Blog

  • Punjab News: ATM Card बदलकर व्यक्ति ने 3.80 लाख रुपए निकलवाए, देखें वीडियो

    Punjab News: ATM Card बदलकर व्यक्ति ने 3.80 लाख रुपए निकलवाए, देखें वीडियो

    मोगाः चडि़क रोड निवासी अंग्रेज सिंह से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने एटीएम बदलकर अंग्रेस सिंह के बैंक से 3.80 लाख रुपए निकलवा लिए। अंग्रेज सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को वह बेटे के साथ मोगा के अकालसर रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर गए थे। 5000 रुपये निकालने के बाद एक व्यक्ति उनके पीछे आकर खड़ा हो गया और उसे बैलेंस चेक करने के लिए कहा।

    जिसके बाद वह घर आ गए। अगले दिन 3 लाख 80 रुपए निकाले जाने का मैसेज। जब हमने एटीएम चैक किया तो वह मेरा एटीएम नहीं था। जिससे मुझे ठगी का पता चला। जिसमें से 1 लाख 50 हजार दो बार में निकाल लिए गए. मलेरकोटला में एक पेट्रोल पंप और 30 हजार का लेनदेन और कुछ समय बाद डीसीबी बैंक के एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले गए, जिसके बाद हमने अपना एटीएम कार्ड बैंक में बंद कर दिया और मोगा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 20 सितंबर को मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें न्याय चाहिए और हमारे पैसे वापस चाहिए। मामले को लेकर जांच अधिकारी नाहर सिंह ने बताया कि अंग्रेज सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पैसे बरामद कर लिए जाएंगे।

  • Jalandhar : NRI महिला की Car से विदेशी करंसी और गहने चोरी

    Jalandhar : NRI महिला की Car से विदेशी करंसी और गहने चोरी

    पंजाब(जालंधर)ENS: नेश्नल हाइवे स्थित एक ढाबे की पार्किंग में खड़ी एनआरआई महिला की कार का शीशा तोड़कर चोर विदेशी करंसी और गहने चुरा कर ले गए। पीड़िता की पहचान कुलदीप कौर निवासी बंगा के तौर पर हुई है। महिला का आरोप है कि जब उसने ढाबे के मालिक से इस संबंध में बात करने चाही तो उसे धमकाया गया।

    इसके बाद महिला ने फगवाड़ा सदर थाने एंव एनआरआइ ब्रांच में शिकायत करने की बात कही और थाने चले गई। पीड़ित महिला कुलदीप ने ढाबे के सिक्योरिटी गार्ड पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। कुलदीप कौर ने बताया कि वह जालंधर के अस्पताल आई थी। चेकअप के बाद वह स्विफ्ट डिजायर कार में भाई और भाभी के साथ वापिस जा रही थी। इसी दौरान वह ढाबे में खाना खाने के लिए रुक गई।

    खाना खाकर बाहर निकली तो देखा कि पार्किंग में खड़ी उनकी कार का पिछला शीशा तोड़कर चोर 700 इटालियन यूरो, एक सोने का कड़ा, एक सेट टापस, मेकअप किट लेकर फरार हो गए।  सूचना मिलते ही थाना सदर फगवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।

  • Congress प्रत्याशी के समर्थक पर गोली चलाने के मामले में 4 युवक Arrested, देखें वीडियो

    Congress प्रत्याशी के समर्थक पर गोली चलाने के मामले में 4 युवक Arrested, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समथर्क को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार है। पंचकूला पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस को सूचना मिली कि कालका से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के एक समर्थक को गोली मार दी गई। जिसके बाद पंचकूला पुलिस ने सभी बॉर्डर सील कर दिए। पंचकूला पुलिस के क्राइम ब्रांच- 19 की टीम ने सेक्टर 20 के श्मशानघाट के पास पंजाब के बॉर्डर के पास एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की। जिसमें युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि क्राइम ब्रांच-19 की टीम की सफेद कलर की बोलेरो को टक्कर मारकर पंजाब के अंदर ढाकोली में घुस गए। तभी पुलिस ने गाड़ी को ओवरटेक करके चार युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों से एक अवैध पिस्तौल मैगजीन भी बरामद हुआ।

    क्राइम ब्रांच-19 के एसएचओ योगविंदर सिंह व जांच अधिकारी सुखजेन्ट सिंह ने बताया कि चारों का नाम सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, अंकुश, लाखन है। जिनके ऊपर पहले ही हरियाणा के गोहाना, रोहतक और पंचकूला व पंजाब में पहले ही केस दर्ज हैं। सभी आरोपी हरियाणा के नरवाना से है और जिनमें सुशील कुमार यमुनानगर से है। पुलिस ने सुशील कुमार का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

