Blog

  • डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से स्वामी हेमानंद महाराज के नेतृत्व में श्री माता चिंतपूर्णी के लिए पदयात्रा निकली

    डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से स्वामी हेमानंद महाराज के नेतृत्व में श्री माता चिंतपूर्णी के लिए पदयात्रा निकली

    ऊना/सुशील पंडित: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल  डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद  महाराज की पुण्यतिथि पर श्री हेमानंद महाराज के संकल्प को लेकर आज एक विशाल पद यात्रा श्री डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से सुबह 6 बजे शुरू हुई। इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। जिन का स्वागत हर गांव में हो रहा है।

    श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज की 20 फरवरी को पुण्यतिथि है। एक बर्ष पहले श्री हेमानंद महाराज ने एक साल तक गद्दी पर नहीं बैठने का निर्णय लिया था।अव एक बर्ष के उपरांत महाराज श्री हेमानंद का संकल्प है कि पृथ्वी पर देवी देवताओं का आह्वान, समृद्धि के लिए करने के उपरांत ही ब्रह्मलीन महाराज श्री के आशीर्वाद के साथ उस पवित्र धुने का संचालन करते हुए गद्दी पर बैठेंगे। उसी संकल्प को लेकर सनातन धर्म की ध्वजा के रूप में इस यात्रा को देखा जा रहा है। जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

    हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव नारी स्थित डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से निकली इस पदयात्रा का आज का पड़ाव मुबारिकपुर में होगा,कल प्रातः पदयात्रा शुरू हो कर माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन किए जाएंगे।

     

     

  • Punjab News: ऑपरेशन प्रहार के तहत 4000 लोग गिरफ्तार, Special DGP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑपरेशन प्रहार के तहत 4000 लोग गिरफ्तार, Special DGP का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहाली। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ऑपरेशन परहर और ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन के तहत जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मोहाली में कई स्थानों पर स्पेशल चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।

    आज मोहाली में की गई सरप्राइज चेकिंग के दौरान स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 12 दिनों में करीब 4000 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने 100 से अधिक गैर-कानूनी हथियार भी बरामद किए हैं, जो अपराध पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

    अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत करीब 600 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे ड्यूटी पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऑपरेशन केवल मोहाली तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में एक साथ चलाया जा रहा है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में डर पैदा करना, अवैध हथियारों पर लगाम लगाना और आम जनता को सुरक्षित माहौल देना है। आने वाले दिनों में भी यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

     

     

  • Punjab News: 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में जत्थेदार गड़गज का सख्त आदेश जारी

    Punjab News: 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में जत्थेदार गड़गज का सख्त आदेश जारी

    अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सख्त आदेश जारी किया है। जारी आदेश में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिखों के जगत ज्योत गुरु हैं, जिनसे हर हर लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि हाल ही में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से हिदायतें दी गई थीं कि कोई भी पक्ष इस मामले में राजनीति, बदनामी और बयानबाजी में शामिल न हो। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में दिए गए निर्देशों के बावजूद, कुछ संबंधित पक्ष इस मामले में लगातार बयानबाजी और बदनामी कर रहे हैं और मीडिया और सोशल मीडिया पर ट्रायल भी चलाया जा रहा है, जो श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दिए गए निर्देशों की भावना का सम्मान नहीं है।

    उन्होंने आदेश में कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और सच्चाई सामने नहीं आ जाती, तब तक किसी भी पक्ष या मीडिया का इस मामले में बोलना और तथ्य पेश करना या अपने हिसाब से कहानी बनाना बिल्कुल भी उचित नहीं है, क्योंकि इससे सिख भावनाओं को ठेस पहुंचती है और संगत में भ्रम पैदा होता है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम या सभी पक्षों या संबंधित पक्षों के वकीलों को इस मामले पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करने या किसी भी तरह की राजनीति करने या तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने या मीडिया ट्रायल को बढ़ावा देने या अपने स्तर पर फैसले देने का अधिकार नहीं है।

    जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने एक बार फिर सभी संबंधित पक्षों को सख्त हिदायत दी कि वे जांच पूरी होने तक इस मामले में पूरी तरह से संयम और शब्दों का सम्मान बनाए रखें और दिए गए आदेशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में यह भी आया है कि जब भी पंजाब पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम कहीं इन्वेस्टिगेशन के लिए जा रही है, तो उसकी जानकारी मीडिया में लीक कर दी जा रही है और खबरें फैलाई जा रही हैं, जो एक ज़िम्मेदाराना और गंभीर नज़रिया नहीं है।

    इन्वेस्टिगेशन के दौरान यह भी सामने आया है कि पुलिस श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों के दर्शन करने की जल्दी में है और पंजाब सरकार भी बिना तथ्यों के जानकारी सार्वजनिक करने की जल्दी में रही है, जिससे सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है और पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ने जैसे हालात भी पैदा हो गए हैं। हालांकि मौजूदा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की काबिलियत पर कोई शक नहीं है, लेकिन बेहतर होगा कि पंजाब पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम ऐसी हो जिसे गुरमत और सिख तहज़ीब की पूरी समझ हो और जो अमृतधारी सिखों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता, सहनशीलता, गुरु साहिब द्वारा दी गई समझदारी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आदर और सम्मान, गुरुद्वारा साहिबों का तहज़ीब और सम्मान हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

     

     

  • मोमो खिलाने के बहाने बच्चे से 85 लाख के गहने हड़पे, परिवार में मचा हड़कंप

    मोमो खिलाने के बहाने बच्चे से 85 लाख के गहने हड़पे, परिवार में मचा हड़कंप

    देवरिया। देश-दुनिया से आए दिन चौंकाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जहां, मोमो खिलाने के बहाने कुछ युवकों ने एक नाबालिग बच्चे से करीब 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने ले लिए।

    रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है मामला
    यह मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। बताया जा रहा है कि देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमो की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    मोमो खाने का शौकीन था सातवीं कक्षा का छात्र
    पीड़ित बच्चे के पिता विमलेश मिश्रा हैं, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कक्षा 7 में पढ़ता है और उसे मोमो खाने का बहुत शौक है। इसी शौक का फायदा उठाकर मोमो बेचने वाले युवकों ने बच्चे को धीरे-धीरे अपने जाल में फंसा लिया।

    बच्चे को बहलाकर घर के गहने ले गए आरोपी
    आरोप है कि मोमो बेचने वाले तीनों युवकों ने बच्चे को मोमो खिलाने का लालच देकर उससे घर में रखे सोने-चांदी के गहने मंगवाने शुरू कर दिए। बच्चा बिना किसी शक के घर से गहने निकालकर मोमो विक्रेताओं को देता रहा।

    अलमारी खुली तो उड़ गए होश
    जब विमलेश मिश्रा की बहन अपने गहने लेने के लिए घर पहुंचीं, तो अलमारी खोलते ही सभी के होश उड़ गए। अलमारी में रखे सारे गहने गायब थे। इसके बाद परिवार वालों ने बच्चे से पूछताछ की।

    बच्चे ने बताया पूरा सच
    पूछने पर बच्चे ने बताया कि उसने मोमो खाने के बदले डुमरी चौराहे पर मोमो बेचने वाले युवकों को सारे गहने दे दिए हैं। यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

    85 लाख रुपये के गहनों की बात आई सामने
    पीड़ित पिता के अनुसार, बच्चे ने उनके और उनकी बहन के घर में रखे करीब 85 लाख रुपये मूल्य के जेवरात मोमो विक्रेताओं को दे दिए थे।

    पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
    घटना की जानकारी मिलते ही विमलेश मिश्रा ने रामपुर कारखाना थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    दो आरोपी हिरासत में
    पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दो मोमो विक्रेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

     

  • आज नहीं इस दिन होगी Vijay-Rashmika की शादी, Actress ने खुद बताई सच्चाई

    आज नहीं इस दिन होगी Vijay-Rashmika की शादी, Actress ने खुद बताई सच्चाई

    मनोरंजन: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस इस बार किसी फिल्म नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते फैंस से लाइमलाइट ले रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बज चल रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने वाली है। इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 2 फरवरी को होगी यानी की आज कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है और इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। फैंस भी दोनों स्टार्स की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    गलत है शादी की डेट

