Blog

  • गली में खड़े बुजुर्ग की हत्या, पहले बुरी तरह मारपीट कर Scorpio Car से कुचला

    गली में खड़े बुजुर्ग की हत्या, पहले बुरी तरह मारपीट कर Scorpio Car से कुचला

    महेंद्रगढ़ः जिले में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गली में खड़े बुजुर्ग को पहले पीटा था। इसके बाद उसको गाड़ी से कुचल दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, वारदात के तुरंत बाद आनन-फानन में बुजुर्ग को वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, कनीना के गांव नौताना निवासी मृतक सूबेसिंह के भाई जोगेंद्र ने बताया कि 28 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसका भतीजा हैप्पी अपने दोस्तों कुलदीप और नवीन के साथ गांव की मुख्य गली में नरेंद्र के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही नीरज उर्फ जशु, अंकित, सतेंद्र और विशाल उर्फ छोटू एक स्कॉर्पियो कार में वहां पहुंचे। वहां पर नीरज और उसके साथियों ने हैप्पी, कुलदीप और नवीन पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जोगेंद्र और उनका बड़ा भाई सूबे सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी देखकर आरोपी वहां से चले गए।

    थोड़ी देर बाद वही आरोपी दोबारा गाड़ी लेकर तेज रफ्तार में लौटे। गाड़ी नीरज ही चला रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसने सीधे सूबे सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूबे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे ली और जोगेंद्र को धमकी दी कि अभी तो एक को मारा है, पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर स्याणा गांव की ओर फरार हो गए।

    परिजनों ने नीरज, सतेन्द्र, विशाल उर्फ छोटू और अंकित पर हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

  • खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    देहरादूनः उतराखड़ के देहरादून में कालसी डैम के पास आज पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। एसडीआरएफ को एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से उपनिरीक्षक सुरेश तोमर की अगुवाई में SDRF टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने पर पाया गया कि वाहन में तीन लोग सवार थे। इनमें नरेश पुत्र फकीरा, उम्र 28 वर्ष, ग्राम बाला और सुनील पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, ग्राम मिन्डाल घायल अवस्था में करीब 100 मीटर नीचे से सुरक्षित निकाले गए। दोनों को SDRF टीम द्वारा ऊपर लाकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं तीसरा व्यक्ति गोविंदा पुत्र जवाहर सिंह, उम्र 28 वर्ष, ग्राम जगथान वाहन के नीचे दबा हुआ मिला और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने तकनीकी उपकरणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाही कर रही है।  
  • Jalandhar News: सीएम मान के सुखजिंदर रंधावा पर गैंगस्टरों को पालने के बयान पर परगट का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सीएम मान के सुखजिंदर रंधावा पर गैंगस्टरों को पालने के बयान पर परगट का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा द्वारा कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को बता देना चाहिए था कि गैंगस्टर कौन-कौन और कहा हैं। दरअसल, सुखजिंदर रंधावा द्वारा आज गैंगस्टरों को लेकर पत्र लिखकर भेजा गया था। इस मामले को लेकर सीएम मान ने कहा कि इन्हीं लोगों ने गैंगस्टर पाले थे और वे खुलेआम उनका नाम लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गैंगस्टर पिछली सरकारों ने ही पाले थे।

    मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गोली चला कर भाईचारा तोड़ने वाले यह भूल जाएं कि वे बच निकलेंगे। कांग्रेस के नेता इस मामले से बचते हुए दिखाई दिए। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर परगट सिंह ने कहा कि मुझे इन मामलों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि अगर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चिट्ठी लिखी है तो वह पंजाब के पूर्व गृहमंत्री रह चुके हैं और उन्हें गैंगस्टर को लेकर ज्यादा जानकारी होगी। अगर मुख्यमंत्री इस को लेकर बयान कर रहे हैं तो वह मौजूदा होम मिनिस्टर है। ऐसे में इस मामले को लेकर दोनों नेताओं को ज्यादा जानकारी होगी। परगट सिंह ने कहाकि रंधावा ने किसी बेस पर यह पत्र लिखा होगा और उन्हें इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी होगी। परगट सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि सीएम मान के पास कोई सबूत होगा। वहीं उन्होंने कहा कि स्टेटमेंट देने से बेहतर है कि जो कार्रवाई बनती है वह होनी चाहिए।