  • इस इलाके में आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    इस इलाके में आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    नई दिल्ली – जम्मू-कश्मीर में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे है। वहीं दूसरी ओर से सीमापार से आतंकी घुसपैठ जारी है। हालांकि घाटी में तैनात सुरक्षा बल उनकी हर कोशिश को नाकाम कर रहे है। ऐसी ही एक कोशिश को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर से नाकाम कर दिया।

    जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में सतर्क बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। शनिवार मध्य रात्रि में सैनिकों ने सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसमें एक घुसपैठी सीमा क्षेत्र में बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा गया। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि इलाके की गहन तलाशी ली गई।

    जिसमें एके असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, 17 राउंड, दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 20 राउंड बरामद हुए। सूत्रों ने बताया कि देर रात सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक सशस्त्र आतंकवादी की गतिविधि को देखकर बीएसएफ ने मशीन गन से कुछ राउंड फायरिंग की।

  • स्नेचिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, Mobile और Bike बरामद, देखें वीडियो

    स्नेचिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, Mobile और Bike बरामद, देखें वीडियो

    जीरकपुरः ढकोली पुलिस ने एक ही दिन में स्नेचिंग की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो जुवेनाइयल है। पुलिस आज आरोपियों को अदालत में पेश करने रिमांड की मांग करेगी। ढकोली एरिया में स्नेचिंग की वारदातों को ट्रेस करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पिछले कुछ समय से लूटपाट, चोरी, डकैती, स्नेचिंग जैसी वारदातों में जुवेनाइल शामिल है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    आरोपियों की पहचान विकास नाशोद निवासी आशीर्वाद सोसायटी नजदीक सरकारी बिशनपूरा स्कूल और दविंदर शाहू निवासी बिशनपुरा के रूप में हुई है। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल्ल ने बताया की उक्त आरोपियों द्वारा बीती 12 सितंबर को ढकोली एरिया में एक ही दिन तीन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया गया था। पहली वारदात डीपीएस स्कूल के नजदीक राहुल नरवाल नामक युवक से दो मोटरसाइकल पर सवार 4 युवकों द्वारा उसका मोबाइल छीन लिया था। जिसकी शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा उसी दिन की दो ओर वारदातों को कबूल किया गया। जिनके उन्होंने पंचकुला बैरियर से एक बैग छीना था और तीसरी वारदात ढकोली फाटक के नजदीक अंजाम दिया था। पुलिस को आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व मोटरसाइकल बरामद किया है।

  • BJP सांसद की कार पेड़ से टकराई, कमर और गर्दन पर आई चोटें

    BJP सांसद की कार पेड़ से टकराई, कमर और गर्दन पर आई चोटें

    हरियाणाः BJP के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का शनिवार शाम को एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट आई है। उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं। BJP की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टोनी बराला ने बताया कि लोहारू विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बराला के 7 से 8 गांवों में कार्यक्रम थे। लास्ट कार्यक्रम सिधनवा गांव में था। यहां से वह हिसार आ रहे थे। इस दौरान शेरपुरा गांव के पास गाड़ी ब्रेकर पर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बराला ड्राइवर के साथ आगे बैठे थे। गाड़ी धीरे चल रही थी, जिससे बचाव हो गया है। बराला ने सीट बेल्ट लगा रखी थी।

  • Punjab : Heritage Street के नजदीक युवक ने खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    Punjab : Heritage Street के नजदीक युवक ने खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    पंजाब(अमृतसर) – पंजाब में गोली चलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक श्री हरमंदिर साहिब के पास बने हेरिटेज स्ट्रीट पर युवक ने खुद को गोली मार ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर युवक ने खुद को गोली मारी।

    गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी भाग कर आए। अभी तक युवक की पहचान नही हो पाई है। युवक के आत्महत्या क्यों क्यूं की, इसकी वजह अभी तक सामने नही आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • आज का राशिफल 22 सितम्बर, 2024

    आज का राशिफल 22 सितम्बर, 2024

    मेष: कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

    वृषभ: आज लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मिथुन: धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी।

    कर्क: भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।

    सिंह: आज राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

    कन्या: दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें।

    तुला: व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

    वृश्चिक: धन निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    धनु: आज कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।

    मकर: व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    कुंभ: आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएं क्रियान्वित हो पाएंगी।

