Blog

  • Punjab News: बहन को ढूंढने निकले भाई व रिश्तेदार पर हथियारों से हमला, नाक की हड्डी टूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: बहन को ढूंढने निकले भाई व रिश्तेदार पर हथियारों से हमला, नाक की हड्डी टूटी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बहन को ढूंढने निकले भाई पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे युवक की नाक की हड्डी टूट गई और खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार बीती रात नाबालिग घर से ट्यूशन गई थी, जो काफी देर तक घर नहीं पहुंची। परिवार ढूंढने निकला तो पता चला कि उनकी बेटी फव्वारा चौक में किसी लड़के के साथ खड़ी है। जिसके बाद लड़की का भाई मनोज अपने रिश्तेदार को साथ लेकर फव्वारा चौक पहुंचा। जहां उन पर कुछ लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल मनोज मक्कड़ ने बताया कि उसकी बहन 10वीं क्लास में पढ़ती है। घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने लगे। किसी ने बताया कि शिवम नाम का युवक जो फव्वारा वाला चौक में एक ज्वेलर की दुकान पर काम करता है, उसके साथ बहन खड़ी है। वह अपने रिश्तेदार अमन गुलाटी को साथ लेकर फव्वारा चौक पहुंचे। इस दौरान शिवम और उसके साथियों ने हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी करते बदमाशों ने उससे मारपीट की। हमले में उसकी नाक की हड्डी टूट गई। वहीं अमन गुलाटी के सिर पर हथियारों से वार किए है। खून से लथपथ हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने डीएमसी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में अब नाक का आपरेशन होगा। उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
  • Jalandhar News: नाबालिग बच्ची के मर्डर केस में लोगों ने लगया धरना, प्रशासन की ये अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग बच्ची के मर्डर केस में लोगों ने लगया धरना, प्रशासन की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में बच्ची के मर्डर केस को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। जहां लोगों ने परिवार को इंसाफ दिलाने और आरोपी को चौक में लटकाकर फांसी की सजा दिलाने के लिए सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार करने लगे। महिला ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए ताकि ऐसा घिनौना काम करने वाले को पता लग जाए और कोई भी दोबारा ऐसी घटना करने की ना सोचे।

    वहीं व्यक्ति ने कहाकि 13 वर्षीय बच्ची के साथ जो हुआ वह निंदनीय है। उनकी मांग है कि आरोपी को सबके सामने चौक में फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि अगर पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाने में सक्षम नहीं होती तो आरोपी को लोगों के हवाले कर दें और लोग खुद आरोपी को चौक में लटकाकर फांसी की सजा देंगे। लोगों ने कहाकि दुबई सहित अन्य देशों की तरह यहां पर भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को चौक में फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

    इस दौरान अन्य लोगों ने भी एक मांग की है कि आरोपी को काटकर सड़क पर तड़पा-तड़पा कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि दिल्ली में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है, लेकिन सेंट्रर सरकार ने आरोपियों को अभी तक फांसी की सजा नहीं दी है। इस दौरान लोगों ने होशियारपुर में बच्चे की हत्या का जिक्र किया और कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं पंजाब में क्यों हो रही है। लोगों ने कहा कि अभी तक कोई अधिकारी उनके पास आकर ऐसी घटनाओं से रोक लगाने के लिए जिम्मेदारी लेने के लिए नहीं पहुंचा है।

  • 20 मिनट में तोड़ी दूल्हन ने शादी, सुहागरात से पहले मायके लौटी

    20 मिनट में तोड़ी दूल्हन ने शादी, सुहागरात से पहले मायके लौटी

    भलुअनीः देवरिया शहर के एक मैरेज हाल में धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया गया। पूरी रात शादी की रस्में अदा की गई। जहां दूल्हा-दूल्हन ने 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया और ससुराल के लिए विदा हुई। लेकिन इस शादी में हैरानी तब हुई जब ससुराल में 20 मिनट रहने के बाद नई-नवेली दुल्हन ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। दुल्हन ने अपना यह फैसला घर के आंगन में सुनाया, उस वक्त वहां रिश्तेदार और परिवार की तमाम महिलाएं मौजूद थीं। महिलाएं भौचक रह गईं। फिर 5 घंटे तक पंचायत चली, लेकिन दुल्हन नहीं मानी।