  • हरियाणा पवेलियन चमका अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में, स्वच्छ मंडप श्रेणी में मिला गोल्ड मेडल

    हरियाणा पवेलियन चमका अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में, स्वच्छ मंडप श्रेणी में मिला गोल्ड मेडल

    चंडीगढ़: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2025 में हरियाणा को स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल मिला है। व्यापार मेले में अलग-अलग श्रेणियों में मेडल दिए गए थे, इसमें हरियाणा प्रदेश के पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में बाजी मारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडप के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य प्रशासक श्यामल मिश्रा, प्रशासक विनय प्रताप सिंह की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक 14 दिन चले इस 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पवेलियन में हरियाणवी संस्कृति, निरंतर जारी इनोवेशन और प्रदेश के विकास की झलक देखने को मिल रही थी। मेले के समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें हरियाणा पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य प्रशासक श्यामल मिश्रा व प्रशासक विनय प्रताप सिंह का धन्यवाद किया।

    एआई ताऊ ने खींचा सभी का ध्यान

    निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि पवेलियन में यूं तो कला व संस्कृति से जुड़ी बहुत से नए प्रयोग किए गए थे लेकिन इस बार एक नया प्रयोग एआई ताऊ का किया गया था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गया ताऊ हंसा-हंसाकर लोगों को हरियाणा सरकार से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं की जानकारी देता था। यह पवेलियन में विशेष आकर्षण का केंद्र था। जैसे ही कोई व्यक्ति बटन दबाता था एआई ताऊ खड़ा हो जाता था और हरियाणवी अंदाज में बात करने लगता था।

    अलग-अलग स्टॉल भी रहे आकर्षण का केंद्र

    उन्होंने बताया कि हरियाणा पवेलियन में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इसमें 11 कारीगरों और स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल लगाए थे जबकि 22 एमएसएमई ने अपने स्टॉल लगाए थे। ये भी खरीदारों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा पवेलियन एक भारत-श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनाया गया था। पवेलियन में सूरजकुंड मेला और गीता जयंती को दर्शाया गया था। लोगों ने पवेलियन में जमकर सेल्फी व फोटो क्लिक की और हरियाणा को जाना। निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि इस बार का मेला बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
  • Petrol Tanker और हाईवा में आमने-सामने टक्कर, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Petrol Tanker और हाईवा में आमने-सामने टक्कर, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    रामगढ़ः गोला की ओर जा रही एक पेट्रोल टैंकर और सामने से आ रही हाईवा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर कुछ देर तक धुएं और धूल का गुबार दिखाई देता रहा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दोनों वाहनों की टक्कर से जोरदार झटका लगा और हाईवा आगे की ओर से पूरी तरह पिचक गई। भीषण टक्कर में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर केबिन में ही फंस गया था। स्थानीय लोगों ने पहले उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में प्रशासन की मदद से कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला गया और घायल को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। पेट्रोल टैंकर सामने से टकराया था और यदि उसमें रिसाव या चिंगारी लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने एहतियातन टैंकर से दूरी बनाए रखी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर और हाईवा को सड़क किनारे हटवाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
  • श्रमिक कल्याण की ओर कदम: मानेसर में शुरू हुई अटल श्रमिक किसान कैंटीन

    श्रमिक कल्याण की ओर कदम: मानेसर में शुरू हुई अटल श्रमिक किसान कैंटीन

    चंडीगढ़: हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचएसआईआईडीसी) ने आईएमटी मानेसर में सेक्टर-4 और सेक्टर-5 स्थित दो अटल श्रमिक किसान कैंटीनों को संचालित कर दिया है। इन कैंटीनों के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में श्रमिक कल्याण सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

    एचएसआईआईडीसी द्वारा आईएमटी मानेसर में कुल पांच स्थानों की पहचान अटल श्रमिक किसान कैंटीन योजना के तहत की गई है। शेष तीन कैंटीनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें आने वाले सप्ताहों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के अधिकाधिक श्रमिकों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

