Blog

  • Punjab News: शादी समारोह में Firing के मामले में मृतक के घर की वीडियो आई सामने, बना तनाव का माहौल

    Punjab News: शादी समारोह में Firing के मामले में मृतक के घर की वीडियो आई सामने, बना तनाव का माहौल

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल में शादी समारोह दौरान अंकुर और शुभम मोटा बदमाश भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मौसी और उसके दोस्त की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल भी हो गया। घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

    वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घर में भी तनाव का माहौल बन गया। पुलिस बल मौके पर तैनान किया गया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अन्य पदाधिकारी पीड़ितों के घर पहुंच सकते हैं।

    बता दें, बदमाशों के 2 गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। वरिंदर ने बताया कि उन्हें नहीं पता किन लोगों ने गोलियां चलाई है और गोली चलने का कारण क्या है। इस घटना में उसकी मौसी नीतू और बचपन के दोस्त वासु की मौत हो गई है। आज रात को रिसेप्शन पार्टी थी, लेकिन अब कुछ समझ नहीं आ रहा क्या करें। पुलिस भी जांच में जुट गई है।

  • दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, 16 दिनों के बाद लोगों को मिली थोड़ी राहत

    दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, 16 दिनों के बाद लोगों को मिली थोड़ी राहत

    नई दिल्ली: राजधानी की हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। हवा में घुला जहर थोड़ा कम होता दिख रहा है। रविवार की सुबह 6:05 बजे तक दिल्ली की औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 270 दर्ज हुआ है जो खराब श्रेणी में आता है परंतु राहत की बात यह है कि आज 16 दिन के बाद एक्यूआई में सुधार हुआ है। 16 दिन के बाद एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी और गंभीर श्रेणी में दर्ज हो रहा था। उस लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली का करीबन 2 हफ्ते के बाद लोगों को राहत की सांस मिली है।

    इसलिए आया हवा में सुधार

    मौसम विशेषज्ञों की अनुसार, हवा की दिशा और गति में बदलाव तथा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी से प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। अगले दो दिनों तक हवा की गति तेज रहेगी इससे एक्यूआई गंभीर श्रेणी में नहीं आएगा हालांकि खराब एक्यूआई को नीचे आने में समय लगेगा।

    पिछले कुछ दिनों से ऐसी है हवा

    सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, राजधानी का ओवरऑल एक्यूआई शनिवार को 305, शुक्रवार को 369, गुरुवार को 377, बुधवार को 327, मंगलवार को 352 और सोमवार को 382 था। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

    दिल्ली में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट

    मौसम विभाग ने दिसबंर के पहले हफ्ते के लिए जरुरी चेतावनी जारी की है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली का एक्यूआई खराब है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरुरी है। ज्यादा देर तक बाहर खड़े रहने के कारण फेफड़ों की गंभीर बीमारी हो सकती है।        
  • भीषण आग लगने से 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, देखें वीडियो

    भीषण आग लगने से 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, देखें वीडियो

    जगतियालः तेलंगाना के कोंडागट्टू में बीती देर रात लगी भीषण आग में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग कोंडागडू की पहाड़ियों के नीचे बनी दुकानों के एक ग्रुप में लगी।

    पेड्डा हनुमान की मूर्ति से लेकर जगतियाल-करीमनगर मेन रोड तक फैली खिलौनों और जनरल स्टोर की एक लाइन आग की चपेट में आ गई। घटना की सही वजह अभी पता नहीं चली है, और अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी यह पता लगा रहे हैं कि आग कैसे लगी।

    फायर डिपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और जगतियाल, धर्मपुरी और करीमनगर से टेंडर मंगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। टीमों ने आग को फैलने से रोकने की कोशिश में देर रात तक ऑपरेशन जारी रखा। भक्तों और स्थानीय लोगों ने राज्य के एक मशहूर हनुमान मंदिर, कोंडागडू मंदिर में एक डेडिकेटेड फायर इंजन न होने पर गुस्सा जताया, उनका कहना था कि देरी से नुकसान और बढ़ गया।

  • Punjab News: रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में एक रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पुनीत कुमार पुत्र कृष्ण कुमार वासी लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं मौत को लेकर मृतक की बहन ने कई सवाल उठाए। मृतक के परिवार के सदस्य ने हत्या की भी आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक पुनीत के बुआ के लड़के पुनीत ने बताया कि उन्हें सुबह फोन करके बताया था कि उनके भाई की मौत हो गई है जब वह लुधियाना से यहां आए तो यहां किसी को पता ही नहीं था कि उसकी मौत हो गई है और किसी ने भी उनको कोई जानकारी नहीं दी।

    मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति खाना खाकर अच्छी तरह सोया था और जब उसने सुबह उसे जगाया तो वह नहीं उठा। उसने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बुलाया, जिन्होंने आकर देखा कि उसके पति की मौत हो चुकी थी।

    दूसरी ओर मृतक की बहन ने अपने भाई की मौत पर शक जताया और पुलिस को शिकायत दी। मृतक की बहन ने हत्या की आशंका जताई है। उसने आरोप लगाए कि उसकी मां को भी कौस-कौस कर मार दिया और अब भाई को भी मार दिया। उसने इस मामले की जांच की मांग की है जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News : Airlines में पैसे Invest करने का झांसा देकर NRI दंपती से 4 करोड़ रुपए ठगे

    Jalandhar News : Airlines में पैसे Invest करने का झांसा देकर NRI दंपती से 4 करोड़ रुपए ठगे

    रिश्तेदार ने बनाया ठगी का शिकार, परेशानी में पति की मौत का आरोप

    जालंधरः कनाडा के सरी में रहने वाले दंपती से जालंधर के गोल्डन एवेन्यू निवासी पति-पत्नी ने एयरलाइंस बिजनेस में पैसे इनवेस्ट करने के नाम पर 4.28 करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 और 120बी यानी विश्वासघात, ठगी और षडयंत्र रचकर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इतना नुकसान होने के बाद व्यक्ति की परेशानी में मौत हो गई।

    शिकायत में एनआरआई प्रवीण कुमारी पत्नी बलदेव राज ने बताया कि आरोपी निंदर और उसकी पत्नी अवतार कौर रिश्तेदार हैं। निंदर ने 2018 में उनके पति बलदेव राज से कहा कि एयरलाइंस के बिजनेस में इनवेस्ट करने के लिए करीब 4 करोड़ रुपए होने जरूरी हैं। यही नहीं, इतने पैसे इन्वेस्ट करने के बाद 20 फीसदी तक सालाना रिटर्न भी आएगा। उन्होंने हमारे बच्चों को भी विश्वास में ले लिया और बच्चों से भी पैसे इन्वेस्ट करने की हामी भरवा दी।

    आरोपी दंपती ने एनआरआई दंपती से दस्तावेज तैयार करने के 10 लाख रुपए मांगे, जोकि 10 अक्टूबर 2019 को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 66500 डॉलर भी ट्रांसफर किए। जब वे जालंधर आए तो आरोपियों ने उन्हें एयरलाइंस बिजनेस की हिस्सेदारी के दस्तावेज दिखाए, लेकिन दिए नहीं। कुछ दिनों बाद बाकी पैसे मांगे तो पति बलदेव राज के साथ जाकर नूरमहल में अपने बैंक खाते से 3.40 करोड़ रुपए आरोपी निंदर और अवतार कौर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। 27 जनवरी 2020 को 21 हजार कैनेडियन डॉलर ट्रांसफर किए गए।

    साल 2023 में आए तो आरोपियों ने कहा कि कोरोना के चलते एयरलाइंस की नई पॉलिसी के मुताबिक 23 लाख रुपए और जमा करवाने होंगे, जो उन्होंने उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आखिर 7 सितंबर 2025 को पति बलदेव राज की इसी परेशानी में मौत हो गई। इसके जिम्मेदार आरोपी निंदर और उसकी पत्नी अवतार कौर हैं। आरोपियों ने उनसे जो पैसे लिए थे, उसकी एफडी करवा ली है। नूरमहल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और पुलिस आरोपी दंपती की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

  • Jalandhar News : Rape के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस बनीं Doctor-Compounder, देखें CCTV

    Jalandhar News : Rape के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस बनीं Doctor-Compounder, देखें CCTV

    जालंधरः लोहियां ब्लॉक का गांव कंग कलां में सोमवार 24 नवंबर को सुबह की रोशनी के साथ एक मां बेटी से गैंगरेप होने की खबर सनसनी की तरह फैलती गई। यहां डेरे में रहने वाली 36 साल की विधवा मां और उसकी 19 साल की शादीशुदा बेटी के साथ 4 युवकों ने 23 नवंबर की देर रात गैंगरेप किया। अगले दिन सूरज चढ़ने के साथ गांव में पुलिस की गाड़ी आने लगी। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क टीम सहित मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस ने पीड़िताओं से जानकारी जुटाई। पता चला कि रात में 4 लुटेरे घर में घुसे थे। घर में महिला, उसकी बेटी, दामाद और बच्चे भी थे। पहले मां को धमकाकर गैंगरेप किया, फिर बेटी से। इसके बाद आरोपियों ने घर में रखी विदेशी शराब भी पी, जो दामाद को जमींदार ने दी थी।