    लिखापढ़ी कर दोनों पक्ष अलग हो गए। आखिर पंचायत में लिखापढ़ी के बाद दोनों पक्षों ने अलग का फैसला किया और एक पेपर पर साइन कर संबंध खत्म कर दिए। सामान वापस होने के बाद दुल्हन सुहागरात से पहले मायके लौट गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं है। दूल्हे ने कहा- पूरे परिवार की इज्जत मिट्‌टी में मिल गई। देवरिया के भलुआनी में हर्ष चंद्र मद्धेशिया का घर है। घर में बेटा और पत्नी रहती हैं। हर्ष चंद्र की जनरल स्टोर की दुकान है। इसी दुकान पर बेटा विशाल भी बैठता है। 6 महीने पहले विशाल की शादी सलेमपुर की पूजा मद्धेशिया से तय हुई थी।

    25 नवंबर को देवरिया शहर स्थित एक मैरेज हाल में बारात आई। लड़की पक्ष ने बारातियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। द्वारपूजा हुआ, जयमाल की रस्म पूरी की गई। भोर तक शादी संपन्न हुई। बुधवार को दोपहर बाद नई-नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। मोहल्ले की महिलाओं ने दुल्हन को उतार कर घर में ले गई और दुल्हन का चेहरा देखा। अभी बहुत सी महिलाएं दुल्हन की झलक भी नहीं देखी थी, इस बीच दुल्हन ने ससुराल में न रहने की बात कहते हुए चौखट के बाहर आ गई। साथ ही मायके पक्ष के लोगों को तत्काल बुलाने की बात कहने लगी। महिलाएं व ससुराली उसे समझाने में जुट गए, लेकिन वह मानने से इन्कार कर दिया।

    विशाल ने अपने घरवालों को इसके बारे में बताया। घरवाले पूजा को मनाने और कारण पूछने में जुट गए। पूजा ने कहा- मेरे मां-बाप को बुला दो, मैं यहां नहीं रहूंगी। इसके बाद विशाल ने अपने ससुर को फोन कर बुलाया। वहां से पूजा की मां और भाई मौके पर पहुंचे। वह भी समझाते रहे, लेकिन पूजा नहीं मानी। विशाल ने बताया- जब से शादी तय हुई, सबकुछ ठीक था। हमारी बात भी होती थी। लेकिन पूजा ने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे यह लगे की वह शादी नहीं करना चाहती। धूम-धाम से शादी हुई। घर में सब इतना खुश थे। लेकिन पूजा ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। उसे अगर यह शादी मंजूर नहीं थी तो पहले भी हमसे बता सकती थी।

    लेकिन उसने दोनों परिवारों की इज्जत मिट्टी में मिला दी। घर पर रिश्तेदार और सभी की भीड़ जमा थी। उसने सब कुछ बिगाड़ दिया। मैं उससे पूछता रहा कि क्या कारण है। लेकिन उसने अंत तक कुछ भी नहीं बताया। बस अपने मायके और मेरे साथ न रहने की जिद पर अड़ी थी। अब पुलिस या किसी और से क्या शिकायत करनी। जब लड़की ही नहीं रहना चाहती तो हम क्या कर सकते हैं। मेरे घर वालों ने मुझसे यही बात समझाई।

  • Jalandhar की 2 नाबालिग लड़कियां जम्मू-कश्मीर से बरामद, शादी का झांसा देकर की थी अगवा

    Jalandhar की 2 नाबालिग लड़कियां जम्मू-कश्मीर से बरामद, शादी का झांसा देकर की थी अगवा

    जालंधरः पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने करीब 8 दिन पहले लापता हुई 2 नाबालिग लड़कियों को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुकद्दमा नंबर 281 दिनांक 22 नवंबर 2025 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में दर्ज किया गया था, जब 2 नाबालिग लड़कियां (उम्र 14 और 16 वर्ष) स्कूल से वापस आते समय लापता हो गई थी।

    सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस टीम ने ए.डी.सी.पी.-1 और ए.सी.पी. नॉर्थ के नेतृत्व में तुरंत जांच शुरू की और कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान कठुआ, जम्मू और कश्मीर में संयुक्त कार्रवाई के तहत पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया तथा घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान जोगिंदरपाल (22) तथा सोनू वर्मा (20) निवासी कठूआ के रूप में हुई है जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: T3 Spa, Russiaan Spa और The Nature Spa Centre में पुलिस की Raid, 10 युवतियां बरामद, किए सील, देखें वीडियो

