Blog

  • पंजाबः नहीं रुक रहे सड़क हादसे, टिप्पर चालक ने महिला को कुचला, मौ+त, देखें CCTV 

    4 दिनों में लगातार तीसरी मौत

    लुधियानाः टिब्बा रोड़ और राहो रोड़ के पास भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां घर से एक्टिवा पर सवार होकर दुकान पर जा रही महिला को टिप्पर चालक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला का मुंह बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान 38 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। बता दें कि पिछले 4 दिनों से लगातार तीसरी सड़क हादसे में मौत होने की यह घटना है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामन आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला ऑटो के पीछे एक्टिवा पर आ रही थी कि एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ने से वह टिप्पर के पिछले टायरों के नीचे आ गई।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस हादसे में टिप्पर महिला के मुंह के ऊपर से निकला गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अश्वनी ने बताया कि महिला उसकी रिश्तेदार है। अश्वनी ने बताया के सुमन दुकान पर जा रही थी कि इस दौरान टिप्पर चालक ने कुचल दिया। उन्होंने बताया कि महिला के 2 बच्चे है। उनकी दूध की दुकान है।

    अश्वनी के अनुसार तेज रफ्तार टिप्पर चालक और ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए और टिप्पर चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। बता दें कि तेज रफ्तार टिप्पर चालकों द्वारा लगातार सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है, लेकिन पुलिस प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। पिछले 4 दिनों में 3 हादसे होने के बाद भी प्रशासन द्वारा सख्ती के कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर से तेज रफ्तार टिप्पर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल में महिला का शव रखवाने आए पुलिस कर्मी से जब एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार ने पिछले 4 दिनों से टिप्पर चालकों द्वारा हो रहे हादसों को लेकर बात की गई, तो उक्त पुलिस कर्मी द्वारा पत्रकार से बदसलूकी की गई।

    इस दौरान एएसआई गुरमुख सिंह लगातार हो रहे हादसों के सवाल पर भड़क गया और कहने लगा कि आप कौन होते हो सवाल पूछने वाले। इस दौरान पुलिस कर्मी द्वारा कैमरा छीनने की कोशिश भी की गई। सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस कर्मी बदसलूकी के साथ कहने लगा जो लिखना है वह लिख दे। हैरानी की बात यह है कि एक और लगातार टिप्पर चालकों द्वारा सड़क हादसों से लोगों की जाने जा रही है। लेकिन दूसरी ओर पुलिस की ढीली कार्रगुजारी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो पुलिस कर्मी की इस तरह की बदसलूकी कुछ ओर ही बयां कर रही है। अब देखना यह होगा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते है।

  • पंजाबः टास्क फोर्स टीम ने 18 बाल मजूदरों को करवाया आजाद

    लुधियाना : बाल मजदूरी विरोधी जिला टास्क फोर्स टीम ने बचपन बचाओ आंदोलन संस्था की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार टास्क फोर्स टीम एक शेलर में छापेमारी कर 18 मासूम बच्चों को बाल मजदूरी की कैद से आजादी दिलवाने में सफलता हासिल की है। बचपन बचाओ आंदोलन के पंजाब को-ऑर्डिनेटर यादविंदर सिंह ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आजाद करवाए गए सभी बच्चों की उम्र 13 से 16 साल के करीब है। उन्होंने बताया बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा कर शेलर मलिक के खिलाफ अगली विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • गहने देखने आए लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    पंचकूला : सेक्टर 4 में स्थित सुनार की दुकान से 2 युवकों द्वारा सोने का सेट चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि दुकान में सुबह के समय नाश्ता कर रहा था। इसी समय 2 युवक दुकान के अंदर आए और कहने लगे कि बच्चों की बालियां दिखाओ। उन्होंने अपने हाथ में पैसे ले रखे थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    मैं बायी साईड से शीशे के अंदर से बलियां निकाल कर उन्हें दिखाई। देखने के बाद कहने लगे दूसरी बालियां दिखाओ, जब मैं दूसरी बालियां निकालने लगा तो उसमें से एक लड़के ने जो पहले से ही हाथ में अखबार लिए हुए था, अखबार की आड़ लेकर मेरे गल्ले के ऊपर रखा सोने का गले का सैट उठाकर ले गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी ने पति से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना दुगरी के अंतगर्त आते प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर खौफनाक कदम उठाया है। मृतिका की पहचान दलबीर कौर निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मृतिका दलबीर कौर के पिता शाम सिंह के बयानों पर नवजेत सिंह उर्फ गोल्डी, परमजीत कौर और चरणजीत कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पति नवजोत सिंह गोल्डी के अवैध संबंधों से काफी परेशान थी। नवतेज के दफ्तर में काम करने वाली कर्मी चरणजीत कौर के साथ उसके संबंध थे।

