Blog

  • Punjab News: हड़ताल पर बैठे बस कर्मियों को लेकर CM Mann का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Punjab News: हड़ताल पर बैठे बस कर्मियों को लेकर CM Mann का आया बड़ा बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में दूसरे दिन बस कर्मी हड़ताल पर बैठे हुए है। सरकार ने इस मामले में बस कर्मियों की हड़ताल को गैर कानूनी बताया। वहीं सरकार द्वारा जालंधर सहित कई बस कर्मियों को पत्र जारी करके लोगों को परेशान किए जाने को लेकर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी। वहीं इस मामले को लेकर सीएम मान ने प्रेस वार्ता करके कहा कि बस यूनियन के प्रधान अपनी मांगों को लेकर टेबल टाक के जरिए बात करें और उसे हल भी किया जाएगा।

    सीएम मान ने कहा कि किसी कर्मी को नोटिफिकेश जारी नहीं किया गया है। सीएम मान ने कहा कि बस कर्मियों द्वारा इस तरह हड़ताल करके लोगों को परेशान करना गलत है। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारी बसों के नतीजे सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि बस कर्मियों को मीटिंग के लिए पत्र भेजा गया है और इस मसले को जल्द हल कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने हरियाणा दौरे पर रोहतक में बॉस्केट बॉल के खिलाड़ी की मौत को लेकर कहा कि वह मृतक खिलाड़ी के परिवार से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा द्वारा उन पर राजनीति करने का आरोप लगाया गया। सीएम मान ने कहा कि किसी मृतक खिलाड़ी के घर शोक व्यक्त करने पर कौन सी राजनीति हो गई।

    मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पहले सरकार ने 19,373 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के लिए 4,092 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू किया था। अब सरकार एक कदम और आगे बढ़ते हुए 44,920 किलोमीटर नई सड़कें बनाने जा रही है, जिनके लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इसके लिए कुल 16,209 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी भी ठेकेदार से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और न ही कोई अधिकारी पैसे मांगेगा। पर इसके बदले सड़क की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

    एक नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक गांवों की पंचायतें सड़क के मटीरियल से संतुष्ट नहीं हो जातीं, तब तक ठेकेदारों को भुगतान रिलीज़ नहीं किया जाएगा। जिस ठेकेदार को टेंडर मिलेगा, उसे ही अगले 5 साल तक सड़क की मेंटेनेंस भी करनी पड़ेगी। जांच के लिए फ्लाइंग स्क्वाड भी बनाए गए हैं। सरकारी बसों के चक्का जाम पर मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कर्मचारियों की भर्ती बिना किसी नीति के की गई थी, जिसका खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है। मान ने कहा, मैं नहीं चाहता कि किसी की नौकरी जाए। मैं रोजाना लीगल टीम से बात कर रहा हूँ, पर कर्मचारियों को लोगों को परेशान करने वाला तरीका अपनाना नहीं चाहिए।

    केंद्र सरकार पर व्यंग्य करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब केंद्रीय मंत्रियों के लिए एक ‘टूरिस्ट प्लेस’ बन गया है। वे यहाँ आते हैं, साग-रोटी खाते हैं और कहते हैं कि केंद्र को रिपोर्ट देंगे, पर दिल्ली में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि वहाँ सिर्फ दो लोगों की ही चलती है। कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा द्वारा कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को बता देना चाहिए था कि गैंगस्टर कौन-कौन और कहाँ हैं। इन्हीं लोगों ने गैंगस्टर पाले थे। वे खुलेआम उनका नाम लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गैंगस्टर पिछली सरकारों ने ही पाले थे। मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गोली चला कर भाईचारा तोड़ने वाले यह भूल जाएँ कि वे बच निकलेंगे।

  • Punjab News: MP दफ्तर में मनाया गया Raja Warring का बर्थडे, गैर हाजिर दिखे कांग्रेस प्रधान सहित कई नेता, देखें वीडियो

    Punjab News: MP दफ्तर में मनाया गया Raja Warring का बर्थडे, गैर हाजिर दिखे कांग्रेस प्रधान सहित कई नेता, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भले ही कांग्रेस एकजुट होने के दावे कर रही है। लेकिन कांग्रेस के बी अंदरूनी कलह अभी भी दिख रही है। यही कारण है कि कांग्रेस की मीटिंग हो या कोई प्रोग्राम हो कई नेता उसमें गैर हाजिर दिखाई देते है। ऐसा ही एक मामला अब सांसद दफ्तर से सामने आया है। दरअसल, आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का जन्मदिन है।

