Blog

  • रिश्वत लेते आर्किटेक्ट-JE गिरफ्तार

    रिश्वत लेते आर्किटेक्ट-JE गिरफ्तार

    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एंटी करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा स्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के आर्किटेक्ट और जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इनसे टीम ने 1 लाख 25 हजार रुपए बरामद किए हैं। इनकी पहचान दीपक (आर्किटेक्ट) और सत्यनारायण भारद्वाज (JE) के रूप में हुई है। दोनों ने बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ACB को सूचना मिली थी कि HSIIDC, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT), मानेसर में कार्यरत अधिकारी नक्शा पास करने की फाइल दबाए हुए हैं।

    इसके लिए रिश्वत मांगी जा रही है। प्लाट मालिक ने इसको लेकर ACB को शिकायत कर दी। सूचना मिलने के बाद ACB ने उनको गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को ACB ने कार्रवाई करते हुए 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। ACB के प्रवक्ता ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 और 1064 पर दें।

     

  • Punjab News: पराली जलाने के मामले में DC ने लिया एक्शन, अधिकारियों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली जलाने के मामले में DC ने लिया एक्शन, अधिकारियों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में पराली जलाने के मामलों में इस बार भारी कमी आई है। वहीं पराली जलाने के मामलों को लेकर आज डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीसी ने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं को लेकर आज 22 पुलिस नोडल अफसर और 146 कलस्टर अफसरों के साथ मीटिंग की गई। जिसके बाद उनकी किसानों से भी मीटिंग की गई। डीसी ने बताया कि दरअसल, सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट न्यू दिल्ली द्वारा प्रदूषण को लेकर नई हिदायते जारी की गई है।

    जारी हिदायतों में डायरेक्शन नंबर 184 में कहा गया है कि जो प्रदूषण को कंट्रोल नहीं करता तो इस मामले में उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। डीसी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी गांवों में जाकर जमीनी स्तर पर पराली जलाने के मामले में दौरा कर रहे है।

    वहीं गांवों में सेंट्रल प्रदूषण द्वारा लगाए गए स्पेशल मॉनिरिटर को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों ने भी स्पेशल मॉनिरिटर की प्रंशसा की है। डीसी ने कहा कि उनके पास इस बार 12 केस पराली जलाने के आए है, लेकिन जब जमीनी स्तर पर चैक किया गया तो 5 केस पाए है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

  • Punjab News: 25 रुपए की सवारी को लेकर Auto और E-Rickshaw चालक में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: 25 रुपए की सवारी को लेकर Auto और E-Rickshaw चालक में हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक 25 रुपए की सवारी को लेकर भारी हंगामा हो गया। जहां ई-रिक्शा चालक और ऑटो चालक ने एक-दूसरे पर गालियां निकालने के आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए अरुण कुमार ने बताया कि उसकी टांगों में दिक्कत होने के चलते वह चल नहीं सकता। जिसके कारण वह ई-रिक्शा चलाता है। ऐसे में बस स्टैंड के पास सवारियां अपनी ई-रिक्शा में बिठाकर गुजारा करता है। लेकिन ऑटो चालक द्वारा उसे सवारियां बिठाने को लेकर उसके साथ विवाद किया जा रहा है और गालियां निकाली जा रही है। अरुण का आरोप है कि ऑटो चालकों ने अपना अड्डा बनाया हुआ है और वह किसी ई-रिक्शा को यहां पर खड़ा नहीं होने देते।

    अगर कोई सवारी लेने के लिए खड़ा होता है तो उसे गालियां निकालते है। वहीं दूसरी ओर ऑटो चालक जगविंदर सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक द्वारा गालियां निकाली गई। ऑटो चालक ने कहाकि जब उसे ई-रिक्शा आगे करने को लेकर कहा तो गालियां निकालने लगा। चालक का कहना है कि ई-रिक्शा चालक गेट के आगे ई-रिक्शा खड़ी करके जाम लगा देते है। वहीं ई-रिक्शा चालक ने ऑटो चालक द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है और वह कैमरे के साथ ऑटो चालक के पांव पकड़ कर कह रहा है कि अगर उससे कोई गलती हुई तो वह माफी मांगता है, लेकिन मैंने कोई गाली नहीं निकाली। अरुण का आरोप है कि ऑटो चालक उसे यहां पर काम नहीं करने देते। जबकि ऑटो चालक का कहना है कि वह किसी ई-रिक्शा चालक को नहीं रोकते।