    इसी कारण अक्सर घर पर कलह भी रहता था। बेटी दलबीर की कुछ वर्ष पहले ही नवतेज के साथ शादी हुई थी। नवतेज होटल के नजदीक ही प्रापर्टी का कारोबारी करता है। चरणजीत कौर के साथ नवतेज के अवैध संबंधों का जब उनकी बेटी दलबीर को पता चला तो वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। शाम सिंह ने कहा कि दोहते का फोन आया कि उसकी मां दलबीर कौर बेहोश हो गई है। जिसके बाद शाम सिंह का बेटा हरसिमरनत सिंह मौके पर पहुंचा और वह उसने बहन को डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया। जांच के बाद डाक्टरों ने बताया कि दलबीर कौर की देर रात को मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी दलबीर कौर द्वारा अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करने और उसकी सास परमजीत कौर ने उसके साथ मारपीट की थी। शाम सिंह का आरोप है कि बेटी पति और सास की मारपीट से वह इस कद्र परेशान हो गई कि उसने जहरीली वस्तु निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। 

  • इंस्पेक्टर सहित 3 लोग 5 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः सीबीआई की टीम ने चंडीगढ़ सेक्टर-23 में स्थित ज्वेलरी शॉप के पास से हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर व उसके 2 साथी को पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ मामले को दबाने के लिए 30 लाख रुपये मांगे थे। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रीवेंशन आफ करप्शन एक्ट-7 व 8 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को आज सीबीआई कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लिया जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस में साइबर क्राइम में तैनात है। उसके पास एक शिकायत आई हुई थी। इसी में उसने केस दर्ज नहीं करने को लेकर 30 लाख रुपये की डिमांड की थी। मामला विजिलेंस के पास विचाराधीन था लेकिन कुछ समय पहले ही मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी। लिखित शिकायत के बाद सीबीआई द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। आरोपी इंस्पेक्टर अपने 2 साथियों के साथ रिश्वत की पहली किस्त के 5 लाख रुपये लेने के लिए मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ सेक्टर 23 स्थित ज्वेलरी शॉप के पास पहुंचा था। लेकिन वहां पैसे लेते ही सीबीआई ने तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः पूर्व सासंद रवनीत बिट्टू का लोगों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू का विरोध होना शुरू हो गया है। दरअसल, रवनीत बिट्टू का काफिला गुजर रहा था, इस दौरान रास्ते में लोगों द्वारा बिट्टू का विरोध शुरू हो गया। लोगों ने बिट्टू मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं बिट्टू लोगों द्वारा विरोध होता देख वहां से काफिला तेजी से निकाल लिया। बता दें कि रवनीत बिट्टू भले की जीत का दावा कर रहे है, लेकिन बिट्टू का विरोध होना उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। दरअसल, एक और किसानों द्वारा भाजपा नेताओं का विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता द्वारा विरोध बिट्टू के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

  • पंजाब : भारी मात्रा हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : एसएसपी मोगा के निर्देशो तहत चलाई गई नशा मुक्ति मुहिम के तहत थाना सदर की ओर से गुप्त सूचना के अधार पर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह और कुलवंत सिंह निवासी गांव अलीके जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी हरिंदर सिंह डोड ने कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि दलजीत सिंह और कुलवंत सिंह जो नशा तस्कर है। इस समय मोगा की ओर आ रहे है, हमारी पुलिस पार्टी ने गांव खोसा पांडो में नाकाबंदी कर 2 बिना नबरी मोटर साइकिल सवार को रोका।

    दोनों आरोपी मोटर साइकिल पर सवार थे। आरोपियों को रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से 500ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः खून हुआ पानी ! निहंग सिंह का बाना पहने बेटे ने माता-पिता को बेरहमी से पीटा, देखें CCTV 

    फिरोजपुरः कस्बा मल्लावाला से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव गोगे आनी के रहने वाले पिता अंग्रेज सिंह माता जसबीर कौर ने रो-रो कर अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए बताया कि उनका बेटा लवप्रीत सिंह उनके ही खून का प्यासा हो गया। उन्होंने कहा कि वह लगातार उनको जान से मारने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा लवप्रीत सिंह अमृतपाल का साथी है और हमारे साथ वह धक्का करके मकान और जायदाद छिनना चाहता है। पीड़ित दंपति का कहना है हमारा बेटा निहंग सिंह बाने में रहता है जो हमें जान से मारने की कई बार कोशिश कर चुका है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वह अपने साथियों के साथ घर पर आया और हमारे ऊपर जानलेवा हमला करके हमने बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना में घायल होने के बाद अब हम दोनों से ठीक तरह से चल फिर भी नहीं पा रहे। पीड़ित दपंति ने कहा कि इस हरकतों से हम इसे पहले ही जायदाद से उसे बेदखल कर चुके है। उन्होंने कहा कि हमने पहले काफी पैसे लगाकर इसे कनाडा भेजा था। काफी समय कनाडा में वह रहा और फिर से वापस आकर अब यहां रहने लगा। पीड़ित दपंति का आरोप है कि अब वह अमृतपाल सिंह का साथी बन गया और अब हमारे खून का प्यासा हुआ है। इसने कुछ समय पहले अपने मामा पर भी जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया था।

    हम कई बार पुलिस को इसकी शिकायत कर चुके हैं मगर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार ने कहा कि इस बार भी बेटे के द्वारा उन पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मामला तो दर्ज कर दिया गया है मगर उसे अभी तक हिरासत में नहीं लिया है। उनका कहना है कि ऐसे में उनकी जान को खतरा बना हुआ है। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और माता-पिता को यह चिंता सता रही है कि फिर कहीं वह उन पर जानलेवा हमला ना कर दें। पीड़ित माता-पिता पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द बेटे को गिरफ्तार करें और उस पर बनती करवाई की जाए।

  • पंजाबः Amarnath Yatra के रजिस्ट्रेशन को लेकर बैंक में हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सिविल लाइन में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। वहीं आज रजिस्ट्रेशन के दौरान पंजाब नेशनल बैंक में हंगामा शुरू हो गया। व्यक्ति ने बताया कि इसी बैंक में हमेशा की तरह रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जहां किसी व्यक्ति द्वारा मिसबिहेव किए जाने के कारण सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा हर साल की तरह इस साल भी पंजाब नेशनल बैंक की इसी ब्रांच से रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। व्यक्ति ने कहा बैंक में सुचारू ढंग से केवाईसी हो रही थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    एक व्यक्ति अपना आपा खो गया और पहले जाने की होड़ में उसने दूसरे व्यक्ति को धक्का मार दिया। व्यक्ति ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़े के दौरान एक पक्ष की माता आई विटनेस थी और उनकी बारी आ गई थी, जबकि उक्त व्यक्ति की आने वाली थी। इस दौरान वह साथ में अपनी टर्न करने को लेकर कहने लगा। इस दौरान वहां कर्मियों ने कहा कि सीरियल वाइस चल रहा है, जब आपका नंबर आएगा तो आपका भी केवाईसी कर दिया जाएगा। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान बैंक के कर्मियों ने सभी रजिस्ट्रेशन करवाने आए यात्रियों को बाहर निकाल दिया।

    व्यक्ति ने बताया कि सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन करवाने आए यात्रियों को दोनों पक्षों के झगड़े के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि दो पक्षों में अमरनाथ यात्रा के लिए जाने को लेकर राजिस्ट्रेशन करवाने को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों में विवाद को सुलझा लिया गया है और दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया है।

  • अग्निवीर का एग्जाम देने आए बाइक सवार युवकों की पिकअप से टक्कर, 2 की मौ+त

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला कैंट में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार 3 में से 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा शास्त्री कॉलोनी कट के पास पड़ाव पुलिस थाने के सामने पुल पर हुआ। तीनों युवक अंबाला कैंट में NH-44 पर स्थित आशा राम स्कूल के सामने शाहपुर अग्निवीर का एग्जाम देने के लिए आए थे। मृतक की शिनाख्त चरखी दादरी निवासी प्रवीण (19) व छछरौली निवासी अमीर अली (17) के रूप में हुई है।

    पिकअप गाड़ी अंबाला सिटी से मृत गायों को गौशाला से भरकर शाहाबाद की तरफ जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, यमुनानगर के छछरौली निवासी अजय अपने साथ अमीर अली के साथ अंबाला कैंट अग्निवीर का एग्जाम देने के लिए आया था। यहां, एग्जाम खत्म होने के बाद चरखी दादरी निवासी प्रवीण ने लिफ्ट मांगी थी। इसके पश्चात वे बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पड़ाव थाने के सामने शास्त्री कॉलोनी कट के पास पहुंचे तो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गंभीर चोटें आई हुई हैं।

    सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने पिकअप गाड़ी और बाइक को अपने कब्जे में लिया। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंच दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लिया है।थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पिकअप गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स की जांच करने के साथ-साथ मृत गाय कहां से लेकर आ रहे थे ? उसकी भी जांच करेगी। दलीप कुमार ने बताया कि पिकअप और बाइक के एक्सीडेंट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।