Blog

  • Punjab News: सोशल वर्कर सिमरनजीत का गैंगस्टर वॉर को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सोशल वर्कर सिमरनजीत का गैंगस्टर वॉर को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    लॉरेंस को हो फांसी, शहजाद भट्टी को मारने वाले को दूंगा 10 लाख रुपए…

    मोहालीः पंजाब में गैंगस्टर वॉर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन कोई न कोई वारदात सामने आती ही रहती है। हाल ही में इंद्रप्रीत पैरी को घर से बुलाकर गोली मार दी गई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसको लेकर सोशल वर्कर सिमरनजीत सिंह मान ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार को इस तरह के गैंगवार को खत्म करने के लिए कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गैंगस्टर वॉर खत्म करना है तो भारत सरकार को लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। इसी के साथ गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टर को अमेरिका से लाकर यहां आते ही फांसी दे देनी चाहिए। इस तरह के गैंगस्टर को जेल में बैठाना कोई बड़ी बात नहीं है। आज वह दाउद इब्राहिम बनकर जेल से वारदातों को अंजाम दे रहा है जो कि गलत है। इस तरह के गैंगस्टर तो जैसे जेल में छुट्टी मना रहे हैं। ऐसे गैगस्टरों की एक ही सजा होनी चाहिए जो फांसी है और जेल में इस तरह के गैंगस्टरों की मदद करने वाले पुलिस मुलाजिम पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी को मारने वाले को वह 10 लाख रुपये का इनाम देंगे और उसके कोई टुकड़े-टुकड़े करेगा तो वह उन्हें उससे भी ज्यादा इनाम देंगे। ऐसे लोगों ने कई नौजवान मां के बेटों को मार दिया जिसके चलते ऐसे लोगों पर कोई दया नहीं दिखानी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान से उम्मीद है कि वही गैंगस्टरिज्म खत्म कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि गैंगस्टर्स अब तैयार हो जाएं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनके बयान पर सोशल वर्कर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पंजाब में गैंगस्टरिज्म खत्म कर सकते हैं। लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को जल्द ही भारत लाकर फांसी दी जानी चाहिए, तभी गैंगस्टर्स को रोका जा सकता है।
  • Donald Trump ने अब इस राज्य को दे डाली चेतावनी, बोले – ‘जल्द हमला शुरु करेंगे’

    Donald Trump ने अब इस राज्य को दे डाली चेतावनी, बोले – ‘जल्द हमला शुरु करेंगे’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के ड्रग तस्करों को बड़ी चेतावनी दे डाली है। कैरिबियन में कथित वेनेजुएला के ड्रग तस्करों की नावों पर बार-बार हवाई हमलों के बाद भी ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द वेनेजुएला के अंदर रहने वाले ड्रग तस्करों पर हमला करना शुरु कर देगा। ट्रंप ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान टिप्पणी की। इस मीटिंग से अब वेनेजुएला और अमेरिका दोनों देशों में तनाव बढ़ सकता है।

    अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला

    वेनेजुएला में ड्रग तस्करों की नाव पर बार-बार हमला करने के बाद अब अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा कि हम जमीन पर भी ये हमले शुरु करने वाले है। जमीन पर हमला करना बहुत आसान है हम जानते हैं कि बुरे लोग कहां रहते हैं हम जल्द उन पर हमले शुरु करने वाले हैं।

    दूसरे हमले के बारे में नहीं था पता 

    ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय सामने आई है जब उनकी एडमिनिस्ट्रेशन पर कथित ड्रग तस्करी वाली नावों को निशाना बनाने के हमले के लिए कड़ी जांच हुई है। इसमें अब तक 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ का बचाव किया है। उसने कहा कि न तो उन्हें और न ही वॉर सेक्रेटरी को संदिग्ध ड्रग जहाज पर दूसरे हमले के बारे में पता था।