    अरुण उन पर गलत आरोप लगा रहा है। वहीं दोनों पक्षों द्वारा हंगामे की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क को जाम कर दिया जाता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कई बार दोनों को चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद फिर मर्जी से चालक गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते है, जिससे ट्रैफिक जाम लग जाता है। ट्रैफिक अधिकारी ने कहा कि वह रोजाना ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालकों का चालान काटते है। उन्होंने कहा कि वह 3 महीने से यहां पर नाकेबंद करके कार्रवाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि रोजाना 20 चालान उनके द्वारा किए जा रहे है।

    इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह अपील करते है ऑटो चालकों को स्टैंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि 100 ऑटो में से 20 लोग वर्दी पहनते है, बाकी के लोग वर्दी नहीं पहन रहे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस अधिकारी ने कहाकि गलत ऑटो खड़े करने और बिना वर्दी के ऑटो चलाने वालों का चालान काटा जाएगा। वहीं दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑटो चालकों का बस स्टैंड के अंदर स्टैंड बना हुआ है, लेकिन यहां पर बाहर से आकर ऑटो चालकों द्वारा गाड़ियां खड़ी की जाती है। उन्होंने कहा कि अब रूल की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस लगातार जुटी हुई है और नाकेबंदी कर कड़ी चेकिंग की जा रही है। इसी बीच अमृतसर कोट खालसा पुलिस ने नशे के सप्लाई करनी वाली महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि इसका साथी मौके से फरार हो गया है। आरोपियों की पहचान ज्योति पत्नी हरपाल सिंह और पाला सिंह निवासी खापड़ खेड़ी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला से हेरोइन और नगदी बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि नशा तस्करी करने वाले महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला से से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और 2 लाख ड्रग मनी भी बरामद की है।


    थाना प्रभारी ने बताया कि ज्योति का एक और साथी है पाला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं और यह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। पूछताछ में इसके और साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: केंद्र को किसानों की चेतावनी, नहीं तो इस दिन 4 हाईवे किए जाएंगे बंद

    Punjab News: केंद्र को किसानों की चेतावनी, नहीं तो इस दिन 4 हाईवे किए जाएंगे बंद

    मोहालीः किसानों द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते किसान लगातार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के किसान एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। आज किसान भवन में किसानों द्वारा प्रैस कांफ्रैंस की गई, जहां उन्होंने केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द धान की खरीद मामलों का हल किया जाए, नहीं तो 26 तारीख से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

    यानी कि 26 अक्टूबर से पंजाब के 4 हाईवे बिल्कुल बंद कर दिए जाएंगे। किसानों का कहना है कि मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक पीछे नहीं हटेंगे और साथ ही राज्य के लोगों से सहयोग की मांग की गई है। बता दें कि मंडियों में धान की लिफ्टिंग न होने से परेशान हो रहे किसानों का गुस्सा जालंधर में भी दिखा। किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जाहिर करने के लिए सोमवार को लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर जालंधर के धन्नोवाली के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था।

    करीब 6 घंटे तक किसान हाईवे पर बैठे रहे और लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकते रहे। शाम करीब 5 बजे जिला प्रशासन के साथ बैठक और मंडियों में लिफ्टिंग के गाड़ियां पहुंचने के बाद धरना खत्म हुआ। धान खरीद पर किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई थी, उन्होंने कहा था कि मैंने धान खरीद से संंबंधित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि चावल मिलर्स की समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए क्योंकि ये सभी मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं। पंजाब से संबंधित मिलर्स की लगभग सभी मांगें हमने पूरी कर दी गई हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि गृह मंत्री जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

  • Punjab News : अंधे व्यक्ति से लूट के मामले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अंधे व्यक्ति से लूट के मामले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने एक अंधे व्यक्ति के साथ हुई लूट के मामले को 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऑटो चालक प्रभु, नूर और यूसुफ के तौर पर हुई है। एसएसपी सौम्या मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो और उसके साथियों ने ब्लाइंट व्यक्ति से लूट की थी। पीड़ित की पहचान करणवीर के तौर पर हुई है। पीड़ित जो कि चंडीगढ़ में अपना पेपर देकर लौट रहा था और बस से फिरोजपुर वापिस आया। जिसके बाद बस स्टैंड पर उतरकर अंधविद्यालय जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो चालक ने देखा कि करणवीर अंधा था और उसके पास एक महंगा मोबाइल और सामान था, जिस पर उनकी नियत खराब हो गई और ऑटो चालक पीड़ित को सुनसान जगह पर ले गया।