    जिसको लेकर आज एमपी दफ्तर सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर, पूर्व विधायक राकेश पांडे. सुनील और पवन धीमान सहित कई कार्यकर्ताओं राजा वडिंग के बर्थडे का केक काटा गया। इस दौरान कई नेता व कार्यकर्ता गैर हाजिर दिखे। जबकि इससे पहले जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने सविधान दिवस के मौके पर मीटिंग रखी थी। इस दौरान भी कई नेता गैर हाजिर दिखे थे। हालांकि संजय तलवाड़ ने आश्वासन दिया था कि जल्द सभी नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। लेकिन संजय तलवाड़ के बयान के कुछ दिन बाद अब कांग्रेस प्रधान के जन्मदिन पर कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग सहित कई नेता गैर हाजिर दिखाई दिए है।

    मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आज कांग्रेस प्रधान का जन्मदिन मनाया गया और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान जब उनसे केक काटकर मुंह मीठा करवाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहाकि सभी कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। कांग्रेस प्रधान के गैर हाजिर होने पर कहा कि वह पार्टी के किसी काम से जिले से बाहर है। वहीं अन्य नेता ने कहा कि स्पेशल सेशन शुरू के कारण राजा वडिंग को दिल्ली जाना पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि शनिवार को दफ्तर बंद रहता है, लेकिन कार्यकर्ताओं के सुबह से फोन आने शुरू हो गए, जिसके बाद दफ्तर खोला गया और राजा वडिंग का जन्मदिन मनाया गया। वहीं सुरिंदर डाबर ने कहा कि बच्चत भवन में मनाया जा रहा है। लोगों में राजा वडिंग के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह है। वहीं राजा वडिंग के जन्मदिन मनाने की कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि सभी लोग राजा वडिंग की गैर हाजिरी में एक दूसरे का मुंह मीठा करवा रहे है।

  • Haryana News: अवैध खनन सामग्री के साथ पुलिस ने पकड़े 2 टिप्पर, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध खनन सामग्री के साथ पुलिस ने पकड़े 2 टिप्पर, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने अवैध खनन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में खनन सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को पकड़ा है। एंटी इलीगल माइनिंट टीम इंस्पेक्टर हितेंद्र से मिली सूचना के अनुसार, रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।

    तजिन्द्र पाल की टीम ने रामगढ़ नाका पर अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहे एक टिप्पर को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। टिप्पर को रामगढ़ चौकी में खड़ा कर दिया गया था। इसके अलावा भी देर रात करीबन 12 बजे रायपुरी रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की टीम ने नाइट पेट्रोलिंग के दौरान गांव हंगोला के पास एक ट्रक को अवैध खनन सामग्री के साथ में पकड़ लिया।

    पकड़े गए टिप्पर को रायपुर रानी थाना में खड़ा कर दिया गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस के द्वारा सूचना तुरंत माइनिंग विभाग को दी गई थी। सूचना इसलिए दी गई ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पंचकूला की पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त रुप से निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: PUNBUS और PRTC के चक्का जाम से यात्री परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: PUNBUS और PRTC के चक्का जाम से यात्री परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य सरकार ने PRTC और पनबस डिपार्टमेंट में किलोमीटर स्कीम के तहत बसें लाने के लिए टेंडर जारी किया था, जिसके चलते पनबस और PRTC के अनस्किल्ड कर्मचारियों ने बसें जाम कर हड़ताल कर दी थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आज दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने बसें जाम कर हड़ताल कर दी है और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों लवली व रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कच्चे कर्मचारियों की किस्मत हरी स्याही से लिखी जाएगी, लेकिन आज 4 टर्म खत्म होने वाले हैं, इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