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 2 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर के पैलेस में होगी परंतु अब उनकी शादी को लेकर नई अपडेट सामने आई है इसमें शादी की डेट को गलत बताया जा रहा है।

    26 फरवरी को होगी शादी

    एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ 2 फरवरी के दिन शादी करने की खबरों से इंकार करते हुए इसे अफवाह बताया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अब एक नई तारीख सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी उदयपुर में ही होगी लेकिन पूरी तरह से निजी होगी और सीमित गेस्ट ही मौजूद होंगे। इसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हैं।

    गुपचुप तरीके से की थी सगाई

    दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री ने बहुत पहले ही फैंस को ये मानने पर मजबूर किया है कि दोनों की जिंदगी में रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हुई है। साल 2025 के अक्टूबर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी जिसके बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। वहीं कई लोग इसको सिर्फ अफवाह बता रहे हैं हालांकि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी तक अपनी शादी की खबरों पर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है। फैंस दोनों की शादी की ऑफिशियल अनाउंटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
  • मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर एडीसी ने की समीक्षा बैठक

    मैड़ी मेले के सफल संचालन को लेकर एडीसी ने की समीक्षा बैठक

    24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होगा होली मैड़ी मेला : महेंद्र पाल गुर्जर

    ऊना/सुशील पंडित:  उपमंडल अंब के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मैड़ी मेले के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थागत प्रबंधों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आज(सोमवार) को बीडीओ कार्यालय अंब स्थित समिति हॉल में समीक्षा बैठक की। बैठक में एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल,  स्वास्थ्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुखदीप सिंह सिधू, बीडीओ ओमपाल डोगरा सहित गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने मेले के सफल, सुरक्षित और सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान पुलिस, यातायात, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी एजेंसियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी।

    उन्होंने जानकारी दी कि मेला अवधि के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे, जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। मेले के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी तथा 750 होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को निशान साहिब (झंडा चढ़ाने) की रस्म तथा 5 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

    मालवाहक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

    अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मेला अवधि के दौरान ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैम्पू एवं अन्य मालवाहक वाहनों से श्रद्धालुओं का आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर क्षेत्र पर ही रोका जाएगा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

    मेला क्षेत्र 10 सेक्टरों में विभाजित

    उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यातायात, पार्किंग, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी सेक्टर-वार की जाएगी।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी।

    इसके अतिरिक्त ऊना-मैहतपुर, हरोली-पंडोगा तथा मरवाड़ी-मुबारिपुर तीन अतिरिक्त सेक्टर बनाए गए हैं, जिनके सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित एसडीएम होंगे। नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए जियो और एयरटेल के प्रतिनिधियों को मेला क्षेत्र में ट्रांसमीटर व रिसीवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    टैक्सियों के लिए स्पेशल परमिट

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नैहरी से मैड़ी तक यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए पहली 100 टैक्सियों को एसडीएम कार्यालय अंब से स्पेशल परमिट जारी किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया की सड़क किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। लंगर लगाने के लिए एसडीएम ऑफिस से अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा तथा दस हज़ार की सुरक्षा राशि जमा करवानी होगी, जिसमें पाँच हज़ार रिफंडेबल और पाँच हज़ार नॉन रिफंडेबल रहेगा।

    खाद्य सामग्री व स्वच्छता पर विशेष निगरानी

    जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना मेला अवधि के दौरान खाद्य सामग्री, प्लास्टिक, खुली बोतलों में पेट्रोल-डीजल, गुब्बारे फुलाने वाले सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखेंगे।

    पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत, जल शक्ति विभाग पेयजल आपूर्ति तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। मेला क्षेत्र में स्वच्छता का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा गया है। प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा।

    बनेगी आपातकालीन निकासी योजना

    अतिरिक्त उपायुक्त ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह, चरण गंगा तथा मंजी साहिब गुरुद्वारा सहित अन्य धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों को आपातकालीन निकासी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही,  मेला क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही धीमी आवाज में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति होगी। उन्होंने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों, प्रतिनिधियों एवं सीमावर्ती पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की।

     

