Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली! लोगों में दहशत का माहौल

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली! लोगों में दहशत का माहौल

    जालंधर, ENS: सोढल रोड के अंतर्गत आते पार्क के पास दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक पक्षी ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। वही गोली चलने की सूचना मिलने पर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष में लड़की द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया की गोली चलने की एक पक्ष द्वारा अफवाह फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई गोली का खोल बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जनता से जांच की जा रही है। हालांकि लोगों द्वारा गोली चलने की पुष्टि की जा रही है।

  • बद्दी यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    बद्दी यूनिवर्सिटी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

    ओजश मिस्टर ओर प्रतिशा बनी मिस फ्रेशर

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी यूनिवर्सिटी में शनिवार को नए छात्रों के स्वागत में एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. टी.आर. भारद्वाज, विशेष अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. खुशमीत कुमार, रजिस्ट्रार, उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के डीन, विभागाध्यक्ष और सभी फैकल्टी सदस्य भी शामिल हुए, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। जो नए छात्रों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बनाने का प्रतीक था। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। गिद्धा, नाटी, और भांगड़ा जैसे पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    रैगिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक स्किट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें रैगिंग के दुष्परिणामों और इसे रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस प्रस्तुति ने सभी छात्रों को एक जिम्मेदार और सहयोगी माहौल में साथ रहने के लिए प्रेरित किया।

    फ्रेशर पार्टी के अंत में विभिन्न श्रेणियों में छात्रों का चयन किया गया। मिस्टर फ्रेशर का खिताब ओजश राणा और मिस फ्रेशर का खिताब प्रतीक्षा को दिया गया। मिस्टर पर्सनालिटी बने अमन, और मिस पर्सनालिटी का खिताब आकृति को प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता एलीट यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स अलायंस ऑफ इंडिया और बद्दी यूनिवर्सिटी के बीच हुआ, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और छात्रों को अधिक अवसर प्रदान करना है।

    इस आयोजन ने न केवल नए छात्रों के स्वागत का कार्य किया, बल्कि खेल, संस्कृति, और छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया।

  • ट्रैफिक, चोरियों व बुलेट के पटाकों से परेशान लोगों ने रोया दुखडा

    ट्रैफिक, चोरियों व बुलेट के पटाकों से परेशान लोगों ने रोया दुखडा

    जनता की हर समस्या का होगा समाधान-अफरोज

    हाऊसिंग बोर्ड पहुंचने पर अध्यक्ष संजीव कौशल ने किया स्वागत

    पुलिस अधीक्षक बददी ने हाऊसिंग बोर्ड के लोगों से किया जन संवाद

    बददीसचिन बैंसल: पुलिस अधीक्षक बददी कुमारी इल्मा अफरोज ने अपने जन संवाद कार्यक्रम के तहत नगर परिषद बददी के वार्ड-9 के तहत हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होने लोगों के साथ परिचय बैठक के बाद उनको भरोसा दिलाया कि हिमाचल पुलिस का रोल मित्र पुलिस का है और आपको सुरक्षा देना हमारा दायित्व है।

    कालोनी के वांशिदों के साथ व्यापारी व महिलाओं ने रैजीडेंट वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष संजीव कौशल व रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र अत्री की अध्यक्षता में एस.पी को अपनी समस्याएं बताई। संजीव कौशल ने प्रमुख तौर पर ट्रैफिक, चोरी की बात प्रमुखता से रखी और फेरी वालों के पंजीकरण पर सवाल उठाया। कौशल ने बताया कि संडोली व चक्कां से होकर टिप्पर यहां कालोनी से गुजरते हैं जिससे हमें दिक्कत आती है।

    रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र अत्री ने प्रेशर हार्न व मनचले युवाओं द्वारा बुलेट द्वारा सांध्यकालीन समय में पटाके मारने से ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। वीना शर्मा ने कालोनी में गश्त बढ़ाए जाने की मांग दोहराई। एस.पी ने समस्त समस्याएं सुनने के बाद अवाम को भरोसा दिलाया कि वह समय समय पर लोगों से साथ स्वयं जुडेंगी व कोई भी नागरिक संबधित पुलिस थाने में शिकायत या सुझाव दे सकता है उस पर कार्यवाही होगी।

