Blog

  • PM Modi ने की मन की बात, Gen-Z का किया जिक्र, Space Sector की बताई उपलब्धियां

    PM Modi ने की मन की बात, Gen-Z का किया जिक्र, Space Sector की बताई उपलब्धियां

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवंबर का महीना भारत के लिए कई ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धियों के साथ भरा रहा। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की एक बार फिर से याद दिलवाई गई।

    समुद्र सुरक्षा क्षमताएं बढेगी

    पीएम ने कहा कि इस महीने वंदे मातरम को 150 साल पूरे हुए। ऐसे में पूरे देश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ अयोध्या में राम मंदिर परिसर में धर्मधव्जा भी स्थापित की गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकापर्ण जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का भी उन्होने इस दौरान उल्लेख किया। पीएम ने बताया कि हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ लीप इंजन और एमआरओ सुविधा का उद्घाटन किया गया। यह भारत को अब वैश्विक एविएशन में मजबूती देगा। इसके अलावा आईएनएस माहे को भारतीय नौसेना भी शामिल किया गया। इससे समुद्र क्षमताएं और बढ़ेगी।

    स्पेस सेक्टर पर भी की बात

    पीएम मोदी ने इस दौरान स्पेस सेक्टर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत के उभरते अंतरिक्ष इकोसिस्टम को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। स्काईरुट के इनफाइनिटी कैंपस ने भारत की नई उड़ान और नवाचार की ताकत दुनिया के सामने रखी है। पीएम ने कहा कि ये सफलताएं देश की नई सोच, नवाचार और युवाशक्ति के दम पर ही संभव हो पाई है। भारत ने 357 मिलियन टन के खाद्यान उत्पादन के साथ ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। 10 साल पहले के मुकाबले में भारत का खाद्यान उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।

    उत्तराखंड में पर्यटकों की बड़ी संख्या

    इसके अलावा पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में सर्दियों का पर्यटन इस मौसम में लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। औली, मुनस्यारी, चोपटा और डेयारा जैसी जगहें इस समय पर्यटकों के बीच काफी फेमस हो रही है। उन्होंने कहा कि पिथौरगढ़ जिले में 14,500 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर आदि कैलाश में राज्य की पहली High Altitude Ultra Rum Marathon का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से 750 से ज्यादा एथलीट्स ने भाग लिया। पीएम ने इसको राज्य के पर्यटन और खेल गतिविधियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
  • बदमाशों ने Car Workshop में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, धमाकों से दहला इलाका, लग्जरी गाड़ियां खाक, देखें वीडियो

    बदमाशों ने Car Workshop में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, धमाकों से दहला इलाका, लग्जरी गाड़ियां खाक, देखें वीडियो

    झुंझुनूंः शहर के चूरू बाइपास इलाके में बदमाशों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बीती देर रात बदमाशों ने कार वर्कशॉप में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात में वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 18 कारें देखते ही देखते जल गईं। आग इतनी तेज भड़की कि 2 किलोमीटर दूर तक धुआं नजर आ रहा था और पूरे क्षेत्र में धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। लोग घरों से निकल आए और देखते ही देखते चूरू बाइपास का पूरा इलाका पुलिस-दमकल और लोगों की भीड़ से भर गया। यह आगजनी किसी अचानक हुई घटना का नतीजा नहीं थी। 5 दिन पहले इसी वर्कशॉप और पास के होटल में तोड़फोड़ हुई थी। संचालक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बदमाशों ने उसी वारदात को बड़ा रूप देते हुए वर्कशॉप में आग लगा दी। जानकारी देते मन्नत मोटर्स वर्कशॉप के संचालक वार्ड 2 आजम नगर निवासी नासिर राठौड़ ने बताया कि वह शनिवार शाम साढ़े 7 बजे वर्कशॉप बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 10-साढ़े 10 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि वर्कशॉप में से आग की लपटें उठ रही हैं। नासिर मौके पर पहुंचे तो होश उड़ गए। वर्कशॉप में आग लगी थी। अंदर खड़ी सभी गाड़ियां आग की चपेट में थीं। रह-रहकर धमाका हो रहा था। आग फैलने का बड़ा कारण गाड़ियों में भरा पेट्रोल और डीजल बना। जैसे-जैसे टैंक फटते गए, आग और विकराल होती चली गई। पुलिस को सूचना दी गई और नगर परिषद की दमकल पहुंची। आग पर काबू पाने में 3 दमकलों को डेढ़ घंटे लगे। गाड़ियों ने 5 फेरे लगाए। घटना के बाद सामने आए फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश वर्कशॉप में घुसे, गाड़ियों के शीशे तोड़े और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनकी हरकतें बता रही थीं कि वे किसी पुरानी रंजिश को अंजाम देने आए थे। संचालक नासिर का कहना है कि फुटेज में दिख रहे आरोपी वही हैं, जिन्होंने 5 दिन पहले तोड़फोड़ की थी। नासिर ने बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 11 बजे चूरू बाइपास निवासी अनिल कुमावत और उसके साथियों ने वर्कशॉप के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की थी। उस रात बदमाशों ने पेट्रोल बम भी फेंका था। संयोग से आग नहीं लगी थी। सीसीटीवी फुटेज में अनिल कुमावत साफ नजर आया था। अगले ही दिन, 25 नवंबर को नासिर ने कोतवाली में रिपोर्ट दे दी, आरोपियों के नाम स्पष्ट बताए और सबूत भी सौंपे। उसी रात मन्नत होटल में भी तोड़फोड़ की गई। वहां भी पेट्रोल बम फेंका गया, लेकिन आग नहीं लगी। होटल संचालक सोयब इकबाल ने भी 25 नवंबर को रिपोर्ट दी थी और फुटेज उपलब्ध कराए थे। लेकिन कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में संज्ञान लेने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
  • अब इस देश पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, सरेआम दे डाली धमकी