  • Punjab News: जर्जर मकान में रहने को मजबूर 5 बेटियों की मां, देखें वीडियो

    Punjab News: जर्जर मकान में रहने को मजबूर 5 बेटियों की मां, देखें वीडियो

    लकड़ियों के सहारे टिकी है घर की छत्त

    फिरोजपुर: गांव जलालवाला में रहने वाली किरणजीत कौर जो 5 बेटियों की मां हैं, अपनी बच्चियों, बुजुर्ग मां और पति के साथ एक जर्जर और खस्ताहाल मकान में रहने को मजबूर हैं। घर की हालत इतनी खराब है कि दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और छत को गिरने से बचाने के लिए नीचे लकड़ियों का सहारा लगाया गया है। परिजनों को हर पल डर है कि बरसात में यह छत कभी भी ढह सकती है। पीड़ित महिला किरणजीत कौर ने बताया कि वे अपनी बेटियों के साथ टूटे-फूटे कच्चे घर में किसी तरह जिंदगी गुजार रही हैं। उनके पास नया घर बनाने का कोई साधन नहीं है और अब तक उन्हें किसी भी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उनका राशन कार्ड तक नहीं बना, जिसके कारण उन्हें सरकारी गेंहू भी नहीं मिल पा रही और रोटी तक बनाने में मुश्किल आ रही है। किरणजीत कौर ने समाजसेवी संस्थाओं, प्रशासन और सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाते कहा कि उन्हें और उनकी बेटियों को सुरक्षित छत उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे मौत के साए में जीने को मजबूर न हों।
  • Punjab News: PUNBUS-PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्करों के हक में उतरी किसान मजदूर संघर्ष समिति, देखें वीडियो

    Punjab News: PUNBUS-PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्करों के हक में उतरी किसान मजदूर संघर्ष समिति, देखें वीडियो

    अमृतसरः पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से दूसरे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा गया। इस दौरान किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी ने प्रदर्शन कर रहे बस कर्मियों को अपना पूरा समर्थन दिया। किसान नेताओं और वर्करों ने पहले अमृतसर बस स्टैंड के आसपास नारेबाजी की। उसके बाद एक मार्च निकालकर पंजाब रोडवेज की वर्कशॉप तक पहुंचे, जहां साझा धरना दिया गया।

    PRTC कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के पंजाब राज्य संयुक्त सचिव योद्धा सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 28 नवंबर को खोलने वाले टेंडरों को शुरू से ही रद्द करने की मांग की जा रही थी, पर इस पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 को शांतिपूर्ण गेट रैली के समय यूनियन की नेतृत्व को अचानक घरों से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके विरोध में डिपो समितियों ने हड़ताल शुरू कर दी।

    उन्होंने कहा कि अगर सरकार निजीकरण की नीति वापस नहीं लेती और मांगे लेकर गंभीर बातचीत नहीं करती तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। जिसमें पंजाब भर के किसान, विद्यार्थी और तकनीकी संगठनों भी शामिल होंगे। किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता जर्मनजीत सिंह ने कहा कि समिति बस कर्मचारियों की मांगों का पूरा समर्थन करती है।

    मुख्य मांगों में रोडवेज में स्थायी भर्ती शुरू करना, ठेके पर भर्ती बंद करना, ठेकेदार कर्मचारियों को स्थायी करना, एक किलोमीटर स्कीम वाले टेंडर को रद्द करना और गिरफ्तार कामगारों को तत्काल रिहा करना शामिल हैं। दोनों संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार तुरंत बातचीत शुरू कर मांगों का समाधान नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को पंजाब स्तर पर और बड़े पैमाने पर फैलाया जाएगा।

  • झोपड़ी में लगी भीषण आग, अंदर सो रहा बुजुर्ग जिंदा जला

    झोपड़ी में लगी भीषण आग, अंदर सो रहा बुजुर्ग जिंदा जला

    शाहजहांपुरः जिले के अलियापुर बरनावा गांव में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग रामपाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    जानकारी देते बेटों ने बताया कि उनके मकान के सामने एक झोपड़ी हैं जिसमें उनके पिता 68 वर्षीय रामपाल सोते थे। बीती रात खाना खाने के बाद वे अपने पिता को झोपड़ी में लिटाकर अपने घर आ गए थे। इसके ठीक आधे घंटे बाद उन्हें बाहर से शोर सुनाई दिया। जब वे बाहर निकले तो देखा कि झोपड़ी में भीषण आग लगी हुई थी। बेटों और स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वे रामपाल को झोपड़ी से बाहर नहीं निकाल पाए। आग पर काबू पाने के बाद अंदर रामपाल का जला हुआ शव मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

    ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में पूछताछ की। मृतक रामपाल अपने तीन विवाहित बेटों उमेश कुमार, दिनेश कुमार और अनेक के साथ रहते थे। बेटे उमेश ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं था और उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। पुलिस की जांच जारी है।