    Punjab News: T3 Spa, Russiaan Spa और The Nature Spa Centre में पुलिस की Raid, 10 युवतियां बरामद, किए सील, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के जीरकपुर में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर T3 SPA Center सहित 3 अन्य स्पा सेंटरों पर रेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वीआईपी रोड पर बने देवा जी प्लाजा में बने स्पा सेंटरों में की गई। बताया जा रहा कि पुलिस ने इन स्पा सेंटरों को सील कर दिया है। पुलिस ने स्पा सेंटरों से 10 लड़कियों का रेस्क्यू किया। मौके से एक ग्राहक को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

    इन लड़कियों को आगे की जांच और काउंसलिंग के लिए महिला सुरक्षा एवं काउंसलिंग सेंटर भेजा गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वीआईपी रोड पर बने देवा जी प्लाजा में बने स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस दौरान उनकी टीम ने टी थ्री, रशियन और द नेचर स्पा सेंटर में रेड की। जहां से 10 लड़कियों को बरामद किया गया। इस दौरान एक ग्राहक को काबू किया गया। घटना के दौरान इन स्पा सेंटरों में मालिक मौजूद नहीं था। इस मामले में पर्चा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम भी शामिल थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन स्पा सेंटर्स में लंबे समय से अनियमित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और स्पा संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे सेंटरों पर सख्त निगरानी आवश्यक है।

     

     

  • Punjab News: शादी में Hyatt Hotel के बाहर 15 तोले सोने का हार झपटकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: शादी में Hyatt Hotel के बाहर 15 तोले सोने का हार झपटकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में सरेआम स्नेचिंग की घटनाओं का सिलसिला जारी है। वहीं हयात होटल के बाद शादी समारोह में भारी भीड़ के बीच युवक सोने का हार छीनकर फरार हो गया। घटना 22 नवंबर की रात फिरोज़पुर रोड स्थित हयात होटल के बाहर की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम भीड़ में से युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विक्रम मेहरा निवासी गांव दाद लुधियाना की शिकायत पर U/S 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए विक्रम मेहरा ने बताया कि सभी महिलाएं होटल के बाहर गेट के पास घोड़ी की रस्म के दौरान मौजूद थीं। इसी दौरान उनकी 85 वर्षीय ताई रमीला मेहरा भी वहीं खड़ी थीं। तभी पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने भीड़ में घुसकर उनके गले से 15 तोले का सोने का हार झपट लिया और मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम दिखा, वीडियो में परिवार के लोग होटल के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आते दिखते हैं।

    जिनमें से एक युवक भीड़ का हिस्सा बनकर बुजुर्ग महिला के पास पहुंचता है और पलक झपकते ही उनका नेकलेस खींचकर भाग जाता है। फुटेज में ये भी नज़र आया कि दो परिवारिक सदस्य चोर के पीछे दौड़े, लेकिन वह इंतज़ार कर रहे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम मेहरा की शिकायत पर U/S 304(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो कब्ज़े में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। होटल और आसपास के अन्य सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: बाढ़ राहत स्कीम के नाम पर अवैध माइनिंग, Ashwani Sharma ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ राहत स्कीम के नाम पर अवैध माइनिंग, Ashwani Sharma ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पठानकोट: इस साल राज्य में बाढ़ ने पंजाब में कई जगहों पर तबाही मचाई थी। इस दौरान कई लोगों के घर टूट गए थे, वहीं किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें पानी की चपेट में आ गईं। हालात सामान्य होने के बाद राज्य सरकार ने जिसका खेत उसकी रेत एक स्कीम शुरू की थी, ताकि किसान उस रेत के जरिए अपने नुकसान की भरपाई कर सकें, लेकिन इस स्कीम के तहत माइनिंग माफिया पूरी तरह से एक्टिव हो गया है।

    नदियों में मशीनें लगाकर रेत निकाली जा रही है, जिसे देखते हुए BJP की पंजाब एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा ने दूसरे दिन माइनिंग साइट्स का दौरा किया जहां माइनिंग माफिया की ओर से नदियों के पास बड़े पैमाने पर माइनिंग की जा रही थी। उन्होंने पंजाब सरकार से एक्शन लेने की मांग की है।

