Blog

  • पंजाबः बच्चों से भरी 2 स्कूल बसों की ट्रक से टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाबः बच्चों से भरी 2 स्कूल बसों की ट्रक से टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब के जिला मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां मोगा लुधियाना मुख्य मार्ग पर बच्चों से भरी 2 स्कूल बसों की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मेहणा नजदीक चेतन्या स्कूल की 2 बसों की तेज रफ्तार ट्रक के साथ टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं बच्चों के अभिभाव और पुलिस मौके पर पहुंच चुके है।

    इस हादसे में 26 बच्चे और बस चालक घायल होने की जानकारी मिली है। वही जांच एएसआई राज सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल की दोनों बसें यू टर्न लेने के लिए खड़ी हुई थी। तभी पीछे से आकर एक ट्रक दोनों बसों से टकरा गया। इस टकर के दौरान 26 बच्चे और एक बस चालक जख्मी हो गया है। सभी घायल बच्चों को मोगा के सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा दिया गया है।

  • पंजाबः सतलुज नदी पर दोस्तों संग गया युवक 6 दिन से लापता, तलाश में जुटी NDRF 

    पंजाबः सतलुज नदी पर दोस्तों संग गया युवक 6 दिन से लापता, तलाश में जुटी NDRF 

    30 अगस्त को जाना था कनाडा 

    लुधियानाः गांव खैहरा बेट का युवक अपने दोस्तों संग सतलुज नदी पर गया था। जोकि पिछले 6 दिन से लापता है। इस दौरान सतलुज नदी में NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लापता हुए युवक की पहचान गुरमनजोत सिंह के रूप में हुई है। गुरमनजोत ने 30 अगस्त को कनाडा जाना था। वह अपने दोस्त गुरलाल और गुरसिमरन के साथ सतलुज दरिया पर फोटो खींचवाने और घूमने गया था। गुरमनजोत के मामा ने बताया कि गुरुवार शाम साढ़े सात बजे उसके दोस्तों ने घर आकर बताया कि वह मिल नहीं रहा। युवकों ने बताया कि गुरमनजोत उनके साथ गया था, लेकिन सतलुज में कहीं खो गया है।

    इसके बाद से खैहरा बेट के लोग उसकी तालाश कर रहे हैं। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि उनका भांजा कहा है। पुलिस की कार्यशैली बहुत ढीली है। गुरमनजोत के दोस्तों के पुलिस ने अभी तक बयान तक दर्ज नहीं किए। NDRF की टीम खैहरा बेट से सिधवां तक दरिया में तालाश कर चुकी है। लापता युवक के परिजनों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने गुरमनजोत के दोस्तों के बयान दर्ज नहीं किए तो बुधवार थाना लाडोवाल के बाहर हाईवे जाम किया जाएगा।

    परिवार के मुताबिक गुरसिमरन का किसी लड़की से अफेयर है। इस कारण उसने सतलुज में छलांग लगा दी थी। उसे डूबता देख तुरंत गुरलाल शोर मचाने लगा। इतने में गुरमनजोत ने अपनी पगड़ी से उसे बचाने की कोशिश की। जिसके बाद गुरसिमरन तो पानी से बाहर आ गया, लेकिन गुरमनजोत तभी से लापता है। परिवार मुताबिक ये मामला संदिग्ध है। गुरुवार को पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस मौका देखने भी देरी से आई। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उनका बेटा सतलुज में बहा है या कहीं बाहर है। NDRF मुताबिक किसी गांव निवासी ने युवक को डूबते नहीं देखा। दरिया में बहाव इतना अधिक है कि शव के रुकने के कोई चांस नहीं है। फिर भी लगातार रेस्क्यू जारी है। एसएचओ रुपदीप ने कहा कि युवक की तालाश लगातार जारी है। मामले की जांच की जा रही है ताकि असल सच्चाई सामने आ सके।

  • आज का राशिफल 02अगस्त 2023

    आज का राशिफल 02अगस्त 2023

    आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 26 मिनट से पंचक शुरू हो जाएंगे। 

    मेष राशिः आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशिः आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आपको जिद्द करने से बचना चाहिए। 

    मिथुन राशिः आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवारवालों की राय लेना बेहतर होगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी।  

    कर्क राशिः आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। 

    सिंह राशिः आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। 

    कन्या राशिः आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।  

    तुला राशिः आज आपको किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों का इंक्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। सोशल साईट पर आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी। 

