Blog

  • वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए: जयराम ठाकुर

    वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए: जयराम ठाकुर

    कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार 

    नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई 

    संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने सुनी मन की बात बोले ‘ मेक इन इंडिया’  विकसित भारत का आधार

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित शिमला की  पेयजल और सीवरेज की परियोजना से  जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियां बहुत चिंताजनक है। जब वर्ल्ड बैंक द्वारा सरकार को पैसा भेज दिया गया है तो वह पैसा गया तो गया कहां? वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजा गया परियोजना का पैसा कार्यदाई संस्थाओं को क्यों नहीं मिल रहा है। सरकार के पास से ही ढाई सौ करोड़ से ज्यादा रुपए गायब हो जाते हैं तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? वर्ल्ड बैंक द्वारा सरकार को दिया गया पैसा आख़िर गया कहाँ? ये बहुत बड़ा सवाल है। सरकार के इस रवैये से पूर्व सरकार की यह योजना प्रभावित हो रही है। शिमला को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने वाली योजना को सरकार आख़िर रोकना क्यों चाहती है? हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 24 घंटे पानी की सुविधा देने के लिए तैयार हो रही सतलुज पेयजल योजना पर सुख की सरकार की वजह से बजट का संकट गहराया हुआ है। विश्व बैंक से इस योजना के लिए 587 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं लेकिन कंपनी तक सिर्फ 250 करोड़ ही पहुंचे हैं। बाकी पैसा कहां अटका है, इस पर कोई जवाब देने को तैयार नहीं है जबकि वर्ल्ड बैंक से बजट जारी होने के बावजूद कंपनी को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर परियोजना पर पड़ेगा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने और हर घर को सीवरेज लाइन से जोड़ने के लिए विश्व बैंक की मदद से 1825 करोड़ की योजना से काम चल रहा है। यह योजना पूर्व सरकार के समय में ही स्वीकृत हुई थी। जिसमें लगभग 370 करोड़ रुपये से पहले चरण में सतलुज से शिमला तक पानी लाने का काम, दूसरे चरण में 970 करोड़ से शहर में प्रेशर के साथ 24 घंटे पानी देने के लिए नई लाइनें बिछाने और  टैंकों का निर्माण का काम होना था जबकि करीब 229 करोड़ रुपये सीवरेज नेटवर्क पर खर्च करने थे लेकिन प्रदेश सरकार वर्ल्ड बैंक का पैसा दबा कर बैठी है। जिसकी वजह से पूरी परियोजना पर विपरीत असर पड़ रहा है।

    नशे के ओवर डोज से हो रही मौतें चिंताजनक, प्रभावी कार्रवाई करे सरकार 

    जयराम ठाकुर ने कहा कि आए दिन अखबारों में नशे के ओवरडोज से होने वाली मौत की खबरें छपती हैं। ऐसी ख़बरें देखकर क्या बीतती है, वह बयान करना मुश्किल हैं। चिट्टा महामारी की तरह प्रदेश के कोने-कोने में फ़ैल रहा है और सरकार सिर्फ़ इवेंट और अख़बारों की हैडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है। पुनर्वास केंद्र के नाम पर सरकार की कोई व्यवस्था नहीं है। निजी पुनर्वास केंद्रों में लोग अपनी गाढ़ी कमाई भी खर्च करते हैं लेकिन वहाँ पर इलाज के नाम पर मारपीट और हिंसा होती है। मुख्यमंत्री लोग नशे से मर रहे हैं, इसी साल मरने वालों की संख्या तीस से ज़्यादा बताई जा रही है। वास्तविक संख्या और भी भयावह होगी। देवभूमि में चिट्टे के लिए कोई स्थान नहीं है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार सख़्त से सख़्त कदम उठाए। भाजपा हर तरह से सरकार के साथ है। नशे से होने वाली मौतों और नशे  के चपेट  में जा रहे युवाओं को बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

