Blog

  • दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रेलर में जा घुसी, महिलाओं समेत चार की मौ”त 

    राजस्थान: जयपुर में दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सुबह-सुबह श्रद्धालुओं से भरी इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इसमें तीन महिला भी शामिल हैं. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव निम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार शाहपुरा के खातेड़ी मोहल्ला निवासी पवन बुनकर, संजना देवी, सुनील बुनकर, पवन बुनकर, नीम का थाना निवासी बीरबल, मोनिका और कपूरी देवी बुटाटी धाम से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे.

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 155 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 155 वाहन चालकों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने मौके पर चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 29500 रूपए प्राप्त हुए हैं। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए तीन वाहनों पर 15000 रूपए जुर्माना डाला है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करने वाले एक व्यक्ति का भी चालान किया है।
  • ऊनाः एससी एसटी एक्ट का पर्चा दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना से सटे रामपुर गांव में पिछले साल दिसंबर में हुए झगड़े में आरोपी के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट का पर्चा दर्ज हो गया है। घटना 5 दिसंबर 2023 की है। सदर थाने में शिकायत देने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उस दिन रामपुर के पास वह अपनी कार में नंगल से ऊना आ रहा था। तभी एक व्यक्ति बिना कोई सिगनल दिए गलत दिशा से उसकी कार के सामने आ गया।

    मैने गाड़ी रोककर उससे जब लापरवाही से गाड़ी चलाने के बारे में सवाल पूछा तो उसने और गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जातिसूचक शब्द कहे। सदर पुलिस ने आरोपी जीवन कुमार पुत्र मदन लाल, ममता, तिलक राज व अन्य के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट और मारपीट का पर्चा दर्ज कर लिया है। 
  • रक्कड़ कॉलोनीः महिला को जान से मारने की धमकी

    ऊना/ सुशील पंडित: रक्कड़ कॉलोनी की एक महिला को कुछ लोगों ने 5 मार्च को रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस ने अब कुछ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता चंद्रा ठाकुर पत्नी सूर्यवीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि पांच मार्च को दो स्कूटी चालकों ने पहले उसका रास्ता रोका, फिर उसे गंदी गालियां निकाली। बाद में उसे जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: अम्ब में दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब थाने में शिकायत देने वाले ज्वार निवासी हरदीप राणा पुत्र विहारी लाल ने आरोप लगाया है कि रविवार दोपहर को एक मोटरसाइकिल अम्ब ऊना रोड पर बिना देखे अचानक ही अपनी मोटरसाइकिल को दाहिनी ओर मोड़ दिया।

    जिससे सही दिशा से जा रहे मोटरसाइकिल से आरोपी का बाइक टकरा गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अम्ब पुलिस ने आरोपी बाबूदीन पुत्र अल्फदीन निवासी बजवाड़ा होशियारपुर के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
  • बंगाणाः सड़क हादसे में मजदूर की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में हुए सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी प्रमोद कुमार के साथ वह मजदूर किसी काम के लिए जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी थानाकलां वासी जोगिंदर सिंह से पुलिस को दी शिकायत में कहा है। 

    कि शनिवार को प्रमोद कुमार बहुत तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जैसे ही उसने गाड़ी से नियंत्रण खोया गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमें बैठे प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए, 279 और 337 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • पंजाबः आप कार्यकर्ता के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले की पुलिस ने आप कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह गोपी उर्फ चोहला की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अश्विनी कपूर एसएसपी ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज सिंह की देखरेख में सीआईए स्टाफ की पुलिस और टैक्नीक्ल टीम ने सांझे ऑप्रेशन के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी चोहला साहिब की हत्या कर दी गई थी। यह कत्ल अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श पुत्र गुरबीर सिंह निवासी सूरसिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किया था जो इस समय अपनी कार आल्टो गाड़ी नंबर पीबी-46-जे-6677 पर आ रहा है।