    पहले वेनेजुएला ने किया हमला

    यूएस मिलिट्री ने 2 सितंबर को कैरिबियन में चल रहे एक संदिग्ध ड्रग जहाज पर एक और हमला किया था। जब शुरुआती हमले में जहाज पर सवार सभी लोग नहीं मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि मुझे दूसरे हमले के बारे में नहीं पता था। मुझे लोगों के बारे में कुछ नहीं पता था मैं इसमें शामिल नहीं था और मुझे पता था कि उन्होंने एक नाव को उड़ा दिया था लेकिन मैं यही कहूंगा कि उन्होंने हमला किया था। राष्ट्रपति ने कहा कि हेगसेथ हमले से वो संतुष्ट थे परंतु दो लोगों से जुड़े दूसरे हमले के बारे में नहीं जानते थे। वॉर सेक्रेटरी ने कहा कि उन्होंने पहला हमला लाइव देखा था परंतु फिर वो अपनी अगली मीटिंग में चले गए। दूसरे हमले के बारे में उन्हें कुछ घंटे बाद पता चला। उन्होंने कहा कि – ‘मैंने खुद किसी को जिंदा नहीं देखा क्योंकि उस चीज में आग लगी हुई थी। इसको ही फॉग ऑफ वॉर कहते हैं’।  
  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला में इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां नजदीकी गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित के बयानों कार्रवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहाकि उन्हें सूचना मिली थी कि समराला के नजदीक गांव में बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पीड़ित के परिवारिक मैंबरों से है और अभी कुंवारा ही है। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के अधीन केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    नई दिल्ली: भारत और रुस के बीच में रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह उनका 2022 में यूक्रेन पर रुस की विशेष सैन्य कार्रवाई शुरु होने के बाद पहली भारत यात्रा होगी। दोनों देशों में यह 23वां द्विपक्षीय सम्मेलन होने वाला है। यह सम्मेलन दोनों ही पक्षों के लिए बहुत जरुरी माना जा रहा है।

    लोक कल्याण मार्ग में होगी मोदी-पुतिन की मुलाकात

    पुतिन 4 दिसंबर की शाम नई दिल्ली में पहुंचेंगे। वहां पर पीएम नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में लोक कल्याण मार्ग पर शाम को 7 बजे तक एक निजी डिनर की मेजबानी करेंगे। इसके बाद अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा। उन्होंने त्रि सेवा गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। इसके बाद 10 बजे तक पुतिन राजघाट में पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

    भारत-रुस शिखर बैठक होगी

    5 दिसंबर को सुबह 11 बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रुस शिखर बैठक होगी। इस बैठक में रक्षा, एनर्जी, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष और सामरिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों के बारे में जरुरी घोषणाएं और समझौते हो सकते हैं। दोनों नेता अपनी बातचीत के बाद एक जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी करेंगे।

    दोनों देशों के व्यापारिक संबंध हुए अच्छे

    शाम को 4 बजे दोनों नेता भारत-रुस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करने वाले हैं। वहां पर द्विपक्षीय व्यापार को नई दिशा देने पर उनका फोकस रहेगा। यह चरण खास तौर पर बहुत जरुरी माना जा रहा है क्योंकि पिछले सालों में भारत-रुस के व्यापारिक रिश्ते काफी अच्छे हुए हैं। दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। 5 दिसंबर को शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राज्य भोज आयोजित करेंगी। करीबन 30 घंटे भारत रहने के बाद पुतिन देर शाम भारत से लौट जाएंगे।
  • Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को नोटिस जारी

    Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को नोटिस जारी

    नंगलः केंद्रिय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी रवनीत बिट्टू को 17.62 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस भाखड़ा बियास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। आरोप है कि बिट्टू ने नंगल टाउनशिप कॉलोनी में उन्हें आवंटित किए गए 2 बीबीएमबी घरों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के कब्जा किया हुआ है।

    ये घर बिट्टू को कांग्रेस के सांसद (आनंदपुर साहिब, 2009-14) के कार्यकाल के दौरान आवंटित किए गए थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से एक घर (48-I) अभी भी कांग्रेस कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बताया गया है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद मंत्री बिट्टू जवाब देने में असफल रहे। इसके बाद प्रबंधन ने उनसे किराया वसूलना शुरू कर दिया था। बोर्ड ने अब इसके लिए रिकवरी नोटिस जारी किया है।

  • Punjab News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे वार्ड नं. 41 के बाशिंदे, न सड़के सही न सफाई व्यवस्था, देखें वीडियो

    Punjab News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे वार्ड नं. 41 के बाशिंदे, न सड़के सही न सफाई व्यवस्था, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के वार्ड नंबर 41, परवाना नगर में लोग कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं। लोगों के मुताबिक, इलाके में सफाई व्यवस्था, सड़कों की हालत और स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। लोग इन सुविधाओं के अभाव में परेशान हो रहे हैं। कई बार उन्होंने इस बारे में शिकायतें भी की, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    मोहल्ला निवासी नीतू गुप्ता ने बताया कि वार्ड नंबर 41 में सबसे बड़ी परेशानी कूड़े की है। शहर का जितना कूड़ा नगर कर्मी इकट्ठा करते हैं, वह यहां के खाली प्लाटों में फैंक जाते हैं और जब हवा चलती है तो वह कूड़े उड़कर लोगों के घरों में आ जाता है जिसके चलते लोगों के घरों के सामने कूड़े का आलम बना रहता है। इसी के साथ जब बारिश होती है तो सीवरेज भी ओवरफ्लो हो जाते हैं जिसके चलते डेंगू का खतरा बन जाता है। उनके घर में ही एक डेंगू का मरीज है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट भी खराब ही रहती है। शाम 5 बजते ही मोहल्ले में अंधेरा हो जाता है जिसके चलते बच्चों को भी बाहर जाने में परेशानी होती है, जो बच्चे ट्यूशन पढ़कर घर आते हैं, वह रास्ते में डरते हैं।

