Blog

  • Hero Motocorp के चेयरमैन के ठिकानों पर ED ने दी दबिश

    Hero Motocorp के चेयरमैन के ठिकानों पर ED ने दी दबिश

    छापेमारी के बाद शेयर में आई गिरावट

    नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छापामारी हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत यह छापेमारी की गई है। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित मुंजाल के परिसरों पर की गई है। यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की एक शिकायत के चलते हो रही है। यह शिकायत कथित रूप से मुंजाल के करीबी व्यक्ति के खिलाफ है। इस व्यक्ति की अघोषित विदेशी मुद्रा ले जाने के आरोप में जांच की गई थी। इस छापेमारी के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर मंगलवार दोपहर 4.26 फीसदी या 136.45 रुपये की गिरावट के साथ 3067.10 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। हीरो मोटोकॉर्प एक कैलेंडर वर्ष में यूनिट्स की बिक्री के मामले में 2001 में दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बनी थी और लगातार 20 साल से टॉप स्थान पर काबिज है। कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एवं मध्य अमेरिका के 40 देशों में है।

  • ਪੰਜਾਬ: IG ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਭੁੱਲਰ ਤੇ SSP ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: IG ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਭੁੱਲਰ ਤੇ SSP ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    15 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ 

    ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਦੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਰਾਜ ਭਰ ਵੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਆਈਜੀ ਰੂਪਨਗਰ ਰੇਂਜ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਤੇ ਐਸਐਸਪੀ ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਨੇ ਐਸਟੀਐਫ਼ ਦੀ ਟੀਮਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਗੰਭੀਰਪੁਰ ਖਡ ਬਾ-ਹੱਦ ਮਜ਼ਾਰੀ ਵਿਖੇ ਲਾਈਵ ਰੇਡ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਰੇਡ ਵਿਚ 14 ਗਜ਼ਟਿਡ ਅਫਸਰ ਤੇ 250 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਸੋ (ਕੋਰਡੋਨ ਐਂਡ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ) ਤਹਿਤ ਵਿਆਪਕ ਪੱਧਰ ਉਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ਉਤੇ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਹਿਮਾਚਲ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਇਲਾਕੇ ਗੰਭੀਰਪੁਰ ਖਡ ਬਾ-ਹੱਦ ਮਜ਼ਾਰੀ ਵਿਖੇ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੱਚੀ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਭੱਠੀ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਮੌਕੇ ਉਤੇ ਜਾ ਕੇ 8 ਡਰਮ ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਰ ਬਰਾਮਦਗੀ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅੱਜ 6 ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 5 ਦੋਸ਼ੀ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿਚ ਭਗੌੜੇ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤੇ 4 ਦੋਸ਼ੀ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਅਧੀਨ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਨਾਲ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਵੀ ਫੜ੍ਹੀ ਗਈ ਹੈ। 


    ਐਸਐਸਪੀ ਵਿਵੇਕਸ਼ੀਲ ਸੋਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਬਰਬਾਦ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਦੀਆਂ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਭੇਜਣਾ ਸਾਡੀ ਪਹਿਲੀ ਤਵੱਜੋਂ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਨੈੱਟਵਰਕ ਤੋੜਨ ਲਈ 15 ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਖਰੇ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਕਲੋਨੀਆਂ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾ ਕੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਜੋ ਅੱਗੇ ਵੀ ਜਾਰੀ 

  • पंजाबः नगर निगम दफ्तर के बाहर हुआ हंगामा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने खाई जहरीली वस्तु

    पंजाबः नगर निगम दफ्तर के बाहर हुआ हंगामा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने खाई जहरीली वस्तु

