Blog

  • हरोली पुलिस ने पकड़ी 129 किलो 600 ग्राम भुक्की,2 गिरफ्तार

    हरोली पुलिस ने पकड़ी 129 किलो 600 ग्राम भुक्की,2 गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गठित पुलिस विशेष दल जिसमें हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह  रात करीब 12:30 बजे गांव बाथू में चेकिंग कर रहे थे कि श्रीनगर से गढ़शंकर पंजाब को जा रहे एक ट्रक संख्या ( एचपी 11- 5239) को चेकिंग के लिए रोका। ट्रक में ड्राइवर के साथ एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस पार्टी द्वारा पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम हरमन दीप (33)पुत्र सोहन लाल निवासी गांव घाघों रोडांवाली तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर (पंजाब)व महिला ने अपना नाम हरजीत कौर(47) पत्नी बलविन्द्र सिंह निवासी गांव बेगमपुर तह0 नंवाशहर जिला एसवीएस नगर निवासी पंजाब बताया। 

    पुलिस पार्टी द्वारा उन्हें ट्रक की तलाशी करवाने के लिए कहा गया तो वह घबरा गए। परंतु ट्रक की तलाशी लेने पर 10 बोरीयों में चूरा पोस्त (भुक्की )चुरा पोस्त क़ी पत्तियां, टहनियाँ व डोडे मिले। जिनका वजन करने पर 129 . 600 ग्राम पाया गया। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपितों के विरूद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर लगाया गया है। यह भुक्की कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जाया जा रहा था इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को कल माननीय न्यायलय में पेश किया जाएगा।
  • पंजाबः 6 वर्षीय दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 6 वर्षीय दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में दुष्कर्म से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला आज पठानकोट से सामने आया है, जहां एक गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। 6 साल की बच्ची से दुष्कर्मकी कोशिश करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 6 साल की बच्ची गली में खेल रही थी और कुछ देर बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो बच्ची की मां उसे ढूंढने निकली। इसके बाद जब मां को अचानक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह मिली तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। नाबालिग लड़की की मां के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    लड़की की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 376 एबी, 511 के तहत गिरफ्तार कर लिया। धारा 506 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए बताया कि डीएसपी धार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उसी समय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की दी। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया सब-इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर पीड़ित लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां के बयानों पर आरोपी राहुल (25) पुत्र सोमराज निवासी रानीपुर ढींगा थाना शाहपुरकंडी जिला पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधर: चोरी और छीना झपटी के मामले में चार गिरफ्तार, 14 Mobile और एक LCD बरामद

    जालंधर: चोरी और छीना झपटी के मामले में चार गिरफ्तार, 14 Mobile और एक LCD बरामद

    जालंधर: थाना रामांमडी की पुलिस ने चोरी के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोबाइल और एक एलसीडी बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मनजीत सिंह निवासी अजीत नगर, हैप्पी सिंह निवासी संतोषी नगर, मोनू और अर्जन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान सूर्य इन्कलेब के पास मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मनजीत और हैप्पी छीना झपटी की बारदात को अंजाम देकर गांधी नगर की तरफ आ रहे है, जहां एसआई जसवीर सिंह ने दोनों अरोपितों को दबोच लिया और पुलिस जांच में सामने आया कि उनके गिरोह में संतोषी नगर निवासी मोनू और अर्जन भी मौजूद है, पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके इससे पहले यह गिरोह कहां कहां बारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • जालंधरः लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से लूट के मामले में एक गिरफ्तार, 49 हजार बरामद

    जालंधरः लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से लूट के मामले में एक गिरफ्तार, 49 हजार बरामद

    जालंधर, ENS: फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में फ़रार तक रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के केवल किशन निवासी गांव गुडका थाना गोरायां से पुलिस ने 49 हज़ार 400 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि केवल किशन ने लूट से पहले रोकी की थी।

    डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी मनप्रीत सल्लन, गुरजीत सिंह उर्फ विक्की, विपन कुमार और सन्नी कुमार बगंड 15,34,500 को गिरफ्तार कर लिया था।

    पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे। जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार टोल प्लाज़ा पर एम्बुलेंस चलाता था और उसे पता था कि टोल प्लाज़ा के मैनेजर का कब पैसों को लेकर निकलता है जिसके बाद उसने गिरोह बनाकर सारी घटना को अंजाम दिया था।

  • Eye Flu को लेकर स्कूलों में एडवाइजरी जारी 

    Eye Flu को लेकर स्कूलों में एडवाइजरी जारी 

    चंडीगढ़: Eye Flu के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक आई फ्लू के लक्षण वाले बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी है। कुछ निजी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में स्कूलों ने बच्चों को परीक्षा में छूट देने या अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा लेने का भी सुझाव दिया है। स्कूलों की एडवाइजरी के अनुसार बच्चों को आंखों को रगड़ने से बचाएं। बच्चों को बार-बार पानी और साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोने के लिए प्रोत्साहित करें।

    बच्चों को अपनी आंखों को साफ करने के लिए टिशू पेपर या दूसरी डिस्पोजल चीज का ही इस्तेमाल करें। चंडीगढ़ पीजीआई में इस समय हर रोज 80 से अधिक आई फ्लू के मामले आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर स्कूल के बच्चे ही देखे गए हैं। इसी प्रकार मोहाली में भी हर रोज 150 के करीब मरीज आई फ्लू के देखे जा रहे हैं। पीजीआई ने आई फ्लू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए एक रेड आई कॉर्नर खोला है। उसमें सिर्फ आई फ्लू के मरीजों को ही देखा जा रहा है, ताकि दूसरे मरीज उनके संपर्क में न आएं।

