Blog

  • इस इलाके में हाथी का हमला, खेत की रखवाली कर रहे दंपति को कुचला, मचा हड़कंप

    इस इलाके में हाथी का हमला, खेत की रखवाली कर रहे दंपति को कुचला, मचा हड़कंप

    सूरजपुरः जिले के ग्राम कपसरा में बीती रात हाथी ने खेत में धान की रखवाली कर रहे दंपती को कुचलकर मार डाला। दंतैल हाथी प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से देर रात सूरजुपर वन परिक्षेत्र में घुसा था। हाथी के पहुंचने से बेखबर पति-पत्नी धान की रखवाली के लिए बनाए गए झाले में सो रहे थे। तभी वहां पहुंचे हाथी ने दोनों को सूढ़ से उठाकर पटका फिर कुचलकर मार डाला। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर के ग्राम कपरसा के बिसाही पोड़ी निवासी कबिलास राजवाड़े (45) अपनी पत्नी धनियारो (40) के साथ खलिहान में काटकर रखे गए धान की रखवाली के लिए सो रहे थे। शीत व सर्द हवाओं से बचने के लिए उन्होंने आम पेड़ के नीचे एक झोपड़ीनुमा झाला बनाया था। दंपती रात में वहीं सोए हुए थे। 28 नवंबर की रात करीब दो बजे दंतैल हाथी कबिलास राजवाड़े के झाले के पास पहुंच गया।

    हाथी ने बगल में मौजूद अहाते की दीवार को लात मारकर तोड़ दिया। दीवार की ईंटें झाले से टकराई तो दोनों पति-पत्नी झाले से बाहर निकले। जैसे ही वे बाहर आए, उनका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को सूढ़ से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया। हाथी के गांव में आने पर लोग दहशत में आ गए। तड़के दोनों को शव देखकर सूचना वनविभाग के कर्मियों को दी गई। सूचना पर सूरजपुर रेंजर सहित वनविभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचेे। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    यही दंतैल हाथी कुछ दिनों पूर्व सरगुजा के लुण्ड्रा क्षेत्र से विचरण करते हुए प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में पहुंचा था। शुक्रवार को उक्त हाथी सरहरी में देखा गया था। हाथी की निगरानी की जा रही है। 28 नवंबर शाम करीब 4 बजे हाथी ने प्रतापपुर क्षेत्र के परसा बस्ती को भी पार किया था। रात को हाथी वनविभाग के कर्मियों की नजरों से ओझल हो गया और कई किलोमीटर का सफर करते हुए बिसाही पोड़ी पहुंच गया। वहीं वन विभाग ने अब मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कुंभ मेला 2027 के स्नान की तिथियों का ऐलान, इन दिन होगा पहला शाही स्नान

    कुंभ मेला 2027 के स्नान की तिथियों का ऐलान, इन दिन होगा पहला शाही स्नान

    हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के स्नान की तिथियों का ऐलान हो गया है। जनवरी से अप्रैल तक होने वाले इस आयोजन में चार अमृत स्नान होंगे। पहली बार हरिद्वार में अर्ध कुंभ का पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजन होगा। साधु संतों ने अर्ध कुंभ मेले को पूर्ण कुंभ मेले की तर्ज पर आयोजन की सहमति दे दी है। अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मेला प्रशासन की ओर से 13 अखाड़ों के दो-दो प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महाकुंभ में पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा।

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कुंभ मेले 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान छह मार्च 2027 को होगा। फागुन का अमावस्या अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। मेह संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 को, श्री रामनवमी का 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का 20 अप्रैल 2027 को आयोजित होगा।

    बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखाड़ों को आमंत्रित करने के साथ अर्धकुंभ को भव्य व दिव्य रूप से आयोजित करने के लिए सुझाव मांगें। मुख्यमंत्री धामी पहले ही कह चुके हैं कि अर्धकुंभ को कुंभ की तरह भव्य व दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

  • Punjabi Singer की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने लगाई दुष्कर्म की धाराएं

    Punjabi Singer की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने लगाई दुष्कर्म की धाराएं

