Blog

  • चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानें मामला

    नई दिल्ली: चुनावी बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बहुत बड़ा झटका दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले पांच सालों के चंदे का हिसाब-किताब भी मांग लिया है। अब निर्वाचन को बताना होगा कि पिछले पांच साल में किस पार्टी को किसने कितना चंदा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से पूरी जानकारी जुटाकर इसे अपनी वेबसाइट पर साझा करे। शीर्ष अदालत के इस फैसले को उद्योग जगत के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम में गोपनीय का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत सूचना का अधिकार कानून का उल्लंघन करता है। अब शीर्ष अदालत के फैसले के बाद पब्लिक को भी पता होगा कि किसने, किस पार्टी की फंडिंग की है। चार लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर चुनावी बॉन्ड स्कीम की वैधता को चुनौती दी थी। इन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है जिसका दूरगामी असर हो सकता है, खासकर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर।

    सुप्रीम कोर्ट ने आशंका जताई कि राजनीतिक दलों की फंडिंग करने वालों की पहचान गुप्त रहेगी तो इसमें रिश्वतखोरी का मामला बन सकता है। पीठ में शामिल जज जस्टिस गवई ने कहा कि पिछले दरवाजे से रिश्वत को कानूनी जामा पहनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम को सत्ताधारी दल को फंडिंग के बदले में अनुचित लाभ लेने का जरिया बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने मतदाताओं के अधिकार की भी बात की।

  • पंजाबः किसानों ने किए टोल फ्री, धरने पर बैठे लोग, देखें वीडियो

    लुधियानाः किसानों ने बीते दिन पंजाब के 5 घंटे तक टोल फ्री करने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज भारी गिनती में किसान लाडोवाल टोल पर पहुंच गए है। जहां उन्होंने लाडोवाल टोल को फ्री करवा दिया है। वाहनों के लिए टोल प्लाजा गेट खुलवा दिए गए हैं। इसी दौरान अन्य जगहों पर भी किसानों द्वारा टोल पर धरना शुरू हो गया है। दरअसल, किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टोल बंद करने का ऐलान किया था। आज किसानों ने टोल पर धरना लगा दिया है। 

    वहीं किसानों ने बहराम टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल फ्री करा दिया है। दूसरी ओर टोल प्लाजा ढिलवां को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक टोल फ्री कर दिया गया है। सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन (कादिस) के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह और किसानों ने टोल प्लाजा ढिलवां पर धरना लगा दिया है। इसी तरह टोल प्लाजा महल कलां (बरनाला) पर सुबह 11 से 1 बजे तक टोल फ्री कर विरोध जताया जा रहा है। इस मौके पर प्रांतीय नेता मंजीत सिंह धनेर, जगसीर सिंह छीनीवाल, अमरजीत सिंह महल खुर्द आदि विभिन्न नेताओं ने केंद्र सरकार की घातक नीतियों की कड़ी आलोचना की और किसानों पर हो रहे जुल्म की कड़ी निंदा की है।

    वहीं आज शाम 5 बजे किसानों के साथ सरकार के साथ 13 मुद्दों को लेकर दोबारा बैठक होने जा रही है। दूसरी ओर उगराहां यूनियन ने आज दोपहर 12 बजे रेलवे रोकने का ऐलान भी किया हुआ है। जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ सकता है। किसान यूनियन का कहना है कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के साथ धक्केशाही हो रही है। किसान अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हजारों आंसू गैस के गोले बुजुर्ग, जवानों पर दागे जा रहे हैं। असंख्य किसान घायल हुए हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए किसानों को अन्य रास्ते भी अपनाने पड़ेंगे। इसी के चलते आज पंजाब के टोल फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती और आंसू गैस के गोले सहित रबड़ की गोलियां चलाना नहीं रोकती तो 18 फरवरी को किसान यूनियन मीटिंग करके संघर्ष को ओर तेज करने की अगली रणनीति तय करेंगी।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਟਿਆਲਾ : ਸ਼ੰਭੂੂ ਬਾਰਡਰ ’ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਪੁੱਜ ਗਏ ਹਨ। ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਪੁਖ਼ਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਤੋਂ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ  ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।

    ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਕਰਨ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਬਾਰਡਰਾਂ ਮੋਰਚੇ ਲਗਾਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਲਈ  ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਕਿਸਾਨ ਉੱਥੇ ਡਟੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਕਾਫਲੇ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਲੋਂ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਹਰੀਕੇ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਤੋਂ ਕਾਫਲਾ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਕਿਸਾਨ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ।