    मन की बात में हिमाचल के बेटियों का योगदान की बात गौरवान्वित करने वाला क्षण 

    नेता प्रतिपक्ष ने संजौली शिमला में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात”सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते दिनों भारत का परचम लहराने वाली हमारी महिला कबड्डी टीम और ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार उपलब्धियों की सराहना की। इन टीमों ने कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत जज़्बा दिखाकर देश का मान बढ़ाया है। उनके साहस, समर्पण और संघर्ष की भावना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वर्ल्ड कप कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का योगदान भी बहुत अहम है यह हमारे लिए दोहरी खुशी की बात है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी उत्पादों के लिए विशेष लगाव रहा है। वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया– मेड फॉर वर्ल्ड का मिशन भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए चलाया गया है। आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लुक्क के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर न केवल हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं, बल्कि अपने कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यापारियों की आजीविका को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज का ‘मन की बात’ पुनः इस बात का संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है, चाहे वह खेल का मैदान हो, सीमा हो या बाज़ार। आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी को अपनाएं, स्थानीय को बढ़ावा दें और भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के संकल्प को और मजबूत करें।

  • यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल, जश्न-ए-उड़ान प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित

    यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल, जश्न-ए-उड़ान प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित

    डा. रणेश राणा ने मेधावी छात्रों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    साहस, अनुशासन, ऊर्जा और सामाजिक संदेश से भरा प्रदर्शन कार्यक्रम की शान बन गया

    बददी के ऋषि अपार्टमेंट में प्रतिभाओं ने खूब बिखेरा जलवा

    बददी/सचिन बैंसल: यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज महोत्सव जश्न-ए-उड़ान का भव्य आयोजन आज ऋषि अपार्टमेंट्स, बददी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हिमालय जन कल्याण समिति नालागढ़ के अध्यक्ष डा. रणेश राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस महोत्सव में नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु-वर्गों के अनुसार नर्सरी से यू.के.जी, कक्षा 1 एवं 2, कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 11 के समूहों में आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने ड्राइंग एवं कलरिंग, म्यूजक़िल मेलोडी (गायन/वाद्य), डांस, रैम्प वॉक, कविता वाचन, कहानी वाचन, पेंटिंग/स्केचिंग, स्पेल बी तथा एक्टिंग/मिमिक्री जैसी विविध प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण देखने को मिला।

    मुख्य अतिथि डा रणेश राणा ने मेधावी छात्रों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गटका प्रदर्शन एवं महिला शक्ति पर आधारित सशक्त प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहना मिली। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित साहस, अनुशासन, ऊर्जा और सामाजिक संदेश से भरा यह प्रदर्शन कार्यक्रम की शान बन गया और तालियों की गडग़ड़ाहट ने बच्चों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।

    विशिष्ट अतिथि डा. रणेश राणा ने अपने संदेश में कहा कि यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों को कला, संगीत, खेल और रचनात्मक अभिव्यक्ति के इतने सुंदर अवसर प्रदान करना अत्यंत सराहनीय है। यहां के बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रस्तुति अद्भुत है। मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हुआ। स्कूल निदेशक जतिन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जश्न-ए-उड़ान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने नाम के अनुरूप बच्चों को सपनों की उड़ान देने का हमारा प्रयास है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा अपनी प्रतिभा को पहचान पाए, उसे निखार पाए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। यूनिसन परिवार हर विद्यार्थी को एक सकारात्मक, प्रेरक और अवसरों से भरा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Cyclone Ditwah भारत के करीब पहुंचा, दहशत में लोग, इन राज्यों में रेड अलर्ट

    Cyclone Ditwah भारत के करीब पहुंचा, दहशत में लोग, इन राज्यों में रेड अलर्ट

    नेशनल डेस्क। श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दितवाह अब भारत के बेहद करीब आ चुका है। यह तमिलनाडु तट से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गया है। सुबह 8:30 बजे यह पुडुचेरी से 110 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 140 किमी की दूरी पर था। तेज़ी से आगे बढ़ते हुए अब यह चेन्नई के बेहद पास पहुँच चुका है।