  • 50 लाख के बीमे के लिए व्यक्ति की जगह चिता पर रखा पुतला, 2 व्यापारी गिरफ्तार

    50 लाख के बीमे के लिए व्यक्ति की जगह चिता पर रखा पुतला, 2 व्यापारी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः धोखाधड़ी का अजीब मामला सामने आया है। जहां दिल्ली के एक कपड़ा कारोबारी और उसके साथी ने 50 लाख बीमे के पैसे हड़पने की योजना बनाई। जानकारी अनुसार पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि दो युवक एक पुतले का दाहसंस्कार करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने जाकर जब जांच कराई तो सही में अर्थी पर एक प्लास्टिक का पुतला निकला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया।

    पूछताछ के दौरान दोनों युवक ने बताया कि दिल्ली के अस्पताल उनके साथी की मौत हुई है और वहां से ही सील कर के शव दिया गया था, पर यहां जांचने पर यह पुतला निकला। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार बालियान के अनुसार शव की जगह पुतले का दाह संस्कार करने आया कमल सोमानी निवासी कैलाशपुरी थाना पालम दिल्ली, अपने दोस्त आशीष खुराना निवासी जैन कॉलोनी थाना उत्तम नगर दिल्ली को साथ लेकर आया था।

    अंशुल कुमार निवासी करोल बाग थाना प्रसाद नगर दिल्ली का उपचार के दौरान अंसारी अस्पताल में निधन होने का बहाना बनाकर उसके शव की जगह डमीनुमा पुतले का दाह संस्कार करने का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि कमल सोमानी ने बताया कि वह कपड़े की दुकान करता है और 50 लाख के कर्ज में दबा हुआ है, जिसे चुकता करने के लिए उसने साजिश रचते अपनी दुकान में कुछ समय पहले काम करने वाले नीरज से बहाना बनाकर उसके भाई अंशुल का आधार और पेनकार्ड मंगा लिया था।

    उनका दुरुपयोग करते उसने करीब एक साल पहले अंशुल का टाटा एआई का इंश्योरेंस करा लिया था और उसकी नियमित किस्त अदा करता आ रहा था। कर्ज उतारने को लेकर रची साजिश के तहत वह अपने दोस्त के साथ अंशुल के नाम का पुतला कार में रखकर दाह संस्कार करने के मकसद से ब्रजघाट के श्मशान घाट में आया था। पुलिस की पूछताछ में बताया कि अगर वह डमीनुमा पुतले का दाह संस्कार करने में सफल हो जाता तो उसके दाह संस्कार प्रमाण के आधार पर बीमा क्लेम लेकर अपना कर्ज चुका देता।

  • AAP Party को बड़ा झटकाः प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

    AAP Party को बड़ा झटकाः प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

    नई दिल्ली: दिल्ली में 12 वार्डों में होने वाले एमसीडी उपचुनाव से पहले आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और कर्नाटक प्रभारी राजेश गुप्ता ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सच्चदेवा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की।

    राजधानी दिल्ली में एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। अब रविवार को वोटिंग होगी, जबकि काउंटिंग 3 दिसंबर को होगी। इन 12 सीटों पर 51 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6,99,537 वोटर करेंगे। पहली बार इस चुनाव में 4,884 वोटर ईवीएम से वोट डालेंगे, जबकि 3,204 दिव्यांग वोटर होंगे। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह बीजेपी के साथ विकास और राष्ट्रवाद की राह पर चलेंगे। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय में उनका स्वागत किया।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुप्ता फूट-फूटकर रो पड़े। गुप्ता ने विश्वास जताया कि वे बीजेपी के साथ मिलकर दिल्ली के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने बीजेपी की विकासवादी नीतियों और राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। बीजेपी नेताओं ने गुप्ता के शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आप से अलग हुए नेता अब भाजपा की ताकत बढ़ाएंगे। यह घटनाक्रम दिल्ली की राजनीति में आप के लिए एक चुनौती पेश कर सकता है।

  • Punjab News: CM Mann कुछ देर में करेंगे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

    Punjab News: CM Mann कुछ देर में करेंगे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज कुछ देर में प्रेस वार्ता करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है।जारी की गई जानकारी के अनुसार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। कहा जा रहा है कि इस प्रेस वार्ता में पंजाब भर में बस कर्मियों की हड़ताल पर फैसला लिया जा सकता है।