लुधियानाः पखोवाल रोड पर एचडीएफसी बैंक की ऊपरी मंजिल पर आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक की ऊपरी मंजिल पर लगे जेनरेटरों में अचानक आग लग गई। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुट गए है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में ट्रांसफॉर्म और जरनेटर जल गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Blog
-
पंजाबः राजिंदरा अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में मरीज पर हमला, देखें CCTV
पटियालाः सरकारी राजिंदरा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अस्पताल में बेड पर पड़े मरीज पर कुछ हमलावारों ने आकर हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टरों और स्टाफ की मौजूदगी हमलावार इमरजेंसी वार्ड में घुस गए।
इस दौरान उन्होंने बेड पर लेटे हुए मरीज पर थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उक्त हमलावार पहुंच गए और उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में ही बेड पर लेटे युवक पर हमला कर दिया।
-
पंजाबः नाबालिक से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के ममदोट कस्बे से सटे इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। खेत में काम करने जाते समय आरोपी बाइक लेकर आता है। पीड़िता को बाइक पर बैठाकर गांव में किसी के घर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में में पीड़िता की मां ने बताया है कि वह 27 फरवरी को खेत में काम करने के लिए घर से गई हुई थी। शाम को जब वह घर वापस आई तो उनकी बेटी ने रोते हुए अपने साथ घटित हुई घटना बताई।
बेटी ने बताया कि वह भी खेत में काम करने के जा रही थी। तभी गांव कांकड़ का रहने वाले आरोपी छिंदर सिंह पुत्र सोना सिंह मोटरसाइकिल पर आया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने गांव में किसी के घर पर ले गया, जहां उसके साथ आरोपी ने उसकी मर्जी के विरूद्ध जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की उक्त शिकायत के आधार पर थाना ममदोट पुलिस की एसआई राजवंत कौर ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-
Google का एक्शनः Play Store से हटाए जाएंगे 10 बड़े App
नई दिल्लीः Cyber Crime से निपटने के लिए गूगल की तरफ से अलग-अलग कदम उठाए जाते रहते हैं। लेकिन इस बार मामला दूसरा है। गूगल ने भारत में 10 कंपनियों के ऐप्स को रिमूव करना स्टार्ट कर दिया है। इसमें कुछ पॉपुलर मैट्रीमोनी ऐप्स भी हैं। दरअसल ये मामला सर्विस फीस पेमेंट नहीं देने को लेकर है। यही वजह है कि टेक जायंट ने अब इन ऐप्स को रिमूव करने का फैसला किया है।
दरअसल स्टार्टअप्स चाहते थे कि गूगल की तरफ से ये चार्ज न लगाए जाएं। इसे देखते हुए ही उन्होंने ये पेमेंट नहीं की थी। ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया था। स्टार्टअप्स इन-ऐप पेमेंट्स को रोकना चाहती थी। लेकिन गूगल को अब इस पर हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में स्टार्टअप्स को फीस का भुगतान करना होगा या उनकी ऐप्स को रिमूव हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी इसको लेकर ऑर्डर दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी 2024 को भारत मैट्रिमोनी जैसी इंटरनेट कंपनियों को गूगल के प्ले स्टोर से हटाए जाने से बचाने के लिए एक अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को है। Google की तरफ से कुछ ऐप्स पर एक्शन लिया है, जिनके नाम की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नाम Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) और दो अन्य ऐप हैं।
इसके बाद 30 से ज्यादा भारतीय ऐप डेवलपर्स ने गूगल से अनुरोध किया कि संयम बरतें और 19 मार्च तक गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स को न हटाएं। क्योंकि, उस दिन उनकी याचिक पर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिलने के बादल कुछ डेवलपर्स ने कंपनी के बिजनेस मॉडल और इकोसिस्टम को अपना लिया, लेकिन कुछ ने ऐसा नहीं किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने कहा कि वह डेवलपर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।
-
चुनाव से पहले भाजपा नेता का क+त्ल, सिर और गर्दन पर किए वार
बीजापुरः नक्सलियों ने बीजेपी नेता की हत्या कर दी है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला किया। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। मामला तोयनार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, तिरुपति कटला पर गर्दन और सीने पर कई वार किए गए। हमले के बाद नक्सली मौके से भाग निकले वहीं तिरुपति कटला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस्तर में एक साल के अंदर अब तक 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है। इससे पहले 9 दिसंबर को नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया था। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र की है।
-
पंजाबः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिला भूख हड़ताल पर बैठा अमृतपाल सिंह का परिवार, देखें वीडियो
अमृतसर: असम जेल में भूख हड़ताल पर बैठे वारिस दे के मुखी अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की बिगड़ती हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए हेरिटेज स्ट्रीट में धरने पर बैठे परिवार के सदस्य आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने इस मामले को लेकर जत्थेदार से गुहार लगाई। पत्रकार से बात करते हुए, परिवार के सदस्यों ने कहा कि भाई अमृतपाल और उसके साथियों का भूख हड़ताल के कारण बुरा हाल हो रहा है।
