Blog

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन पर उस समय हडकंप मच गया, जब बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को पहले लगा कि कोई हादसा हो गया है, लेकिन बाद में पता चला कि उत्तर रेलवे और रेलवे सुरक्षा विभाग द्वारा मॉक ड्रिल चलाई जा रही है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद टीम ने रेल दुर्घटना की संभावित स्थिति में बचाव कार्य करने और घायलों की मदद करने के लिए मॉक ड्रिल की गई। विभाग के कर्मी ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य रेल हादसों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

    ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पिछले कुछ दिनों में रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई थी। ऐसे में रेलवे ने अपनी बचाव टीम को किसी भी स्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। ड्रिल के दौरान एक ट्रेन हादसे की स्थिति को क्रिएट की गई और टीम ने एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और विभिन्न उपकरणों का उपयोग करते हुए डिब्बों को काटकर लोगों को बाहर निकालने का अभ्यास किया। टीम के पास कई उन्नत टूल्स थे जिनकी मदद से डिब्बों को तेजी से काटा गया। बचाव के लिए आए जवानों ने दुर्घटना के दौरान बचाव और राहत कार्य का पूर्वाभ्यास किया।

    वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा- अगर आपातकालीन स्थिति में सहायता न मिले तो वे खुद अपनी और अपने साथी यात्रियों की मदद कैसे कर सकते हैं। रेलवे के अधिकारियों ने अपनी तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। इसके साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया कि टीम और स्थानीय बचाव एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यह अभ्यास नागरिकों की सुरक्षा और संकट की स्थिति में उनकी सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। ड्रिल के दौरान नॉर्दन रेलवे के कई उच्च अधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

  • Punjab News: लोगों को बड़ी राहत, रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त हुई खत्म

    Punjab News: लोगों को बड़ी राहत, रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त हुई खत्म

    अब अवैध कालोनियां काटने वालों पर होगी कार्रवाई

    चंडीगढ़ः पंजाब में रजिस्ट्ररी से नो ओबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की शर्त खत्म कर दी गई है। इस प्रस्ताव को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा प्रदेश में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों होगा। कच्ची कॉलोनियों में सरकार की तरफ से सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। आप नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मेहनत रंग लाई है। क्योंकि अब कच्ची कॉलोनियों के एनओसी को लेकर बनाए कानून पर राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत ने प्रदेश के लोगों से किया वादा निभाया। वर्ष 2018 से कच्ची कालोनियों का मुद्दा किसी भी सरकार ने हल नहीं किया। आम लोगों ने जो अपनी गाढ़ी कमाई घर बनाए हैं उन्हें अब सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।पंजाब विधानसभा में 3 सितंबर में पंजाब अपार्टमेंट-प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) एक्ट-2024′ विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद यह बिल राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा गया था। हालांकि इसमें एक बात साफ है कि इस आदेश अवैध कालोनियां रैगुलर नहीं होगी, बल्कि केवल प्लॉट ही रैगुलर हो पाएंगे। इस मौके सीएम भगवंत ने कहा इस बिल से आम लोगों को फायदा होगा। भविष्य में अवैध कालोनियां न काटी जा सके, इसके लिए सरकार ने सख्त फैसला लिया है। ऐसे में नियम तोड़ने वालों पर सरकार कम से कम 25 लाख से लेकर 5 करोड़ तक जुर्माना लगाएगी। कम से कम 5 साल की सजा भी हेागी। जिसे बढ़ाकर दस साल तक भी किया जा सकता है। इस एक्ट को विधानसभा में मंजूरी मिलने के बाद गवर्नर के पास मंजूरी को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी करते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
  • Zomato से खाना Order करना हुआ महंगा, जानें वजह