    जिसके बाद सीआईए स्टाफ और थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने विशेष टीमें तैयार कर तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श को आल्टो गाड़ी नंबर पीबी-46-जे-6677 समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह वारदाता के दौरान इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी वह चला रहा था और उसने अपने साथी बिक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की पुत्र अवतार सिंह निवासी सुरसिंह और 2 अन्य साथियों दीपू और अन्य साथी के साथ मिलकर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी चोहला साहिब की हत्या की थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

    जिसे रिमांड पर लेकर इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले गोपी गोइंदवाल जाने वाले रास्ते पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण फाटक पर गाड़ी बंद करके खड़ा था, तभी पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई, गाड़ी से दो लड़के हथियार लेकर निकले और गुरप्रीत सिंह के पास आए और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद घायल गोपी को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। 

  • पंजाबः ट्रेन के नीचे आने से स्कूली बच्चे की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः स्लेम टाबरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूली बच्चे रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में नकली महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस अक्सर अपनी दबंगई के लिए जानी जाती है और कई लोग अपने रिश्तेदारों के पंजाब पुलिस में होने का गलत फायदा उठाते हैं, लेकिन अमृतसर में एक अलग ही मामला देखने को मिला है, जहां फर्जी महिला इंस्पेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इस संबंध में एडीसीपी प्रभजोत सिंह विरक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमृतसर के रेलवे स्टेशन के पास रंजीत कौर नाम की महिला की कार का एक्सीडेंट हो गया। इसी बीच रंजीत कौर नाम की महिला ने पुलिस को फोन किया और कहा कि वह एक महिला इंस्पेक्टर है। अमृतसर के ग्रामीण इलाके में उनकी एक बेटी है और उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने पुलिस को दबके मारने शुरू कर दिए।

    जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला किसी भी थाने में इंस्पेक्टर नहीं है और यह पुलिस को गुमराह कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने इस महिला की बीएमडब्ल्यू कार को अपने कब्जे में ले लिया और इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की। दर्ज है कि सख्ती से पूछताछ के बाद पता चला कि महिला झूठ बोलकर अपना रौब जता रही थी। एक इंस्पेक्टर. फिलहाल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस की गिरफ्तारी के दौरान महिला रंजीत कौर ने कहा कि उससे गलती हो गई है। महिला ने कहा कि वह डिप्रेशन की दवा भी ले रही है और वह अपनी गलती मानती है। महिला का कहना है कि मेरा कोई भी रिश्तेदार पुलिस में नहीं है और वह पुलिस को गलत जानकारी देने के लिए माफी मांगती है।

  • पंजाबः PM गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, जालंधर की महिला ने किया हंगामा

    कपूरथलाः सर्कुलर रोड पर पीएम गेस्ट हाउस में आज दोपहर पुलिस ने रेड की।इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। दरअसल, इस गेस्ट हाउस में महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद महिला द्वारा हंगामा किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने आरोपी को काबू किया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुलिस से लिखित में माफी मांगी। वहीं महिला ने पुलिस की मौजूदगी में पति तथा दूसरी महिला द्वारा लिखित रूप से माफी मांगने के बाद कोई भी कार्रवाई न करने बारे लिखित रूप से पुलिस को दिया।

    जानकारी अनुसार के सर्कुलर रोड पर स्थित PM गेस्ट हाउस में आज दोपहर जालंधर वासी एक महिला अपने 3 वर्षीय छोटे से बच्चे साथ पहुंची और उसने अपनी पति की बाइक पहचान कर गेस्ट हाउस के कर्मियों से अपने पति के संबंध में पूछताछ की। लेकिन जब गेस्ट हाउस कर्मियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया तो मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मौजूदगी में गेस्ट हाउस के कमरे से महिला के पति तथा एक अन्य महिला को रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

    वही मामले में दो परिवार के टूटने तथा बदनामी के डर से पति के साथ आई दूसरी महिला ने लिखित रूप से माफी मांगी। जिसके बाद गेस्ट हाउस पहुंची महिला ने कोई भी कार्यवाही न करने बारे लिखित तौर पर पुलिस को दे दिया। वहीं डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। और दोनों पक्षों में राज़ीनामा होने के बाद आरोपी को छोड़ दिया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस परिसर में यह काम चल रहा था उस गेस्ट हाउस को सीज़ कर दिया गया है।