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस कार्य से जुडे लोगों से सलाह अवश्य ले लें।  इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिलकर किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

    धनु राशिः आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।  लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। 

    मकर राशिः आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।  सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए।  किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। 

    कुंभ राशिः आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। 

    मीन राशिः आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे खाने से अवॉयड करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।  व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए प्लान बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

  • पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ऊना में जोरदार स्वागत

    पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ऊना में जोरदार स्वागत

    केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद: वीरेंद्र कंवर
    ऊना/सुशील पंडित: आज ऊना पहुंचने पर पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अपने गृह क्षेत्र व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार कोटला कला में भव्य स्वागत हुआ।। इस मौके पर तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओ सहित बीजेपी मोर्चो व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
    बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के ऊपरांत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश बीजेपी राजीव बिंदल, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर और तमाम बीजेपी के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे आलाकमान ने सौंपी है उस  को मैं निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।उंन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से ज़्यादा से ज़्यादा लीड देकर व हिमाचल की  चारों लोकसभा सीटों को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे ओर केंद्र में एक बार फिर बीजेपी सरकार  बनाएंगे।
    वही उंन्होने पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में बोला की प्रदेश में बाढ़ के कारण बहुत नुक्सान हुआ है बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ बीजेपी प्रदेश नेतृत्व भी इस आपदा की घड़ी में हम प्रदेश के साथ खड़े है उंन्होने कहा जहां केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए मदद की है और आगे भी करने को कहा है उस के साथ साथ केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल दौरे पर बार बार आकर नुक्सान का जायज़ा ले रहे हैं उसी प्रकार से लगातार  प्रदेश की मदद की जा रही है ।
    इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह,महामंत्री रमेश शर्मा,एस सी मोर्चा अध्यक्ष तरसेम लाल, लठियानी प्रधान जितेंद्र शर्मा , थाना कला से जितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य थाना कला से वाइस चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा ,पूर्व हिमफेड अध्यक्ष राजिंद्र मलांगड ,ठेकेदार राम सिंह पलटा, पंचायत प्रधान दिवांकर कंवर , जिला प्रधान सूरम सिंह एस सी मोर्चा,सतविंदर सिंह ढिल्लो,ज्ञान सिंह सैनी, संजीव कुमार के  साथ साथ सैकड़ों की तादाद में वीजेपी कार्यकर्ताओं ने हार व पुष्प गुछ देकर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर का स्वागत किया।
  • कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

    कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते संतोषगढ़ में तेज रफ्तार कर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया जिसे क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जन्नत रेस्टोरेंट के पास एक तेज रफ़्तार सफ़ेद रंग की क्रेटा कार नम्बर (DL-7CM-5651) के चालक मोहित शर्मा ने एक मोटर साईकिल सवार को ज़ोरदार टक्कर मारी और उसकी मोटर साईकिल को लगभग बीस फुट तक घसीटता ले गया | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साईकिल सवार संतोषगढ़ से टाहलीवाल की तरफ जा रहा था और वह सड़क के किनारे अपनी तरफ चला हुआ था और जैसे ही वह संतोषगढ़ नगर के जन्नत  रेस्टोरेंट के पास पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ़्तार सफ़ेद रंग की क्रेटा कार आई कार की रफ्तार ज्यादा होने के चलते कार चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वह कार को सम्भाल नही पाया और विपरीत दिशा में जाकर मोटर साईकिल सवार को टक्कर मार दी |जहाँ यह हादसा हुआ वहा सड़क पर मोड़ है और कार चालक मोड़ नही काट सका और सीधा मोटर साईकिल सवार की तरफ जाकर उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटर साईकिल सवार लगभग दस फुट ऊपर उछला जबकि उसकी मोटर साईकिल को कार करीब बीस फुट दूर तक घसीट ती हुई ले गई । इस टक्कर में मोटर साईकिल सवार को सर,बाजु,और मुंह पर गंभीर चोटें लगी, जिसको देखते हुए स्थानीय लोगो ने उसे तुरंत पहले क्षेत्रीय हस्पताल ऊना पहुंचाया यहाँ उसकी हालत नाजुक थी तो चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
    मोटर साईकिल सवार की पहचान 24 वर्षीय मनीष वशिष्ट पुत्र नरिंदर शर्मा निवासी गुरप्लाह (वाथू) के रूप में हुई है जबकि कार चालक मोहित शर्मा पुत्र सत्याओम शर्मा निवासी विलसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है यह हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार से हुआ है |
  • पिपलू रेड़कू सड़क का 40.68 लाख के निर्माण का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