    एसएसपी विर्क ने सभी आरोपियों को ट्रेस करने के लिए एसपी सरबजीत राय की सुपरविजन में डीएसपी इंदरजीत सिंह, ओंकार सिंह बराड़, सुखपाल सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज पुष्पबाली व 50 से अधिक कर्मचारियों की टीम मैदान में उतारी। क्राइम सीन से लेकर 20 किलोमीटर के दायरे में 350 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला कि आरोपी बाइकों पर आए थे। पुलिस 20 किलोमीटर से सर्किल छोटा करते हुए 5 किलोमीटर पर लाई, जहां लीड मिली कि आरोपी लोहियां के वार्ड नंबर-1 की कॉलोनी में रहते हैं पर पहचान अभी नहीं हो पाई थी। तभी एसएसपी विर्क ने आइडिया दिया कि कॉलोनी में मेडिकल कैंप लगाया जाए।

    पुलिस टीम डॉक्टर और सहायकों के वेश में पहुंची। बीपी मशीन, वजन मशीन, विटामिन की गोलियां, आंखों की जांच के लिए टॉर्च सहित अन्य सामान मौजूद था। कैंप में पहले 100 से ज्यादा लोग आए, पर आरोपी नहीं आए। लोगों को आकर्षित करने के लिए केले और सेब भी बांटे गए। बच्चों से कहा गया सबको बुलाएं। 3 घंटे बाद सफलता मिली, जब सांस की बीमारी वाला एक युवक आया।

    उसने अपना नाम साजन और मोबाइल नंबर लिखवाया। चेकअप कर उसे कहा गया कि बड़े डॉक्टर को दिखाना होगा। उसकी फोटो खींची गई वह आनाकानी कर रहा था, पर रिकॉर्ड कहकर फोटो ले ली गई। साथ में मौजूद टीम ने पीड़ित मां-बेटी को फोटो भेजी। उन्होंने पहचानते ही रोते हुए कहा यही दरिंदा है। इसके बाद सादे कपड़ों में टीम साजन के पीछे लग गई। थोड़ी देर में रॉकी और अर्श भी कैंप में आए। उन्होंने थकान की शिकायत की, विटामिन की गोली ली, सेब-केला लेकर गए। उनकी फोटो भी ली गई।

    इसके बाद दोनों पीड़िताओं ने इन आरोपियों की भी शिनाख्त कर दी। तीनों आरोपी पुरानी रेलवे इमारत में पहुंचे। पीछे-पीछे पुलिस थी। अगले दिन तक पुलिस ने चौथे आरोपी का भी इंतजार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चौथा आरोपी राजन उर्फ रोहित फरार है जिसके लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • इस राज्य में भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

    इस राज्य में भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, इतनी रही तीव्रता

    उत्तराखंड: चमोली जिले में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महूसूस किए गए। कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए है। आस-पास के लोगों ने कहा कि झटके हल्के थे परंतु अचानक धरती हिलने के कारण लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। यह घटना आज सुबह 10:27 की बताई जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली के आस-पास स्थित था। अभी तक कहीं से भी किसी भी तरह की नुकसान की सूचना नहीं आई है परंतु टीम लगातार हालात पर नजर रख रही है। उन्होने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहने और अलर्ट रहने के लिए कहा है।

    घरों से बाहर निकले लोग

    झटके महसूस होने के बाद लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। वहीं राहत टीमों को भी तैयार रखा। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

    भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है उत्तराखंड

    भूकंपीय गतिविधियों के मुताबिक, उत्तराखंड बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंड के अंतर्गत नया भूकंप मानचित्र जारी किया है। इस नए वर्गीकरण में उत्तरांखड को जोन-6 यानी अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को जोन-4 और जोन-5 में विभाजित किया गया था परंतु अब पूरे राज्य को अधिक जोखिम वाले क्षेत्र में रखा गया है।

    लोग अभी से बरत रहे सावधानी

    भूकंप के बाद चमोली और आस-पास के इलाकों में लोग सावधानी बरत रहे हैं हालांकि किसी भी तरह का नुकसान इस दौरान नहीं हुआ है परंतु विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार आऩे वाली भूकंपीय हलचल भविष्य में बड़ा खतरा खड़ी कर सकता है। ऐसे में सावधानी जरुरी है।  
  • सड़क पार कर रही महिला को Roadways Bus ने कुचला, दो बच्चे भी घायल