    मीन: व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है।

  • Punjab News: पंजाब बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिको कल्याण बोर्ड को मिला प्रसिद्ध “SKOCH Award”

    Punjab News: पंजाब बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिको कल्याण बोर्ड को मिला प्रसिद्ध “SKOCH Award”

    चंडीगढ़, (नई दिल्ली) 21 सितंबर 2024: पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए अपने प्रयासों के लिए प्रसिद्ध ‘स्कॉच अवार्ड’ हासिल किया है।

    लेबर विभाग के सचिव मनवेश सिंह सिद्धू, लेबर आयुक्त राजीव कुमार गुप्ता और बी.ओ.सी.डबल यू. कल्याण बोर्ड के उप सचिव जशनदीप सिंह कंग ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडियन हैबिटेट सेंटर में आयोजित 99वें स्कॉच सम्मेलन में प्राप्त किया।

    स्कॉच अवार्ड, जो 2003 में स्थापित हुआ, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार उन लोगों, परियोजनाओं और संस्थाओं को मान्यता देता है, जो भारत की बेहतरी में योगदान करते हैं। इसे शासन, वित्त और तकनीक में उत्कृष्टता का मानक भी माना जाता है।

    Punjab Building and Other Construction Workers' Welfare Board received prestiges SKOCH award
    Punjab Building and Other Construction Workers’ Welfare Board received prestiges SKOCH award

    इस साल विभिन्न राज्यों के कई विभागों ने स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकन दाखिल किए थे। पंजाब बी.ओ.सी. कल्याण बोर्ड ने “लेबर पॉलिसी डेवलपमेंट एंड इंप्लीमेंटेशन” श्रेणी में “बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर स्कीम” के तहत नामांकन किया था।

    प्रक्रिया के पहले चरण में, बोर्ड को फैसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए लिखित निवेदन पेश करना पड़ा। दूसरे चरण में, परियोजना का मूल्यांकन करने वाले ज्यूरी सदस्यों को विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

    पंजाब बी.ओ.सी. बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के सशक्तीकरण और भलाई के लिए अच्छे प्रशासन के सिद्धांतों में किए गए प्रयासों को उजागर किया। तीसरे चरण में क्वालिफाई करने के बाद, प्रस्तुति वोटिंग पर आधारित थी, जिसमें पंजाब ने सबसे अधिक वोट प्राप्त किए, जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा। इन तीन चरणों के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पंजाब बी.ओ.सी. कल्याण बोर्ड को स्कॉच अवार्ड प्रदान किया गया।

  • Punjab News: पंजाब सरकार का मोहाली में Working Women Hostel निर्माण का ऐलान

    Punjab News: पंजाब सरकार का मोहाली में Working Women Hostel निर्माण का ऐलान

    चंडीगढ़, 21 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में Punjab Govt ने कामकाजी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज एक प्रेस रिलीज़ में बताया कि मोहाली में एक आधुनिक वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह हॉस्टल राज्य भर की महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही आवास संबंधी समस्याओं का समाधान करेगा और उन्हें सुरक्षित एवं किफायती आवास प्रदान करेगा। Highlights:
    • पंजाब सरकार ने मोहाली में आधुनिक वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण शुरू करने की घोषणा की।
    • हॉस्टल का निर्माण 0.98 एकड़ क्षेत्र में होगा और इसके लिए 12.57 करोड़ रुपये निर्भया फंड से प्राप्त हुए हैं।
    • यह परियोजना कामकाजी महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण कदम है।
    • सरकार विशेषकर मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में अधिक हॉस्टल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    मोहाली के सेक्टर 79 में 0.98 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह हॉस्टल, रोजगार की तलाश में मोहाली और चंडीगढ़ आने वाली महिलाओं के लिए एक सहायक वातावरण तैयार करेगा। मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पंजाब सरकार ने निर्भया फंड के तहत 12.57 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं, और इसे संबंधित समिति से मंजूरी मिल चुकी है। डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार राज्य के प्रमुख शहरों जैसे मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में और अधिक वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाने की योजना बना रही है। इससे महिलाओं को अपने करियर में प्रगति करने का एक सुरक्षित स्थान मिलेगा, जो उनके सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह हॉस्टल न केवल आवास की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि कामकाजी महिलाओं को एक ऐसे माहौल में रहने का अवसर देगा, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपने करियर में आगे बढ़ सकें। सरकार की इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार महिलाओं की भलाई के प्रति गंभीर है और उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन के सभी अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रोजेक्ट कामकाजी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।