त्रिवेदी कैंप में रहने वाले महंत द्वारका दास ने पांच करोड़ की लॉटरी जीती है। 88 वर्षीय महंत द्वारका दास के पोते ने कुछ दिन पहले जीरकपुर से लोहड़ी बंपर का टिकट खरीदा था। परिवार में खुशी का माहौल है। लोकेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जीरकपुर पंचकूला रोड पर उनकी लॉटरी की दुकान लोकेस लॉटरी और लकी लॉटरी का स्टॉल है। 

    उन्होंने बताया कि उक्त महंत के पौत्र निखिल शर्मा आज से आठ दस दिन पहले लोहड़ी मकर संक्रांति का बंपर टिकट लेने आया था। वह पहले भी कई बार उनसे टिकट लेता था। गौरतलब हो कि महंत का पुत्र नरिंदर कुमार कार चालक का काम करता है। गौरतलब हो कि पांच करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर में दानदाताओं की भीड़ लगी रहती है। घर में उत्सव का माहौल है।

  • जालंधरः चौधरी संतोख सिंह के निधन पर जाने क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, देखें वीडियो

    जालंधरः चौधरी संतोख सिंह के निधन पर जाने क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः सासंद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज उनके बेटे विक्रम चौधरी और परिवार से साथ दुख सांझा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके आवास में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रताप सिंह बाजवा और नार्थ से विधायक बावा हैनरी उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें चौधरी संतोख सिंह के निधन पर बहुत दुख हुआ है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार पिछले करीब 100 वर्ष से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। चौधरी परिवार कांग्रेस को मजबूत बनाने के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा वह पार्लियामेंट में जब मिलते थे तो उनके चेहरे पर हमेशा मुसकान दिखाई देती थी। उन्होंने कहा कि इस दुख को भरने और सहन करने की शक्ति भगवान उनके परिवार को दे, यही मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं।

  • पत्नी के घर लोटने तक कंकाल बन चुका था युवक, जानें पुरा मामला

    पत्नी के घर लोटने तक कंकाल बन चुका था युवक, जानें पुरा मामला

    कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । यहां बिल्हौर के अमीनाबाद गांव में पत्नी और बच्चों के घर छोड़कर जाने से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। हैरान करने वाली बात ये है कि युवक का शव 28 दिनों तक फंदे पर ही लटका रहा। इस बीच जब बुधवार को पत्नी घर वापस लौटी तो उसके होश उड़ गए। पति का शव फंदे से लटका हुआ था और वह कंकाल में तब्दील हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

    जानकारी के मुताबिक, अरौल थाना क्षेत्र के अमीनाबाद गांव के निवासी सुदामा शर्मा अपनी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। बंटवारे के बाद उसने गांव से थोड़ी दूर पर अपना घर बनवाया था। पत्नी ने बताया कि 18 दिसंबर को विवाद के बाद वह बच्चों को लेकर अपनी ननद के घर चली गई थी। पत्नी ने बताया कि 21 दिसंबर तक उसकी मोबाइल पर पति से बात होती रही। उसके बाद से बात नहीं हो पा रही थी। 
    पत्नी ने बताया कि जब वह बुधवार को घर लौटी तो बाहर से ताला लगा हुआ था। उसके बाद घर के अंदर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था और वह कंकाल में तब्दील हो चुका था।

    पत्नी ने आशंका जताई कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर को बाहर से बंद कर किसी तरह अंदर पहुंचकर फांसी लगा ली। मकान गांव से दूर होने की वजह से किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है।

  • Wrestlers Protest: सरकार हुई सख्त, कुश्ती संघ को 72 घंटे की मोहलत, जंतर-मंतर में धरना जारी, देखें वीडियो

    Wrestlers Protest: सरकार हुई सख्त, कुश्ती संघ को 72 घंटे की मोहलत, जंतर-मंतर में धरना जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पहलवानों की ओर से भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगाए गए आरोपों पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। खेल मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी किया है। महासंघ को 72 घंटे में पहलवानों के आरोपों का जवाब देने का निर्देश दिया गया है। खेल मंत्रालय ने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है कि जवाब न देने की स्थिति में महासंघ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेसलर बजरंग पुनिया की लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कुश्ती को बचाने के लिए जंतर-मंतर में धरना जारी है।

    महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। फोगाट ने बुधवार को रोते हुए आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण करने में लगे हुए हैं। फोगाट ने सिंह को पद से हटाने के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से कदम उठाने की मांग की है। दूसरी ओर सिंह का कहना है कि वे किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर यौन शोषण का आरोप सच साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा।

