Blog

  • पंजाबः कनाडा पहुंचने के 5 दिन बाद पिता ने बेटी को दी खौफनाक सजा

    लुधियानाः गांव मल्ला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कनाडा गई बेटी को पिता ने वहां जाकर खौफनाक सजा दी। दरअसल, कनाडा में रहती बेटी ने अपने पिता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पिता ने कनाडा पहुंचने के पांच दिनों बाद ही अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बलविंदर कौर निवासी गांव मल्ला के रूप में हुई है। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद वीडियो बनाकर लुधियाना में रहती अपनी मां को भी भेजा। 

    कनाडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान जगप्रीत सिंह उर्फ राजू निवासी पखोवाल रोड लुधियाना के रूप में हुई है। मृतका के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी बलविंदर कौर (41) की शादी वर्ष 2000 में लुधियाना के पक्खोवाल रोड निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए काफी परेशान करते थे। उससे मारपीट भी की जाती थी। उसने शादी के समय लड़के वालों की हर मांग को पूरा करते हुए दहेज दिया था। उन्होंने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं, जिसके कारण वह बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवा सके। अगर कार्रवाई करवाते तो फिर बाकी बेटियों की जिंदगी दांव पर लग जाती। इसी कारण वह चुपचाप सहते रहे। 

    उन्होंने कहा कि उसकी बेटी के दो बच्चे हरनूरप्रीत कौर और गुरनूर सिंह है। हरनूरप्रीत कौर को 2020 में आईलेट्स करवाने के बाद कनाडा में पढ़ने के लिए भेजा था। जनवरी 2022 में बलविंदर कौर अपनी बेटी से मिलने कनाडा चली गई। इसको लेकर भी उनका दामाद झगड़ा करता रहता था कि उसे कनाडा क्यों नहीं बुलाया गया। जगप्रीत सिंह बार-बार उसकी बेटी को फोन कर जल्द कनाडा बुलाने की जिद करने लगा। जिद के आगे बेबस हुई हरनूरप्रीत कौर ने अपने पिता को भी बुलाने के कागज भेज दिए। आरोपी एक सप्ताह पहले 11 मार्च को कनाडा पहुंच गया। कनाडा पहुंचने के पांच दिन बाद ही उसने अपनी पत्नी बलविंदर कौर का चाकू मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया।

    आरोपी जगप्रीत सिंह ने इस दौरान वीडियो भी बनाया और लुधियाना में रहती अपनी मां भेज दिया। यह वीडियो जब उसके दोहते गुरनूर सिंह (18) ने अपनी दादी के मोबाइल में देखा तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। इसके बाद उसने इस घटना के बारे में अपने नाना समेत अन्य अपने परिजनों को दी। मृतका के पिता हिम्मत सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के हत्यारे जगप्रीत सिंह को कनाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह बेटी के शव का इंतजार कर रहे है ताकि वह अपने गांव में बेटी का अंतिम संस्कार कर सके उन्होंने पंजाब व केन्द्र सरकार से अपील करते हुए मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द उनकी बेटी का शव भारत लाने में उनकी मदद करें।

  • पंजाबः युवक की गोलियां मारकर हत्या के मामले मे 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शहर में आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे है। वहीं 2 मार्च को 14 गेट हकीमा थाने के बाहर एक युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 14 मार्च को थाना गेट हकीम के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई थी। जिसमें राजीव सेठी उर्फ ​​वीनू नाम के युवक की मौत हो गई थी। उनकी टीम ने उस मामले में कार्रवाई करते हुए साहिलप्रीत सिंह उर्फ ​​सोही और अभि गिल और संजू रंधावा को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि मृतक युवक राजीव सेठ के साथ उस समय उसके दोस्त संजू डॉन और पीटर भी थे। जिनसे साहिल प्रीत उर्फ ​​सोही की पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने बताया कि ये दोनों सेठी के साथ काम करते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जब उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी तो राजीव सेठी थाने के गेट से बाहर कार लगा दी और थाने के अंदर भागने की कोशिश की। उसी दौरान गोली राजीव सेठ को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि फिलहाल 3 आरोपियों को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे और पूछताछ की जा रही है। बता दें कि थाने के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े हुए थे। वहीं पुलिस यह कहकर अपनी पीठ थपथपा रही है कि 3 दिन के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उसे बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।

  • पंजाबः वंदे भारत ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के विजय नगर ढोलेवाल फाटक के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई है। वहीं मृतिका का पहचान पूनम निवासी विजय नगर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। जिसके बाद उन्होंने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन के नीचे महिला के आने  की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ है। वहीं पीड़ित संदीप ने बताया कि वह काम पर जा रहे थे। इस दौरान वह फाटक पार करने लगे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वह कोठियों में काम करते थे, महिला के तीन बच्चे है, जबकि मृतिका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

  • पंजाबः पूर्व CM चन्नी से 2 करोड़ रुपए फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    रूपनगरः पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से कुछ दिनों पहले गैंगस्टर द्वारा 2 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि आरोपी दीपक श्रीमंत काबले पुत्र श्रीमंत काबले, 604 सम्भव अपार्टमेंट ए विंग छत्रपति शिवाजी मार्ग, शिवाजी वकोला मुंबई (महाराष्ट्र) के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस समय स्टॉक का काम करता है। वो पढ़ा लिखा है और होटल मैनेजमेंट की हुई है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

    पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी ने वो अकाउंट डिलीट कर दिया है, जिसके जरिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को वॉट्सएप कॉल करके 2 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी और गोल्डी बराड़ का नाम लेते हुए धमकाया था। रंगदारी न देने पर जान से मार देने की बात कही थी। बता दें कि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते दिनों ही इस बात का खुलासा किया था। उन्‍होंने बताया था कि कॉल पर उनसे 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। एक गैंगस्‍टर ने उन्‍हें धमकी भरे फोन और मैसेज भी किए। उन्‍होंने कहा कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भी गैंगस्‍टरों से सुरक्षित नहीं हैं। चन्‍नी ने मैसेज का स्‍क्रीनशॉट भी दिखाया था।

  • पंजाबः इस नेता का बड़ा दावा, आप वापस लेगी 8 उम्मीदवारों के नाम ! जानें मामला

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा दावा किया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा है कि कल दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन पर चर्चा हुई। जाखड़ ने कहा है कि आप द्वारा घोषित 8 उम्मीदवार बदले जाएंगे। उनका मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बात चल रही है।

    उन्होंने दावा किया कि पंजाब को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को दिल्ली में अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष को धमका रहे थे कि वह 2 दिन में चुप हो जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस डिप्टी एलओपी ‘आप’ में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि चब्बेवाल का जाना भी गठबंधन का हिस्सा था। भाजपा प्रधान ने कहा कि पर्दे के पीछे की बातें अब कुछ दिनों में सामने आ जाएंगी।

  • तंबाकू न देने पर टीचर को गोलियों से भूना

    उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक सिपाही ने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. सिपाही ने सरकारी कार्बाइन से टीचर को गोली मारी. घटना के वक्त सिपाही और टीचर एक ही वाहन में सवार थे. वे यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर वाराणसी से मुजफ्फरनगर आए थे. तभी वाहन में दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते सिपाही ने ये खौफनाक कदम उठा डाला. 

    तंबाकू को लेकर सिपाही और टीचर में हुई थी कहासुनी

    बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सिपाही शराब के नशे में था और वह रात के समय टीचर से तंबाकू की मांग कर रहा था. तंबाकू ना देने पर आरोपी सिपाही ने इस घटना को अंजाम दे डाला. गोलियों की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया.

    पुलिस ने बताया की देर रात वाराणसी से यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची टीम में शामिल एक पुलिस ने मामूली बात पर साथ बैठे एक टीचर को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल टीचर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

    पुलिस ने मृतक टीचर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, साथ ही टीम में शामिल सभी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

  • बड़ी खबरः चुनाव से पहले हटाए गए 6 राज्यों के गृह सचिव, DGP की भी हुई छुट्टी

    नई दिल्लीः लोकसभा की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है। लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के उद्देशय से आयोग लगातार कदम उठा रहा है। चुनाव आयोग (ECI) ने छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटा दिया है। जिसके बाद अब पश्चिम बंगाल में 1989 बैच के IPS संजय मुखर्जी को नया DGP बनाया गया है।

    साथ ही आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जो 3 साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं। आयोग ने ये कदम सभी के लिए समान अवसर बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया की स्पष्टता को सुनिश्चित करने के ECI के संकल्प और प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं, CEC राजीव कुमार ने हाल ही में चुनावों की तरीखों का ऐलान करते हुए चुनाव को निष्पक्ष कराने के उपर जोर दिया था।

    वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने नए डीजीपी के लिए 3 नाम भेजे थे। जिनमें संजय मुखर्जी, रणवीर कुमार और डॉ. राजेश कुमार शामिल थे। 2024 का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने वाले है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, 5वें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और अंतिम यानी सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को है। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित होने हैं।

  • जालंधरः दिन दहाड़े दूध विक्रेता से नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में पुलिस द्वारा भारी मात्रा में कर्मियों को तैनात किया गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 2 दिन पहले आचार संहिता लागू होने के बाद भी बेखौफ चोर वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला अवतार नगर रोड से सामने आया है। जहां आज सुबह दूध विक्रेता से 29 हजार रुपए छीनकर लुटेरे फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दीपक ने बताया कि वह सुबह दूध की सप्लाई करने के लिए जाता है। ऐसे में वह सुबह सप्लाई के लिए जा रहा था कि 4 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन्हें अवतार नगर रोड पर रोक लिया और हथियारों के बल पर उनसे 29 हज़ार रुपए लूट लिए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दूध विक्रेता को लुटेरों ने रोककर उससे नगदी छीनी और फरार हो गए। 

  • जालंधरः डेरा बाबा लाल बादशाह के चढ़ावे को लेकर विवादों में घिरे सूफी गायक Hansraj Hans, देखें Live

    जालंधर, ENS: नकोदर डेरा बाबा लाल बादशाह पर चढ़ रहे चढ़ावे को लेकर कमेटी मैंबरों ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान डेरे पर चढ़ रहे चढ़ावे को लेकर कमेटी मैंबरों ने सूफी गायक हंस राज हंस पर गंभीर आरोप लगाए है। जहां उन्होंने में 2012 से साल 2013 तक करीब 19 माह सूफी गायक के खाते 4 से 5 लाख रुपए उनके खाते में जाते रहे। उन्होंने कहाकि इस बैंक का खाता पीएनबी अड्डा मेहतपुर में था।

    इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान पवन नामक व्यक्ति पर अपना पर्सल नंबर जारी करने और स्कैन कोड जारी करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि डेरे के पास उनका अलग नंबर जारी है, लेकिन वह नंबर जारी नहीं किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हंसराज हंस डेरे पर 2008 से गद्दी पर विराजमान है। उन्होंने बताया कि इस कैश की जानकारी उन्हें कैशियर ने दी है। वहीं 12 साल के बाद आज प्रेस वार्ता करने को लेकर जब उनसे इस मामले को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जानकारी कैशियर की ओर से दी गई।

    वहीं उन्होंने कैशियर पर दवाब पाए जाने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि इस पैसों को लेकर उनके द्वारा हंसराज से बात की गई तो वह खुद उनके सामने नहीं आए, लेकिन उन्होंने वहां के लोगों से इस मामले को लेकर जांच करवाई है। कमेटी के मैंबरों का आरोप है कि ऐसे लोगों को कमेटी से निकाला जाना चाहिए।

  • जालंधरः 2 किलो अफीम के साथ महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने अफीम तहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने 2 अफीम के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस के जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट ने नशे की समस्या को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने लाहौरिया गुरुद्वारा साहिब, 120 फीट रोड, सूर्या एन्क्लेव जालंधर में नाकाबंदी की हुई थी।

    जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को दो लोग काजी मंडी की तरफ से आते दिखे। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उनकी पहचान के बारे में पूछताछ की और गहन तलाशी ली। ज्वाइंट कमिश्नर बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान बलवंत कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी झारखंड और बिमली देवी निवासी झारखंड के रूप में की है। तलाशी दौरान दोनों के कब्जे से 1-1 किलो अफीम बरामद हुई। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ रामा मंडी जालंधर में एफआईआर 73 दिनांक 18-03-2024 एनडीपीएस एक्ट 18-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पुलिस को अभी तक कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है।  कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।