    सड़क पार कर रही महिला को Roadways Bus ने कुचला, दो बच्चे भी घायल

    लखनऊः चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर फुटओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही उन्नाव की रहने वाली महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए।

    जानकारी मुताबिक, उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के आदर्शनगर शुक्लागंज की संगीता रावत (40) दो बच्चों और अपने भाई के साथ अपनी मौसी की बेटी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ आई थीं। रविवार सुबह वह चारबाग स्टेशन से घर लौटने के लिए निकली थीं। स्टेशन के पास जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस (UP 32 MN 9180) ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 बच्चे घायल हो गए हैं।

    उन्हें मामूली उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बस को जब्त करते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • गिनती भूलने पर भड़का Teacher, बच्चे को थप्पड़ मारकर आंख से खून निकाला, देखें वीडियो

    गिनती भूलने पर भड़का Teacher, बच्चे को थप्पड़ मारकर आंख से खून निकाला, देखें वीडियो

    बलरामपुरः जिले में 7 साल के छात्र को प्रधान पाठक ने एक बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई से बच्चे के आंख में खून उतर आया और चेहरा सूज गया। मामला प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है। गिनती गिनने में गलती करने पर टीचर ने दूसरी कक्षा के स्टूडेंट की पिटाई की है। घर पहुंचने पर बच्चे ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ त्रिकुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने टीचर पर शराब के नशे में स्कूल आने का भी आरोप लगाया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है।

    जानकारी मुताबिक, रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावा खाड़ी में शुक्रवार को लंच के बाद दूसरी कक्षा में मैथ सब्जेक्ट की क्लास लेने प्रधान पाठक उदय यादव पहुंचे। उन्होंने छात्र भागीरथी से गिनती सुनाने को कहा। गिनती बोलते समय बच्चे से गलती हो गई। गलती पर टीचर भड़क गए और अपना आपा खो बैठे। टीचर ने गुस्से में बच्चे के दोनों गालों पर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। मासूम डर से सिर नीचे झुकाने लगा, तब भी टीचर का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने बच्चे को लगातार पीटना जारी रखा। टीचर के जोर से थप्पड़ मारने से बच्चे की आंख में खून उतर आया और उसका चेहरा सूज गया। घर पहुंचने पर रोते हुए बच्चे ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

    परिजन तुरंत बच्चे को लेकर त्रिकुंडा थाना पहुंचे। उन्होंने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भागीरथी के पिता धनंजय यादव ने टीचर पर आरोप लगाया कि वो अक्सर नशे में ही स्कूल पढ़ाने आते हैं। घटना वाले दिन भी टीचर नशे की हालत में थे। त्रिकुंडा थाना प्रभारी जवाहर तिर्की ने कहा परिजनों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा कि घटना की जांच के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को थाने भेजा गया था। हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।

  • शादी समारोह में नाचने दौरान विवाद, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

    शादी समारोह में नाचने दौरान विवाद, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

    बिलासपुरः शहर के ग्राम बरतोरी में एक शादी समारोह में मर्डर का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है 28 नवंबर को चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के घर वाले और उसके सभी दोस्त नाच रहे थे। नाचते समय 2 युवकों का हाथ टकराया जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तभी बीच बचाव करने आए एक युवक को गुस्साए लड़कों ने चाकू से 3 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत के बाद 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इनमें 4 नाबालिग है।

    जानकारी मुताबिक, ग्राम खपरी का रहने वाला कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की चुलमाटी में शामिल होने गया था। 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे सभी लोग डीजे के साथ नाचते हुए भीम पटेल के घर के पास पहुंचे। इसी दौरान कुश का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इस पर संदीप भड़क गया और कुश को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप के अन्य दोस्त भी आ गए और सभी ने मिलकर कुश को घेर लिया। इस बीच संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

    6 लोगों ने मिलकर कुश को खूब मारा, तभी बीच-बचाव के लिए उसके चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव पहुंचे। आरोप है कि सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान बरतोरी के एक युवक ने चाकू निकाला और बड़कू के सीने में लगातार तीन वार कर दिए। चाकू लगने से उनके बाएं सीने, माथे और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। वे मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और आरोपी भाग निकले।

    घटना की जानकारी मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और बड़कू के पिता रामभरोस वहां पहुंचे। उन्होंने घायल बड़कू को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शनिवार देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।