    फगवाड़ाः पंजाबी सिंगर हसन मानक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, 11 दिन पहले गायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गायक को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं इश मामले में अब पुलिस ने गायक पर दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी है। पुलिस ने गायक को 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसकी पुष्टि डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने खुद की है।

    उन्होंने कहा कि जांच दौरान बयान दर्ज किए गए, जिसमें दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसके बाद मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी गई हैं। फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने सिंगर पर 30 मई 2025 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप है कि उसने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। उसके गहने आदि भी बेच दिए। मामला एनआरआई से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर लिया था।

  • इस मामले में सलमान खान ने दी कंज्यूमर कोर्ट को सफाई, एक्टर पर लगे थे गंभीर आरोप

    इस मामले में सलमान खान ने दी कंज्यूमर कोर्ट को सफाई, एक्टर पर लगे थे गंभीर आरोप

    मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इस समय पान मसाला की ऐड को लेकर मुश्किल में फंस हुए हैं। बीजेपी के नेता और राजस्थान हाईकोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अब हाल ही में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई है और अगली सुनवाई अब 9 दिसंबर को होगी।

    सलमान के वकील ने दी सफाई

    इस मामले पर अब सलमान खान के वकील आशीष दुबे ने कोर्ट में सफाई दी है। उन्होंने कोर्ट को यह बताया कि अब शिकायत की सुनवाई का अधिकार उपभोक्ता आयोग के पास नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि सलमान न तो पान मसाला के निर्माता है और न ही उनके सर्विस प्रोवाइडर। ऐसे में उनको इस मामले में गलत कहना सही नहीं है। शिकायतकर्ता ने उन्हें झूठा ही घसीटकर अनावश्यक उत्पीड़न करने की कोशिश की है।

    सलमान ने सिर्फ इलायची की एड की थी

    सलमान के वकील ने यह भी कहा है कि दबंग खान ने गुटखा या पान मसाला नहीं बल्कि सिल्वर कोटेड एक इलायची की एड की थी। इसको पान मसाले की श्रेणी में नहीं रख सकते इसी वजह से उनकी शिकायत का आधार ही कमजोर है। वहीं शिकायतकर्ता प्रदीप इंस्ट्रक्टर सिंह हनी ने सलमान खान की ओर से दिए गए जवाब पर आपत्ति जताई है। उनका यह कहना है कि जवाब पर किए गए साइन सलमान खान के असली साइन ही नहीं है। ऐसे में उन्होंने अदालत से यह मांग की है कि सलमान खान को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया जाए और जो साइन किए गए हैं उनकी जांच करवाई जाए।

    सलमान पर लगाए थे गंभीर आरोप

    बता दें कि सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में केस किया है। उनका कहना है कि पान मसाला कंपनी ने केसर युक्त इलायची और केसर युक्त पान मसाला का दावा किया था। बीजेपी नेता और वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दायर करवाकर आरोप लगाया है कि कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसर जनता को पागल बना रहे हैं क्योंकि 5 रुपये के पाउच में असली केसर नहीं हो सकता। ऐसे विज्ञापन युवाओं को पान मसाला और तंबाकू खाने की लत की ओर धकेल रहे है। यह स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालते हैं। उनकी शिकायत पर उपभोक्ता आयोग ने सलमान खान और कंपनी को नोटिस भेजकर इस पर जवाब मांगा था।    
  • 2 गैंग हुए आमने-सामने, कारों से मोटरसाइकिल सवारों को कुचलने का प्रयास, फायरिंग से फैली दहशत, देखें CCTV

    2 गैंग हुए आमने-सामने, कारों से मोटरसाइकिल सवारों को कुचलने का प्रयास, फायरिंग से फैली दहशत, देखें CCTV