    कब और कहां होगी तेज बारिश
    मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दितवाह की वजह से 30 नवंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम क्षेत्र इन इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    30 नवंबर और 1 दिसंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय जिले पुडुचेरी, रायलसीमा, तेलंगाना इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    केरल और माहे में भी बारिश
    30 नवंबर को केरल और माहे में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तरी तमिलनाडु के कई जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का भी खतरा है।

    रेड अलर्ट जारी
    IMD ने उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 24–48 घंटे तूफान का सबसे ज्यादा असर रहेगा।

    तूफान की वर्तमान स्थिति
    दितवाह पिछले 6 घंटों में लगभग 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा में बढ़ा है। यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के पास केंद्रित है। शाम तक यह तट से करीब 30–60 किमी की दूरी पर समुद्र में और भी मजबूत हो सकता है।

     तूफान दितवाह से श्रीलंका में बड़ी तबाही—200 से ज्यादा लोगों की मौत
    दितवाह ने श्रीलंका में भयानक तबाही मचाई है। भारी बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में 193 लोगों की मौत हो चुकी है। 228 लोग अब भी लापता हैं। करीब 9.6 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

    भारत कर रहा है श्रीलंका की मदद
    भारत की NDRF टीम, इंडियन एयरफोर्स, श्रीलंकाई एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं और लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं।

     

  • Sidharth Malhotra ने पत्नी कियारा को बताया सुपरहीरो, बोले – ‘बेटी के आने से जिंदगी बदल गई’

    Sidharth Malhotra ने पत्नी कियारा को बताया सुपरहीरो, बोले – ‘बेटी के आने से जिंदगी बदल गई’

    मनोरंजन: बॉलीवुड के अडोरेबल कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी इन दिनों अपनी बच्ची के साथ समय बिता रहे हैं। कपल ने चार महीने पहले ही अपनी बेटी का स्वागत किया है। तब से दोनों काफी खुश हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फैंस को अपनी खुशी का कारण बताया था। वहीं कुछ दिनों पहले अब सिद्धार्थ कियारा ने अपनी नन्ही से बेटी की झलक दिखाते हुए उसका नाम भी रिवील कर दिया है।

    सिद्धार्थ ने बताया बेटी के नाम का मतलब

    कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। यह इंडियन नाम नहीं है बल्कि दोनों ने अपनी बेटी का नाम हिब्रू भाषा में रखा है। हाल ही में अब एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ ने अपनी बेटी के नाम और पत्नी कियारा पर खुलकर बात की है। सिद्धार्थ ने कहा कि वो पहले बेटी सरायाह का नाम पब्लिकली रिवील नहीं करने वाले थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    एक्टर ने कहा कि – ‘हम सोच रहे थे कि हमें बेटी के नाम की अनाउंसमेंट करनी चाहिए या नहीं क्योंकि हर घर में अनाउंस करने की जरुत नहीं होती लेकिन फिर हमें एहसास हुआ कि चलो ठीक है हम ऑफिशियल तौर पर उसका नाम अनाउंस करेंगे’। सिद्धार्थ ने आगे बेटी के नाम का मतलब है कि साराया का मतलब है कि भगवान की राजकुमारी। ये हिंदी में नहीं है। ये एक विदेशी नाम है जो ईस्ट से आया है ये एक हिब्रू नाम है।