    पिपलू रेड़कू सड़क का 40.68 लाख के निर्माण का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

    7 वर्षो से उक्त सड़क का चला रहा था डिस्प्यूट, विधायक के प्रयासों से बनी सहमति
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के पिपलू पँचायत के गांव रेड़कु सड़क जिसका करीव 7 वर्षों से डिस्प्यूट चला हुआ था। अब कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो के  प्रयास से उक्त सड़क का डिस्प्यूट खत्म हुआ और मंगलवार को उक्त सड़क का विधायक ने भूमि पूजन किया। उक्त सड़क की टायरिंग पक्का करने के लिए करीब 40,68 लाख की लागत से नावार्ड के तहत वनने बाली सड़क जो अप्पर थाना से कूट,भयाम्बी हरिजन बस्ती अलसान तक जिसकी लंबाई लगभग डेढ़ किमी है उंसे पक्का करके गांव रेड़कू तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि एक किमी की लंबाई वाली सड़क जो मेन सड़क से जाती है उंसे पक्का कर दिया गया है। 
    बहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि इस सड़क निर्माण होने पर करीब चार गांवों के दर्जनों परिवारों को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कुछ गांवों में जनता की आपसी सहमति न बनने से सड़क एवं लिंक रोड वर्षों से बन्द पड़े थे हमने गांव वासियों को इक्कठा करके समझाया ओर आपसी सहमति करवा कर सड़क व रास्तों के झगड़ों को खत्म करवाया । उन्होंने कहा कि सोल्हसिंगी धार में कई घर गांव ऐसे है जिन्हें अभी तक न तो सड़क और न ही पक्का रास्ता मिला है। हमारा प्रयास है। कि हम उक्त गांवों को सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रारूप तैयार कर चुके है। और शीघ्र ही उक्त गांवों को सड़क सुविधा मुहैया होगी। 
    इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता देवराज ,कनिष्ठ अभियंता महिंद्र सिंह, स्थानीय प्रधान महिंद्र सिंह, चमन लाल फोरमैन, पूर्व प्रधान देवराज शर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनता मौजूद रहे।
  • ਪੰਜਾਬ: ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋਈ ਗੱਡੀ, ਪਲਟਿਆ ਖਾਕੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਵੱਡੀ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋਈ ਗੱਡੀ, ਪਲਟਿਆ ਖਾਕੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਵੱਡੀ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਜੁਗਿਆਲ ਲਿੰਕ ਸੜਕ ਤੇ ਵਾਪਰੇ ਇੱਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ  ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਮਾਰੂਤੀ ਸਿਲੇਰੀਓ ਕਾਰ ਨੰਬਰ ਪੀ ਬੀ – ਏ ਡੀ- 0146  ਜੁਗਿਆਲ ਤੋਂ ਪੰਗੋਲੀ ਚੌਂਕ ਵੱਲ ਆ ਰਹੀ ਸੀ । ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਕਾਰ ਪਿੰਡ ਜੰਦਰਾਈ ਉਪਰਲੀ ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਮੋੜ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ ਕਾਰ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ  ਕਾਰ ਪਲਟੀਆਂ ਖਾਂਦੀ ਹੋਈ  ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਡਿੱਗੀ। 

    ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਚ ਕਾਰ ਦੇ ਅੱਗੇ ਜਾ ਰਹੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਾਕ ਬਾਲ – ਬਾਲ ਬਚ ਗਏ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਭੱਜ ਗਏ । ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ  ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਿਆ ਤੇ  ਹਸਪਤਾਲ਼ ਲੈ ਗਏ । ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਸਿਰ ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਲਗਿਆ।

  • जालंधरः अवैध शराब सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध शराब सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह निवासी चौधरिया मुहल्ला थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई हरभजन लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह से 10 पेटीयां अवैध शराब की बरामद कर आरोपित के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी हैं।

  • पंजाब: सरपंच और उसके परिवार पर लगे नरेगा मज़दूर से धक्केशाही के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब: सरपंच और उसके परिवार पर लगे नरेगा मज़दूर से धक्केशाही के आरोप, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के गांव काहन सिंह वाला की नरेगा वर्कर से सरपंच और उसके परिवार के बीच लड़ाई झगडे का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए  रितु कौर ने बताया कि वह सरपंच के बाग से गुजर रही थी। तभी सरपंच मंजीत कौर के बेटे की उससे झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाकर नोक-झोक हो गई, जो हाथापाई तक जा पहुंची।