  • Punjab News: नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ ट्रैफ़िक पुलिस ने सख़्त रुख़ अपनाया। ऐसे में पुलिस ने पटाखों की तेज आवाज़ निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की। दरअसल, पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाक़ों में नाकाबंदी करके पटाखों जैसी आवाज़ करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की। इस दौरान जिन वाहनों में गैरक़ानूनी या बदल दिए गए साइलेंसर लगे हुए थे, उनके चालकों के चालान काटे गए।

    ट्रैफ़िक पुलिस के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने हुए बताया कि बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखों जैसी आवाज़ निकलने वाले साइलेंसर लगाना मोटर वाहन कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे न केवल शहर में शोर प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ नौजवानों द्वारा जानबूझकर मोटरसाइकिलों में बदलाव कर के सड़कों पर स्टंट करना भी देखा गया है, जो कि ख़तरनाक है और किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसलिए ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफ़िक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों के साथ कोई ढील नहीं बरती जाएगी। जरूरत पड़ने पर मोटरसाइकिल जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

  • Punjab News: शादी समारोह में DJ के दौरान चली गोली, नौजवान की मौत, मातम में बदली खुशियां

    Punjab News: शादी समारोह में DJ के दौरान चली गोली, नौजवान की मौत, मातम में बदली खुशियां

    फाजिल्काः जिले के जलालाबाद में शादी की खुशियां उसे वक्त मातम में बदल गई, जब दुल्हन की बारात घर पहुंचने पर डीजे पर नाच रहे परिवार से झगड़ा हो गया। इस घटना में शादी समारोह में चली गोली के दौरान डीजे वाले के साथ आए युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद के बाहमणी रोड स्थित रेलवे फाटक के पास घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पर लौटा था। जहां पर डीजे बजाया जा रहा था और परिवार की महिलाएं नाच रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक नोट फेंक रहे थे। परिवार द्वारा इसपर आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए महिला गुरमीत कौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी थी। वह शादी समारोह के लिए गांव गुमानीवाला के नजदीक पैलेस में गए हुए थे। जब डोली लेकर वापस घर लौटे तो घर में नाचगाना चल रहा था। परिवार की लड़कियां नाच रही थी। इसी दौरान पड़ोस से आए युवकों द्वारा लड़कियों पर नोट फेंकना शुरू कर दिए। आरोपी युवकों को ऐसा करने से मना किया गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक अपने साथियों सहित उनके यहां आए। उन्होंने न सिर्फ ईंट- पत्थर बरसाए, बल्कि गाड़ियों की तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान डीजे वाले के साथ आए एक युवक को गोली लग गई।

    बताया जा रहा है कि 300 रुपए पर मजदूरी के लिए नोट उठाने के लिए लड़का डीजे वाले के साथ आया हुआ था, जिसे गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को फरीदकोट रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सूचना पुलिस को मिली है और पुलिस मौके पर पहुंची है जिनके द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

     

     

     

  • Grammy Awards तक पहुंचा अमेरिकी एजेंसी ICE का विरोध, Limelight में बना प्रतिष्ठित अवॉर्ड

    Grammy Awards तक पहुंचा अमेरिकी एजेंसी ICE का विरोध, Limelight में बना प्रतिष्ठित अवॉर्ड

    नई दिल्ली: अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर जो बवाल मचा है वो दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड शो Grammy Awards के मंच पर भी पहुंच गया है। ग्रैमी अवॉर्डस 2026 का मंच पॉप कल्चर में राजनीति के खुले विरोध के एक ऐतिहासिक मोमेंट का गवाह बन चुका है। अवॉर्ड विनर्स ने अपनी एक्सेप्टेंस स्पीच में यूएस की फेडरल एजेंसी, इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट का खुलकर विरोध जताया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में टॉप ऑर्टि्स्ट्स ने आईसीई के खिलाफ ऐसा विरोध दर्ज करवाया है कि वो अब सुर्खियों में बन चुका है। ग्रैमी अवॉर्ड्स यानी की ग्रैमीज को दुनिया का सबसे मशहूर म्यूजिक अवॉर्ड कहते हैं। इस अवॉर्ड की चार कैटेगरीज को बिग फॉर में गिना जाता है। एल्बम ऑफ द ईयर, रिकॉर्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और बेस्ट न्यू ऑर्टिस्ट। बिली इलीश के गाने वाइल्डफ्लावर को सॉन्ग ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है। अपनी अवॉर्ड स्पीच में बिली ने इमिग्रेशन अथॉरिटीज के एक्शन की कड़ी आलोचना भी की है। आईसीई के लिए एक अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘चोरी की जमीन पर कोई भी नागरिक अवैध नहीं होता।’ प्यूर्टो रिको से आने वाले इंटरनेशनल आर्टिस्ट बैड बनी की एल्बम Debi Tirar Mas Fotos को ग्रैमी में एल्बम ऑफ द ईयर चुना गया है। ये पहली बार है जब ग्रैमी में किसी स्पेनिश एल्बम को ये अवॉर्ड मिला है। बनी ने अपनी स्पीच की शुरुआत ही एंटी आईसीई मैसेज से की है। उन्होंने कहा कि – ‘मैं ईश्वर को शुक्रिया कहने से पहले यह कहना चाहता हूं कि आईसीई आऊट’। लोगों को संबोधित करते हुए प्यूर्टो ने कहा कि – कुछ भी ऐसा नहीं है तो हम नहीं पा सकते। अपनी स्पीच के अंत में उन्होंने कहा कि – ‘मैं अपना अवॉर्ड उन लोगों को डेडिकेट करना चाहता हूं जिन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा’।

    इस वजह से हो रहा है आईसीई के विरोध

    यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुले तौर पर इमिग्रेंट्स का विरोध करते रहे हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने इसे पॉलिसी का हिस्सा ही बना लिया है। उनके कार्यकाल में आईसीई ने अवैध आप्रवासियों पर लगाम कसने के बड़े कदम उठाए हैं जिन्हें रेडिकल बताते हुए दुनिया भर में आलोचना की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2025 में ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद आईसीई ऑपरेशन्स में 5 लाख से ज्यादा लोगों को डिपोर्ट किया गया है। आईसीई की कस्टडी में ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऑपरेशन मेट्रो सर्ज के दौरान आईसीई की कार्रवाई की दुनिया भर में आलोचना हुई है। जनवरी में आईसीई के फेडरल एजेंट्स ने दो नागरिकों को गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद पूरे यूएस में एंटी आईसीई प्रदर्शन और हड़तालें तेज हो गई है। आईसीई आउट इन विरोध प्रदर्शनों की से निकला नारा है। ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में ऑर्टिस्ट्स ने भी इसी विरोध को मंच से आवाज दी है।
  • Haryana News: अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर ठगी करने वाला ढोंगी बाबा काबू, देखें वीडियो

    Haryana News: अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर ठगी करने वाला ढोंगी बाबा काबू, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने एक ढोंगी नागा बाबा का काबू में कर लिया है। बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल से किया है। ईआरवी 526 की टीम से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पिंजौर शिमला हाईवे पर टिपरा के पास एक ढोंगी नागा बाबा ने एक व्यक्ति को सोने की अंगूठी शुद्ध करने के नाम पर बहला फुसला लिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद व्यक्ति से अंगूठी छिनकर शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल की ओर भाग गया। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा ईआरवी 526 टीम को सूचित किया गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल रिशी कुमार, एसपीओ रामचंद्र एवं ईआरवी ड्राइवर शेखर चंद्र ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आधे घंटे में नागा बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर के जंगल से पकड़ लिया। इसके बाद नागा बाबा से सोने की अंगूठी बरामद की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल रिशी कुमार ने बताया कि – ‘मेरे पास एक स्नैचिंग की कॉल आई। मैं मौके पर टीम के साथ पहुंचा। कॉलर ने बताया कि उसकी अंगूठी नागा बाबा लेकर भाग गया है। इसके बाद हमने सर्च ऑपरेशन किया और टीम के साथ आधे घंटे में नागा बाबा को शिवलोत्रियां मंदिर की बैक साइड पहाड़ियों से पकड़ा और उसके कब्जे से सोने की अंगूठी ले ली। इसके बाद नागा बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और अब आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी’।