Blog

  • Punjab News: गायों को चारा डालने गए व्यक्ति पर हुआ तेजधार हथियारों से हमला, कटी उंगलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: गायों को चारा डालने गए व्यक्ति पर हुआ तेजधार हथियारों से हमला, कटी उंगलियां, देखें वीडियो

    बठिंडाः सिविल लाइन थाने के अधीन आते इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां गायों को चारा डालने के व्यक्ति पर सरेआम तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में पीड़ित के पैरों की दो अंगुलियां कट गईं। घटना को अंजाम देने के बाद 2 अज्ञात हमलावर फरार हो गए। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय जगतार सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि पिता पशु पालन विभाग में नौकरी करते हैं।

    बठिंडा के मॉडल टाउन रिंग रोड पर रात के समय गायों को चारा डालने के लिए गुड़ देने गए थे, तभी 2 अज्ञात लोगों ने लूटने की नीयत से पिता पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में पिता के पैरों की 2 अंगुलियां कट गई। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख उन्हें बाद में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर, सिविल लाइन थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल से एक रिपोर्ट मिली थी कि जगतार सिंह नामक व्यक्ति अप्ताल में तेजधार हथियार लगने से घायल होकर उपचार के लिए आया है। अस्पताल में जगतार सिंह के बयान दर्ज किए तो पता चला कि वह पशु पालन विभाग में नौकरी करता है और वह चारा डालने के लिए जा रहा था कि उस पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Amritpal Singh के 8 साथियों को इन 2 जेलों में किया बंद

    Punjab News: Amritpal Singh के 8 साथियों को इन 2 जेलों में किया बंद

    पटियाला: डिब्रूगढ़ जेल में बंद सासंद अमृतपाल सिंह के 8 साथियों से एनएसए हटा दिया गया है। जिसके बाद उन्हें अजनाला थाने में हमला करने के आरोप में पंजाब लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के 8 साथियों को अलग- अलग जेलों में बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के चाचा व प्रधानमंत्री बाजेके सहित 4 आरोपियों को बठिंडा की जेल में बंद किया गया है जबकि इनके अन्य 4 साथियों को पटियाला जेल में बंद किया गया है।

    केंद्रीय जेल के सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह ने बताया कि देर रात अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, कुलवंत सिंह राऊके व बसंत सिंह दौलतपुर को बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद किया गया है। इन चारों को एक अलग बैरक में रखा गया है। इसके अलावा इनके अन्य चार साथियों दलजीत सिंह कलसी, गुरिंदर सिंह गुरी औजला, गुरमीत सिंह बुक्कणवाल व अमनदीप सिंह अमना को पटियाला की जेल में रखा गया है।

  • Punjab News: 114 किलो हेरोइन सहित 483 मामले दर्ज, DIG Satinder Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 114 किलो हेरोइन सहित 483 मामले दर्ज, DIG Satinder Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे को लेकर पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज बॉर्डर रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह ने युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट 4 सीमावर्ती जिलों में नशे और आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई के मामलों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 महिनों में 483 एनडीपीएस एक्ट के मामले पुलिस द्वारा दर्ज किए गए हैं, जिनमें 706 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अब तक 114 किलो हेरोइन भी बरामद की है।

    इसके अलावा 62 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी बरामद की गई है और 4 हजार अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए गए। डीआईजी ने कहा कि 3 बड़े गैंगों का पर्दाफाश किया गया और 22 के करीब भगोड़े व्यक्तियों को पकड़ा गया। वहीं नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 27 अन्य तस्करों के घरों की पहचान की गई है। पाकिस्तान से लाए गए कुल 68 पिस्तौल रिकवर करने के साथ-साथ 162 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा 3 हैंड ग्रेनेड ने बरामद किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रेनेड हमलों में 14 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें से 4 आरोपियों की एनकाउंटर में मौत हो गई है और एक घायल हुआ है।

    इसके साथ ही विदेश में बैठे हैपी पासियों, जीवन, फौजी आदि को भी जल्द पकड़कर भारत लाए जाने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि दहशत फैलाने के लिए किए गए ग्रेनेड हमलों और गोलाबारी में कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लूट खसोट में एक करोड़ 500 के करीब मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने के लिए कानून अपना रास्ता खुद अख्तियार कर रहा है और अजनाला थाने में हुए मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

  • एसपी बद्दी ने बद्दी जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लम्बित मामलो को निपटाने के दिये निर्देश

    एसपी बद्दी ने बद्दी जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लम्बित मामलो को निपटाने के दिये निर्देश

    बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी इकाठा करने के आदेश 

    बद्दी/सचिन बैंसल : पुलिस जिला बददी की मासिक अपराध पुलिस अधीक्षक सभागार बददी में जिला पुलिस कप्तान विनोद धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जहां लंबित मामलों पर चर्चा हुई वहीं अपराधों पर नकेल कसने के निर्देश जिले के अधिकारियों को दिए गए। पुराने मामलों को शीघ्रता से हल करने के लिए नई ऊर्जा से काम करने की सलाह एसपी बददी ने कदी।