    जिसके बाद ऑटो चालक ने अपने 2 साथियों को बुला लिया। जिसके बाद करणवीर से उसका सामान और मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन करण वीर भी बहुत साहस के साथ उनका मुकाबला किया और लुटेरों से करीब आधे घंटे तक संघर्ष किया ताकि वे उनका सामान छोड़ दें, लेकिन आखिरकार लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे और करणवीर को घायल कर उसके पैसे, मोबाइल लूट ले गए। एसएसपी ने बताया कि जिसकी शिकायत करणवीर ने पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    लुटेरों ने करण वीर का सामान लूटने के बाद उसका बैग और कागजात खेतों में फेंक दिए थे। खेतों के मालिक साहिब सिंह और निशान सिंह को खेतों में बैग और कागज मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया और कागज पर लिखे नंबरों पर भी कॉल की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सारे दस्तावेज दिए। पुलिस ने साहिब सिंह और निशान सिंह को सम्मानित किया। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों से लूटा गया सामान बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया है और वहीं पीड़ित की ओर से पुलिस को धन्यवाद भी दिया गया है।

  • Punjab News: नाबालिग लड़की की किडनैपिंग मामले में 3 महिला काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग लड़की की किडनैपिंग मामले में 3 महिला काबू, देखें वीडियो

    पूछताछ में हुआ खुलासाः आरोपियों ने एक लाख में बेची थी रिश्तेदार की बच्ची

    अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर बच्चों के अपहरण और उन्हें बेचने के मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला अमृतसर के थाना गेट हकीम इलाके से सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि गेट हकीम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में उनकी टीम ने किरण देवी, राज कौर और नवजोत कौर गोरा नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि लड़की का अपहरण राज कौर और नवजोत कौर गोरा ने किया था और फाजिल्का में किरण देवी और दिव्या नामक महिला को बेच दिया था। जिसके इन दोनों महिलाओं ने लड़की को हैप्पी नाम की लड़की को 1 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि जिस लड़की का उन्होंने अपहरण किया वह उनकी रिश्तेदार थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दिव्या नाम की महिला को गिरफ्तार किया जाना बाकी है और जिस शख्स ने उनसे लड़की खरीदी थी उसे भी गिरफ्तार किया जाना बाकी है और उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
  • Punjab News: Sukhbir Badal नहीं लड़ सकते चुनाव, अकाल तख्त के जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Sukhbir Badal नहीं लड़ सकते चुनाव, अकाल तख्त के जत्थेदार का आया बयान, देखें वीडियो

    दूसरी ओर पार्टी ने भी चारों सीटों से चुनाव ना लड़ने का किया ऐलान

    अमृतसरः अकाली के सीनियर नेता सुखबीर बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज सुखबीर बादल को लेकर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञान रघबीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान बेअदबी के आरोपों के कारण शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब में उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक सांप्रदायिक (पंथक)पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता पंजाब में चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव में भाग ले सकते हैं, लेकिन सुखबीर बादल उपचुनावों में भाग नहीं ले सकते। क्योंकि कुछ समय बाद श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उनके खिलाफ फैसला आने वाला है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि जब तक सुखबीर सिंह बादल को सजा नहीं सुनाई जाती तब तक वह उप चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वहीं दूसरी ओर पंथक संकट से घिरी शिरोमणि अकाली दल (SAD) की आज पार्टी की कार्यसमिति और जिला प्रधानों की बैठक करीब दो घंटे चली। इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसके बाद पार्टी ने चार सीटों पर होने वाले उप चुनाव न लड़ने का फैसला किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है। हालांकि पार्टी एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करते हैं। 30 अगस्त को प्रधान तनखैया घोषित किए गए। 31 तारीख को वह अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। लेकिन काफी समय बीत चुका था। कई बार सिंह साहिब से फैसला देने का आग्रह किया गया। लेकिन अब चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। लोग चाहते थे कि प्रधान सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा हलके से चुनाव लड़ें। लेकिन कल जैसे ही जत्थेदार साहब का आदेश आया, यह साफ हो गया कि वह प्रचार नहीं कर सकते। पूरी पार्टी ने फैसला किया है कि हम श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले से आगे नहीं जाएंगे। इस दौरान मैंने चुनाव से बाहर रहने का फैसला किया है। इससे पहले मीटिंग की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने की। जिसमें हर मेंबर से राय ली गई। वहीं, चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पास किया। यह फैसला उस समय लिया गया है जब पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित कर रखा है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पहले ही साफ कर चुके हैं कि तनखैया तब तक तनखैया ही रहता है, जब तक उसकी तनखा पूरा नहीं हो जाती है। उसकी सजा के बारे में फैसला दिवाली के बाद लिया जाएगा। ऐसे में साफ है कि सुखबीर बादल चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं और न ही चुनाव लड़ सकते हैं। मीटिंग से पहले अकाली नेता विरनजीत सिंह गोल्डी का कहना है कि अगर सुखबीर सिंह बादल को प्रचार का हक नहीं होगा। तो हम इलाके में कैसे जाएंगे। ऐसे में मैं तो यहीं कहूंगा कि इस स्थिति में चुनाव में नहीं जाना चाहिए।
  • Punjab News : 6 नौजवान केरल से साइकिल यात्रा कर पहुंचे पंजाब, दिया संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News : 6 नौजवान केरल से साइकिल यात्रा कर पहुंचे पंजाब, दिया संदेश, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : दुनिया में शांति और प्रेम का संदेश फैलाने के उद्देश्य से केरल के केलिकेट से साइकिल पर निकले छह युवा जब पंजाब के बटाला पहुंचे तो बटाला विधायक के भाई अमृत कलसी और उनकी टीम ने इन युवाओं का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर 47 दिनों में 4 हजार किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर बटाला पहुंचे इन युवाओं ने कहा कि वे विश्व शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए यह साइकिल यात्रा कर रहे हैं और इस यात्रा के दौरान 9 राज्यों और पंजाब सहित सभी राज्यों के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बहुत प्यार दिया।