    इन कैंटीनों का निर्माण उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों के सीएसआर सहयोग से किया जा रहा है, जो श्रमिक कल्याण और सामाजिक उत्थान के प्रति उद्योगों की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा किया जाएगा। इससे जहां कैंटीनों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित होगा, वहीं स्थानीय महिलाओं और समुदाय के सदस्यों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    हरियाणा सरकार की अटल श्रमिक किसान कैंटीन योजना के तहत श्रमिकों को केवल 10 रुपये की पौष्टिक और स्वच्छ भोजन थाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उद्योग क्षेत्र में किफायती और पौष्टिक भोजन की सुगमता बढ़ेगी।

    एचएसआईआईडीसी अपने औद्योगिक परिसरों में श्रमिक-केंद्रित ढाँचे को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंटीनों का शुभारंभ इस मिशन को और मजबूती प्रदान करता है और औद्योगिक श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • भोज खाने जाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    भोज खाने जाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    अररियाः आपसी विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान फूलो देवी पत्नी रणधीर मंडल के रूप में हुई है। घटना रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बौसीं थाना क्षेत्र के गुणवंती पंचायत के मंडल टोला की बताई जा रही है।

    जानकारी देते मृतका के पिता पंचानंद मंडल ने बताया कि दामाद रणधीर मंडल ने पहले उनकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे उसका पैर टूट गया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फूलो देवी अपने पति के साथ मंडल टोला में रहती थी। परिजनों के अनुसार, रणधीर मंडल 2 दिन पहले ही कुमराहा से घर लौटा था। शुक्रवार को फूलो देवी की हत्या की सूचना मिली। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने घर के अंदर फूलो का शव पड़ा देखा। शव के गले पर रस्सी के निशान और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।

    बौसीं थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। पति-पत्नी के बीच भोज खाने जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या फांसी लगाकर की गई लगती है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों की लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी पति रणधीर मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति फरार है।

  • CM मान का बड़ा कदम: नरेगा के तहत अब घर पर काम करने पर भी पूरी मजदूरी तय

    CM मान का बड़ा कदम: नरेगा के तहत अब घर पर काम करने पर भी पूरी मजदूरी तय

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनरेगा योजना में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए एक क्रांतिकारी फैसला लिया है। अब मजदूरों को सिर्फ सरकारी प्रोजेक्ट्स पर ही नहीं, बल्कि अपने घर पर काम करने पर भी पूरी मजदूरी मिलेगी।

    जिन मजदूरों ने नरेगा के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है और जिनके पास नरेगा कार्ड है, उन्हें अब अपने घर में काम करने का भी पूरा लाभ मिलेगा। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी। अगर कोई मजदूर अपने घर पर 90 दिन काम करता है, तो उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा और उसे 31,140 रुपये की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

    नरेगा योजना के तहत अब कई सुविधाएं शामिल की गई है। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण, तालाब निर्माण, नहर की सफाई, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के काम शामिल है। इसके अलावा किसानों को अपने खेतों में मेड़बंदी, कुआं खुदाई और सिंचाई की सुविधाएं बनाने के लिए भी मजदूरी मिलेगी।

    योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब मज़दूर अपने घर पर शौचालय निर्माण, पक्का फर्श बनाना, छत की मरम्मत और अन्य घरेलू निर्माण कार्य करके भी मज़दूरी प्राप्त कर सकेंगे। इससे गरीब परिवारों को दोहरा फायदा होगा – एक तरफ उनके घर का विकास होगा, दूसरी तरफ उन्हें रोज़गार भी मिलेगा।

    नरेगा के तहत प्रत्येक मज़दूर को 346 रुपये प्रति दिन की दर से मज़दूरी दी जाती है। एक वित्तीय वर्ष में हर परिवार को कम से कम 100 दिन का रोजगार की गारंटी दी जाती है। अगर किसी मजदूर को 15 दिन के अंदर काम नहीं मिलता है, तो उसे बेरोज़गारी भत्ता भी दिया जाता है।

    योजना के तहत महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल कार्यबल का कम से कम 33 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित है। काम के दौरान कार्यस्थल पर पीने के पानी, छाया और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी अनिवार्य है। छोटे बच्चों वाली महिलाओं के लिए क्रेच की व्यवस्था भी की जाती है।