    कोटपूतली-बहरोड़ः बदमाशों की 2 गैंग द्वारा एक-दूसरे को मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। एक गैंग के बदमाशों ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचलने के लिए उन पर थार और स्विफ्ट चढ़ा दी। जवाब में बाइक सवार बदमाशों ने थार पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने शुक्रवार शाम को 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। जानकारी मुताबिक, बानसूर के माजरा रावत गांव के रहने वाले महिपाल उर्फ एमपी गुर्जर, घनश्याम गुर्जर और माची गांव निवासी कालू माची बुधवार शाम हरसौरा रोड पर 132 जीएसएस के सामने ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से निकलते समय गेट पर बानसूर की तरफ से थार और स्विफ्ट गाड़ी आई। थार ने चलती बाइक को आगे से टक्कर मारी। तीनों युवक बाइक समेत जमीन पर गिर गए। तभी बाइक सवार बदमाशों में से एक एमपी गुर्जर ने पिस्टल निकालकर थार पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। एक बार तो गाड़ियां घूम गईं। उसके बाद फिर से यू-टर्न लेकर आई स्विफ्ट गाड़ी ने एमपी गुर्जर को टक्कर मारी। एमपी गुर्जर पास की दीवार पर चढ़कर लगातार कार सवार बदमाशों पर फायरिंग करता रहा। इतने में थार और स्विफ्ट में सवार लोग नीचे उतरे। बाइक पर फरसे और पत्थरों से मारने लग गए। वहीं, बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि एमपी गुर्जर की बानसूर के विनोद पोसवाल से पुरानी रंजिश है, जिसे लेकर विनोद ने अपने साथियों के साथ एमपी गुर्जर पर हमला कर दिया। अभी तक पुरानी रंजिश का खुलासा नहीं हो पाया है। थार और स्विफ्ट में कुल 8-10 लोग थे। उधर, डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश शुरू की। घटनास्थल से दो खोल बरामद हुए थे।फायरिंग करने के आरोप में शुक्रवार शाम घनश्याम गुर्जर, भीमराज गुर्जर और अशोक गुर्जर निवासी माजरा रावत बानसूर को गिरफ्तार किया है। वहीं, गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने के प्रयास के आरोप में अनिल पोसवाल, निवासी बानसूर को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, घनश्याम गुर्जर, भीमराज गुर्जर और अशोक कुमार, एमपी माजरा रावत गैंग से जुड़े हुए हैं। घनश्याम और भीमराज पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को माजरा रावत बस स्टैंड से दबिश देकर गिरफ्तार किया। आगे की जांच जारी है।
  • Punjab News: गांवों के विकास कार्यों के लिए Dhaliwal ने बांटे 5 करोड़ के चैक, देखें वीडियो

    Punjab News: गांवों के विकास कार्यों के लिए Dhaliwal ने बांटे 5 करोड़ के चैक, देखें वीडियो

    अमृतसरः हलका अजनाला के गांवों की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाते आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता तथा विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने लगभग 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए विभिन्न गांवों के सरपंचों को चेक वितरित किए।

    धालीवाल ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से मिशन रंगला पंजाब के तहत प्रत्येक हलके में विकास कार्यों को गति देने के लिए विशेष फंड जारी किया गया है। इसी क्रम में अजनाला हलके को ढाई करोड़ रुपये की राशि जारी हुई थी। कुल 5 करोड़ रुपये की पहली किस्त के रूप में 2.5 करोड़ रुपये के चेक अजनाला और रमदास ब्लॉक की पंचायतों को सौंपे गए।

    धालीवाल ने कहा कि मिशन रंगला पंजाब के तहत हर गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरपंचों को चैक कैश करवा काम शुरू करवाने के आदेश दे दिए है। इन पैसों से गांवों की फिरनियां, गलियां और नालियां बनाई जाएगी। बाकी रहते कामों को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: बस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, प्रधान की सेवाएं की समाप्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, प्रधान की सेवाएं की समाप्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को आज भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बस कर्मियों द्वारा आज भी हड़ताल जारी है। वहीं इस मामले को लेकर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है, जिसमें गैरकानूनी ढंग से लगाए गए धरने को लेकर पनबस डिपू 1 के प्रधान बिक्रमजीत सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी है।

    जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि दिनांक 28-11-2025 को बिक्रमजीत सिंह (कांड: नं: सीटीसी-06) द्वारा अवैध हड़ताल में भाग लेने के कारण ड्यूटी रूटों के अनुसार 380 किलोमीटर की ड्यूटी मिस की गई और मुकेरिया-जलंधर-अमृतसर-जालंधर-पठानकोट रूट पर पनबस की बस सेवा न देने के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान विभाग को 11,939 का वित्तीय नुकसान हुआ। दिनांक 28-11-2025 इस संबंध में नोटिस जारी करते हुए तुरंत ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दिनांक 29-11-2025 को आपकी ड्यूटी रूट के अनुसार मुकेरिया-जालंधर-अमृतसर-जालंधर-पठानकोट लगी हुई थी।

    ऐसे में दिनांक 29-11-2025 को मुकेरियां से बस को जालंधर वर्कशॉप में खड़ा करवा दिया और अवैध हड़ताल में शामिल हो गए तथा 301 किलोमीटर की ड्यूटी मिस कर दी। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह ने अवैध हड़ताल में भाग लिया, जिससे विभाग की 9,520 का वित्तीय नुकसान हुआ। इस प्रकार अब तक आपके कारण कुल 21,459 का नुकसान हुआ है। ऐसे में स्थिति को ध्यान में रखते हुए तथा विभाग और आपके बीच हुए एग्रीमेंट की शर्त संख्या 15 के अनुरूप, आपके द्वारा किए गए वित्तीय नुकसान तथा अवैध हड़ताल में भाग लेने के कारण आपकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं।

  • दिल्ली में फिर खराब हुई हवा की गुणवत्ता, इन इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI

    दिल्ली में फिर खराब हुई हवा की गुणवत्ता, इन इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI

    नई दिल्ली: राजधानी की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने सुबह 7 बजे हवा की गुणवत्ता 338 दर्ज की। यह आंकड़ा शुक्रवार को 385 के स्तर थोड़ा ठीक है परंतु इस पूरे महीने ही दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार ज्यादा ही है। बीते दिन शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 369 था जिसके कारण दिल्ली में आधे महीने तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रही।

    300 के पार पहुंचा एक्यूआई

    दिल्ली का ओवरऑल एक्यूआई इस समय 341 पहुंच चुका है। आज सुबह सबसे ज्यादा एक्यूआई नरेला में 387 दर्ज किया गया। यह प्रदूषण की सबसे खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके अलावा सबसे कम NSIT द्वारका में 249 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा आनंद विहार में 354, अशोक विहार में 347, बवाना में 364, बुराड़ी में 347, चांदनी चौक में 351, द्वारका सेक्टर 8 में 368 एक्यूआई दर्ज किया है। यह पॉल्यूशन की बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कुछ इलाकों में कोहरा और धुंध भी इस दौरान नजर आई।

    प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

    मौसम विभाग के अनुसार, अभी आने वाले हफ्ते में भी हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं होगा ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम के कारण प्रदूषण फैलाने वाले तत्व लगातार खराब बने हुए हैं। ऐसे में दिल्ली में प्रदूषित हवा से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग और एयर क्वालिटी एजेंसियों का कहना है कि अगले पूरे हफ्ते तक हालात ऐसे ही रहेंगे।

    स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ी

    बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ गई है। ज्यादा परेशानी बच्चे, बुजुर्ग और सांस के मरीजों को हो रही है। प्रदूषण से दिल्ली के हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों ने घर से टहलने के लिए निकलना बंद कर दिया। डॉक्टर भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिना वजह के घर से न निकलें। अगर जरुरी है तो मास्क लगाकर जाएं। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर वाले इलाकों में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है।
  • Jalandhar में हुई शिकायत को लेकर Singer Ranjit Bawa ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

