घटना संतोषी नगर की गली नंबर 2 की घटना है। बताया जा रहा उक्त हमलावार भी संतोषी नगर के रहने वाले है। वहीं संतोषी नगर के मिंटू कुमार ने बताया कि उनके भाई राजीव कुमार का युवक के साथ गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ था। मिंटू का कहना है कि राजीव गाड़ी पार्क करने के लिए गया था,जहां 2 से 3 युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। मिंटू के अनुसार 8 से 10 युवक इस घटना के बाद हथियारों से लैस होकर उनकी गली में आ गए और उनके उन्होंने भाई से मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना में भाई को हमलावारों ने बुरी तरह से घायल कर दिया। भाई को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान हमलावारों ने उत्पाद मचाते हुए लोगों के टू-व्हीलर तोड़ दिए। मिंटू ने बताया कि पुलिस के आने से पहले ही हमलावर युवक फरार हो गए। आरोप है कि हमलावारों ने कई घरों में पथराव भी किया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।गुं*डागर्दी का नं*गा ना*च हम*लावारों ने युवक को पी*टा तो*ड़ी गा*ड़ियां#Gundagardi #CityCrime #BreakingNews #ViolenceReport pic.twitter.com/CPGIlcZCiN
— Encounter India (@Encounter_India) December 1, 2025
Blog
-

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हमलावारों ने युवक को पीटा, तोड़ी गाड़ियां, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महागनर में काजी मंडी के साथ लगते इलाके संतोषी नगर में गुंडागर्दी नंगा नाच देर रात को उस समय देखने को मिला, जब मामूल विवाद को लेकर 8 से 10 युवकों ने युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने इलाके में लोगों की गाड़ियां भी तोड़ी। घटना में हमलावारों ने युवक की बेरहमी से पिटाई और उसे घायल कर दिया। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। -

Elon Musk ने भविष्य को लेकर किया बड़ा दावा, बोले – ‘काम करना सिर्फ ऑप्शन होगा’
नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी जैसे आगे बढ़ रही है उसके अनुसार, भविष्य अलग ही दिशा में जाता हुआ दिख रहा है। नौकरी, दफ्तर और काम को आज सभी जरुरी मानते हैं परंतु आने वाला दौर ऐसा भी हो सकता है जहां इंसान काम इसलिए ही करेगा क्योंकि वो करना चाहता है न कि इस वजह से कि उसको करना पड़े। अब कुछ ऐसी ही दावा एलन मस्क ने कर दिया है। उनके इस दावे के बाद अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है।इंसान सिर्फ अपनी पंसद का काम करेगा
एलन मस्क ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अगले 10-20 सालों में मानव इतिहास पूरी तरह से बदल सकता है। मस्क ने कहा कि- ‘मेरी भविष्यवाणी है कि भविष्य में काम करना सिर्फ एक ऑप्शन होगा। अगर चाहो तभी काम करो मस्क का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स इतनी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कि अब ज्यादातर काम मशीनें ही करने लग गई है। इंसान चाहे तो सिर्फ अपनी पसंद का ही काम करेगा’।
मस्क ने यह बयान उस समय दिया है जब भारत में काम के घंटों पर काफी बहस चल रही है। उन्होंने कहा कि – ‘भविष्य में लोग आधा हफ्ता नहीं बल्कि शायद बिल्कुल ही काम न करें। काम एक तरह का शौक बन जाएगा’। मस्क ने इसको समझाने के लिए एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि – ‘जैसे आप चाहें तो घर में सब्जी उगा सकते हैं लेकिन चाहे तो बाजार से भी खरीद सकते है। भविष्य में काम भी ऐसा ही होगा एक ऑप्शन’।Interview with Nikhil https://t.co/4mmIo9rcKw
— Elon Musk (@elonmusk) November 30, 2025एआई रोबोट से बदल जाएगी दुनिया
मस्क के अनुसार, दुनिया अनेकता के युग की ओर जा रही है। इस दुनिया में उत्पादक काम मशीनें करेगी, खर्च कम होगा और इंसान अपनी रुचि के काम पर ध्यान दे पाएंगे हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा भविष्य तभी संभव होगा जब टेक्नोलॉजी से होने वाले फायदों का बंटवारा हो पाएगा और आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। -

Punjab News: इस गांव में करवाई अनोखी प्रतियोगिता, फ्री बैठने वाले को मिलेंगे इतने पैसे, देखें वीडियो
मोगाः गांव घोलियां खुर्द में एक अनोखी प्रतियोगिता देखने को मिली। जहां एक संस्था की ओर से फ्री बैठना (वेहले बैठण) का कंपीटिशन करवाया जा रहा है। इस मुकाबले में हिस्सा लेने वालों के लिए 11 शर्तें रखी गई हैं। इसमें मोबाइल का इस्तेमाल न करने, झगड़ा न करने जैसी शर्त रखी गई है। मुकाबला जीतने वाले को साइकिल और 4500 रुपए, रनर अप को 2500 रुपए, थर्ड रहने वाले को 1500 रुपए मिलेंगे। आयोजक का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों की मोबाइल से दूरी बनाना है। उनको ये बताना है कि मोबाइल के बिना जीवन में कितनी शांति और मानसिक सकून है।
गांव घोलियां खुर्द के आयोजक विक्रमजीत सिंह ने बताया कि फ्री बैठने का मुकाबला समय की जरूरत है। हम फ्री बैठकर बात करना भूल चुके हैं। लोगों को मोबाइल की आदत हो गई है। मोबाइल की बीमारी से बाहर निकालने के लिए ये मुकाबला करवाया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि कौन कितनी देर तक फुर्सत से बैठ सकता है। इसमें लोगों के मानसिक संतुलन का भी पता चलेगा। विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस मुकाबले में कुल 55 लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसमें किसी भी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते थे। शर्त बस इतनी थी कि वो सेहतमंद हो और बैठ सकता हो। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसमें आ सकता था। इसके लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं रखी गई है। जो अंत तक बैठा रहेगी उसे ही विजेता घोषित किया जाएगा। समय की कोई सीमा नहीं है।
आयोजक ने बताया कि बिना कोई काम किए बैठे रहने के इस मुकाबले के पहले 12 घंटे में कुछ ही लोग आउट हुए हैं। हो सकता है कि ये मुकाबला 24 घंटे या उससे भी अधिक देर तक चले। अभी विनर कोई नहीं हुआ है। बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग मुकाबला जीतने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। बुजुर्गों के लिए ये मुकाबला ज्यादा मुश्किल नहीं होगा लेकिन युवाओं का बिना मोबाइल के बैठे रहना दिलचस्प रहेगा। मुकाबले में किताबें पढ़ने, अपने-अपने धर्म का सिमरन करने की छूट रहेगी।
विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए 11 कड़े नियम बनाए गए हैं। इनमें से एक ये भी है कि न तो आप खाना खा सकते हैं और न ही बॉशरूम जा सकते हैं। लड़ाई-झगड़ा करने या ऊंचा बोलने वाले को मुकाबले से बाहर करने की शर्त है। इसके अलावा एक बार मुकाबले से बाहर हुआ व्यक्ति दोबारा एंट्री करवाकर अंदर नहीं आ सकता।
विक्रमजीत ने बताया कि ये प्रतियोगिता करवाने के पीछे यूथ को ये बताना मकसद है कि मोबाइल के बिना भी जीवन है। आज युवा पीढ़ी मोबाइल में डूबकर जिस तरह से परिवार को भूल चुके हैं, उन्हें याद दिलाना है कि परिवार नाम की भी कोई चीज होती है। मोबाइल की वजह से दुनियाभर में कई परिवार टूट रहे हैं। लोगों के तलाक तक हो रहे हैं। लोग सुसाइड तक कर रहे हैं। बच्चे अपनी आंखें गंवा रहे हैं। पूरा समाज मोबाइल ने टेंशन में डाल रखा है।
विक्रमजीत ने बताया कि अभी लोग मुकाबले में बने हुए हैं। देखते हैं कि कौन इसका विजेता बनता है। -

Punjab News: SHO ने अनाउंसमेंट कर तस्करों को दी सख्त चेतावनी, 15 दिनों में पंचायत से लेंगे सर्टिफिकेट, देखें Live
फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ छोटे तस्कर चोरी छिपे पुड़ियां बनाकर नशा बेचने का कारोबार कर रहे है। जिसको लेकर पुलिस उन छोटे तस्करों के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई करने में जुट गई है। इसी को लेकर जीरा थाना सदर के एसएचओ हरिंदर सिंह चमेली ने अनाउंसमेंट करके नशा तस्करों को चेतावनी दी है।
एसएचओ ने तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर तस्कर घर छोड़कर ना भागे तो वह भी एसएचओ नहीं। एसएचओ ने तस्करों से कहा कि 15 दिनों के भीतर गांव के उन्होंने पंचायत से सर्टिफिकेट लेना है कि इन गांवों में नशा नहीं बिक रहा है। एसएचओ ने कहा कि उनकी आदत है और वह अपनी इस आदत से मजबूर है कि वह पहले तस्करों को नशा छोड़ने की चेतावनी देते है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर कोई तस्कर उन्हें घर ना मिला तो इसका मतलब है कि वह नशा बेचने का आदी है।
इस दौरान तस्करों से कहा कि वह अपने घरों में वापिस आ जाए और नशा छोड़कर वह अच्छे काम करना शुरू कर दें। इस दौरान उन्होंने कहाकि जिन महिलाओं ने भी छोटे-छोटे बच्चों को नशा बेचने के लिए लगाया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने गांव को गोद में लेने का ऐलान किया है और कहा कि वह इस गांव को नशे से मुक्त करना चाहते है। एसएचओ ने कहा कि इससे पहले जो गांव में गलत काम हो रहे थे उसे अब बंद कर दिया जाए, नहीं वह खुद उन लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
-

सुबह-सुबह 2 स्कूलीं बसों में हुई टक्कर में 11 बच्चों सहित महिला घायल
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में 2 स्कूल बसों में टक्कर हो गई। दरअसल, आज सुबह लाखनमाजरा-जींद रोड पर 2 स्कूल बसों की भीषण टक्कर में 11 बच्चे और एक महिला घायल हो गई। हादसे में 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, जबकि दूसरी बस बच्चों को एक शादी समारोह से वापस ला रही थी।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
https://encounternewspaper.com/haryana/two-school-buses-collide-in-rohtak-several-children-injured-two-in-critical-condition/जैसे ही दोनों वाहन लाखनमाजरा-जींद रोड पर आमने-सामने आए, तेज रफ्तार के कारण जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर से एक बस पलट गई जबकि दूसरी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में ग्लोबल स्कूल की बस सड़क किनारे पलट गई। जबकि शाहपुर के विकास स्कूल की बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक घटना के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग की वजह से हुआ, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल बसों की फिटनेस, रूट परमिट और ड्राइवरों की जांच के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए बच्चों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और संबंधित स्कूल प्रबंधन के अधिकारी भी पीजीआई पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार, 2 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के Donald Trump, बोले – ‘अपने देश से बुरे लोगों को निकालना होगा’
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ तीखा हमला कर दिया है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने वाली नीतियों और कथित धांधली वाले चुनाव को अमेरिकियों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। ट्रंप ने एक्स पर लिखा कि – ‘हमें अपने देश से बुरे लोगों को जल्द बाहर निकालना पड़ेगा। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन और धांधली वाले चुनाव ने जो भी अमेरिका के साथ किया है उसको कभी भी नहीं भूलना चाहिए। Make America Great Again’लॉ एंड ऑर्डर नहीं भूलेंगे ट्रंप
ट्रंप काफी समय से 2020 के चुनाव को रिग्ड बता रहे हैं। बाइडेन प्रशासन को अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और सीमा नीति को लेकर भी लगातार कटघरे में खड़ा करते रहते हैं। अब उनके नए बयान से राजनीतिक हमला बढ़ सकता है। इस बयान में उन्होंने यह साफ संकेत दिया है कि वो आव्रजन और लॉ एंड ऑर्डर को अपनी प्रमुख राजनीतिक थीम बनाए रखेंगे।बाइडेन पर लगाया आरोप
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बीते शुक्रवार को अपने एक नए बयान में बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि जो भी सरकारी दस्तावेज जो बाइडेन ने ऑटोपेन मशीन से साइन किए थे वो सभी अब अमान्य हो गए हैं। ट्रंप ने बाइडेन पर यह भी आरोप लगाया था कि लगभग 92% आदेश इसी मशीन के जरिए साइन करवाए थे। अपने ट्रूथ पर उन्होंने लिखा था कि – ‘स्लीपी जो बाइडेन ने ऑटोपेन से भी जो कागजात साइन किए वो सभी तत्काल प्रभाव के साथ टर्मिनेट किए जाते हैं। इनका अब कोई भी कानूनी प्रभाव नहीं बचेगा। ऑटोपेन तभी मान्य होगा जब राष्ट्रपति खुद इसकी अनुमति दे’।थर्ड वर्ल्ड देशों को चेतावनी
इसके अलावा ट्रंप ने इमिग्रेशन पर भी एक सख्त घोषणा कर दी है। उन्होंने यह कहा है कि थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली इमिग्रेशन को स्थायी रुप से रोक दिया जाएगा ताकि बाइडेन प्रशासन के दौरान जो भी गैर प्रवासी आए थे उन्हें वापिस भेजा जा पाए। -

Punjab News: Medical करवाने पहुंचे रोडवेज कर्मियों ने दुर्व्यवहार और केसों की बेअदबी करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो
पटियालाः पंजाब में रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस वर्करों के आंदोलन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। आंदोलन कर रहे यूनियन नेताओं और कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न थानों में हिरासत में रखा गया है। इसी दौरान कई स्थानों पर पुलिस और कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी देखने को मिली। पटियाला के घग्गा थाने में हिरासत में रखे कर्मचारियों को जब मेडिकल जांच के लिए पटियाला के सरकारी अस्पताल लाया गया, तब बस में बैठे कई मुलाजिम भावुक हो उठे।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनकी पगड़ियां उतारी, केसों से पकड़कर घसीटा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने इसे बेअदबी करार देते पंजाब की सिख जत्थेबंदियों से न्याय और कार्रवाई की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ अपने हक मांगने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन हमारे केसों और दस्तार की बेअदबी की। जिन अधिकारियों ने ऐसा किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों ने कहा कि हमने कौन सा ऐसा जुर्म किया कि हमारे ऊपर इतनी सख्ती की जा रही है? यूनियन सदस्यों का कहना है कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सभी निलंबित साथियों को बहाल नहीं किया जाता। दर्ज किए केस वापिस नहीं लिए जाते। -

Jalandhar News: गुरुद्वारे में अचानक हुई अनाउसमेंट, दहशत में लोग
जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव लिधड़ा में लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। दरअसल, देर रात अचानक मकसूदां पुलिस स्टेशन के अधीन आते गांव लिधड़ा में स्थित गुरुद्वारे में अनाउसमेंट होने पर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में चोरी की वारदातें होने से खतरा बढ़ रहा था और गांव वासी दहशत के माहौल में है।
इस दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे एक घर में अचानक आवाज सुनाई दी। जब परिवार के सदस्य छत पर पहुंचे तो उन्होंने चोरों को तेजधार हथियारों से लैस देखा। बताया जा रहा है कि चोर एक छत से दूसरी छत पर छलांगें लगा कर भागते दिखे। सूत्र बताते हैं कि मनीला निवासी का घर लिधरां गांव में है और बीती देर रात चोरों ने उसके घर को निशाना बनाकर कुछ सोने के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। इस संबंध में मकसूदां पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई और देर रात एएसआई रजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, मनीला निवासी के घर की देखभाल करने वाले से बातचीत की और जांच शुरू कर दी।
जिसके बाद परिवार ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत गुरुद्वारे में एक ऐलान किया गया, जिसमें सबको सुरक्षित रहने और सतर्क रहने की अपील की गई। कहा जा रहा है कि अनाउंसमेंट होने बावजूद चोर देर रात तक गांव में घूमते रहे और छतों पर छलांगें लगाते रहे। कुछ निवासियों ने दरवाजे खटखटाने की भी रिपोर्ट दी। गांव वासियों के अनुसार चोर काफी समय तक इलाके में घूमते रहे। इसके बाद लगभग 1:30 बजे गुरुद्वारे से एक और ऐलान किया गया, जिससे गांव में और भय फैल गया।
-

Punjab News: रोड पर खड़ी कार को टिप्पर ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, देखें वीडियो
गुरदासपुरः नए बस स्टैंड के पास एक खड़ी कार को टिप्पर चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। चालक गाड़ी को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। लेकिन सौभाग्य की बात है कि इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं कार सवारों का आरोप है कि टिप्पर चालक नशे में था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायाजा लेते आरोपी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कार सवार महिला शकुंतला देवी ने बताया कि पुडा कालोनी बटाला रोड रहते है। वह किसी का इंतजार कर रहे थे। कि अचानक एक टिप्पर आया जिसने उन्हें पहले टक्कर मारी फिर बाद में कई मीटर तक गाड़ी को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में वह बाल-बाल बचे है। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। महिला के अनुसार ट्रक चालक नशे में था। उसकी आंखे बार-बार बंद हो रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारी को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच आरोपी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहगीर ने सूचना दी थी कि हादसा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों गाड़ी में टक्कर हुई पड़ी थी। महिला अपनी गाड़ी में किसी का इंतजार करते हुए रोड पर खड़ी थी। टिप्पर ने मुकेरियां जाना था, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को अमृतसर की ओर मोड़ लिया। इस दौरान गाड़ी को टक्कर मार दी। ड्राइवर ने कोई नशा किया हुआ है। जिसे पास की चौकी के हवाले किया है। वहीं टिप्पर मालिक को सूचित कर मौके पर बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है।
-

Punjab News: Bath Castle Palace में गोलियां चलने के मामले में 6 गिरफ्तार, फायरिंग की नई वीडियो आई सामने
लुधियाना : जिले के पखोवाल रोड पर स्थित बाठ कैसल पैलेस में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुल्हे वीरेंद्र कपूर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने माना कि इस पूरे हादसे में कहीं न कहीं मेरिज पैलेस की सिक्योरिटी की भी नालायकी देखने को मिली है।
अगर पैलेस में सुरक्षा सख्त होती, तो कोई भी शख्स हथियार लेकर नहीं पहुंचता और न ही कोई ऐसा बड़ा हादसा सामने आता। फिलहाल इस मेरिज़ पुलिस के अंदर चल रहे गोलियों की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें एक शख्स पहले दूल्हे को मेरिज़ एंट्रेंस होते देख कर उसकी वीडियो बनाता है, फिर उसके बाद वह वीडियो बनाते हुए मेरिज़ पैलेस के अंदर जैसे ही प्रवेश करता है, उसे चिल्लाते-चिल्लाते गोलियों की आवाज़ सुनाई देती है और भगदड़ मच जाती है। उसके बाद वह भी अंदर जाने की बजाय बाहर भागना शुरू कर देता है और बाहर भाग रहे लोगों को टोकते हुए वापस आने को कहता है।
जानकारी के अनुसार शादी ठेकेदार वीरेंद्र कपूर की था, जिसमें अंकुर और शुभम मोटा दोनों समूहों को बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक अंकुर के समूह पहले शादी समारोह में पहुंच चुका था और थोड़ी देर बाद ही शुभम मोटा का समूह भी मौके पर आ गया। दोनों पक्षों में छोटी-सी बात को लेकर तकरार हो गई, जो कुछ मिनटों में ही हाथापाई में बदल गई। इस दौरान होज़री कारोबारी जेके डाबर भी घायल हो गया। हाथापाई के दौरान अचानक मौके पर गोलियां चलने लगीं और करीब 20-25 राउंड फायर हुए, जिससे मौके पर अफरातफरी फैल गई। इस गोलीबारी में लड़के का बचपन का दोस्त वासु चोपड़ा (35) और उसकी रिश्तेदार नीतू छाबड़ा (36) की मौत हो गई।
दोनों लुधियाना और जालंधर के रहने वाले थे। वासु अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। फायरिंग की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों समूहों के खिलाफ क्रास-एफआईआर दर्ज की हैं। केस में अंकुर, जसवीर, रूबल प्रधान, जेके डाबर, शुभम मोटा, यु्वराज सिंह समेत कई अनजान व्यक्तियों को नामजद किया गया है। दूल्हे वीरेंद्र कपूर पर भी अपराधियों को शादी में बुलाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि जांच के अनुसार यह घटना किसी गैंगवार का हिस्सा नहीं है, बल्कि दो नौजवानों के बीच छोटी-सी बात पर हुई झगड़े से शुरू हुई।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही गलत अफवाहे बेबुनियाद हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से एक फायरिंग करने वालों के खिलाफ, दूसरी लड़के के खिलाफ बदमाशों को शादी में बुलाने का मामला और तीसरी पैलेस प्रबंधन के खिलाफ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का है। पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि मैरिज पैलेसे में हथियार लेकर जाना पूरी तरह मना है। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस पैलेस में हथियार लाए जाते हैं उसकी जिम्मेदारी पैलेस के मालिक और अधिकारियों की होगी।
अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शरमा ने यह भी बताया कि कुछ नौजवानों पर पहले भी झगड़ों के 3-4 केस दर्ज हैं और घटना के समय वे नशे में थे। उनका कहना है कि बाकी दोषियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया तो लाइसेंस रद्द होंगे, नहीं तो बिना लाइसेंस के हथियार जब्त किए जाएंगे। शोक में बदली शादी की खुशी के बीच लड़के वीरेंद्र कपूर ने कहा कि उसने झगड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति को अपने समारोह में नहीं बुलाया था। उनका कहना है कि शादी की खुशी उसके परिवार के लिए शोक में बदल गई है।