    मजदूरों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते या डाकघर खाते में किया जाता है, जिससे बिचौलियों का खात्मा होता है। काम शुरू होने के 15 दिनों के अंदर मजदूरी का भुगतान करना जरूरी है। अगर देरी होती है तो मजदूर को मुआवजे के रूप में अतिरिक्त राशि भी दी जाती है।

    नरेगा योजना में रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है। कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और अकुशल शारीरिक श्रम करने को तैयार है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के 15 दिनों के अंदर जॉब कार्ड जारी किया जाता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह फैसला गरीब मज़दूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने सभी पात्र मज़दूरों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द नरेगा के तहत रजिस्ट्रेशन करवाएं और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं। इस योजना से न केवल रोज़गार मिलेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास भी होगा।

  • Punjab News: DC Sagar Setia ने जिले में हथियारों को लेकर किए नियम जारी

    Punjab News: DC Sagar Setia ने जिले में हथियारों को लेकर किए नियम जारी

    मोगाः राज्य निर्वाचन आयोग, पंजाब के निर्देशों के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति–2025 के सदस्यों को चुनने के लिए 14 दिसंबर 2025, रविवार के दिन मतदान करवाया जाना निर्धारित किया है। जिला मेजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 में प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला मोगा में होने वाली इस चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मोगा के सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने-अपने हथियार साथ लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

    यह आदेश 29 नवंबर 2025 से लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। यह पाबंदी आर्मी पर्सोनल, पैरामिलिट्री फोर्सेज़ और वर्दीधारी पुलिस कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी, लेकिन चुनाव उम्मीदवारों के सुरक्षा कर्मी/एसपीओ पोलिंग स्टेशन के अंदर हथियार लेकर नहीं जा सकेंगे।

  • Swiggy ने शेयर किया अजोबी-गरीब Food Trend, भड़के यूजर्स बोले – ‘नरक में नहीं मिलेगी जगह’

    Swiggy ने शेयर किया अजोबी-गरीब Food Trend, भड़के यूजर्स बोले – ‘नरक में नहीं मिलेगी जगह’

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसा वायरल होता है जिसके बाद लोग सोच में पड़ जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही ट्रैंड वायरल हुआ है। यह ट्रैंड कुछ और नहीं बल्कि चॉकलेट आईसक्रीम और चावल का है। स्विगी ने इसकी तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इंटरनेट पर तस्वीर शेयर करते हुए स्विगी ने इसको बेस्ट डेजर्ट बता दिया है। ऐसा बताया जा रहा है यह फिलिपींस की डर्टी आईस्क्रीम से इंस्पायरड है परंतु भारतीय दर्शकों को यह मेलजोल बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

    आखिर क्या है फिलिपीनो की डर्टी आइसक्रीम?

    फिलिपीन डर्टी आइसक्रीम नाम लोग मजा के तौर पर लेते हैं परंतु इसको सॉर्बेटेस नाम से जाना जाता है। यह कोई गंदी आइसक्रीम नहीं होती बल्कि एक टेस्टी स्ट्रीट फूड है। यह फिलिपींस की सड़कों पर बेचा जाता है। इसका नाम डर्टी आइसक्रीम इसलिए रखा गया है क्योंकि यह सड़कों पर बिकती है।

    यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

    स्विगी की इस पोस्ट पर लोग अपनी भड़ास निकालते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘फांसी पर चढ़ा दो।’ अन्य ने लिखा कि – ‘पूरी उम्र की जेल होनी चाहिए इस इंसान को, नर्क में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए।’ अन्य ने लिखा कि – ‘सीधा नरक जाओगे बिना गेट खोले ‘ एक ने लिखा कि – ‘श्राप लगेगा भयंकर श्राप लगेगा।’ एक ने लिखा कि – ‘स्वीगी को बायकॉट करो।’ अन्य यूजर ने लिखा कि – ‘भाई पागल वागल हो गए हो क्या? किसने अपॉइंट किया तुझे सोशल मीडिया हैंडल करने को।’

    स्विगी ने किया पोस्ट

    बता दें कि यह फूड कॉम्बिनेशन स्विगी ने पोस्ट किया है हालांकि इसको यूजर्स ने पसंद नहीं किया और फूड कंपनी को ट्रोल कर दिया है। आइसक्रीम और चावलों का यह कॉम्बिनेशन लोगों को बहुत ही खराब लगा इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है।