    पटियाला: नगर निगम के बाहर पहुंचकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज भाटिया ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस दौरान सूरज भाटिया ने आत्महत्या करने से पहले लाइव होकर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी जसपाल सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस की मौजूदगी में जहरीली वस्तु खा ली और उन्हें वरिष्ठ अधिकारी जसपाल सिंह अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाए है कि नगर निगम की ओर से मुझे निजी तौर पर परेशान किया जा रहा है और धमकाया जा रहा है जिसके बाद मुझे यह बड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। सूरज भाटिया का कहना है कि उनके द्वारा मुझे व्यक्तिगत रूप से परेशान और धमकाया जा रहा है। नतीजा यह हुआ कि उसे यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

  • पंजाबः मशहूर रिसोर्ट में परिवार संग डिनर करने गई महिला के साथ छेड़छाड़, हुई हाथापाई, देखें CCTV

    पंजाबः मशहूर रिसोर्ट में परिवार संग डिनर करने गई महिला के साथ छेड़छाड़, हुई हाथापाई, देखें CCTV

    पठानकोट/अनमोलः शहर के मशहूर रिसोर्ट में परिवार के साथ डिनर करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि रिसोर्ट से जब वह और उसका परिवार डिनर करके घर वापिस लौटने लगा दो नशे में धुत नौजवानों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद दोनों आरोपी महिला के परिजनों के साथ भी भिड़े। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पठानकोट पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ की धाराओं तहत एफ आई आर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीएसपी सिटी ने जानकारी में बताया कि दोनों आरोपी बार से शराब पीकर निकले थे। जिन्होंने पीड़ित महिला के साथ छेड़खानी की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • पंजाबः अब सीएम मान और सुखबीर बादल में सोशल-मीडिया पर छिड़ी जंग

    पंजाबः अब सीएम मान और सुखबीर बादल में सोशल-मीडिया पर छिड़ी जंग

    चंडीगढ़ः पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के बाद अब अकाली दल के प्रधान के साथ सोशल मीडिया पर सीएम भगवंत मान में जंग छिड़ गई है। इस दौरान ने जहां सीएम मान ने सोशल मीडिया पर सुखबीर बादल की फोटो पोस्ट कर पर तंज कसा है, वहीं सुखबीर बादल ने सीएम की वीडियो डालकर सीएम मान को जवाब दिया है। दरअसल, भगवंत मान ने सुखबीर बादल होली के पर्व की फोटो पोस्ट करके सुखबीर बादल को सिख धर्म के मुद्दई करार दिया है, वहीं पर जवाब में सुखबीर बादल ने भगवंत मान की पुरानी वीडियो शेयर कर शराबी ड्राइवर लिख दिया।

    बता दें कि इन दिनों सीएम मान किसी को भी बख्श नहीं रहे हैं। चाहे वह पंजाब के राज्यपाल ही क्यों न हों। अब नया तंज उन्होंने विरोधी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर कसा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर की होली खेलतेकी फोटो ट्वीट की है। साथ में लिखा है यह आज कल सिख मामलों के मुद्दई बने हुए हैं। 

    सीएम मान ने यहीं पर ही नहीं रुके बल्कि अपने स्वभाव के अनुसार उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में लिखा है नइयों लबणे लाल गवाचे, मिट्टी न फरोल जोगिया। ( जो लाल गुम गए हैं वह अब नहीं मिलेंगे। ऐसे ही मिट्टी को आगे पीछे कर मत तलाश)। उन्होंने यह तंज सुखबीर बादल पर इसलिए कसा है क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों एसजीपीसी और श्री हरिमंदिर से साहिब से गुरवाणी का मुद्दा उठाया था तो सुखबीर बादल पंथक राजनीति पर उतर आए थे।

    वहीं दूसरी ओर सीएम मान के ट्वीट के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी उन्हें जवाब दिया है। थाली में मुंह डाल कर खाना खाते भगवंत मान की वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज कल पंजाब इनके हाथों में है। साथ में लिखा है स्टेट और स्टेज में बहुत फर्क होता है। मुख्यमंत्री पर तंज कसा है कि यदि ड्राइवर हो शराबी दारु बाज फिर सवारी अपनी जान और सामान की अपने आप ही है जिम्मेवार।