  • CM को मिली बम से उड़ाने की धमकी 

    पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को बिहार पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को पिछले महीने एक ऑडियो क्लिप भेजी थी। इसमें धमकी दी थी। धमकी में कहा गया था- ‘नीतीश कुमार से कहो बीजेपी से अलग हो जाएं, नहीं तो उन्हें बम से उड़ा देंगे।’ आरोपी ने विधायकों को भी मारने की धमकी दी थी। गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसे कर्नाटक से अरेस्ट कर पटना लेकर आई है, उससे पूछताछ की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीपी आरएस भट्टी के फोन पर 31 जनवरी को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया था। ऑडियो क्लिप भेजने वाले ने नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मामले की छानबीन की जिम्मेदारी ईओयू को सौंपी गई। नंबर के आधार पर आरोपी का लगाया गया। आरोपी का लोकेशन कर्नाटक मिला, जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम ने कर्नाटक पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी सोनू पासवान मूलरूप से समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। सोनू कर्नाटक के दावनगिरी जिले में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार वो बिहार में गरीबी और बेरोजगारी से परेशान था। इस बीच जब नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में शामिल हुए, तो वह आवेश में आ गया। जिसके बाद उसने धमकी भरा ऑडियो डीजीपी को भेज दिया। जांच में यह बात सामने आई कि उसका किसी राजनैतिक दल से संबंध नहीं है। उसके खिलाफ ईओयू में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल

    अबोहर : निहालखेड़ा के निकट बाइक सवार 2 युवकों को एक अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मात्र तीन मिनटों में पहुंचकर अस्पताल में दाखिल करवाया जिससे उनकी कीमती जान बच सकी।  चूहडीवाला धन्ना निवासी लाल चंद पुत्र खुब्बन राम व सोहन लाल बेटा कपूरा राम दोनों बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे, कि सुबह करीब 10 बजे जब वह निहालखेडा के निकट पहुंचे तो इसी दौरान तेजगति अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया।

    जिससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई। इसी दौरान इस मार्ग पर गश्त कर रही सडक सुरक्षा फोर्स के कॉन्स्टेबल परविंदर सिंह ने अपनी टीम सहित दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों की कुचला, मौ’त

     होशियारपुर : दसूहा में देर रात एक ही तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दसूहा पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमृतपाल सिंह (29) निवासी गांव कल्लोवाल, दूसरे की बख्शी राम (70) निवासी गांव बलगन के तौर पर हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अमृतपाल सिंह दसूहा रोड पर एटीएम से पैसे निकालने गया था। मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर कार चालक खेतों में पानी लगाकर घर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग बख्शी राम को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में राहगीरों और परिजनों की मदद से दोनों को दसूहा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    पैसे निकालकर जैसे ही वह मुख्य सड़क पार करने लगा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। बात करते-करते कार चालक ने कार को तेज गति से दसूहा बलगां रोड की ओर मोड़ दिया। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों शवों को दसूहा के शवगृह में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • जालंधरः घर से साईकिल लेकर भागा चोर, महिला ने दिखाई बहादुरी, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला विंडसर पार्क गुलाब देवी रोड से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े परिवार की आंखों में धुल झोंककर चोर घर के अंदर से साईकिल लेकर फरार हो गया। वहीं चोर को साईकिल लेकर भागता देख घर से महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया और चोर की पीछा करने के लिए भाग गई। महिला को पीछा करते देख चोर बीच रास्ते में साइकिल छोड़ कर फरार हो गया।

    महिला ने बहादुरी दिखाते हुए साईकिल चोर के चुंगल से लिया और बेटे को वापिस दिया। हालांकि इस घटना के दौरान काफी देर तक बच्चा रोता रहा। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आया और बड़े आराम से उसने घर का गेट खोला। जिसके बाद वह घरे से बच्चे का साईकिल लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। वहीं महिला भी उसके पीछे भाग रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੱਜਰੀ ਦਾ ਭਰਿਆ ਟਰਾਲਾ ਪਲਟਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਢਾਈ ਵਜੇ ਨਡਾਲਾ- ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਗੁਰਾਇਆ ਜਿੰਮ ਨਡਾਲਾ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੱਜਰੀ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰਾਲਾ ਪਲਟ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਦੋਰਾਨ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀ ਹੋਇਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਟਰਾਲੇ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਜ਼ਿਲਾ ਮਾਨਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀ ਗੱਡੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਪਿਰਥੀ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੂਸਾ, ਜ਼ਿਲਾ ਮਾਨਸਾ ਦੀ 18 ਚੱਕੀ ਟਰਾਲਾ ਪੀਬੀ 03 ਏ.ਪੀ 8832 ਚਲਾਂਉਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਤੋ ਬੱਜਰੀ ਲੱਦ ਕੇ ਮਾਨਸਾ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਜਦੋ ਰਾਤ ਤਕਰੀਬਨ ਢਾਈ ਕੁ ਵਜੇ ਉਕਤ ਜਗਾ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋ ਗਲਤ ਸਾਈਡ ਆ ਰਿਹਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਜਿਸ ਤੇ 2 ਵਿਆਕਤੀ ਸਵਾਰ ਸਨ, ਨੂੰ ਬਚਾਉਦੇ ਹੋਏ ਸੜਕ ਤੋ ਹੇਠਾ ਚਲ ਗਿਆ ਤੇ ਛੱਪੜ ਵਿੱਚ ਪਲਟ ਗਿਆ

    ਉਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵੈਸੇ ਤਾਂ ਬਚਾਅ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਗੱਡੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨੁਕਸਾਨੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਟਰਾਲੇ ਤੇ ਟਿੱਪਰ ਚਾਲਕ ਅਕਸਰ ਟੋਲ ਟੈਕਸ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਛੋਟੇ ਰਸਤਿਆਂ ਤੇ ਗੱਡੀਆਂ ਪਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਅਜਿਹੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਐਸਡੀਐੱਮ ਭੁਲੱਥ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਵੇਰੇ 7 ਵਜੇ ਤੋ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਤੱਕ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਤੋ ਬੇਗੋਵਾਲ ਤੱਕ ਇਹਨਾ ਟਰਾਲਿਆਂ ਦੀ ਆਮਦ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹਨਾ ਦੀ ਆਮਦ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ।

  • पंजाबः पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत, बंद रखे जाएंगे पंप, ऐसोसिएशन ने किया ऐलान

    पंजाबः पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत, बंद रखे जाएंगे पंप, ऐसोसिएशन ने किया ऐलान

    जालंधर, ENS: किसानों के बॉर्डर पर डटे होने से पहले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी अब पंप ऐसोसिएशन ने भी ऐलान कर दिया है। जिसके चलते आम जनता की फिर से मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने फैसला कर लिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन कंपनियों से पेट्रोल न खरीदने का फैसला कर चुके हैं, वहीं अब शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे।

    पेट्रोल पंप एसोसिएशन की जिला इकाई के नेता योगेंद्र पाल ढींगरा ने जानकारी दी कि पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल नहीं खरीदेंगी। पेट्रोलियम कंपनियों को कोई ऑर्डर नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद होंगे और किसी भी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा। इसके साथ ही 22 फरवरी को पेट्रोल पंप की पूरे दिन की हड़ताल रखी जाएगी। इस दिन भी किसी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा।

    पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि समय के साथ हर व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, न सरकार और न ही पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों की तरफ कभी ध्यान दिया है। उनकी कमीशन आज भी पहले की तरह ही चल रही है। उनकी प्रमुख मांग है कि उनकी कमीशन को बढ़ाया जाए। 5 फीसदी कमीशन या अपूर्व चंद्रा कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग रखी गई है।

  • पंजाब : नशेड़ियों की धुनाई की वीडियो आई सामने

    लुधियाना :  पंजाब में नशे के मामले रोज सामने आते रहते है। कई बार नशा करते लोगों की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होती रहती है। नशेड़ी सरेआम खाली प्लाटों और सड़कों पर नशे के इंजेक्शन लगा रहे है। न्यू कुंदनपुरी के लोग रोजाना किसी न किसी नशेड़ी की नशा करते की वीडियो वायरल करते है ताकि नशा तस्करों पर कार्रवाई हो सके। चिट्‌टे के तस्कर न्यू कुंदनपुरी में बच्चे, युवा, महिलाओं और बुजुर्गों को नशा सप्लाई करते है। मामले बीते दिन का सामने आया है। इलाका के लोगों ने 2 नशेड़ियों को चिट्‌टे का इंजेक्शन लगाते रंगे हाथ पकड़ लिया। नशेड़ी वीडियो बनती देख भागने लगे लेकिन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। लोगों ने नशेड़ियों की जमकर धुनाई भी की। नशेड़ियों ने माना कि वह न्यू कुंदनपुरी, पीरु बंदा मोहल्ला और बस्ती जोधेवाल से नशा लाकर टीके लगाते है। लोगों ने आज मौके पर उन्हें पकड़ लिया।

    इलाके में मेडिकल स्टोर चलाने वाले हरीश कुमार ने कहा कि 11 दिन पहले भी एक आटो चालक नशेड़ी को पकड़ा था। उस नशेड़ी ने कहा था कि वह सुइयांवाला अस्पताल के नजदीक से इंजेक्शन लाकर खाली प्लाट में छिप कर नशा करते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में युवक टोलियां बनाकर आते हैं और चिट्‌टे का खुलकर सेवन करते हैं। यदि कोई इलाका निवासी विरोध करता है तो उस पर जानलेवा हमला तक कर देते हैं। एक दिन बस पुलिस का मोहल्ले में नाका रहा उसके बाद फिर से नशेड़ियों ने नशे की तस्करी शुरू कर दी। हरीश ने बताया कि इलाके में लगातार चोरियां हो रही थीं। इसी कारण लोग अब खुद नशेड़ियों को पकड़ने में जुट गए हैं। हरीश के मुताबिक कई बार पहले भी उसने कई नशेड़ियों को पुलिस से पकड़वाया, लेकिन कुछ देर बाद पुलिस उन लोगों को छोड़ देती है। शहर में नशेड़ी देर शाम नशा करते हैं और इसके बाद देर रात को इकट्ठे होकर लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इससे यहां क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है तो आम लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। पिछले समय के दौरान यह देखने में आया है कि जितनी भी बड़ी वारदात लूट या झपटमारी की हुई हैं वह नशेड़ियों द्वारा की गई हैं