    Zomato से खाना Order करना हुआ महंगा, जानें वजह

    नई दिल्लीः अगर आप भी Zomato से खाना मंगवाते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल ज़ोमेटो ने दीवाली से पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए प्लेटफॉर्म फ़ीस को 60 प्रतिशत बढ़ा दिया है, जिससे हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 10 चुकाने होंगे। इस वृद्धि से पहले, कंपनी ने जनवरी में इस फ़ीस को 4 से 6 किया था। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी दिवाली के दौरान ज्यादा डिमांड को संभालने के लिए जरूरी है। साथ ही कंपना ने कहा कि प्लेटफार्म फ़ीस ऑपरेशनल खर्चों और यूजर्स को बेहतर सेवा देने में मदद करेगी, खासकर त्योहारी समय में जब ऑर्डर में भारी इजाफा होता है।

    पिछले एक साल में Zomato ने कई बार अपनी फ़ीस बढ़ाई है. पहले यह फ़ीस 1 से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे 3, फिर 4, और फिर 6 तक पहुंच गई। अब, ताजा बढ़ोतरी के बाद, यह फीस 10 रुपए हो गई है। इसके अतिरिक्त, ग्राहक को GST, डिलीवरी चार्ज और रेस्टोरेंट फीस भी चुकानी होगी। इस वृद्धि के कारण ऑनलाइन फूड ऑर्डर अब पहले से महंगे हो जाएंगे, विशेषकर दिवाली के मौसम में जब ऑर्डर की संख्या बढ़ जाती है।

  • Punjab News: Civil Hospital में हुआ हंगामा, फर्श पर लेटे व्यक्ति ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में हुआ हंगामा, फर्श पर लेटे व्यक्ति ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में लिवर की समस्या को लेकर ईलाज करवाने आई महिला के पति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान व्यक्ति सिविल अस्तपाल के फर्श पर लेटकर डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाने लगा। वहीं व्यक्ति ने स्टाफ के कर्मी द्वारा उसे थप्पड़ मारने के भी आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए मनीष कुमार नामक व्यक्ति द्वारा फर्श पर लेटकर हंगामा किया गया। वहीं मीडिया से बात करते हुए व्यक्ति ने डॉक्टरों व स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए है। मनीष का आरोप है कि उसकी पत्नी को रोजाना लगने वाले टीके नहीं लगाए जा रहे और ना ही दवाईयां पर्याप्त मात्रा में मिल रही है।

    मनीष का कहना हैकि लुधियाना से कांग्रेस सासंद राजा वडिंग ने पत्र दी हुई है। मनीष ने कहा कि उसका खुद का मामा सिविल सर्जन पद पर तैनात है, लेकिन उसके मरीज को टीके नहीं लगाए जा रहे। मनीष का आरोप है कि डॉक्टर अब उसे कह रहा है कि दोबारा से टीके लगवाने है तो वह लिखवाकर लेकर आएं। व्यक्ति का कहना है कि टीके लगवाने के लिए उक्त डॉक्टर से पूछा जाए कि कल उसे जब डायरेक्टर, सीएमओ, सिविल सर्जन ने टीका लगाने के लिए कह दिया है तो उसके ऊपर उक्त डॉक्टर को टीका लगाने के लिए कौन-सा अफसर कह सकता है।

    मनीष ने लेटकर हंगामा करने के मामले में कहा कि वहां पर एक सिविल वर्कर सिख व्यक्ति ने उस पर थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित ने कहा कि वह दो दिन से अधिकारियों से मिलने के लिए कई बार कोशिश कर चुका है। लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जा रहा। जिसके बाद बीते दिन एसएमओ से मुलाकात की और मरीज को टीका लगाने की गुहार लगाई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सरकार की ओर से पूरी दवाईयां मिलने के बाद मरीजों को क्यों नहीं दवाईयां मुहैय्या करवाई जा रही।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले में को लेकर सिविल अस्पताल के एसएमओ ने कहा कि उक्त व्यक्ति पिछले 3 से 4 दिन से हंगामा कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति उनके पास भी बीते दिन आया था और कहने लगा कि उसे पत्नी को लगने वाले टीके सारे अभी दें दें और वह घर पर खुद ही लगवा लेंगा। जिसको लेकर उन्होंने मनीष को समझाया कि वह अस्पताल में आकर फाइल बनवाएं और टीके यहां पर आकर लगवाएं। अधिकारी ने कहा कि हमने उसे समझाया कि हमारा दवाईयों का रिकार्ड ऑनलाइन होता है, ऐसे में बिना फाइल बनाए वह उसे टीके नहीं दे सकते।