    साइकिल यात्रा कर रहे नौजवान ने बताया कि इस यात्रा के उद्देश्य विश्व शांति स्थापित करना है। नौजवान ने कहा कि रोजाना हम 120 से 150 किलोमीटर का सफर तह करते थे। अब तक 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा तक की यात्रा तह कर चुके है। विधायक बटाला के भाई अमृत कलसी ने कहा कि उन्हें इन युवाओं का जज्बा देखकर खुशी और गर्व है उनका उद्देश्य मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रेम और एकता का संदेश देना है।

    जमात के प्रधान ने बताया कि आज बहुत खुशी हो रही है। कि हमारे यूथ विंग के 6 नौजवान जो कि केरला से साइकिल पर 4 हजार किलोमीटर यात्रा तह करके आए है। अभी यह बटाला पहुंचे है, जिसके बाद कादियां पहुंचने पर इनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूथ विंग का एक ही उद्देश्य है कि मोहब्बत सब के साथ, तफरत किसी के साथ नही का संदेश देना है और सबका धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि भगवान सब पर मेहर करें।

  • Jalandhar News: त्यौहारी सीजन में पुलिस की चौकसी के बावजूद लुटेरों का आतंक जारी, देखें CCTV

    Jalandhar News: त्यौहारी सीजन में पुलिस की चौकसी के बावजूद लुटेरों का आतंक जारी, देखें CCTV

    सीनियर सिटीजन से स्नेचिंग कर नाके की ओर भागे लुटेरे, फरार

    जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी की गई है। इस दौरान शरारती अनंसरों पर नकेल कसने के पुलिस की ओर से दावे भी किए जा रहे है, लेकिन पुलिस की चौकसी के बावजूद शहर में लूट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला सुबह पुलिस नाके से कुछ मीटर दूरी पर लवली स्वीट्स के नजदीक लकड़ी के टाल के बाहर से सामने आया है। जहां सीनियर सिटीजन व्यक्ति पर हमला करके स्नेचरों ने उसके गले से सोने की चैन छीन ली। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना को अंजाम देने के दौरान एक स्नेचर बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा स्नेचर व्यक्ति पर हमला करके उससे चेन छीनकर भाग रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि पीड़ित विभु नारायण को स्नेचर ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और घटना को अंजान देने के बाद स्नेचर भगवान वाल्मीकि चौक की ओर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान तो ले लिए लेकिन स्नेचरों को पकड़ने के लिए वायरलैस नहीं की गई। अगर वायरलैस हो जाती कुछ घंटों में स्नेचर पकड़े जा सकते थे। बता देंकि आज सुबह अंबेडकर चौक और भगवान वाल्मीकि के बीच जाती सड़क पर सुबह 7.22 बजे बाइक सवार 2 स्नेचरों ने सैर कर रहे सीनियर सिटिजन विभु नारायण पर तेजधार हथियार से हमला करके उसके गले से 2 तोले की चेन व सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। पीड़ित विभु नारायण ने बताया कि स्नेचरों ने उनकी गर्दन पर कोई नुकीली चीज से हमला कर गले से चेन छीन ली और उसे धक्का देकर स्नेचर फरार हो गए। इस हादसे में विभु की टांगों और बाजू पर चोटें आई है। बता दें कि इन दोनों चौंकों पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। जिसकी रिकार्डिंग पुलिस के पास रहती है। ऐसे में दोनों मेंन चौंकों पर नाका लगने के बावजूद स्नेचरों द्वारा दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देना शहर में पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल रहा है।