    उन्होने कहा कि जनता ही हमारी आंख नाक व कान है और आपकी फीडबैक हमारे लिए संजीवनी का काम करेगी। उनके साथ पुलिस स्टेशन बददी के उप-निरीक्षक विपिन कुमार और बददी पुलिस टीम के सदस्य कांस्टेबल बाल कृष्ण, गुरचरण, पंकज, रणजीत सिंह और दिनेश कुमार भी उपस्थित थे । एसपी  ने पुलिस जिला में नशीले पदार्थों, विशेष रूप से चिट्टा/ हेरोइन को समाप्त करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया ।

    इसके अतिरिक्त बददी पुलिस ने निवासियों को वर्तमान में चल रहे साइबर क्राइम्स के बारे भी जागरूकता भी प्रदान की। अफरोज ने निवासियों से अपील की कि वे आगे आएं और किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार की सूचना पुलिस को दें । नागरिक किसी भी संदिग्ध नशीले पदार्थों/ ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों की सूचना दें आपका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

  • मातृशक्ति ने एस.पी व महिला टीम को खुलकर बताई अपनी दुख तकलीफें

    मातृशक्ति ने एस.पी व महिला टीम को खुलकर बताई अपनी दुख तकलीफें

    एस.पी कार्यालय में महिला शिकायतकर्ताओं के लिए विशेष सुनवाई शुरु की

    महिला सुरक्षा और सम्मान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है-इल्मा

    बददीसचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ व रामशहर एरिया की विभिन्न अपराधों में सताई गई महिलाओं के लिए जिला पुलिस ने शनिवार से विशेष मुहिम प्रारंभ की है जिसका आज पहला दिन था। इस मुहिम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कुमारी इल्मा अफरोज व उनकी महिला टीम बीबीएन के विभिन्न हिस्सों से फरियादी बनकर आई उन महिलाओं की सुनवाई होगी जिनके केस किसी न किसी थाने में चल रहे हैं और वह अपने केस के बारे में जानकारी चाहती है।

    कुछ मामले ऐसे भी हैं जिसमें मामला दर्ज नहीं हुआ लेकिन उनके केस को कभी ढंग से सुना नहीं गया। ऐसी तमाम पीड़ीत व फरियादी महिलाओं के लिए जिला पुलिस ने एक दिन शनिवार तय किया है।  सुबह प्रात: 9:30 बजे से 11:30 बजे तक महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष सुनवाई का आयोजन पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में किया गया

    जिसमें महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया और तुरंत कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सुनवाई में उपस्थित सभी महिला पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक प्रोफेशनल और संवेदनशील तरीके से महिलाओं की समस्याओं को गहनता से समझा और उनके निवारण के लिए हर संभव प्रयास किए।

    इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और शिकायतों के निवारण के प्रति विश्वास दिलाना है। पुलिस अधीक्षक कुमारी इल्मा अफरोज ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस तरह की सुनवाई से महिलाओं को बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी समस्याओं को साझा करने का सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिलता है।

    जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है ताकि आपकी शिकायतों का उचित समाधान किया जा सके। उन्होने सभी पीड़ीत महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपनी आवाज़ को सुने जाने का मौका दें। महिला शिकायतकर्ताओं ने इस सुनवाई की सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति अपना धन्यवाद व्यक्त किया।

  • Jalandhar News: Ice Factory में गैस लीक को लेकर DC ने किए आदेश जारी, पढ़े पत्र

    Jalandhar News: Ice Factory में गैस लीक को लेकर DC ने किए आदेश जारी, पढ़े पत्र

    जालंधर, ENS। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। आदेश पत्र जारी करते हुए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जालंधर-1 को इस घटना के कारण और जिम्मेदार व्यक्तियों के बारे में 15 दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, इसके अलावा फैक्ट्री विभाग और पीपीसीबी को भविष्य में घटनाओं को रोकने के लिए इसी तरह की इकाइयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

    डीसी ने जांच अधिकारी को अमोनिया गैस रिसाव के कारण का पता लगाने, सुरक्षा प्रोटोकॉल में किसी भी चूक या फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से लापरवाही सहित घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, पार्टियों, संस्थाओं की पहचान करने और जिम्मेदारी तय करने, इसे कम करने के लिए निवारक उपाय सुझाने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। उन्होंने संबंधित विभागों से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी करने को भी कहा है।