    पत्नी को मानते हैं सुपरहीरो

    सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि बेटी के आने से उनकी और कियारा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। अब उनके घर में बेटी सरायाह ही सुपरस्टार है। अपनी पेरेंटिंग पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि वो एक अच्छे पिता हैं परंतु उनकी पत्नी कियारा असली सुपरहीरो हैं। एक्टर ने कहा कि – ‘मैं अपनी बेटी को एक सुपरस्टार और अपनी पत्नी को एक सुपरहीरो के रुप में देखता हूं। उन्हें प्रेग्नेंसी और जन्म के दौरान देखना मेरे लिए एक आंख खोलने वाला एक्सपीरियंस है। पुरुष हमेशा साहस, धैर्य और शक्ति की बात करते हैं परतु महिलाएं असलीयत में मां बनने पर वो सब दिखाती हैं। मैंने कियारा को प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल और शारीरिक बदलावों से गुजरते हुए देखा है। अब वो एक सच्ची सुपरहीरो बनकर सरायाह की देखभाल कर रही है। मैं डायपर बदलकर, फोटोज खींचकर या बस एक खुशहाल माहौल बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं’। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने 15 जुलाई को बेटी सरायाह का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद दोनों की एक-एक फिल्म भी रिलीज हो गई है परंतु दोनों की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
  • Indian Railway: AC के जैसे स्लीपर कोच में भी मिलेंगे कंबल-तकिया और चादर, बस इतने रुपये चुकाने होंगे

    Indian Railway: AC के जैसे स्लीपर कोच में भी मिलेंगे कंबल-तकिया और चादर, बस इतने रुपये चुकाने होंगे

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे हमेशा अपने यात्रियों की सुविधा और सफर को बेहतर बनाने के लिए नई पहल करता रहता है। इसी दिशा में दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिविजन ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब स्लीपर कोच में भी AC कोच जैसी बेडरोल सुविधा दी जाएगी। 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी ये सुविधा रेलवे की इस नई सुविधा के तहत यात्रियों को स्लीपर बोगी में चादर, तकिया और कंबल मिलेगा। यह चीजें पहले केवल AC कोच में ही मिलती थीं।   बेडरोल की कीमत यह सुविधा ऑन-डिमांड और पेमेंट बेसिस पर मिलेगी। यात्रियों को इसके लिए थोड़ा अतिरिक्त पैसा देना होगा। कीमत इस प्रकार है:

    -केवल बेडशीट – 20 रुपये

    -केवल तकिया और पिलो कवर – 30 रुपये

    -बेडशीट + तकिया + पिलो कवर – 50 रुपये

    -सभी बेडरोल सामान साफ-सुथरा और रेडी टू यूज होगा।

    किन ट्रेनों में मिलेगी यह सुविधा?

    दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिविजन ने स्लीपर कोच में बेडरोल सुविधा केवल कुछ चुनिंदा ट्रेनों में शुरू की है। ये ट्रेनें हैं:

    • नीलगिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Nilgiri Superfast Express)
    • मंगलूरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Mangalore Superfast Express)
    • मनारगुड़ी एक्सप्रेस (Mannargudi Express)
    • तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Tiruchendur Superfast Express)
    • पालघाट एक्सप्रेस (Palghat Express)
    • सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Silambu Superfast Express)
    • तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Tambaram–Nagercoil Superfast Express)
    • तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Trivandrum Superfast Express)
    • अलेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Alleppey Superfast Express)
    • मंगलूरू एक्सप्रेस (Mangalore Express)
    सुविधा का लाभ यात्रियों को आरामदायक और साफ-सुथरा बेडरोल मिलेगा। अब लंबी यात्रा में स्लीपर कोच में भी आराम मिलेगा।यात्रियों को AC कोच जैसी सुविधा अब सस्ती दरों मिलेगी।  
  • विराट कोहली ने 52वां शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने 52वां शतक जड़कर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    खेल डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए और गेंदबाज़ उन्हें रोक ही नहीं पाए।भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं और कोहली 127 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं।   सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा अपनी इस पारी में कोहली ने 10 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के अब SA के खिलाफ 6 वनडे शतक पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर के नाम था—दोनों के 5-5 शतक थे। अब कोहली इन दोनों को पीछे छोड़कर नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। वनडे क्रिकेट में लगाया 52वां शतक विराट कोहली पहले ही वनडे के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इस मैच में उन्होंने अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया है। वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी अब भी विराट कोहली ही हैं। कोहली – 52 शतक सचिन तेंदुलकर – 49 शतक 2008 में किया था वनडे डेब्यू विराट कोहली ने साल 2008 में भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था। शुरू से ही उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया। अब तक उनका वनडे करियर: 306 मैच 14,388 रन 52 शतक 75 अर्धशतक  
  • दिल्ली पुलिस ने किया आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, ISI से जुड़े थे तार