  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा – राघव शर्मा

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ किया जा चुका है जोकि 21 अगस्त, 2023 तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत घर-घर जाकर प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सत्यापन कार्यक्रम में घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा सभी सदस्यों का विवरण भी सही है। प्रविष्टि में अशुद्धि पाए जाने पर निर्वाचन विभाग प्रारूप-8 के माध्यम से कार्यवाही करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 01 अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों में पंजीकरण के लिए छूटे हुए पात्र नागरिकों की पहचान कर उनके नाम को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अभियान के दौरान मतदाता सूचियों में खराब गुणवत्ता की फोटो की पहचान कर सम्बंधित मतदाता से नवीनतम रंगीन फोटो प्राप्त कर उन्हें अपडेट किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक से अधिक स्थान पर दर्ज मृत्यु व स्थायी रूप से स्थानांतरण या दोहरे पंजीकृत मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची से अपमार्जिन करने हेतु उचित कार्यवाही की जाएगी। 
    राघव शर्मा ने बताया कि 01 जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर योग्य भावी मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाता जो 01 अप्रैल, 2024, 01 जुलाई, 2024 तथा 01 अक्तूबर, 2024 को योग्य होंगे उनकी भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो व जानकारी अपलोड करना तथा मतदान केंद्र की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूचियों के सत्यापन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
  • Jalandhar:  Makkar Motors के  Showroom पर Gun Point पर लाखों की लूट

    Jalandhar: Makkar Motors के Showroom पर Gun Point पर लाखों की लूट

    जालंधर, ENS: महानगर के मक्कड़ मोटर में आज सुबह 4 बजे करीब 5 से 6 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लगभग 8 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उनके द्वारा पहले सिक्योरिटी गार्ड को मारा गया फिर उन्हें बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया। लूटेरे पैसों के साथ-साथ, एक लैपटॉप, सीसीटीवी डीवीआर, एक फोन लेकर फरार हो गए। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसीपी हर्ष प्रीत सिंह ने कहा कि कंट्रोल रूम से हमें जानकारी में मिली जिसके बाद हम अपनी टीम के साथ पहुंचे।

    जिसके बाद स्टॉफ मेंबरों ने बताया कि लुटेरों द्वारा सेफ को तोड़ने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन वह लोग नाकाम रहे, उनके द्वारा बाहर पड़े करीब 8 लाख रूपये, एक लैपटॉप और DVR लेकर वह लोग फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड अभी घबराए हुए हैं, तो उनके द्वारा अभी सही से जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल हमारी टीम की ओर से इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और जल्दी हम उन लुटेरों को पकड़ लेंगे।

  • पंजाबः 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

    पंजाबः 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

    फिरोजपुर: पंजाब के स्कूलों में एक बार फिर 5 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। जानकारी के अनुसार छुट्टियां फिरोजपुर के स्कूलों में हुई है। जिला मैजिस्ट्रेट फिरोजपुर राजेश धीमान ने विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरकारी प्राइमरी स्कूल धीरा घारा, सरकारी प्राइमरी स्कूल निहाला लवेरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौ बहराम शेर सिंह वाला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीरा घारा में 5 अगस्त तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुरोध के अनुसार फिरोजपुर जिले के कुछ गांव लगातार बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में उक्त स्कूलों व स्कूल पहुंचने के रास्ते में पानी भर गया है। जिसके कारण स्कूल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। इसके चलते हाल ही में इन स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

  • पंजाबः ट्राला-ट्रक की आमने-सामने हुई भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे

    पंजाबः ट्राला-ट्रक की आमने-सामने हुई भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे

    अबोहरः पंजाब के अबोहर-फाजिल्का NH पर गांव डंगरखेड़ा पुल के निकट आज अल सुबह एक ट्राला और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर कंडक्टर बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, ट्राला ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाढ़मेर निवासी ट्रक ड्राइवर मांगी लाल पुत्र ढल्ला राम व उसका साथी हरजी राम पुत्र सुरजा राम दोनों श्रीगंगानगर से ट्रक में आटा लोड करके श्रीनगर जा रहे थे।

    जब वह डंगरखेड़ा पुल के निकट पहुंचे तो एक तेज गति ट्राला चालक ने सामने से ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, ट्रक में सवार दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना मिलते ही PCR कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क के बीच में खड़े ट्रक को साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया।

  • पंजाबः दो पत्रकारों में चली तलवारें, देखें वीडियो

    पंजाबः दो पत्रकारों में चली तलवारें, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जीरा में दो पत्रकारों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने इस वीडियो को लेकर सीएम मान पर तंज कसा है। उन्होंने सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां पत्रकारों के हाथों में कलम होनी चाहिए वहीं उनके हाथों में तलवारें पकड़ी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला पत्रकार दीपक भार्गव और सतीश विज के गुटों में हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला मंदिर में बेटे की अरदास करने गई। जिसकी वीडियो सतीश के द्वारा वायरल कर उसका मजाक बनाया गया था। जिसके बाद यह विवाद हुआ है।

    वहीं जानकारी यह भी मिली है कि उक्त महिला दीपक भार्गव के रिश्तेदार है, जिसके चलते उन्होंने सतीश द्वारा वीडियो वायरल किए जाने के बाद मजाक बनाने पर आपत्ति जताई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद दीपक पक्ष ने सतीश विज के दफ्तर पर तलवारों से हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर सतीश विज के पक्षों द्वारा भी तलवारें चलाई गई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए जीरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर दोनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।