  • Punjab News: अवैध संबंध के शक में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध संबंध के शक में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    बटाला। शहर में सनसनी वारदात हुई है। यहां एक छोटे भाई ने की बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। यह घटना शहर के गांधी कैंप की शिव मंदिर गली की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद मामले बारे छानबीन शुरू कर दी है।

    वहीं, घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अजय कुमार और उसका छोटा भाई हीरा एक ही घर में रहते थे। बड़ा भाई तलाकशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। लेकिन छोटे भाई को शक था बड़ा भाई किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता था और बड़े भाई को इस काम से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था और इसी बीच छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार ब्लेड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मौके से खुद भाग निकला।

    इधर, सिटी डीएसपी संजीव कुमार ने घटना के बारे में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • इस इलाके में सरपंच की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

    इस इलाके में सरपंच की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

    समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक सरपंच की हलई इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। मृतक की पहचान समस्तीपुर में बनवीरो पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा के रूप में हुई है।

    पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक मिश्रा ने बताया, “शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शर्मा को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई।”

    पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में समस्तीपुर-पटना राजकीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जबकि शनिवार को हलई इलाके में बाजार बंद रहे। मिश्रा ने कहा, “जाम हटा दिया गया है और यातायात सामान्य हो गया है।

  • Air Marshal अमर प्रीत सिंह बने वायुसेना के नए चीफ, 5000 घंटे से अधिक Flying करने का अनुभव

    Air Marshal अमर प्रीत सिंह बने वायुसेना के नए चीफ, 5000 घंटे से अधिक Flying करने का अनुभव

    नई दिल्ली। वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को नया वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उन्हें 30 सितंबर से वायु सेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें मौजूदा वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंप गई है।

    एयर चीफ मार्शल चौधरी 30 सितंबर को सेवानिवृत होंगे। 27 अक्टूबर 1964 को जन्मे एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ में काम किया है।

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र, वायु अधिकारी एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं, जिनके पास विभिन्न प्रकार के स्थिर और रोटरी विंग विमानों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली है।

  • Health News : रोजाना 1 सेब खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदें, साथ ही मोटापा भी होगा कम

    Health News : रोजाना 1 सेब खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदें, साथ ही मोटापा भी होगा कम

    Health News : प्रतिदिन सेब खाने से सेहत को गजब फायदे मिलते हैं। यह डॉक्टर भी कहते हैं कि रोजाना सेब खाने से बीमारियां भी दूर होती है। सेब में फ़ाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज़ की समस्या दूर होती है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ़्लेवोनोइड दिल के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। सेब में कैलोरी कम होती है और फ़ाइबर ज़्यादा होता है, जिससे वज़न घटाने में मदद मिलती है। सेब में विटामिन सी और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सेब चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जिससे मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और दांतों की सड़न से बचाव होता है।

    रोजाना सेब खान से मिलेंगे ये फायदें
    रोजाना 1 महीने तक लगातर सेब खाते हैं तो यह दिल के लिए सबसे फायदेमंद होता है। सेब के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है और यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।

    अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आप सेब का सेवन जरुर करें। दरअसल, सेब में कैलोरी कम होती है और यह भूख को शांत करने में मदद करता है। फाइबर की उच्च मात्रा होने से यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

    सेब में विटामिन से होता है, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी है। इसके साथ ही सेबस शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

  • Punjab News : आटा मिल का शटर तोड़ लाखों की नकदी चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News : आटा मिल का शटर तोड़ लाखों की नकदी चोरी, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। वे बार-बार इन्हीं इलाकों को निशाना बना रहे हैं। इसी बीच लुधियाना के कबीर नगर से एक मामला सामने आया है। जहां चोरों ने एक आटा मिल का शटर तोड़कर 1 लाख 15 हजार की नकदी चोरी कर ली।

    इस घटना के बाद पीड़ित मिल मालिक ने कहा कि इलाके में स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लगता है कि वे अब इस मोहल्ले में नहीं रह सकते। आये दिन घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि चोरी की वारदातों पर जल्द से जल्द काबू पाया जाया।