    लेकिन बीते दिन भी व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। एसएमओ ने कहा कि बीते दिन उनके साथ भी व्यक्ति द्वारा बदसलूकी की गई थी। वहीं उन्होंने कहा कि आज भी उक्त व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मनीष द्वारा अन्य पर्ची बनवाने को लेकर एसएमओ ने कहा कि उन्होंने अन्य पर्ची बनवाने के लिए नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि अगर महिला के पहले टीके लग रहे है तो जाहिर सी बात है कि वह टीके भी स्टाफ द्वारा महिला को लगाए गए थे। हालांकि जनकपुरी की रहने वाली सोनिया ने कहा कि एक माह पहले वह सिविल अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला ने बताया कि उसके लिवर में सूजन की दिक्कत है, जिसके चलते उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

    महिला ने कहा कि चंडीगढ़ में हड़ताल चलने के चलते पटियाला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जिसके बाद वह अब दोबारा लुधियाना सिविल अस्पताल में टीके लगवाने के लिए आई हुई है। महिला ने कहा कि उसके पास जो सिविल की पर्ची मौजूद है वह 7 दिन तक वैलिड है, लेकिन उसके बावजूद स्टाफ द्वारा पर्ची दोबारा बनवाने के लिए कहा गया। महिला ने कहा कि अभी तक जो उसे टीका लगना था, वह नहीं लगा। महिला का आरोप है कि उसके पति मनीष को स्टाफ द्वारा इधर-उधर भगाया जा रहा है, जिसके चलते परेशान होकर उनके द्वारा हंगामा किया गया।

  • Jalandhar News: Passport आवेदकों को लेकर जारी हुआ पत्र

    Jalandhar News: Passport आवेदकों को लेकर जारी हुआ पत्र

    जालंधर, ENS: पासपोर्ट धारकों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पासपोर्ट दफ्तर में 29 अक्तूबर को ‘पासपोर्ट मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर पत्र जारी करते हुए पासपोर्ट दफ्तर के प्रवक्ता ने बताया कि मेला पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए लगाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि जिन्होंने विदेश में भारतीय दूतावासों द्वारा जारी आपातकालीन प्रमाणपत्रों पर भारत की यात्रा की है या निर्वासित हुए है।

    जिन्होंने 31 मार्च 2024 तक पासपोर्ट के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है और उनके आवेदन किसी न किसी कारण से आरपीओ, जालंधर के दफ्तर में लंबित है। इसलिए आवेदकों को अपने लंबित पासपोर्ट आवेदनों के निपटारे के लिए 29.10.2024 को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर, जालंधर में अपने संबंधित दस्तावेजों के साथ आने की अपील की गई है। इसके अलावा दफ्तर में इस दिन सामान्य ऑफलाइन और ऑनलाइन पूछताछ बंद रहेगी।

    इसलिए पासपोर्ट मेले में आने वाले आवेदकों के अलावा अन्य आवेदकों को इस दिन न आने की सलाह दी गई है ताकि वह अपनी सुविधा अनुसार आगे की तिथियों मे दफ्तर में आ सकते हैं। आम लोगों से कहा गया है कि वह अपने पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं के लिए सीधे विदेश मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर भी आवेदन करें और किसी भी एजैंट या बिचौलिए के संपर्क में न आएं। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसी भी दिन क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर में सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे के बीच सपंर्क किया जा सकता है।

  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, दर्जनों वकील Congress में हुए शामिल

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, दर्जनों वकील Congress में हुए शामिल