    अब इस देश पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, सरेआम दे डाली धमकी

    नई दिल्ली: वेनेजुएला से अमेरिका का तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के ऊपर और आस-पास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद ही माना जाना चाहिए। अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि – सभी एयरलाइंस, पायलट, ड्रग और मानव तस्कर, सिर्फ वेनेजुएला के ऊपर और आस-पास के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद ही मानें। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप का यह बयान वेनेजुएला के लिए धमकी माना जा रहा है।

    अमेरिका करेगा ड्रग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

    न्यूज एजेंसी के अनुसार, सितंबर की शुरुआत से ही पेंटागन ने कैरिबियन और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में कथित ड्रग जहाजों पर 20 से ज्यादा हमले किए हैं। इसमें से 80 से ज्यादा लोग मारे गए। मध्य नवंबर में कैरिबियन इलाके में अमेरिकी सेना की मौजूदगी और भी मजबूत हो गई। इस दौरान एक बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को उस स्तर पर तैनात किया गया जो पिछले तीन दशकों में पहले कभी नहीं देखे गए। अमेरिकी सैनिकों के लिए गुरुवार की रात आयोजित थैंक्सगिविंग समारोह में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका बहुत जल्द वेनेजुएला में ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क के खिलाफ जमीनी कार्रवाई कर सकता है।

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने किया इंकार

    वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप से इंकार कर दिया है। उन्होंने वाशिंगटन पर वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए बहाना बनाने के भी आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने पिछले हफ्ते वेनेजुएला के राष्ट्रपति के साथ फोन पर भी बात की थी। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने आमने-सामने मिलने की संभावना पर चर्चा की हालांकि अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि व्हाइट हाउस और वेनेजुएला सरकार दोनों ने ही इस बातचीत पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
  • Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें दूल्हे की मौसी और उसका दोस्त शामिल हैं। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अब मामले को लेकर सीपी स्वपन शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल में शादी समारोह चल रहा था। यह शादी झूला ठेकेदार के परिवार में थी। पैलेस में करीब 700-800 लोग मौजूद थे। घटना के वक्त हल्का नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे। 2 गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। इससे 2 मेहमानों को गोली लगी जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसी के साथ कैसल को सील कर दिया गया था। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जो लोग हथियार लेकर आए थे, उनको बुलाने वाले पर भी केस दर्ज किया गया है। 6 लोगों को राउंडअप किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, करीबी शराब कारोबारी को विजिलेंस ने पकड़ा

    Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, करीबी शराब कारोबारी को विजिलेंस ने पकड़ा

    चंडीगढ़ः अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शराब कारोबारी हरप्रीत सिंह गुलाटी को गिरफ्तार किया है। गुलाटी पर आरोप है कि उसने मजीठिया के साथ मिलकर करीब 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन को अंजाम दिया था।

    विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, गुलाटी की गिरफ्तारी के बाद अब एजेंसी इस मामले में फेस-टू-फेस पूछताछ की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों से एक साथ पूछताछ करके लेनदेन के स्रोत, उद्देश्य और पैसे के इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी।

    अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया।
    अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया।

    जांच में यह भी सामने आया है कि कथित 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल विक्रम मजीठिया द्वारा शिमला और दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए किया गया। विजिलेंस इस बात की जांच कर रही है कि यह रकम कहां से आई, किस माध्यम से ट्रांसफर हुई और इसमें किन लोगों की भूमिका थी। गुलाटी से पूछताछ के दौरान अगर और नाम सामने आते हैं, तो विजिलेंस और कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल एजेंसी इस पूरे मामले से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात और लेनदेन के इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रही है।

  • Punjab News: छेड़छाड़ होने पर मदद मांगने थाने पहुंचे युवक की धुनाई, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: छेड़छाड़ होने पर मदद मांगने थाने पहुंचे युवक की धुनाई, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में पुलिस की कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। एक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि बीती रात वह अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में किसी काम से गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। युवक के मुताबिक, अपनी सुरक्षा के लिए वह पास के पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी, लेकिन वहां उसके साथ मारपीट की गई।

    उसने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया और बदतमीजी की। जब उसने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे कमरे में बंद कर दिया गया और बुरी तरह पीटा गया। उसे सुबह करीब 5-6 बजे छोड़ा। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

    जानकारी देते संजू शर्मा ने बताया कि बीते रात वह सामान लेने के लिए बाहर आया था। इस दौरान कुछ युवक उसे परेशान करने लगे जिसके बाद वह पुलिस थाने में मदद के लिए गया तो पीड़ित युवक के मुताबिक पुलिस ने उस पर ही आरोप लगाए कि तुम रात को क्या कर रहे हो। पुलिस ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और डंडे मारकर थाने में बंद कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि पुलिस ने एक व्यक्ति को यह तक कह दिया कि अगर इसके साथ कुछ करना है तो कर लो। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की मदद के लिए रखी गई है, लेकिन पुलिस यहां लोगों की परेशानियों को ही बढ़ा रही है। उन्होंने गुहार लगाई कि इस तरह के कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और इन्हें सस्पेंड करना चाहिए।

    वहीं पुलिस ने अरोपों से इनकार किया। पुलिस का कहना है कि जिस युवक की बात हो रही है, वह कल रात बहुत नशे में था और पुलिस स्टेशन के अंदर आकर पुलिसवालों को गालियां देने लगा। जब उसे समझाने की कोशिश की गई, तो वह पुलिसवालों के हाथों में पड़ गया। पुलिस के मुताबिक, युवक को जो चोटें आईं, वे पुलिस स्टेशन के बाहर बैरियर से टकराने की वजह से आईं, न कि पुलिस स्टेशन के अंदर किसी तरह की पिटाई की वजह से।

  • Jalandhar में आज 6 घंटे बिजली कट, 8 एरिया रहेंगे प्रभावित

    Jalandhar में आज 6 घंटे बिजली कट, 8 एरिया रहेंगे प्रभावित

    जालंधरः महानगर के 8 एरिया में आज बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। पावरकॉम लाइनों और फीडरों की मुरम्मत के चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे का कट लगाएगा। विभाग के अनुसार यह शटडाउन सर्दियों में निर्विघ्न सप्लाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है ताकि ओवरलोडिंग और ट्रांसफॉर्मर फेलियर जैसी समस्याओं को रोका जा सके।

    इस मुरम्मत कार्य से शहर के कई घनी आबादी वाले इलाकों पर सीधा असर पड़ेगा। प्रभावित क्षेत्रों में बाबा ईश्वर दास कॉलोनी, बसंत कुंज, सराभा नगर, तूर एन्क्लेव फेज-3, कालिया कॉलोनी फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के साथ-साथ सलेमपुर और खीवे वाली कॉलोनी शामिल हैं। इन इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली न होने से पानी की आपूर्ति, घरेलू कामकाज और छोटे व्यापार पर दिक्कतें आने की संभावना है।

    पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रिपेयर के सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने कंज्यूमर से अपील की कि वे कट लगने से पहले यानी सुबह 10 बजे से पहले बिजली से संबंधित अपने सभी जरूरी कामों को निपटा लें। अपने मोबाइल चार्ज करना, पानी की टंकियां भरने जैसे काम सुबह ही पूरे कर लें।

  • Punjab News: ANTF और रेंज बॉर्डर ने 18 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा

    Punjab News: ANTF और रेंज बॉर्डर ने 18 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा

    अमृतसरः एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बॉर्डर रेंज, अमृतसर ने कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन में अमृतसर के गांव खैरा के हीरा सिंह उर्फ ​​हीरा को गिरफ्तार किया और उसके पास से 18.227 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए DGP गौरव यादव ने बताया कि तस्कर हीरा सिंह और उसका साथी कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदा गांव दौके, थाना घरिंडा के रहने वाले हैं। ये दोनों पाकिस्तान के ड्रग तस्कर बिल्ला से जुड़े थे। वे बॉर्डर पार से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे और तस्कर के कहने पर सप्लाई कर रहे थे।

    पुलिस टीम को सूचना मिली तस्कर कुलविंदर सिंह हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए रेड की और हीरा सिंह उर्फ ​​हीरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है, जिससे राज्य का भविष्य सुरक्षित और ड्रग-फ्री हो सके। उन्होंने तस्करों को भी चेतावनी दी कि वह या तो नशा तस्करी का काम छोड़ दें या तो यह देश छोड़ दे, क्योंकि वह इस तरह के काम यहां नहीं होने देंगे।

  • Jalandhar में बच्ची के मर्डर को लेकर इस इलाके में निकाला कैंडल मार्च, नया कानून लाने की मांग की, देखें वीडियो

    Jalandhar में बच्ची के मर्डर को लेकर इस इलाके में निकाला कैंडल मार्च, नया कानून लाने की मांग की, देखें वीडियो

    मोगाः बीते कुछ दिनों पहले जालंधर में एक 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरा पंजाब दहला गया। लोगों में घटना को लेकर जहां शोक है वहीं गुस्सा भी भरा हुआ है। लड़की के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए मोगा में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में नौजवान तथा अलग-अलग संस्थाओं के नुमाइंदें शामिल हुए। सभी ने मांग की कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

    इसी के साथ लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की कि ऐसे कातिल को मौत की ही सजा होनी चाहिए, ताकि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों पर नकेल कसी जा सके और उनमें भय पैदा हो।

    इस दौरान जानकारी देते हुए समाजसेवियों ने कहा कि वह मांग करते हैं कि इस तरह के घिनौने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और खासतौर पर बच्ची से रेप करने वालों को अपील करने की भी अनुमति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सरकार को कोई बिल पेश करना चाहिए। इसी के साथ लोगों ने अपील की कि कई लोग जैसे इस घटना को सिख धर्म से जोड़ रहे हैं जोकि गलत है।

    अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है, ऐसे लोग दरिंदे होते हैं, इसलिए कृप्या इस घटना को किसी भी धर्म से ना जोड़ा जाए। उन्होंने एसजीपीसी से भी अपील की कि वह इस तरह के व्यक्ति को पंथ से छिकियां जाए, ताकि अगर कोई अन्य व्यक्ति ऐसा करने की सोचे तो उसे डर हो कि उसे पंथ से छिकिया जा सकता है।

  • 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के संगम विहार के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। ब्लॉक-बी में स्थित 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के दौरान इमारत के भूतल पर मौजूद जूते की दुकान से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें इतनी तेजी से फैल गईं कि उन्होंने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आग तीसरी मंजिल तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगे, जिससे ऊपर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। डीसीपी साउथ अंकित चौहान के अनुसार, तिगड़ी थाना पुलिस को घटना की सूचना 6 बजकर 24 मिनट पर मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो इमारत धुएं और लपटों से घिरी हुई थी। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत–बचाव कार्य के दौरान भवन के अंदर से चार लोगों के शव मिले। मृतकों में सतेंद्र और उनकी बहन अनीता शामिल हैं। सतेंद्र इसी इमारत के मालिक बताए जा रहे हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दमकलकर्मियों ने दो महिलाओं को जीवित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस और दमकल विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दुकान में किसी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट या शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।