    इस दौरान रीतु घायल हो गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। नरेगा श्रमिकों ने सरपंच और उसके बेटे पर आरोप लगते हुए कहा कि वह जानबूझ कर पंचायत के नरेगा के कामों में हस्तक्षेप करता है।

    सरपंच मंजीत कौर ने कहा कि रीतु का उसके पति से झगड़ा हुआ था, तब उन्होंने रीतु के झगडे को सुलझाया था। जिसकी रंजिश रीतु द्वारा निकाली जा रही है और रीतु ने उसके बेटे के मोटरसाइकिल से छेड़खानी कर झगडे की शुरूआत की थी। जिला पंचायत अधिकारी ने इस मामले में कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार पर गांव के सरपंच पंचायत के  काम में हस्तक्षेप कर सकते है, उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य पंचायत के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता, यदि कोई ऐसा  करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • माँ का दूध बच्चे के लिए अमृत:डॉ जगदीश्वर कंवर

    माँ का दूध बच्चे के लिए अमृत:डॉ जगदीश्वर कंवर

    कंवर अस्पताल में हिमोत्कर्ष महिला मंच ने स्तनपान को लेकर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    ऊना/ सुशील पंडित: विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा कंवर अस्पताल ऊना में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कंवर अस्पताल के एमडी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जगदीश्वर कंवर मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. जगदीश्वर कंवर ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए।
     
    उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेने के साथ ही उसे शहद या अन्य कोई भी पदार्थ खिलाने से पहले उसे सबसे पहले मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जच्चा का दूध बच्चे के लिए अमृत के सम्मान होता है। यह नवजात बच्चे को विभिन्न रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है। वहीं, उसकी सेहत के लिए यह अत्यावश्यक है।  उन्होंने बताया कि 2 साल तक और उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। स्तनपान प्रत्येक बच्चे को जीवन की बेहतरीन शुरुआत में मददगार होता है। जन्म के 1 घंटे के भीतर शीघ्र स्तनपान शुरू करवाने से शिशु मृत्यु दर में कमी होती है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डा.अजेता कंवर ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के बारे में आवश्यक जानकारियां दी। उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार से गर्भवती महिलाओं में दूध बनता है व यह किस प्रकार से बच्चों के लिए लाभदायक है। उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर उसके जन्म तक मां के शरीर में आने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी। वहीं,उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्तनपान मां और बच्चे के बीच में भावनात्मक रिश्ता पैदा करता है। स्तनपान बच्चे की कई संक्रामक रोगों से रक्षा करता है तथा इससे बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है। नवजात के लिए माँ का दूध सबसे बेहतर है यह आसानी से पच जाता है। स्तनपान से शिशु को संतुलित पोषण, संक्रमण से बचाव तथा मानसिक व भावनात्मक रूप से संतुष्टि मिलती है। अगर माँ स्तनपान करवाती है तो इससे उसे भी काफी लाभ मिलता है जैसे स्तन व गर्भाशय के कैंसर से बचाव,प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव में कमी आना तथा परिवार नियोजन में सहायक होना व स्तनपान माँ और बच्चे के बीच स्वस्थ सम्बन्ध का निर्माण भी करता है।
    कार्यशाला में डा. किरण कंवर ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाते समय उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दूध पिलाने के समय पौस्चर के बारे में भी बताया। उन्होंने नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां के दूध को रामबाण करार दिया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने कहा कि महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को इस संबध में किसी प्रकार की भ्रांतियों में न पडऩे की भी सलाह दी। हिमोत्कर्ष महिला मंच की सचिव पूजा कपिला ने सबका स्वागत किया जबकि महिला मंच उपाध्यक्ष सुमन पुरी ने धन्यावाद प्रस्ताव पेश किया,वहीं प्रेस सचिव रमा कंवर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रंजना जसवाल,अनीति सूद,मंजू मनकोटिया,कविता गोयल,सिम्मी चौधरी के अलावा 80 से अधिक गर्भवती महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यशाला के दौरान महिला मंच सदस्यों ने सभी चिक्तिसकों को पौधे भी भेंट किए।