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों भी उन्होंने मुख्यमंत्री से एक सवाल पूछा था जिसका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर जमीन की रेत स्कीम के तहत माइनिंग हो रही होती तो किसान अपनी फसलों में रेत खोदने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहा होता न कि नदी में बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर रेत निकाल रहा होता। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वह एक बार ग्राउंड लेवल पर आकर राउंड लगाएं ताकि पता चल सके कि राज्य में माइनिंग कानूनी तौर पर हो रही है या गैर-कानूनी तौर पर।

  • Punjab News: अल सुबह सीएम मान ने बिना काफिले के बस अड्डे पर की चैकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: अल सुबह सीएम मान ने बिना काफिले के बस अड्डे पर की चैकिंग, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अल सुबह बस अड्डे पर दबिश दी। दरअसल, अल सुबह 5 बजे सीएम मान ने कुराली बस अड्डे पर अचानक छापा डालकर सबको चौंका दिया। हैरानी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री मान बिना किसी काफ़िले, सुरक्षा जत्थे या पहले से सूचना दिए अकेले ही बस अड्डे पर निरीक्षण करने पहुंच गए।

    उन्होंने बस अड्डे की सफ़ाई, सुविधाएँ, यात्रियों की समस्याएँ और परिवहन सेवाओं की जांच की। अचानक आने पर कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कुछ कमियों के बारे में निर्देश दिए और लोगों से सीधे फीडबैक भी लिया। इस अचानक चेकिंग से परिवहन विभाग में हलचल मच गई है।

  • एयरबस A320 फैमिली के विमानों पर Solar Radiation का खतरा, Advisory जारी

    एयरबस A320 फैमिली के विमानों पर Solar Radiation का खतरा, Advisory जारी

    नई दिल्लीः हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। भारत की प्रमुख एयरलाइंस Air India और IndiGo ने पैसेंजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी एयरबस A320 फैमिली के विमानों पर उड़ान के दौरान, विशेष रूप से उच्च ऊंचाई पर, बढ़ते हुए सोलर रेडिएशन के खतरे के मद्देनजर जारी की गई है।

    Airbus ने हाल ही में A320 फैमिली के विमानों पर Solar Radiation के कारण फ्लाइट कंट्रोल डेटा में करप्शन की समस्या की पहचान की है। एक हालिया घटना के विश्लेषण के आधार पर कंपनी ने 6,000 से ज्यादा इन-सर्विस जेट्स को संभावित रूप से प्रभावित घोषित किया है और ऑपरेटर्स से तत्काल सावधानी बरतने और सॉफ्टवेयर अपडेट करने का अनुरोध किया है।

    एयरलाइंस और ऑपरेटर्स से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत सावधानियां अपनाएं, जैसे अपडेटेड सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और उड़ानों के दौरान अतिरिक्त निगरानी रखें। यह अपडेट वैश्विक उड़ानों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन एयरबस का कहना है कि यह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

    वहीं एअर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते लिखा कि हमें एयरबस के एक निर्देश के बारे में पता है जो उसके A320 फैमिली एयरक्राफ़्ट से जुड़ा है, जो अभी एयरलाइन ऑपरेटरों के बीच सर्विस में है। इससे हमारे फ्लीट के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर रीअलाइनमेंट होगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम लंबा होगा और हमारे तय ऑपरेशन में देरी होगी। हम ग्राहकों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले airindia की साइट पर जाकर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक करें।

  • Punjab News: 4 इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 4 इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    लुधियानाः पंजाब में बीते दिन शाम को ताबड़तोड़ पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसके बाद देर रात जिल में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेश कुछ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी की गई सूची में 4 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई का तबादला किया गया है। आदेशों के अनुसार सभी को अपनी नई तैनाती पर तुरंत चार्ज लेने के भी आदेश दिए गए हैं । बता दें कि पंजाब में जिला परिषद और जिला समिति के चुनाव होने जा रहे हैं।

    सूची के अनुसार इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह को थाना फोकल प्वाइंट से थाना मेहरबान लगाया है। इसी तरह इंसपेक्टर जगदेव सिंह को मेहरबान से थाना सदर नियुक्ति किया है। इंस्पेक्टर अवनीत कौर को थाना सदर से थाना डेहलों ट्रांसफर किया है। इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल को थाना डेहलों से थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात किया गया है। सब-इंस्पेक्टर दलबीर सिंह बस्ती जोधेवाल थाना से एसएचओ फोकल पॉइंट भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर जगतार सिंह को बंसत एवेन्यू से थाना डाबा और एएसआई धमेंदर सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू लगाया है।