  • विदेश में नीलामी हुआ चंडीगढ़ का विरासती फर्नीचर 

    विदेश में नीलामी हुआ चंडीगढ़ का विरासती फर्नीचर 

    चंडीगढ़ः शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 30 जुलाई को अमेरिका के एक नीलामी घर में चंडीगढ़ की दो कुर्सी करीब 7 लाख रुपये में बिकी है। ये कंगारू कुर्सियां है, जिसे हेरिटेज का दर्जा प्राप्त हैं। चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने नई दिल्ली स्थित राज्यसभा के महासचिव को नीलामी से पहले ही जानकारी दी थी और इसे रोकने की मांग की थी लेकिन नीलामी नहीं रुकी। इसके बाद अब अजय जग्गा ने शिकायत भेज जांच की मांग की है।

    पिछले कुछ महीनों से लगातार शहर के हेरिटेज फर्नीचर की अमेरिका में नीलामी हो रही है। इससे पहले शिकागो, न्यूजर्सी के नीलामी घर ने चंडीगढ़ की 9 हेरिटेज आइटम्स की नीलामी की थी, जो करीब 1.17 करोड़ रुपये में बिके थे। जग्गा ने अपनी शिकायत में कहा कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए। जग्गा ने बताया कि हर साल ही करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है।

    ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। जग्गा ने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते प्रशासन को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। पिछली बार जग्गा की शिकायत पर भारत के महावाणिज्यदूत की तरफ से कुछ जानकारी मांगी गई थी, जिसका उन्होंने जवाब भी भेजा था।

  • जालंधर में इस दिन होगी महापंचायत, आज गवर्नर से मुलाकात करेंगे वर्कर

    जालंधर में इस दिन होगी महापंचायत, आज गवर्नर से मुलाकात करेंगे वर्कर

    जालंधर, ENS: बहुजन समाज पार्टी लोक सभा श्री आनंदपुर साहिब द्वारा हलका स्तरीय रोष धरना प्रदर्शन पंजाब सरकार की दलितों, पिछड़े वर्ग, अल्प संख्यक वर्ग, एससी विद्दार्थियों, दलित पिछड़े वर्ग से संबंधित नेताओं ने सरकारी व पुलिस जबर के विरोध में महाराजा रणजीत सिंह बाग में प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य अध्यक्ष जसवीर सिंह गड़ी ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन दलित विद्यार्थियों,अध्याप कों, आंगनबाड़ी वर्करों, कच्चे मुलाजिमों, किसानों व मजदूर संगठनों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल के नाम एडीसी (ज) ईशा सिंघल को मांगपत्र दिया गया। इस जुल्म के खिलाफ बसपा की तरफ से 1 अगस्त को राज्यपाल पंजाब से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर बसपा के विधायक डॉ. नछत्तरपाल ने कहा कि पंजाब में लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 13 अगस्त को जलंधर में बसपा दलित महां पंचायत करेगी। इसमें सरकार सरकार की लोग विरोधी नीतियों व अत्याचार पर चर्चा की जाएगी। वहीं बसपा के पंजाब व चंडीगढ़ के इंचार्ज प्रजापती अजीत सिंह भैनी ने कहा कि पंजाब में किसी भी सरकार ने मंडल कमिशन रिपोर्ट लागू करके पिछ़ड़े वर्गों को बनती हिस्सेदारी नहीं दी।

    इस धरने में पार्टी के राज्य महासचिव रजिंदर सिंह नन्नहेड़िया,गुरलाल सैला,परवीन बंगा व ठेकेदार रजिंदर, हलका इंचार्ज एडवोकेट चरनजीत सिंह घेई, जिलाध्यक्ष रिटा. नायब तहसीलदार जोगिंदर सिंह,सुखदेव सिंह चपड़चिड़ी, सरबजीत जाफरपुर आदि ने संबोधित किया।