    Jalandhar में हुई शिकायत को लेकर Singer Ranjit Bawa ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर रणजीत बावा ने 5 साल पुराने गीत पर हुई कन्ट्रोवर्सी को लेकर आलोचकों को जवाब दिया। बावा ने कहा कि कसूर गीत को वह 5 साल पहले अपने चैनल से डिलीट कर चुके हैं। मेरे शो कैंसिल करवाने को लेकर कुछ लोग इस कन्ट्रोवर्सी को जिंदा रखना चाहते हैं। ऐसे लोग खोखली शोहरत और TRP पाना चाहते हैं। मेरे लिए सभी धर्म प्यारे हैं। मेरा किसी धर्म का मजाक उड़ाने का कोई उद्देश्य कभी न तो रहा और न ही आगे होगा। गायक रणजीत बावा ने कहा कि खुश रहा करो और सबके साथ प्यार किया करो।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बता दें कि 5 साल पहले आए रणजीत बावा के गीत कसूर पर कन्ट्रोवर्सी हो गई थी। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया था कि इसमें हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी की गई है जिससे भावनाएं आहत हुई हैं। जालंधर में इसे लेकर शिकायत की गई थी। हिंदू धर्म भी हमारा अपना है, सिख धर्म भी अपना है। सब धर्म मेरे लिए प्यारे हैं। सभी धर्म हमारे साझे हैं। आप इस गीत का बार-बार जिक्र कर पूरी दुनिया को बता रहे हैं। मेरा की कसूर गीत को लेकर 5 साल पहले हिंदू नेता व पंजाब युवा भाजपा के तत्कालीन मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर के डिवीजन-3 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी कॉपी तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, डीजीपी को भेजी थी। सरीन ने रणजीत बावा सहित गीत के लेखक बीर सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर गुरमोह, वीडियो डायरेक्टर धीमान प्रोडक्शंस एंड बुल 18 कंपनी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई थी। बावा ने कहा कि गीत पर विवाद होने के बाद मैंने कभी उसे गाया तक नहीं। उलटा मुझ पर पर्चे करवाने वाले अपने पेजों पर इसे शेयर कर प्रचार कर रहे हैं। सिंगर रणजीत बावा ने कहा कि 5 साल पुराने मुद्दों को न उठाया करो। बिना मतलब से फसाद खड़ा न किया करो। मैंने 5 साल से इस गीत को कभी शेयर ही नहीं किया। आप खुद ही पंगा लेते हो और फिर खुद ही पर्चे करवा देते हो। बार-बार इसे पेजों पर डालकर दुनिया को आप खुद इस गाने का प्रचार कर रहे हैं। इसलिए बेनती है कि बिना मतलब के फसाद खड़े न किया करो। रणजीत बावा ने कहा कि बिना मतलब से टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसे ही शोर मत मचाया करो। मेरा क्या कसूर गीत को तो मैंने डिलीट कर दिया है। आप खुद इस गीत पर कन्ट्रोवर्सी क्रिएट करने से बाज नहीं आते। न तो अब इस गीत को गाते हैं और न ही इसे लगाते हैं। अगर हमने इस गीत को लगा दिया तो फिर काम मुश्किल हो जाएगा।  
  • Punjab News: इस इलाके में 2 साइकिल सवारों से लूट, तेजधार हथियारों से की मारपीट, देखें CCTV

    Punjab News: इस इलाके में 2 साइकिल सवारों से लूट, तेजधार हथियारों से की मारपीट, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लुटेरों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वह सड़क पर कोई भी अकेले व्यक्ति को अपना शिकार बना लेते हैं। ताजा मामला गैसपुरा इलाके में एसबीएस नगर के नजदीक थरीके से सामने आया है जहां, मोटरसाइकिल लुटेरों ने साइकिल पर जा रहे 2 युवकों को घेरा और लूट लिया। एक युवक ने विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना 25 नवंबर की देर रात करीब 11.15 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसकी सीसीटीवी अब सामने आई है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि 2 युवक अपनी-अपनी साइकिल पर काम से लौटकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह थरीके के पास पहुंचे तो 2 मोटरसाइकिलों पर करीब 5 लुटेरे आए और उन्होंने साइकिल चला रहे युवक को खींचा, जिससे वह गिर गया। इतने में दूसरा मोटरसाइकिल भी आया और उन्होंने युवक को घेर लिया। तभी दूसरा साइकिल सवार युवक भी वहां पर आ गया। लुटेरों ने पहले एक युवक से मोबाइल व पैसे निकाले। दूसरा साइकिल सवार अपनी साइकिल लेकर आगे निकला तो वो पीछे से भागकर गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक नीचे गिरा और लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके पास से भी मोबाइल व पैसे लेकर फरार हो गए। युवक को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को शिकायत दे दी गई है।