    दिल्ली पुलिस ने किया आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, ISI से जुड़े थे तार

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस के स्पेशल सेल ने तीन से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहे थे। उनके इस मॉड्यूल का हिस्सा शहजाद भट्टी बताया जा रहा है। वह विदेश से पूरी टीम को संचालित कर रहा था। पुलिस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब से इन तीनों को गिरफ्तार किया है।

    विस्फोटक सामग्री की कर रहे थे तस्करी

    स्पेशल सेल की एंटी-टेरर यूनिट को मिले खुफिया इऩपुट्स के अनुसार, पुलिस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब मॉड्यूल से जुड़े कई आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पंजाब के संदिग्ध सबसे ज्यादा एक्टिव पाए गए हैं। यह गैंगस्टर नेटवर्क की मदद से हथियार, गोलाबारुद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उन्हें वहीं से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस को यह शक था कि यह नेटवर्क तीनों राज्यों, पंजाब यूपी और एमपी में युवाओं को भर्ती कर रहा था। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी बड़े धमाके की साजिश रची जा रही थी।

    क्या दिल्ली धमाके से जुड़े हैं तार?

    सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस इन आतंकियों से इस महीने दिल्ली में हुए धमके को लेकर भी सवाल कर सकती है। पुलिस को शक है कि इन आतंकियों का दिल्ली हमले से भी संबंध हो सकता है।

    लाल किले में हुआ था ब्लास्ट

    बता दें कि 10 नवंबर को लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे। इस घटना में कई वाहन भी जलकर खाक हो गए थे। इस ब्लास्ट के बाद जब जांच हुई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। इस ब्लास्ट के पीछे कई डॉक्टरों की चेन सामने आई थी। इसके तार आतंकवाद के आकाओं से जुड़े हुए थे।    
  • जिले का पहला दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी शुरू

    जिले का पहला दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एमसी पार्क के सामने जिले का पहला दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी शुरू किया गया। इस नई सुविधा के शुभारंभ अवसर पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अविनाश कपिला और व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी के खुलने से अब ऊना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सामान्य मेडिकल स्टोर की तुलना में दवाइयां काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। फार्मेसी संचालक राहुल व क्यूम का कहना है कि यहां ब्रांडेड कंपनियों के महंगे विकल्पों की जगह गुणवत्ता-मान्यताप्राप्त जेनेरिक दवाइयां दी जाएँगी, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ काफी कम होगा। उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाइयों का प्रभाव ब्रांडेड दवाइयों के समान ही होता है, लेकिन कीमत बहुत कम होने के कारण गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को सीधी आर्थिक राहत मिलती है। ऐसे में यह फार्मेसी आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सहज और सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि जेनेरिक दवाओं का उपयोग बढऩे से लोगों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने फार्मेसी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह दुकान आने वाले समय में जिले के लिए एक विश्वसनीय और मानक सेवा केंद्र साबित होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि यह फार्मेसी आम उपभोक्ताओं को सस्ती दवा उपलब्ध करवाकर समाजसेवा का काम करेगी। इस अवसर पर डा. सुभाष शर्मा, ओंकार कपिला, विजय आंगरा, प्रिंस मक्कड़, आशिमा शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • Weekend Ka Vaar: माधुरी दीक्षित ने घरवालों के साथ की मस्ती, Contestants को दिया स्पेशल टास्क