    इस बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डी.एस.पी अभिषेक और थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल (मानपुरा), निरीक्षक राकेश रॉय (नालागढ़), निरीक्षक देव राज (बददी), उप-निरीक्षक चमन लाल (बरोटीवाला), उप निरीक्षक सुशील धीमान (महिला थाना) व सहायक उप निरीक्षक धनवीर सिंह (रामशहर) और अन्य पुलिस इकाई प्रमुखों ने हिस्सा लिया । बैठक में गंभीर अपराधों और अनसुलझे मामलों की समीक्षा की गई वहीं  विगत माह में हुए गंभीर अपराधों और अनसुलझे मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई  व त्वरित समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए । एसपी बददी विनोद धीमान ने कहा कि नशा तस्कारों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा और पुलिस जिला बद्दी में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई ।

    चिटटे जैसे नशे को लेकर जन जागरूकता अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया  और पंचायतों के माध्यम से नशा उन्मूलन की बात दोहराई गई।  सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता जताई गई वहीं विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए । एसपी ने पुलिस जिला के बददी के अपनी अधीनस्त अधिकारियों को साफ कहा कि जिन मुकदमों में जांच लंबित है, उन्हें जल्द निबटाया जाएगा ताकि लोगों को सुलभ प्रारंभिक न्याय मिल सके। थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र से जुड़े राज्य की पुलिस से परस्पर संबंध स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए । आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी विचार मंथन हुआ। बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी इक_ा की जाएगी ताकि उनको गृह विभाग के आदेशानुसार तीन माह तक जेल में रखने की कार्यवाही हो सके।

    पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने की अपील की । यह बैठक पुलिस जिला बद्दी में अपराधों के नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Haryana News: Gun Point पर युवक पर हमला करके 2 लाख लूटकर कार सवार फरार, देखें वीडियो

    Haryana News: Gun Point पर युवक पर हमला करके 2 लाख लूटकर कार सवार फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः रायपुरानी के मानकटबरा गांव में युवक से मारपीट कर Gun Point पर लूट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार युवकों के द्वारा पीड़ित से पहले मारपीट की गई, जिसके बाद गन पॉइंट पर 2 लाख लूटकर कार चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मानकटबरा गांव के श्मशान घाट के नजदीक देर रात कार सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल की पहचान मनीष वालिया के रूप में हुई है। युवक को गंभीर हालत में पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक के शरीर पर काफी गभीर चोटे आई है। युवक का आरोप है कि उसके पास से 2 लाख रुपये लेकर लुटेरे फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक के रिश्तेदार विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष वालिया घर जा रहा था। इस दौरान शमशान घाट के पास 2 गाड़ियां उसके आगे आकर रूक गई। व्यक्ति का आरोप है कि कार से वीरपाल और गोल्डी नामक युवक निकले और उसके पास आकर खड़े हो गए। गोल्डी नाम के व्यक्ति के हाथ मे रिवॉल्वर थीं और उसने धमका कर गाड़ी खोलने को कहा, जब उसने गाड़ी नहीं खोली तो अन्य लड़के हाथों में गंडासी लेकर आए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने गाड़ी से 2 लाख रुपये निकाल लिए।

    इस दौरान उसके रिश्तेदार पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार उस पर वीरपाल, गोल्डी, सिंगला, मन्नू, अभिषेक व अन्य से गंडासी से हमला किया। गोल्डी नाम के व्यक्ति पर पहले भी कई मामले दर्ज है। सूत्रों से पता लगा कि इसमें सीमु नामक युवक जो कि विदेश में है। वह मामला भी इस मामले से जुड़ा हो सकता है। क्योंकि मनीष वालिया और गोल्डी अलग-अलग ग्रुप से है। दूसरी ओर एसएचओ रायपुरानी सोमवीर ने कहा कि घायल मनीष वालिया का बयान ले लिया गया। मनीष ने आरोप लगाए है कि उसके साथ 2 लाख की लूट हुई है, जिसकी जांच चल रही है। वहीं पीड़ित ने घटना को लेकर गोल्डी के साथ अन्य लड़कों के नाम बताए है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • रावमापा कन्या में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

    रावमापा कन्या में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपीएसडीआरएफ) की पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या, ऊना में स्कूल सुरक्षा एवं सामुदायिक जन जागरूकता पर शिविर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लगभग 68 स्कूली छात्राओं, शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक स्टाफ, स्थानीय महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।
    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला ऊना भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 4 और 5 में स्थित है, जिससे भविष्य में भूकंप की संभावना बनी रहती है। ऐसे में समुदाय और स्कूलों में जागरूकता और प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं ताकि लोग किसी भी आपदा से निपटने के लिए सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। इसके अलावा, कांगड़ा में 1905 में आए विनाशकारी भूकंप की वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए 4 अप्रैल को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये जन-जागरूकता कार्यक्रम 1 से 5 अप्रैल तक चलेंगे, जिनमें सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, नागरिक जागरूकता रैलियां और स्कूली गतिविधियां शामिल होंगी। यह प्रशिक्षण शिविर एचपीएसडीआरएफ टीम के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अजय की उपस्थित में आयोजित किया गया।
  • Jalandhar के मशहूर सूफी गायक Hans Raj Hans के घर में शोक की लहर