    कमला देवी वर्मा ने बताया कि 2 सालों से सड़के टूटी पड़ी है, सड़कों की बजरी बिखरी होने से कई बार यहां से फिसलकर हादसे हो चुके हैं। उनका कहना है कि इस अंधेरे के कारण वह मंदिर भी नहीं जा पाते, क्योंकि उन्हें डर लगता है अंधेरे का फायदा उठाकर कोई लूट की घटना को अंजाम न दे। उन्होंने कहा कि खाली प्लांटों में नशा करते हुए कई युवक भी देखें जाते हैं। इस गंदगी के कारण यहां घर घर में लोग बीमार हुए पड़े है।

    नगर निगम ओर यहां के पार्षद को भी शिकायत दी जा चुकी है परन्तु उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। कई बार मेयर को भी मामले की शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या वैसी की वैसी है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से मांग की कि उनके मोहल्ले में इन परेशानियों को दूर किया जाए, ताकि वह आराम से यहां रह सकें।

  • Jalandhar के स्वर्णजीत सिंह खालसा बनें नॉर्विच सिटी के पहले सिख मेयर, देखें वीडियो

    Jalandhar के स्वर्णजीत सिंह खालसा बनें नॉर्विच सिटी के पहले सिख मेयर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबियों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी राज्य का नाम रौशन किया है। वहीं जालंधर के रहने वाले स्वर्णजीत सिंह खालसा नार्विच सिटी के पहले मेयर बन गए हैं। ऐसे में एक बार फिर से सिख व्यक्ति ने पंजाब का मान विदेश में रौशन किया है। जालंधर के स्वर्णजीत सिंह खालसा 5 नवंबर को अमेरिका में डेमोक्रेट मेयर का इलेक्शन जीते थे। वे अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य में पहले सिख मेयर बने हैं। उन्होंने मेयर के रूप में भारतीय समय के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब शपथ ली। मेयर स्वर्णजीत सिंह को नॉर्विच सिटी हॉल में लेफ्टिनेंट गवर्नर सुज़ैन बायसिविक्ज़ ने पद की शपथ दिलााई। जहां गवर्नर नेड लेमोंट और पूर्व नॉर्विच मेयर बेन लैथ्रोप भी मौजूद रहे। इस दौरान समारोह में उनके साथ पत्नी गुंटास कौर, बेटी सूही कौर और अमन कौर मौजूद रहे। स्वर्णजीत इससे पहले यहां से 2 बार काउंसलर भी रह चुके हैं। यहां केवल 10 सिख परिवार ही रहते हैं। उनका कहना है कि स्थानीय मुद्दों को उठाने पर उन्हें यह जीत मिली है। इस जीत में सिख कम्युनिटी के साथ अमरीकन का भी उन्हें खासा सपोर्ट मिला। पेशे से इंजीनियर स्वर्णजीत करीब 18 साल पहले जालंधर से अमेरिका गए थे। जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर में उनका घर है और वह डीएवी कॉलेज से पढ़े हैं। शपथ के बाद खालसा ने कहा कि नार्विच का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। इसके साथ ही यहां के एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा ताकि नार्विच का हर बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि मेयर के रूप में उनकी प्राथमिकताओं में टैक्स कम करना, नार्विच को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और शहर में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को वापिस लाना शामिल है। यहां विकास के लिए खालसा पहले ही पंजाबियों को आने का निमंत्रण दे चुके हैं। नॉर्विच सिटी हॉल में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के लिए खालसा ने अपने इंस्टा अकाउंड पर पोस्टर शेयर कर सबको आमंत्रित किया था। इसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा सिख समुदाय के लोगों ने समारोह में बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह में पहुंचे लोगों ने खालसा को मेयर के रूप में पद संभालने पर बधाई दी। उनके साथ इस कार्यक्रम में 6 काउंसलर्स, शिक्षा बोर्ड के 9 सदस्यों ने भी शपथ ली। बता दें कि स्वर्णजीत सिंह खालसा को मेयर के चुनाव में 2458 वोट मिले थे जबकि विपक्षी ट्रेसी गोल्ड को 2250 वोट मिले थे। स्वर्णजीत के जीत दर्ज करने के बाद उनके घर पहुंचकर विभिन्न संस्थाओं ने परिजनों को बधाई दी थी। खालसा के दादा इंदरपाल सिंह खालसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि अकाली दल के भी सदस्य रहे हैं। 18 साल पहले जालंधर से अमेरिका गए खालसा 9/11 आतंकी हमले के बाद सिख मुद्दों को उठाने के बाद लाइमलाइट में आए थे। इसके बाद इन्होंने वहां रह रहे लोगों के मुद्दों को उठाकर राजनीति में अपनी जगह बनाई।
  • Punjab News: चुनाव आयोग ने सरकारी कर्मियों के तबादलों पर लगाई रोक