    72 घंटे के भीतर मांगा जवाब

    दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों की ओर से धरना दिए जाने के बाद यह मामला काफी गरमा गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ में कुप्रबंधन के आरोपों पर अब खेल मंत्रालय ने दखल दिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ से आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय कुश्ती महासंघ को भेजे गए पत्र में खेल मंत्रालय ने 72 घंटे के भीतर आरोपों का जवाब देने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि चूंकि यह मामला एथलीटों की भलाई से जुड़ा हुआ है। इसलिए खेल मंत्रालय ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। खेल मंत्रालय की ओर से इस मामले में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। खेल मंत्रालय ने कहा कि यदि भारतीय कुश्ती महासंघ इस मामले में 72 घंटे के भीतर जवाब देने में विफल रहा तो महासंघ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लखनऊ में 18 जनवरी से शुरू होने वाले महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर को भी रद्द कर दिया गया है।

    यौन उत्पीड़न का बड़ा आरोप

    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की विजेता और ओलंपियन विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि नेशनल कैम्प्स में बृजभूषण शरण सिंह और कोच महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं। इन शिविरों में कुछ कोच तो बरसों से महिला पहलवानों का शोषण करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि हमें मारने की धमकी दी जा रही है। अगर हमारे साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए महासंघ के अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपना करियर दांव पर लगाकर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना दिया है।

    महासंघ के अध्यक्ष से मांगा इस्तीफा

    कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके कामकाज के तरीके को लेकर है। इस विरोध का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने महासंघ के अध्यक्ष से इस्तीफा देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है और हम इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बातचीत करेंगे।

    आरोप सही साबित हुए तो फांसी पर लटक जाऊंगा

    दूसरी ओर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई सबूत नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वह मेरे सामने आए। अगर मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।

    बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

    जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे पहलवानों से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किया। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। मालीवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ी शर्म की बात है कि देश के लिए पदक जीतने वाली शेरनियों को धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा है।

  • पंजाबः सुक्खा काहलवां की हत्या में शामिल इस गैंगस्टर की हुई मौत

    पंजाबः सुक्खा काहलवां की हत्या में शामिल इस गैंगस्टर की हुई मौत

    लुधियानाः सीएमसी अस्पताल में इलाज दौरान तीरथ ढिलवां नाम के एक गैंगस्टर की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। हालांकि गैंगस्टर की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी से गैंगस्टर बने विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद तीरथ ढिलवां ने सरेंडर किया था। मार्च 2018 में खन्ना पुलिस ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की पुलिस कस्टडी में हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी इश्तिहारी गैंगस्टर ढिलवां निवासी तीर्थ ढिलवां को गिरफ्तार किया था।

    इश्तिहारी गैंगस्टर तीर्थ सिंह ने कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के पास तस्वीरें नहीं होने से अब तक वह बचता रहा था। तीर्थ ढिलवां ‘ए’ कैटेगरी का गैंगस्टर था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह सुधार की तरफ जा रहा था। तीर्थ ढिलवां कथित रूप से गैंगस्टर सुक्खा काहलवां और गैंगस्टर से राजनेता बने जसविंदर सिंह रॉकी की हत्याओं में शामिल था।

    तीर्थ गैंगस्टर गौंडर तथा प्रेमा लाहौरिया का साथी है। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या करने में वह गैंगस्टर गौंडर, रम्मी मसाणा, प्रेमा लाहौरिया, नीटा दयोल और गुरप्रीत सेखों के साथ था। गैंगस्टर से नेता बनने जा रहे रॉकी फाजिल्का की हत्या तीर्थ ने गैंगस्टर जैपाल के साथ मिलकर की थी। तीर्थ गैंगस्टर गौंडर और जैपाल के बाद तीसरा सबसे नामी गैंगस्टर है।

  • जालंधरः बंद दुकानों से टकराई 2 गाड़ियां, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधरः बंद दुकानों से टकराई 2 गाड़ियां, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर में देर रात दो गाड़ियां अलग-अलग जगह अनियंत्रित होकर बंद दुकानों से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियां टकराने के बाद एयरबैग खुल गए। गनीमत यह रही कि हादसे में दोनों कार चालकों तथा अन्य सवारियों का बचाव हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालकों को मामूली चोटे आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

    मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 12:30 बजे कपूरथला के शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक एक एंडेवर गाड़ी (PB11AL9639) अनियंत्रित होकर एक मनी एक्सचेंज की बंद दुकान के शटर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंडेवर गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसे में दुकान का शटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।  

    वहीं दूसरी तरफ भगत सिंह चौक के नजदीक ही शिव मंदिर चौक में न्यू खालसा बेकरी के बाहर एक कार (JK02CC4841) अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर खड़े छोटे हाथी से जा टकराई। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन चालक कपूरथला में अपने परिजनों के घर जा रहे थे। लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। इस हादसे में भी वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोगों का बचाव हो गया। इस हादसे में दुकान के बाहर खड़ा छोटा हाथी पलट गया।

  • Jio के सबसे सस्ते Recharge! Free मिलेगा Netflix, Amazon Prime

    Jio के सबसे सस्ते Recharge! Free मिलेगा Netflix, Amazon Prime

    नई दिल्ली: Jio 5G इन दिनों चर्चा में हैं। Jio की तरफ से आपको शानदार स्पीड तो मिलती है। इसके अलावा आपको और भी कई सुविधाएं दी जाती है। आज हम आपको नया प्लान बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको OTT Subscription भी दिया जाता है। ये प्लान सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है क्योंकि इसमें Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।

    – Jio 399 Postpaid Plan : Jio 399 Postpaid Plan में मिलने वाली खासियत के बारे में आप सुनेंगे तो आज ही इसे खरीद लेंगे। क्योंकि इस प्लान में Unlimited Calling की सुविधा दी जा रही है। साथ ही 75GB Data भी मिल रहा है। इसके अलावा जियो का ये प्लान 100SMS/Day भी ऑफर करता है। OTT Offer के साथ ये प्लान और भी शानदार हो जाता है। क्योंकि इस प्लान में Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।

    – Jio 599 Postpaid फैमिली प्लान : अब आता है फैमिली प्लान… Jio 599 Postpaid Plan में भी कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। ये प्लान 100GB Data ऑफर करता है। फैमिली प्लान होने की वजह से इसमें 1 Additional SIM Card दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड की सुविधा भी मिल रही है। बात करें OTT सुविधाओं की तो इसमें भी Netflix, Amazon का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

    – Jio 799 Postpaid Family Plan : Jio 799 Postpaid Plan भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें 2 Additional SIM Card दी जाती हैं। इसमें 150GB Data भी दिया जा रहा है। Unlimited Calling के अलावा इसमें भी Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ये प्लान 200GB Data Rollover Offer करता है। कुल मिलाकर ये प्लान फैमिली मेंबर्स के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। आप इस प्लान को भी आसानी से खरीद सकते हैं।

  • जालंधरः चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, देखें तस्वीरें

    जालंधरः चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, देखें तस्वीरें

    जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस के सासंद चौधरी संतोख सिंह के घर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पहुंचे है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम चौधरी व परिवार के साथ दुख सांझा किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रताप सिंह बाजवा और जालंधर नार्थ के विधायक अवतार सिंह जूनियर बाबा हेनरी भी मौजूद रहे। 

    इस मौके मरहूम सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर मल्लिकार्जुन खड़गे के गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगी जिसे खड़गे द्वारा बड़ी मुश्किल से चुप करवाया गया। 

    बता दें कि जालंधर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी संतोख सिंह की दिल का दौरा पड़ने से तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

  • पंजाब: एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, DGCA ने लिया संज्ञान

    पंजाब: एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, DGCA ने लिया संज्ञान

    अमृतसर: श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को स्कूट एयरलाइन का एक विमान अपने पूर्व निर्धारित समय से पांच घंटे पहले रवाना हो गया। इससे 35 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए। सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे 35 यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्कूट एयरलाइन का विमान सिंगापुर के लिए शाम 7:55 बजे अमृतसर से उड़ान भरता है। बुधवार शाम को 35 यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि विमान दोपहर करीब तीन बजे जा चुका है। इसके बाद इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। सभी यात्री देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठे परेशान होते रहे। यात्रियों का कहना है कि उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी गई। एयरलाइन ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

    चंडीगढ़ से आए बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास एयरलाइन का मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि विमान अपने निर्धारित समय शाम 7:55 बजे उड़ान भरेगा। मगर यहां आकर पता चला कि विमान जा चुका है। अब एयरलाइन के अधिकारियों के साथ बात कर रहे है तो कोई सुनवाई नहीं हो रही। कहा जा रहा है कि कॉल सेंटर पर फोन कर अपनी फ्लाइट को दोबारा से बुक करवाएं। उनका कहना है कि उनकी ऑस्ट्रेलिया में कनेक्टेड फ्लाइट थी। स्कूट एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ई-मेल भेजकर सभी यात्रियों को विमान के रि-शेड्यूल होने के बारे में सूचित किया था। ऐसे में बहुत सारे यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जो यात्री नहीं आए, उनके नाम की बार-बार घोषणा भी की जाती रही लेकिन यात्रियों का कहना है कि उनको कोई ई-मेल नहीं मिला।