    Jalandhar के मशहूर सूफी गायक Hans Raj Hans के घर में शोक की लहर

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस के घर शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार गायक हंस राज हंस की पत्नी रेश्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। आज दोपहर गायक की पत्नी ने 60 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

    इस खबर से पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा कि कुछ समय पहले गायक की पत्नी रेशमा को हार्ट की समस्या के चलते ने स्टंट डलवाया गया था। बताया जा रहा हैकि गायक की पत्नी का टैगोर अस्पताल में उपचार चल रहा था।

    बता दें कि हंस राज हंस गायक के साथ-साथ सासंद भी रह चुके है। दिल्ली से भाजपा ने हंस राज हंस को टिकट दी थी और उन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार हंस राज हंस को पंजाब के फरीदकोट से भाजपा ने टिकट दी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हंस राज हंस पद्म श्री से सम्मानित किए जा चुके है। वहीं लंदन में उन्हें अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

  • Punjab University में छात्रों और स्टाफ के लिए नए नियम लागू

    Punjab University में छात्रों और स्टाफ के लिए नए नियम लागू

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों और स्टाफ के लिए प्रशासन द्वारा नए नियम लागू किए गए। इस दौरान जारी आदेशों के तहत यूनिवर्सिटी में आउटसाइडर की एंट्री पूरी तरह बैन कर दी है। पीयू प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को गले में अपना पहचान पत्र पहनकर रखना होगा। पीयू में प्रवेश करने वाली प्रत्येक गाड़ी की कड़ी जांच की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आदित्य ठाकुर हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

    आदित्य ठाकुर की हत्या के मुख्य आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। उनका नाम दीपक उर्फ कांचा और हर्षु है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इससे पहले 4 आरोपी काबू किए जा चुके हैं। इसके लिए पुलिस की 4 टीम काम कर रही हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और डीसीसी की टीम भी छापेमारी कर रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की स्टार नाइट का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां पर छात्र आदित्य ठाकुर की दीपक उर्फ कांचा और हर्ष के साथ कहासुनी हो गई थी जब आदित्य ठाकुर मासूम शर्मा के स्टेज के पीछे से गुजर रहा था, तो दीपक उर्फ कांचा और हर्षु ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।

    इस मामले में साहिल, राघव, लविश और अजय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस दीपक उर्फ कांचा और हर्षु की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके लिए पुलिस की सेक्टर-11 थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और डीसीसी की टीम भी लगातार प्रयास कर रही है। आदित्य ठाकुर की हत्या को लेकर पीयू के छात्र संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होने के कारण छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बीते दिन भी यूनिवर्सिटी कई जगह पर प्रदर्शन किए गए।

    छात्र संगठनों ने डीएसडब्ल्यू (डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर) के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने आदित्य ठाकुर हत्याकांड मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच का जिम्मा एसडीएम सेंट्रल नवीन को सौंपी गई है। उन्हें 2 सप्ताह में इसकी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस जांच में सभी प्वाइंट को देखा जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है। कैंपस में जहां से आउटसाइडर्स घुसते हैं, उन सभी जगहों की जांच होगी व उन्हें रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

     

  • Punjab News: Surya Enclave में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Surya Enclave में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला की पॉश कॉलोनी सूर्या इनक्लेव में उस समय सनसनी फैल गई जब कालोनी में घर पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान एकता के रूप में हुई है। एकता घर में पति और दो बेटियों के साथ रहती थी। लेकिन घटना के दौरान घर में पति मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान बेटियों ने मां को इस हालत में देखा तो उन्होंने घर की छत पर चढ़कर पड़ोसियों को बुलाया और पापा को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पति ने शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने पति नितीश कुमार और बेटियों के बयान दर्ज कर लिए है। मृतका के पैतृक परिवार की प्रतीक्षा की जा रही है, जिनके आने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Jagjit Jewellers की दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Jagjit Jewellers की दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक अड्डा दालम में स्थित Jagjit Jewellers की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। जाते समय चोर दुकान पर लगा डीवीआर भी लगे। घटना का दुकानदार को सुबह पता चला। दुकान मालिक जगजीत सिंह ने कहा कि चोर दुकान का शटर तोड़कर गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार दुकान से करीब 30 लाख के गहने और 5 लाख नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसकी अड्डा दालम में जगजीत ज्वेलर्स नाम की दुकान है।

    देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे और सुबह उन्हें किसी का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब हव दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखी हुई तिजोरी को तोड़कर उसमें से सोना, चांदी के गहने और नकदी चोरी करके फरार हो चुके थे। चोर जाते-जाते DVR भी साथ ही ले गए।

    घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। उधर, चोरी की घटना संबंधी सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।