Blog

  • Jalandhar News: हाईवे पर बजरी से लोड टिप्पर ने ट्रक को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर बजरी से लोड टिप्पर ने ट्रक को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर से जालंधर हाईवे पर स्थित काला बकरा रोड पर सुबह धुंध में सड़क किनारे टायर बदल रहे ट्रक में पीछे से आ रहे बजरी से लोड टिप्पर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान टायर बदल रहे कंडक्टर की मौत हो गई जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो कर बीच सड़क में रुक गए। सड़क के बीच वाहनों के खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा और जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने हादसे की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच सड़क के बीच खड़े वाहनों को साइड में करवाया और संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह पठानकोट से जालंधर की ओर ट्रक आ रहा था लेकिन उसका काला बकरा के पास टायर फट गया, जिसे चालक सड़क किनारे ट्रक को लगाकर टायर बदल रहा था कि उसी दौरान पीछे से आ रहे बजरी से लोड चालक ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।

    हादसे में कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया, जिसकी सूचना लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा की फोर्स और थाना काला बकरा की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक्सीडेंट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दूसरा साथी घायल हो गया है। उन्होंने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है और वह बनती कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, पत्रकारों पर भी किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, पत्रकारों पर भी किया हमला, देखें वीडियो

    आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

    फिरोजपुरः पंजाब के जिला फिरोजपुर में कानून का डर इस हद तक खत्म हो गया है। अब सरकारी संस्थानों में भी गुंडागर्दी करने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर सिविल अस्पताल से सामने आया जहां दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। अस्पताल में भर्ती होने आई महिला को पीटने की वीडियो भी सामने आई है। इस घटना के दौरान पत्रकार पर भी हमला किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुहरसहाय हलके के मोहन के उत्तर गांव में भट्टे के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जहां एक पार्टी ने पहले दूसरी पार्टी को पीटा, जब घायलों को अस्पताल लाया गया तो दूसरी पार्टी महिलाओं को अपने साथ लेकर फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंच गई, जहां उन्होंने मरीजों और सिविल अस्पताल की परवाह किए बिना गुंडागर्दी का नंगा नाच किया और अस्पताल के अंदर ही पहली पार्टी की महिला को पीटा, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोगों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है और सरकारी अस्पताल को ही जंग के मैदान में बदल दिया गया है। इसी के साथ ही, जब घटना को कवर करने वहां पत्रकार पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों को भी पीटना शुरू कर दिया। घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी थाने के SHO कशमीर सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और उन्होंने उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर एसोसिएशन ने भी निंदा की है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस पत्रकारों पर हुए हमले में क्या कार्रवाई करती है।
  • ट्रंप की Tariff कटौती से Stock Market में तूफान, Sensex में 2500 अंकों की बढ़त

    ट्रंप की Tariff कटौती से Stock Market में तूफान, Sensex में 2500 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः ट्रंप के टैरिफ कटौती के ऐलान का असर शेयर बाजार में साफ देखा जा सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 3 प्रतिशत या फिर 2500 से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं निफ्टी भी 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी से उछला है।

    सेंसेक्स की टॉप 30 में से 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाजार में हर तरफ उछाल है, जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल के शेयरों में तगड़ी बढ़त देखने को मिली है। टैरिफ कटौती का असर रुपये पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपया एक प्रतिशत मजबूत हो गया है। 1 डॉलर की कीमत 90.42 रुपये है।

    बता दें, सोमवार को देर रात डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत पर लगने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। इसके साथ ही 25 प्रतिशत के रेसीप्रोकल टैरिफ को भी हटाने का फैसला किया गया है। ट्रंप के टैरिफ कटौती का पॉजिटिव असर घरेलू शेयर बाजार में आज दिख सकता है।

  • Punjab News: 2 गुटों में 6 मिनट तक चले ईंट-पत्थर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में 6 मिनट तक चले ईंट-पत्थर, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना साहनेवाल के अधीन आते इलाका महादेव नगर, लेबर चौक में 2 गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 से 25 बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सरेआम बदमाशों द्वारा बरसाए गए ईंट पत्थर से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। कुछ लोगों ने बताया की दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी।

    इस दौरान दोनों पक्षों में करीब 6 मिनट तक इलाके में ईंट-पत्थर बरसते रहे। घटना स्थल पर फायरिंग का भी शक है। वीडियो में गोलियां चलने की आवाज भी लोगों ने रिकार्ड की और कुछ लोग वीडियो में कहते भी नजर आए कि गोलियां चल रही है। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे कपड़ा बांध छिपाए हुए थे। फिलहाल इलाका पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया और खरीदारी के लिए आए ग्राहकों को भी नहीं बख्शा।

    घटना के दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाकर थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चौकी कंगनवाल के इंचार्ज निर्मल सिंह ने कहा कि अभी मामले की सूचना मिली है। मैंने डयूटी अफसर को मौके पर भेजा है। बाकी खुद भी जा रहा हूं। मामले क्लियर होने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।

  • Punjab News: पतंगबाजी को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पतंगबाजी को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के कोट मित सिंह इलाके में उस समय तनावपूर्ण हालात हो गए, जब पतंगबाजी को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हिंसक झगड़े में तबदील हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।वहीं एक पक्ष के लखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    उन्होंने दावा किया कि उनके भतीजे पर दोबारा हमला किया गया और कथित तौर पर फायरिंग भी हुई। घायल युवक को पहले गुरु रामदास अस्पताल और बाद में सिविल अस्पताल रेफर किया गया।परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं दूसरा पक्ष अभी मीडिया के सामने नहीं आया । इस मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले पतंगबाजी को लेकर कहासुनी हुई थी।

    यही विवाद फिर से भड़क उठा और मारपीट का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गईं। एडीसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसके कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा कारवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

     

     

  • Jalandhar News: अब इस पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कोर्ट ने निकाले वारंट

    Jalandhar News: अब इस पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कोर्ट ने निकाले वारंट

    जालंधर, ENS: महानगर की पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के बाद अब जालंधर अदालत ने एनडीपीएस मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने उन्हें 4 तारीख (बुधवार) को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला साल 2024 में थाना डिवीजन नंबर-3 में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। शुरुआत में 2 किलो अफीम की बरामदगी हुई थी।

    मामले की आगे की जांच में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। अब इस केस में कुल 22 किलो अफीम की रिकवरी का मामला सामने आया है। ट्रायल के दौरान एनडीपीएस मामले की स्पेशल कोर्ट ने स्वपन शर्मा को पेश होने के लिए बुलाया था। हालांकि, बार-बार समन जारी होने के बावजूद वे अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके बाद वारंट जारी किए गए।

    गौरतलब है कि जब यह मामला थाना डिवीजन-3 में दर्ज हुआ था, उस समय स्वपन शर्मा जालंधर के पुलिस कमिश्नर थे। अदालत ने उन्हें 5000 रुपए की जमानत राशि भरने और अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

     

  • आज का राशिफल, 3 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 3 फरवरी 2026

    आज 3 फरवरी 2026 को सितारों की बैठक में एक बहुत ही पावरफुल ऊर्जा का संचार हो रहा है। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मंगल देव अपनी उच्च राशि मकर में बैठकर हमें करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। वहीं, चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो हमारे भीतर गजब का आत्मविश्वास और ‘किंग-साइज’ सोचने की शक्ति भर रहे हैं।

    यह समय केवल सपने देखने का नहीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का है। ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि जो लोग आज अनुशासन और सही रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, उनके लिए तरक्की के सारे बंद दरवाजे खुल जाएंगे।

    मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन गजब की सेल्फ-बिलीफ और जोश से भरा होगा। उच्च के मंगल देव की कृपा से आपके भीतर एक ऐसी ऊर्जा रहेगी कि आप बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को भी चुटकियों में सुलझाने का दम रखेंगे। आपकी क्रिएटिविटी आज सबको हैरान करेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि जोश में आकर आप अहंकार का शिकार न हो जाएं या दूसरों पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना ऑफिस में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। करियर में आज आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और आपके आइडियाज सीनियर मैनेजमेंट को प्रभावित करेंगे। फाइनेंस की बात करें तो दिन स्थिर है, बस मूड में आकर फिजूलखर्ची से बचें।

    वृषभ: आज का दिन ‘शांति और स्थिरता’ का पैगाम लेकर आया है। बृहस्पति और शुक्र के प्रभाव से आपके हर काम को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी व्यावहारिक सोच और धैर्य आज हर मुश्किल काम को आसान बना देंगे। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। नेगेटिव साइड की बात करें तो आज आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं या पुराने दृष्टिकोण को पकड़कर बैठ सकते हैं, जिससे काम में देरी संभव है। यदि कोई उपयोगी सुझाव मिले, तो उसे नजरअंदाज न करें। करियर के मामले में आपकी ईमानदारी और विश्वसनीयता ही आपकी पहचान बनेगी। हालांकि परिणाम तुरंत न दिखें, पर यह भविष्य की सफलता की नींव है।

    मिथुन: आज काफी जिज्ञासु और इंट्यूटिव मूड में रहेंगे। अनजाने में बोले गए शब्द दूसरों को चुभ सकते हैं, इसलिए बोलने से पहले सोचें। करियर में नेटवर्किंग और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। फाइनेंस की बात करें तो आज निवेश के बजाय पुराने हिसाब-किताब और दस्तावेजों को चेक करने का दिन है। बुधदेव की अनुकूल स्थिति से आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की रहेगी, जिससे मीटिंग्स और डील्स में सफलता मिलेगी। आपकी मैच्योरिटी आज सबका दिल जीत लेगी। हालांकि, ओवरथिंकिंग आपकी शांति छीन सकते हैं।

    कर्क:  चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। सुबह का समय खुद के बारे में सोचने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपकी सहानुभूति और दूसरों को समझने की शक्ति टीम वर्क में आपको लोकप्रिय बनाएगी। नेगेटिव साइड पर देखें तो आज आप दूसरों की बातों को बहुत जल्दी दिल पर ले सकते हैं; स्वयं पर संदेह न करें। करियर में आपकी शांति और समर्पण को नोटिस किया जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बस ‘मूड-स्विंग्स’ वाली शॉपिंग से बचें। आपकी सेहत सीधे आपके इमोशन्स से जुड़ी है, इसलिए स्ट्रेस लेने से पाचन बिगड़ सकता है।

    सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी पावरफुल है, आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह भारी पड़ेंगे। आपकी डिसीजन लेने की ताकत और आत्मविश्वास आज सबको हैरान कर देगा। चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने से आपका व्यक्तिगत आकर्षण बढ़ेगा। हालांकि, अहंकार या दूसरों से बहुत अधिक प्रशंसा की उम्मीद करना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है। करियर में आपके बॉस और अधिकारी आपके काम को बारीकी से देख रहे हैं, इसलिए नेतृत्व संभालने के लिए तैयार रहें। पैसों के मामले में स्थिति स्थिर है, पर स्टेटस दिखाने के चक्कर में फिजूलखर्ची न करें। सेहत की बात करें तो ऊर्जा भरपूर रहेगी, बस गर्दन और कंधों में खिंचाव से बचने के लिए रेस्ट लें।

    कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी बुद्धि और बारीकी से काम करने का है। बुध की कृपा से आपका मेथडिकल एप्रोच बड़े प्रोजेक्ट्स को आसान बना देगा। आपकी सलाह को काफी वैल्यू दी जाएगी। हालांकि, परफेक्शन की चाह में दूसरों की गलतियां निकालने से बचें, इससे अनावश्यक दूरी बन सकती है। खुद की आलोचना करना भी बंद करें। करियर में आपकी एफिशिएंसी से सीनियर्स का भरोसा बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर बजट की समीक्षा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सेहत के मामले में नींद और पाचन का ख्याल रखें; मानसिक थकान से बचने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करें।

    तुला: आज घर की सुख-सुविधाएं बढ़ाने और रिश्तों में संतुलन लाने में लगेगा। आपकी विनम्रता टूटे हुए पारिवारिक रिश्तों को फिर से जोड़ने का काम करेगी। करियर में सुबह की शुरुआत काफी प्रोग्रेसिव रहेगी, खासकर बातचीत और कूटनीति से जुड़ी डील्स में। हालांकि, फैसला न ले पाने की स्थिति से बचें और दूसरों की राय पर ज्यादा निर्भर न रहें। करियर में आज आप एक सफल मीडिएटर साबित हो सकते हैं। फाइनेंस की बात करें तो सौंदर्य या सजावट पर खर्च हो सकता है, पर बचत का ध्यान रखें। सेहत के लिए योग और गहरी सांस लेना फायदेमंद रहेगा।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज खुद को बहुत निडर और साहसी महसूस करेंगे। मंगल का उच्च का होना आपको एक रणनीतिक बढ़त देगा, जिससे आप अपने कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ देंगे। आपकी बातचीत करने का स्टाइल पावरफुल रहेगा। नकारात्मक पक्ष देखें तो भाई-बहनों से विवाद की संभावना है या आप बहुत ज्यादा इंटेंस महसूस कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और रिसर्च क्षेत्र वालों के लिए आज का दिन गेम-चेंजर साबित होगा। पैसों के मामले में टैक्स या गुप्त निवेश से जुड़े काम सावधानी से करें। सेहत के लिए मानसिक तनाव को बाहर निकालना जरूरी है; मेडिटेशन करें।

    धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज पुरानी समस्याओं को सुलझाने और लक्ष्यों पर फोकस करने का दिन है। वक्री गुरु के बावजूद आप अपनी मैच्योरिटी से स्थिति को संभाल लेंगे। हालांकि, मन में थोड़ी बेचैनी या काम में देरी से झुंझलाहट हो सकती है। कड़वी वाणी से बचें। फाइनेंस के मामले में आज भविष्य के लिए कोई ठोस योजना बनाएं, पुराने निवेश का रिव्यू करें। सेहत के लिए गले और दांतों का ध्यान रखें और बाहरी गतिविधियों में समय बिताएं। करियर में आपकी ईमानदारी और अनुभव की बहुत मांग रहेगी, जिससे उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

    मकर: मकर राशि वाले आज एक बहुत ही ‘पावरफुल’ फेज में हैं। शनिदेव की कृपा और उच्च के मंगल का लग्न पर प्रभाव आपको सफलता के नए मुकाम पर ले जाएगा। आप जो ठान लेंगे, उसे पूरा करेंगे। हालांकि, काम का प्रेशर आपको जिद्दी या लोगो को इमोशनली दूर कर सकता है। अपनों को समय देना न भूलें। करियर में आज आप कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं या किसी टीम को लीड करेंगे। अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आपका स्टेटस बढ़ेगा, बचत की योजनाएं सफल होंगी। सेहत के मामले में थकान या जोड़ों का दर्द हो सकता है, इसलिए संतुलित दिनचर्या रखें।

    कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए विचार और क्रिएटिविटी से भरा है। आप लीक से हटकर सोचेंगे, जिससे बिजनेस में फायदा होगा। शनि की साढ़ेसाती के बीच आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नेगेटिव साइड पर आप थोड़े इमोशनली डिटैच महसूस कर सकते हैं या तर्कों में उलझ सकते हैं। करियर में रिसर्च और भविष्य की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। फाइनेंस की बात करें तो पुराने रुके हुए पेमेंट मिलने की उम्मीद है, पर सट्टेबाजी से दूर रहें। हेल्थ के लिए पैरों में दर्द या मानसिक थकान हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।

    मीन:  आपकी इन्टूशन बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगी, जिससे आप आने वाले मौकों को पहचान लेंगे। सुबह का समय कलात्मक कार्यों के लिए बहुत लकी है। हालांकि, दूसरों की नेगेटिविटी या समस्याओं का बोझ खुद पर न लें, वरना रात को मानसिक थकान हो सकती है। करियर में टेक्नोलॉजी और समाज सेवा से जुड़े लोगों की उन्नति होगी, बस अपने वर्कफ्लो में थोड़ा डिसिप्लिन लाएं। आर्थिक रूप से आय के नए स्रोत खुलेंगे, पर उदारता में बजट न बिगाड़ें। सेहत के लिए पानी का सेवन बढ़ाएं और ध्यान करें।

  • Punjab News: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के डाबा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां, सरकारी फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान काकू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    मां ने कहा, कपड़े उतारने छत पर गया था बेटा
    मृतक की मां राजेश्वरी ने बताया कि शाम के समय काकू छत पर सूखे कपड़े उतारने गया था। उस समय घर के बाकी सदस्य नीचे अपने-अपने काम में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि अचानक तेज आवाज आई, जैसे कोई भारी चीज नीचे गिरी हो। आवाज सुनते ही सभी परिजन घबराकर बाहर की ओर दौड़े। बाहर आकर देखा तो काकू जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।

    परिजन तुरंत काकू को पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार गिरने से उसे गहरी अंदरूनी चोटें आई थीं।

    पत्नी बोली: काम से लौटे थे गुस्से में
    घटना के समय घर में मौजूद काकू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि उनकी शादी को अभी सिर्फ 8 महीने ही हुए थे। पत्नी के अनुसार, सोमवार को काकू काम से घर लौटे थे और उस समय वे काफी गुस्से में लग रहे थे। कुछ देर बाद वह चौथी मंजिल पर कपड़े उतारने चले गए। पत्नी नीचे कमरे में ही थी, तभी अचानक बाहर शोर मचा कि काकू नीचे गिर गया है।

    धारा 174 के तहत मामला दर्ज
    घटना की सूचना मिलते ही डाबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी देते हुए थाना डाबा के SHO ने बताया कि युवक की मौत चौथी मंजिल से गिरने के कारण हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संभवतः काकू का पैर फिसल गया, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है।

     

     

     

  • Jalandhar News: पार्किंग में खड़ी कई कारों को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पार्किंग में खड़ी कई कारों को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    कार चालक पर लगे नशे में होने के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: महानगर के पिम्स अस्पताल के पास ताज मार्केट में रविवार रात कार चालक युवक ने मार्केट में चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और कार मालिकों ने युवक पर नशे में कार चलाने के आरोप लगाए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना सात की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना सात की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    घटनास्थल पर मौजूद मार्केट के सदस्यों ने बताया कि कार चालक युवक दोनों दो बार पहले मार्केट में आए और चक्कर लगा के चले गए। कुछ समय के बाद युवक फिर दोबारा आ गए और कार चालक ने एक्सीलेटर ज्यादा दबा दिया, जिस कारण कार अनियंत्रित हो गयी और मार्किट में खड़ी कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती रही, जिससे चार कारें क्षतिग्रस्त हो गई और कार मालिकों ने थाना सात की पुलिस को सूचित किया।

    सूचना पाकर मौके पर थाना सात के जांच अधिकारी एएसआइ सतविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पिम्स मार्केट में कार ने तीन से चार कारों को टक्कर मारी है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि वह बनती कार्रवाई कर रहे हैं।

     

     

  • Punjab News: विवाहिता के मौत मामले में परिजनों ने लगाया थाने के बाहर धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता के मौत मामले में परिजनों ने लगाया थाने के बाहर धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के ग्यासपुरा चौकी के बाहर शनिवार को लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि 24 जनवरी को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे अब दबाने की कोशिश की जा रही है।

    धरने पर बैठे लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने शुरुआत में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसी बात से नाराज़ होकर मृतका के परिजन और स्थानीय लोग ग्यासपुरा चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

    मृतका के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि उसे साजिश के तहत मारा गया है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

    प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय का भरोसा नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।

    फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।