    होशियारपुरः पंजाब में 13 नवंबर को चार सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। वहीं उप चुनावों को लेकर जहां एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे है। वहीं भारी मात्रा में वकील भी राजनीति पार्टियों में शामिल हो रहे है। होशियारपुर में हाल ही में कांग्रेस ने विधानसभा हलका चब्बेवाल से रणजीत सिंह को टिकट दिया है। रणजीत कुमार पेशे से वकील है और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बसपा पार्टी से रंजीत टिकट लेकर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    रणजीत ने करीब एक हफ्ते पहले पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के जरिए चंडीगढ़ में गुपचुप कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।एडवोकेट रंजीत कुमार को चब्बेवाल से कांग्रेस द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्हें वकील भाईचारे की तरफ से उस समय भारी बल मिला, जब पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के नेतृत्व में दर्जनों वकील कांग्रेस में शामिल हो गए।

    कांग्रेस का दामन थामने वाले वकीलों में राकेश कुमार अटवाल, केसी कतनोरिया, राजवीर सिंह, अश्वनी कुमार, सुखविंदर सिंह कोटली, मोहन सिंह लेहल रिटायर्ड डीईओ, शरणजीत सिंह, राजविंदर कौर, शिवांगी खोसला, नीरज कुमार, जगनमोहन शर्मा, श्याम भारद्वाज, रंजीत कलसी, हनी आज़ाद, अनिल गेरा, वेगवंत सिंह, प्रशोतम लाल, अकेश बिरला व चरनजीत सिंह आदि शामिल है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विश्वनाथ बंटी व राजिंदर सिंह परमार मौजूद थे।

  • Punjab News: महंत अनोखे तरीके से मना रहे दिवाली का त्योहार, दिया खास संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: महंत अनोखे तरीके से मना रहे दिवाली का त्योहार, दिया खास संदेश, देखें वीडियो

    पटियाला: देशभर में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार पटियाला के महंतों का दिवाली का त्योहार मनाने का अंदाज बेहद अनोखा रहा। हर साल महंत बाजारों में नृत्य, गीत और अन्य रंगारंग प्रदर्शन करके दिवाली का उल्लास बढ़ाते थे, वहीं इस बार उन्होंने बिना कुछ किए मनाया।

    पिछले कई सालों से दिवाली के त्योहार से पहले पटियाला के बाजारों में महंत नाच-गाना करते थे, यह प्रथा सदियों से चली आ रही है, लेकिन इस बार महंतों ने एसा कुछ भी नही किया। इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग भी खुश हुए और महंतों को दिवाली के तोहफे के तौर पर दिल खोलकर दान दिया।

    दरअसल, महंतों ने इस तरह शांतिपूर्वक दिवाली मनाकर लोगों भी शांतिपूर्वक दिवाली मनाने का संदेश बाजारों में फैलाया। पटियाला के हर चौराहे पर उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन इस बार उन्होंने शोर-शराबे की जगह शांति का माहौल दिया। महंतों द्वारा शांती का संदेश देने का फैसला लोगों को काफी पसंद आया। महंतों ने संदेश दिया कि सच्ची दिवाली दिल से खुशियां मनाने में है, न कि शोर-शराबे और शराब या नाच-गाने में।

  • Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, Vijay Rupani ने पूर्व मंत्री को करवाया BJP में शामिल

    Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, Vijay Rupani ने पूर्व मंत्री को करवाया BJP में शामिल

    होशियारपुरः पंजाब में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। हाल ही में आप पार्टी और कांग्रेस ने चारों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जबकि भाजपा ने अभी तक 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। होशियारपुर की सीट से अभी भाजपा ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना है। वहीं होशयापुर से अकाली दल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

    अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल पार्टी को अलविदा कह दिया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी की मौजूदगी में पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल को भाजपा में शामिल करवाया गया। कहा जा रहा हैकि भाजपा पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल को होशियारपुर सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

    बता दें कि बीते लोकसभा चुनावों में सोहन सिंह ठंडल अकाली दल के उम्मीदवार थे। होशियारपुर सीट से आप पार्टी ने राज कुमार चब्बेवाल के बेटे ईशान चब्बेवाल को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि कांग्रेस ने रणजीत कुमार को मैदान ईशान चब्बेवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। ऐसे में अगर सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल होते हैं और भाजपा उन्हें उम्मीदवार घोषित करती है तो इस सीट पर कांटे का टक्कर देखने को मिलेंगी।