    Punjab News: चुनाव आयोग ने सरकारी कर्मियों के तबादलों पर लगाई रोक

    चंडीगढ़ : राज्य में चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने जिला परिषद की पंचायत समिति चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सरकारी कर्मचारियों के तबादले और नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आयुक्त ने मुख्य सचिव केपी सिन्हा समेत सभी डिप्टी कमिश्नरों और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र जारी किया है। उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को चुनावों की घोषणा से पहले पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए थे।

    अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्र 4 दिसंबर तक भरे जाएंगे जबकि 14 दिसंबर को मतदान होगा। चुनावों के कारण नगर निगम क्षेत्रों को छोड़कर बाकी स्थानों पर चुनाव प्रतिबंध लागू है। इस कारण सरकार कोई भी तबादला या नियुक्ति नहीं कर सकती। यदि किसी का तबादला अत्यंत आवश्यक हो तो उसे अनुभागीय आयुक्त से स्वीकृति लेनी पड़ेगी।

  • Punjab News: AAP के सीनियर लीडर साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP के सीनियर लीडर साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का बिगुल बज चुका है और अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियां एक्टिव दिख रही हैं और अपने ग्रुप को मजबूत करने के लिए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ा रही हैं, जिसके चलते पार्टियों में फूट और बंटवारे का सिलसिला भी जारी है।

    इसी सिलसिले में आज पठानकोट में शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह मिंटू की लीडरशिप में एक प्रोग्राम रखा गया, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पठानकोट ऑब्जर्वर गुरबचन सिंह बबेहली पहुंचे। उन्होंने AAP पार्टी को अलविदा कहा और अकाली दल में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। इसी के साथ AAP पार्टी के सीनियर नेता संजीव शर्मा अपने साथियों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए, जिनका पार्टी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

    जानकारी देते हुए अकाली दल में शामिल हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने AAP पार्टी छोड़कर अकाली दल का साथ दिया है। साथ ही, जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह मिंटू ने कहा कि आज AAP पार्टी के सीनियर नेता 80 परिवारों के साथ अकाली दल में शामिल हुए और पार्टी उनका गर्मजोशी से स्वागत करती है। गुरबचन सिंह बबेहली ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल लगातार अपने साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ रहा है और आने वाले ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में पठानकोट जिले में अकाली दल के चुनाव चिन्ह पर सभी उम्मीदवार मैदान में होंगे।

  • महिलाओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, देखें वीडियो

    महिलाओं में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः धनास इलाके में महिलाओं की आपस में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। बताया जा रहा है कि महिला साथी के साथ दुकान लगाने के लिए जा रही थी। इस दौरान उस पर 4 से 5 महिलाओं ने हमला कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित 47 वर्षीय बेबी ने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस भी उन्हें नहीं छुड़ा पाई। पुलिस के सामने ही महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर लात-घूंसे मार रही थीं। उनके हाथों में डंडे थे। यह घटना वहां खड़े लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। सारंगपुर थाना पुलिस ने बेबी नाम की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी साथी पूजा के साथ रेहड़ी पर सामान रखकर दुकान लगाने जा रही थीं, तभी बबिता नाम की महिला ने रास्ते में रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगीं। झगड़े के दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। बेबी ने बताया कि उसके साथ पिछले कुछ समय से लगातार झगड़ा और मारपीट हो रही है।

    video

    उसने कहा कि पड़ोस में रहने वाली पूजा उससे हमेशा लड़ती-झगड़ती है। पूजा के साथ कंचन भी मिली हुई है। दोनों मिलकर उसे गालियां देती हैं, डराती-धमकाती हैं और घर के बाहर हंगामा करती हैं। बेबी ने बताया कि पूजा और कंचन ने फिर से उसके साथ झगड़ा किया और उसे धमकाया। महिला ने बताया कि बबीता, गुड़िया, दुर्गा और सविता भी अकसर उसके साथ दुर्व्यवहार करती हैं और मिलकर उसे परेशान करती हैं। ये महिलाएं आए दिन उसके घर के बाहर शोर-शराबा करती हैं, उसे डराती हैं और झगड़ा खड़ा कर देती हैं, जिससे वह लगातार डर और परेशानी में रहती है।