    Weekend Ka Vaar: माधुरी दीक्षित ने घरवालों के साथ की मस्ती, Contestants को दिया स्पेशल टास्क

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में आखिरी वीकेंड का वार काफी इमोशनल रहा। फिनाले से पहले अशनूर कौर का घर से सफर खत्म हो गया। अशनूर को सलमान खान ने डांटा भी और इसके बाद तान्या मित्तल के साथ हिंसक होने के कारण अशनूर को शो से बाहर कर दिया गया। इसी के साथ अशनूर को ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया परंतु आज के एपिसोड में घरवालों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। बिग बॉस के आज वाले वीकेंड के वार में माधुरी दीक्षित आने वाली है।

    माधुरी ने दिया टास्क

    रविवार यानी की आज के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित बतौर गेस्ट घर में आई है। सलमान और माधुरी का यह रीयूनियन देखकर फैंस को प्रेम और निशा की याद आ गई। एक्ट्रेस ने घरवालों को एक स्पेशल टास्क भी दिया। माधुरी ने घरवालों से कहा कि – ‘मैं यहां दोस्ती की डिटेक्टिव बनने आई हूं जिससे आपको अपने दोस्त को जानने में मदद मिलेगी’।
    इसके बाद सलमान खान ने घर के दोस्तों को जोड़ियों में बुलाया। इसके बाद उन्होंने एक-एक घरवाले के लिए दो स्टेटमेंट दी और घर में उनके दोस्तों से यह पूछा कि उनके दोस्त के लिए कौन सी स्टेटमेंट सच्ची है। इस तरह एक-दूसरे के लिए घरवालों की फीलिंग्स का भी पता चल गया कि कौन किसके बारे में क्या सोचता है। शो का प्रोमो भी सामने आया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

    रितेश देशमुख भी आएंगे नजर

    माधुरी दीक्षित के अलावा वीकेंड के वॉर के एपिसोड में यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने सलमान खान के साथ काफी मस्ती मजाक किया और दबंग खान को बताया कि वो उनके बहुत बड़े फैन है। इसके अलावा रितेश देशमुख भी घर में बतौर गेस्ट शामिल हुए।
     

    घर से बेघर हुए शहबाज बदेशा

    अशनूर कौर के जाने के बाद अब घर से एक और कंटेस्टेंट का भी पता साफ होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो अशनूर के बाद अब शहबाज बदेशा भी शो से बाहर हो गए हैं। उन्हें सबसे कम वोट्स मिले हैं। शहबाज फिनाले से एक हफ्ते पहले शो से निकले हैं ऐसे में उनका ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है।
  • Punjab News: शादी में चली गोलियां मामले में कांग्रेस के जिला प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में चली गोलियां मामले में कांग्रेस के जिला प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना: बीती रात शादी में दो गुटों में गोलियां चली थी। अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान संजय तलवार ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दर्शाता है।

    पंजाब में ऐसी वारदातें बढ़ रही है। उनका कहना है कि यदि हमारी सरकार आएगी तो ऐसी घटनाएं कम करने का प्रयास करेंगे। कानून व्यवस्था के हालात इतने खराब हो गए हैं कि शादी में जाने पर भी लोगों को नहीं बख्शा जा रहा है।

    बता दें कि यह शादी एक झूला ठेकेदार के परिवार की थी। समारोह में स्थानीय विधायक भी थे। इसके अलावा गैंगस्टर शुभम मोटा और अंकुर लुधियाना भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार दो गैंगस्टरों के गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई और फिर गोलियों की बारिश में बदल गई। अनुमान है कि मौके पर 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई।

    सूत्रों के अनुसार फायरिंग में एक ठेकेदार की रिश्तेदार नीरू छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें देर रात फिरोजपुर रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान एक कारोबारी के रूप में हुई है। हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।