    इस मौके जसपाल महालो, सुरजीत करीहा, करनैल दर्दी,जसवीर औलियापुर,केबल आसरों,पम्मा भाटिया एमसी, केबल कलेर, रूप लाल धीर, जैपाल सुंडा, मनोहर के, सोमनाथ रठैडा,विजय गुणाचोर, रजिंदर कुमार, हरबलास बसरा,मास्टर राम पाल अब्याणा, कुलदीप घनौली , मास्टर मोहन सिंह नोधेमाजरा, गोलडी पुरखाली, कुलदीप सिंह पपराली, भाग सिंह कीरतपुर, गुरनाम सिंह पिपलमाजरा , हरमेस सिंह फतेहपुर, हरदीप सिंघ नगलगड़ियां , कैप्टन करमजीत सिंह बडवाली, राज सिंह मोहाली , मोहन लाल परवासी व बीबी मनदीप मनी मालवा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • पंजाबः आतंकी पम्मा के घर NIA की  रेड

    पंजाबः आतंकी पम्मा के घर NIA की रेड

    मोहालीः जिले के फेस-3B2 में आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के घर पर आज सुबह-सुबह NIA की रेड हुई। टीम ने करीब 2 घंटे तक उसके घर का कोना-कोना खंगाला, लेकिन NIA के हाथ कुछ भी नहीं लगा। टीम उसके घर से कुछ भी नहीं लेकर गई है। खालिस्तानी आतंकी पम्मा अभी विदेश में रहता है। यहां पर उसके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। उस पर पंजाब में पटियाला और हरियाणा के अंबाला में बम विस्फोट का आरोप है।

    कुछ दिन पहले भी NIA की तरफ से आतंकी पम्मा के घर पर रेड मारी गई थी। साल 2020 में भी NIA ने रेड की थी। एक बार रेड के दौरान टॉयलेट के फ्लश की टंकी से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। NIA को पम्मा के अभी भी अपने माता-पिता के साथ संपर्क होने का शक है। वह साल 2000 से यूके में अपने परिवार के साथ शरण लिए हुए है। 2015 में उसे पुर्तगाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन भारत में उसका प्रत्यर्पण नहीं हो पाया था।

  • पंजाबः फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में 108 एंबुलेंस स्टाफकर्मी, इतने घंटों का दिया अल्टीमेटम

    पंजाबः फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी में 108 एंबुलेंस स्टाफकर्मी, इतने घंटों का दिया अल्टीमेटम

    चंडीगढ़ः 108 एंबुलेंस कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। दरअसल, वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों की ओर से सरकार को 71 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने ऐलान किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 4 अगस्त को 12 बजे के बाद चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 4 अगस्त को 108 एंबुलेंस की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

    बता दें कि जनवरी माह में वेतन बढ़ाने और अपनी अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया था। जिसके बाद उस समय के स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को मानने और वेतन में 5000 रुपये की बढ़ोतरी सहित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था। यूनियन अध्यक्ष अमनदीप सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनसे 5000 की बढ़ोतरी का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत कंपनी का ठेका रद्द कर 108 स्टाफ का ठेका अपने पास लेना चाहिए ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन स्टाफ का भविष्य सुरक्षित हो सके। नेताओं ने यह भी कहा कि एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी बड़े घोटाले करती है, जिसके चलते पंजाब सरकार को इन घोटालों की जांच करानी चाहिए।

  • होशियारपुरः 2 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः 2 जगहों पर NIA की रेड, मचा हड़कंप

    होशियापुरः पंजाब के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) छापेमारी कर रही है। वहीं एनआईए ने  होशियारपुर में भी 2 जगह छापेमारी की। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर के पास धमाई गांव में जसवंत सिंह के घर और हरियाणा शहर में सर्बजोत सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, जसवंत सिंह बीज और कीटनाशक विक्रेता हैं। जबकि सर्बजोत सिंह एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे हैं और हरियाणा में मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि सर्बजोत सिंह हाल ही में पाकिस्तान गई टीम का हिस्सा थे। एनआईए ने उन्होंने यात्रा के बारे में पूछताछ की है। यह भी कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी उन्हें अपने साथ नहीं लेकर गई, बल्कि जांच में शामिल होने के लिए 3 अगस्त को दिल्ली बुलाया है।