    गौर हो कि चारों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के तहत कांग्रेस, आप और भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूचि भी जारी कर दी है। आप पार्टी ने जहां सूची में पहले स्थान पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का नाम रखा गया है। जबकि नंबर दो पर मनीष सिसोदिया और तीसरे नंबर पर सीएम भगवंत मान का नाम है। इसके बाद संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक का नाम शामिल है।

    वहीं, राज्य के सारे मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है। वहीं भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी पार्टी ने सूची में शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

     

  • Punjab News : 2.15 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 2.15 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत अमृतसर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ ​​जूपा, जश्नप्रीत सिंह और जगजीत के तौर पर हुई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी जगरूप सिंह उर्फ ​​जूपा, जगजीत और जशनप्रीत पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर काली के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि छेहरटा थाने की पुलिस ने छेहरटा बाईपास पर नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू किया है। सीपी ने बताया कि तीनों आरोपी पिछले कुछ दिनों से काफी एक्टिव है।
    यह तीनों आरोपी 18-19 की उम्र के है। यह आरोपी आसानी से पैसा कमाने के लिए यह काम करते थे यह तीनों आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाते थे। उन्होंने बताया कि जगरुप उर्फ जूपा एक महीने से एक्टिव था। सीपी ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर, पूछताछ की जा रही है।
  • Punjab News: पूर्व महिला विधायक सत्कार कौर BJP ने पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व महिला विधायक सत्कार कौर BJP ने पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो

    सिविल अस्पताल में मेडिकल दौरान पूर्व महिला विधायक का आया बयान

    फिरोजपुरः पंजाब की एक पूर्व महिला विधायक सत्कार कौर को बीते दिन 100 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों पुलिस ने काबू किया था। पुलिस ने उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में आज भाजपा ने पूर्व विधायक के खिलाफ एक्शन लेते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने पत्र जारी करते हुए कहाकि सत्कार कौर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। वहीं आज पुलिस पूर्व विधायक का मेडिकल करवाने के लिए मोहाली स्थित सिविल अस्पताल सत्कार कौर को लेकर आई, जहां सत्कार कौर का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल दौरान सत्कार कौर ने खुद को बेकसूर बताया। सत्कार कौर ने कहा कि मुझे सियासी रंजिश के तहत फसाया गया है। बता दें कि बीते दिन मीडिया को जानकारी देते हुए आईजीपी सुखचेन सिंह गिल ने कहा कि मोहाली में हमारे थाना प्रभारी को जानकारी मिली थी कि एक ड्रग एडिक्ट था, उसने कहा कि उसे ड्रग बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा। उसने SHO को कुछ नंबर दिए। पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि वह किसी पूर्व विधायक(सत्कार कौर) का नंबर है। उसने(सोर्स ने) कॉल रिकॉर्डिंग भी दी थी जिससे लग रहा था कि ड्रग खरीद-फ़रोख्त की बात चल रही है। हमारे सोर्स ने उसी पूर्व विधायक(सत्कार कौर) के साथ ड्रग संबंधी एक डील कराई। पूर्व विधायक खुद डील करने पहुंची, हमारी टीम को देख पूर्व विधायक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसमें एक अधिकारी को चोट लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से 100 ग्राम ड्रग की रिकवरी हुई है। हमारी टीम को हाउस सर्च में 28 ग्राम और नशीले पदार्थ मिले और एक लाख 56 हजार रुपए मिले हैं। प्राथमिक रूप से लग रहा है कि यह पैसे ड्रग डील के हैं, चार गाड़ी मिली है, पांच नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं। गंभीरता से आगे की जांच चल रही है, इस मामले में आगे कई परतें खुलने की संभावना है। अभी सत्कार कौर और वीरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया।

    BJP ने पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो