Blog

  • Jalandhar News: NRI से 4.28 करोड़ की ठगी के मामले में दपंति पर केस दर्ज

    Jalandhar News: NRI से 4.28 करोड़ की ठगी के मामले में दपंति पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: एनआरआई दंपती के साथ करोड़ों की ठगी के मामले में गोल्डन एवेन्यू के रहने वाले रिश्तेदार दंपति पर लगे है। इस मामले में नूरमहल पुलिस ने एनआरआई की शिकायत पर दपंति पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, कनाडा के सरी में रहने वाले एनआरआई दंपती ने आरोप लगाए है कि गोल्डन एवेन्यू निवासी रिश्तेदार दंपती निंदर और उसकी पत्नी अवतार कौर ने एयरलाइंस बिजनेस में निवेश का लालच देकर 4.28 करोड़ रुपये ठग लिए। एनआरआई प्रवीण कुमारी का आरोप है कि उनका करोड़ों रुपए कका नुकसान होने के बाद मानसिक तनाव झेलने के कारण एनआरआई बलदेव राज की मौत हो गई।

    प्रवीण कुमारी ने मामले को लेकर नकोदर पुलिस को शिकायत दे दी है। नूरमहल पुलिस ने धारा 406, 420 और 120बी के तहत धोखाधड़ी, विश्वासघात और साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी दंपती की तलाश में जुटी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रवीण कुमारी ने पुलिस को बताया कि 2018 में निंदर ने उनके पति को एयरलाइंस बिजनेस में 4 करोड़ रुपये निवेश करने का झांसा दिया था और 20 फीसदी वार्षिक रिटर्न का भरोसा दिलाया था। आरोपियों ने उनके बच्चों को भी विश्वास में ले लिया।

    शुरुआत में 10 लाख रुपये दस्तावेज तैयार करने के नाम पर लिए गए, फिर 566,500 डॉलर, इसके बाद नूरमहल में बैंक खाते से 3.40 करोड़ रुपये आरोपी दंपती के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए गए। 27 जनवरी 2020 को 21 हजार कैनेडियन डॉलर और 2023 में एयरलाइंस पॉलिसी का हवाला देकर 23 लाख रुपये भी ले लिए गए। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एयरलाइंस बिजनेस की हिस्सेदारी के दस्तावेज दिखाए, लेकिन कभी सौंपे नहीं। प्रवीण कुमारी का कहना है कि इतनी भारी ठगी और आर्थिक नुकसान से पति लंबे समय से परेशानी में थे, जिसकी वजह से 7 सितंबर 2025 को उनकी मौत हो गई।

  • Punjab News: बछड़े को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को मिली सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: बछड़े को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को मिली सजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछली दिनी एक दुखद घटना सामने आई थी। जिसमें एक ड्राइवर ने एक छोटे बछड़े को टक्कर मार दी। पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद समाजसेवी संस्थाओं ने तुरंत कार्रवाई करते इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी कि इस मामले ने एक नया मोड़ सामने आया।

    राष्ट्रीय गाय रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहन माहिरा ने बताया कि जब उन्होंने ड्राइवर हरप्रीत सिंह के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसका परिवार बहुत गरीब है। उसकी मां पैरालाइसिस की हालत में है, पिता भी बीमार रहते हैं और घर में दो महीने का बच्चा है। डॉ. माहिरा के मुताबिक अगर ड्राइवर को जेल भेज दिया जाए तो उसका परिवार बिखर जाएगा।

    डॉ. महिरा ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते और गाय को हुए नुकसान को ध्यान में रखते सभी संगठनों ने यह फैसला लिया कि हरप्रीत सिंह को मंदिर ले जाकर माफी दिलवाई जाए। इस माफी कार्यक्रम के दौरान हरप्रीत ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि घर के तनाव और फोन पर आई कॉल के कारण उसका ध्यान भटक गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

    संगठनों ने फैसला लिया कि उसे जेल भेजने की बजाय 20 दिनों के लिए हर रोज 3 घंटे गौशाला में सेवा करने की सामाजिक सजा दी जाए। यह सेवा वह अपने घर के पास किसी भी गौशाला में कर सकता है। इलाके के निवासियों ने यह सुनिश्चित करने का भरोसा दिया कि वे उसकी 20 दिनों की सेवा की वीडियो रिकॉर्डिंग कर संस्थाओं के साथ साझा करेंगे, ताकि सजा पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार पुलिस गैंग्स्टरों और बदमाशों का एनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार कर रही है। ताजा मामला थाना पुराना शाला के तहत आते गांव दाउवाल के मोड़ पर पुलिस का बदमाशों से मुठभेड़ का सामने आया है। जहां पुलिस और 2 बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोलियां लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

    आरोपियों की पहचान नवीन और कुश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस की ओर से लगातार रात के समय नाके लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। रात को पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें आरोपी नवीन और कुश जख्मी हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि इस बात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा कि दोनों किसी वारदात में शामिल थे।

  • Punjab News: अन्तरजातीय विवाह करना युवक को पड़ा महंगा, लड़की पक्ष ने घर में लगाई आग, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अन्तरजातीय विवाह करना युवक को पड़ा महंगा, लड़की पक्ष ने घर में लगाई आग, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव शामली में घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर को आग किसी व्यक्ति ने लगाई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और संबंधित गांव में पहुंची। इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों ने परिवार के साथ पहले आग बुझाने में मदद की, जिसके बाद पूरे मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घर में आग पीड़ित ने खुद नहीं लगा है, बल्कि अन्तरजातीय विवाह करवाने का खमियाजा इस लड़के के परिवार को भुगतना पड़ा है।

    जिसके चलते गुस्साए लड़की पक्ष वालों ने लड़के के घर को किया आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज करके 3 आरोपियों को काबू कर लिया है और आगे की कारवाई की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि अगर पुलिस की टीम समय पर पहुंचकर आग को काबू ना करवाती तो आग पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी। एसपी ने कहा कि उनकी टीम ने जब आग लगने के कारणों की जांच की तो पता चला कि अन्तरजातीय विवाह के कारण लड़की (सोनिया) पक्ष वालों ने गुस्से में आकर लड़के (आकाश) वालों के घर को आग लगा दी।

    उन्होंने कहा कि लड़की के घर वालों ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का मुख्य आरोपी लड़की का दादा मुल्ख राज है। जिसने तेल छिड़क कर घर को माचिस से आग लगा दी। जिस को काबू कर लिया गया। इस घटना के संबंधी पुलिस ने तुरंत पीड़ित पक्ष के बयानों में आधार पर थाना सदर में 131 नंबर एफआईआर दर्ज कर मुल्ख राज सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी करवाई की जाएगी।

  • लोगों को राहतः LPG Cylinder के दामों में हुई कटौती

    लोगों को राहतः LPG Cylinder के दामों में हुई कटौती

    नई दिल्लीः कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। भारत में 1 दिसंबर कई बदलावों के साथ आया है। इनमें एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी है। बताया गया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत सोमवार से 10 रुपये कम कर दी गई है। हालांकि ध्यान रहे कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू सिलेंडर के दाम न बढ़े हैं और न घटे हैं। इससे पहले पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपये की कटौती की गई थी।

    इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 10 रुपए की कटौती के बाद, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 से दिल्ली में 1,580.50 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत फिलहाल 1590.50 रुपये थी। कोलकाता में 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब घटकर 1,684.00 रुपये रह गई है। मुंबई में यही कीमत घटकर 1,531.50 रुपये रह गई है। चेन्नई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,739.50 रुपये रह गई है।

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कमर्शियल इंस्टीट्यूशंस को राहत मिलेगी, क्योंकि वे अपने खर्चे थोड़े कम कर सकेंगे। एक महीने पहले यानी नवंबर में कीमत में 5 रुपए की कमी की गई थी। मगर, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तब भी कोई बदलाव नहीं किया गया था।

    तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम पुराना ही चल रहा है। ज्‍यादातर शहरों में इसकी कीमत 850 रुपये लेकर 960 रुपये के बीच है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां घरेलू एपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है, जबकि मुंबई में 852.50 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में इसकी कीमत 890.50 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये और पटना में 951 रुपये है।

     

  • Stock Market: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारतीय बाजार, Sensex 86000 के पार

    Stock Market: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारतीय बाजार, Sensex 86000 के पार

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार ने दिसंबर 2025 के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत रिकॉर्ड ऊंचाई पर की। सेंसेक्स 0.42% की बढ़त के साथ 86,065.90 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 0.47% की बढ़त के साथ 26,325.80 पर सत्र की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के कई दिग्गज शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, सन फार्मा समेत अन्य प्रमुख शेयर शामिल हैं।

    जबकि व्यापक बाजार मजबूती के साथ खुला, कुछ शेयर शुरुआती दबाव में आ गए।आरंभिक ट्रेडिंग विंडो के दौरान पिछड़ने वालों में आईटीसी, टाइटन, टीसीएस, एशियन पेंट्स शामिल थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स ऊपर हैं। आज के कारोबार में ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में मामूली गिरावट है।

  • Jalandhar News: DAV College में लगातार 2 दिन हुए चोरी, देखें CCTV

    Jalandhar News: DAV College में लगातार 2 दिन हुए चोरी, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला डीएवी कॉलेज से सामने आया है। जहां 2 दिन चोरी की घटनाएं हुई। इसका एक दिलचस्प सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर दीवार फांदकर जाता दिलाई दे रहा है। चोर ने पहले दिन बड़े आराम से कॉलेज से मोटर चुराकर ले गया। हैरानी की बात यह है कि अगले दिन वह फिर घटना को अंजाम देने आ गया और सिलेंडर चोरी करके ले गया। सीसीटीवी में चोर मोटर चोरी करता दिखता है। इसके बाद सामान को दीवार पर रखता है। फिर कॉलेज के बैक गेट पर पैर रख उसके पार कर जाता है और दीवार से सामान उठाकर ले जाता है।

    सामान चोरी का पता चलने पर इसकी शिकायत प्रोफैसर सौरभ ने थाना डिविजन-1 में दर्ज करवाई। पुलिस ने फुटेज से पहचान कर आरोपी को काबू कर लिया है। थाना डिविजन-1 के एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनको डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर सौरभ राज निवासी अमन नगर ने शिकायत दी थी कि उनके कॉलेज में चोरी हो रही है। उन्होंने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाकर पुलिस को सौंपी। जांच के दौरान सीसीटीवी को देखा और आरोपी की फोटो निकलवाई। उसकी फोटो के आधार पर लोगों से शिनाख्त करवाई गई।

    एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि फोटो से लोगों ने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। उन्हें पता चला था कि आरोपी कॉलेज के पास गंदे नाले के आस-पास रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देता है। उस पर नजर रखने के लिए टीम लगाई गई। जैसे ही आरोपी गंदे नाले के पास आया तो उसे काबू कर लिया गया।

    एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सरवन निवासी रत्न नगर बस्ती बावा खेल के तौर पर हुई है। उसने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने कॉलेज ग्राउंड के अंदर स्वीमिंग पूल के पास बने कमरे से 27 नवंबर को सुबह साढ़े 9 बजे के करीब पानी वाली 2 मोटरें चुराईं। इसके अगले दिन वह दीवार फांदकर फिर आ गया। उसने 28 नवंबर को सिलेंडर चोरी कर लिया।

  • पाकिस्तानी डॉन को लेकर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट , अनमोल बिश्नोई को शहजाद भट्टी की धमकी, देखें वीडियो

    पाकिस्तानी डॉन को लेकर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट , अनमोल बिश्नोई को शहजाद भट्टी की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पाकिस्तानी डॉन लगातार पंजाब में हमलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। अंडरवर्ल्ड डॉन शहजाद भट्टी को पाकिस्तान में सक्रिय माना जाता है। उसका नाम पिछले कुछ महीनों में पंजाब में सामने आए कई गंभीर मामलों से जुड़ा है। शहज़ाद भट्टी भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी, ग्रेनेड हमलों और सोशल मीडिया के ज़रिए भड़काऊ गतिविधियों में शामिल रहा है। पंजाब पुलिस भारत में उसके ठिकाने, नेटवर्क और सक्रिय मॉड्यूल की बारीकी से जाँच कर रही है। मार्च 2025 में जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड जैसा विस्फोटक फेंके जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी।

    राहत की बात यह रही कि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से एक संदिग्ध धातु की वस्तु बरामद की और उसे जाँच के लिए भेज दिया। हमले के बाद, शहज़ाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हमले की ज़िम्मेदारी ली। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली व्यक्ति और उसके साथी मुसलमानों और इस्लाम के ख़िलाफ़ टिप्पणियाँ कर रहे थे। भट्टी ने भविष्य में भी ऐसे हमले जारी रखने की धमकी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

    गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी किया है। अनमोल विश्नोई ने कोर्ट से अपील की थी कि सुनवाई के दौरान उसे बुलेट प्रूफ गाड़ी और सिक्योरिटी मुहैया करवाई जाए। उसकी जान को खतरा है। पाकिस्तानी डॉन ने कहा कि सबको पता है कि मैं धमकी नहीं देता। इन लोगों ने कोर्ट में सिक्योरिटी के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। ये मेरे नाम का इस्तेमाल सिक्योरिटी लेने के लिए कर रहे हैं। अनमोल और लॉरेंस मुझे बताएं कि आप बुलेट प्रूफ जैकेट और गाड़ी में आएंगे तो बच जाएंगे। कहां गई अब आपकी गैंग। कहां जाकर छिप गए हैं वो। अब क्यों डरे हुए हैं।

    बता दें कि अमेरिका से भारत लाए गए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने जान का खतरा बताते हुए पटियाला हाउस अदालत में अर्जी दाखिल कर सुरक्षा की मांग की है। उसने NIA कोर्ट से अपनी जान को खतरा बताया है। अनमोल ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बताया कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से उसकी जान को बड़ा खतरा है। बुलेट फ्रूफ गाड़ी में आओगे तो क्या बच जाओगेः हांजी, क्या हाल है जी सबका, ठीक हो, अनमोल ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा गया है कि उसे बुलेट फ्रूफ जैकेट में लाया जाए और बुलेट प्रूफ गाड़ी में ही पेशी करवाई जाए। इसका उसने कारण ये बताया कि उसे और उसकी फैमिली को शहजाद भट्टी ने मारने की धमकी दी है। मैं पूछना चाहता कि अनमोल और लॉरेंस तुम दोनों मुझे ये बताओ कि अगर आप बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट में आएंगे तो क्या बच जाएंगे।

    ऊपर वाला खैर करेगा। तुम मौका और टाइम आने दो। लारेंस पता तुम्हें भी लग जाएगा और तुम्हारे भाई को भी लग जाएगा। कहां गई अब आपकी गैंग। निकलो न अब अपने बिलों से बाहर। आपको मैंने कहा था न कि मुझे मत छेड़ो। और मुझे एक बात बताओ लॉरेंस, तुम अपने देश के सगे हो क्या। तुमने एजेंसियों को कितना कुछ दिया। इसलिए ही दिया था न कि तुम्हारा भाई बच जाए। भट्टी ने कहा कि लॉरेंस तुम्हारे मुंह पर एजेंसियों ने बहुत बड़ा तमाचा मारा है। तुमसे सब कुछ लेकर अब उन्होंने तुम्हें छोड़ दिया। अब आप लोग मेरे नाम पर सिक्योरिटी मांग रहे हैं।

    मैंने आपके साथ कुछ वक्त काम किया है। आपको पता है कि शहजाद भट्टी क्या कर सकता है और क्या करने की हिम्मत रखता है। ले लो जितनी सिक्योरिटी ले सकते हो। आपने पता नहीं कितने लोगों के साथ नाजायज किया है। कितनी माओं के लाल मारे हैं। जिन लोगों से दूसरे लोग मरवाए उनका भी कभी हाल नहीं जाना। ये जो मेरे नाम पर भारत में फेज न्यूज चलवाई जा रही हैं कि मैंने धमकी दी है न ये ठीक नहीं है। धमकी नहीं मैंने दी है। चलो मैं तुम्हारे पीछे ही हूं। तुम आओ तो सही। मैंने अभी तक धमकी नहीं दी। मैं करके दिखाउंगा। बहुत जल्दी, इंशा, अल्ला।

  • आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2025

    आज 1 दिसंबर, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 59 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज पंचक समाप्त होगा, जिससे कई शुभ कार्यों की शुरुआत भी संभव हो सकेगी। इसके अलावा मोक्षदा एकादशी व्रत और साथ ही गीता जयंती भी है। इस खास दिन का संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

    मेष राशि:आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे, आप काम पूरे मन से करेंगे। आज नया अनुभव आप को मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा, आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आज किसी दोस्त के घर आ जाने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

     

    वृष राशि:आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छूएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जाएंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे। आज प्रोजेक्ट के काम में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे।


    कर्क राशि:
    आज का दिन सुखमय रहेगा। आप में साहस बढ़ेगा और साहस पूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली काम को करने का अवसर मिलेगा। जिन्दगी में आज नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का अपनाएंगे, आपका काम अच्छा चलेगा। किसी नए मित्र के साथ किसी दूसरे शहर के नए स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन खुशियां लाएगा। आप घर पर लोगों के साथ अपना मत रखेंगे और अच्छा फल मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पेट की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से आप मिलेंगे, जिससे आपको कुछ राहत मिले। आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम रख के काम करने से सुख मिलेगा। नेगेटिव बातों से दूर रहें और पॉजिटिव विचारों को अपनाएंगे।


    कन्या राशि:
    आज आपका दिन और अधिक खुशनुमा रहेगा। आप एक नई दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अन्न धन में बढ़ोतरी होगी। आप जिस पद पर कार्यरत है उस पद से पदोन्नति होगी। नई दिशा में काम करेंगे जिससे आपकी योजना को बढ़ावा मिलेगा। पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी। महिलाएं आज घर के कामों के बिजी रहेंगी। बच्चों के लिए नई-नई डिशेज बनाएंगी।


    तुला राशि:
    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्योंकि घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनाएंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

    धनु राशि:आज का आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यावसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज माता पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।


    मकर राशि:
    आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। आज आप फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोड़ने के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने से सुख मिलेगा और सानिध्य बढ़ेगा। आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे। कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।

    कुम्भ राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, तो एक दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा। दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से और समय से पूरा हो जायेगा। घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा।

  • Punjab News: कपड़े बेचने वाले दो युवकों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़े बेचने वाले दो युवकों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में देर शाम चीमा चौक पुल के नीचे कपड़ों की सेल लगाने वाले दो युवकों पर कुछ बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। कपड़े बेचने वाले दोनों दोस्त—दिलशाद और बंटी—हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने उनके सिर पर दातर और खाली बीयर की बोतलों से वार किए।

    घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया
    घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पीड़ित फरमान ने बताया पूरी घटना
    पीड़ित फरमान ने बताया कि दिलशाद और बंटी रोज की तरह पुल के नीचे कपड़े बेच रहे थे। तभी दो गुट आपस में काफी देर से लड़ रहे थे। फरमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी, तो दिलशाद ने पुलिस को फोन किया। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि दोनों गुट करीब एक घंटे से झगड़ा कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। पुलिस आई और एक गुट को अपने साथ ले गई, लेकिन दूसरा गुट वहीं रुक गया।

    पुलिस को बुलाने का बनाया मुद्दा
    जब दूसरा गुट वहीं रुका रहा, तो उन्होंने दिलशाद से पूछा कि उसने पुलिस को क्यों बताया कि ये लोग चिट्टा बेचते हैं। इसी बात पर गुस्से में आकर बदमाशों ने दिलशाद और बंटी पर हमला कर दिया।

    15 मिनट तक चला हमला
    गुस्साए हुए बदमाशों ने करीब 15 मिनट तक दोनों दोस्तों को बेरहमी से मारा। उनके सिर पर दातर, खाली बोतलें और अन्य चीज़ों से वार किए गए। गवाहों ने बताया कि दोनों गुटों की पहले भी लड़ाई हो चुकी थी और एक-दूसरे पर मामले भी दर्ज करवा चुके थे।

    बंटी के भाई राजू ने कहा, फोन पर मिली बुरी खबर
    बंटी के भाई राजू ने कहा कि उन्हें करीब 15 मिनट पहले फोन आया था। बंटी ने बताया कि उसके सिर पर बोतलें मारी गई हैं और वह बहुत घायल है। राजू ने कहा कि अभी तक उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन थे, सिर्फ इतना कि हालत काफी खराब है और वे सीएमसी में भर्ती हैं