जेल में बंद सभी के वजन 5 से 6 किलो कम हो गए है। परिवार का कहना है कि प्रशासन और किसे सरकारी अधिकारी द्वारा इस मामले को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। परिवार का आरोप है कि उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। इस संबंध में परिवार आज सिख पंथ के सर्वोत्तम स्थान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पास अपनी गुहार लेकर पहुंचे हैं ताकि उनके बच्चों सार-संभाल कर उन्हें असम की जेल से पंजाब बुलाया जा सके। पंजाब की जेल में अमृतपाल के पहुंचने से उन्हें राहत मिल सके और परिवार की चिंताएं कम हो सके।
-
पंजाबः श्री गणेश एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
लुधियानाः खन्ना के अमलोह रोड पर श्री गणेश एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग पूरे प्लॉट में फैल गई। जिसको लेकर फैक्ट्ररी के कर्मियों में भगदड़ मच गई। आग फैलने के दौरान तुरंत फैक्ट्री को खाली कराया गया। इस दौरान घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ फायर स्टेशनों से टीमें मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार श्री गणेश फर्म के द्वारा पराली से बिजली बनाने का भी काम किया जाता है। इनके कई प्लॉट्स हैं। बताया जा रहा है कि आग तेल बनाने वाले प्लाट में लगी है। फायर अफसर जगजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीमें बचाव कार्यों में लगी हैं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
-
ਪੰਜਾਬ: 15 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇ ਪਲਾਂਟ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ: ਅੱਜ ਵੇਰਕਾ ਮਿਲਕਫੈਡ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਅੰਗਦ ਦੇਵ ਵੈਟਰਨਰੀ ਅਤੇ ਐਨੀਮਲ ਸਾਇੰਸ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਡੈਰੀ ਪ੍ਰੋਡਕਟ ਇਨੋਵੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਇੰਟਰਪ੍ਰੀਨੋਰਲ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਸੈਂਟਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। 15 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬਣੇ ਇਸ ਪਲਾਂਟ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅੱਜ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡਾਕਟਰ ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਿਲਕਫੈਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਨਾਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੈਕਟੀਕਲ ਤੌਰ ਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਹਈਆ ਹੋ ਸਕੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡਿਗਰੀਆਂ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਮਿਲਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਆਸਾਨੀ ਹੋਵੇਗੀ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੋ ਕਿ ਡੈਰੀ ਫਾਰਮਿੰਗ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੇਰਕਾ ਵੱਲੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਵੀ 22 ਦੇ ਕਰੀਬ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਹੁਣ ਇਹ ਇੱਕ ਸੈਂਟਰ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਪ੍ਰੈਕਟੀਕਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲੈ ਸਕਣਗੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵੇਰਕਾ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਿਤ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ 2027 ਤੱਕ 15 ਹਜਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਜਾਣ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ, ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ 4500 ਕਰੋੜ ਤੇ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਰੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਸਦਕਾ ਇਸ ਨੂੰ 6000 ਕਰੋੜ ਤੇ ਲਿਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੁੱਧ ਦੇ ਉਤਪਾਦਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੋਹਰੀ ਹੈ ਅਸੀਂ ਇਸ ਖੇਤਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਸਾਡਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਡੈਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਡਕਟ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਡਿਮਾਂਡ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਹੈ।
-
पंजाबः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौ+त
बठिंडाः गांव ढडे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 2 बच्चों का पिता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
गांव कुतीवाल कलां निवासी प्रदीप सिंह ने थाना मौंड पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके 48 वर्षीय पिता जगपाल सिंह अपनी ई-स्कूटी पर गांव ढडे की ओर जा रहे थे। इस दौरान आरोपी गुरमेल सिंह निवासी गांव माथा पट्टी, जिला सिरसा, हरियाणा स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-07सीई-2727 में तेज गति से आया और उसके पिता के स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चालक गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
-
पंजाबः DSP की मौत के मामले में मीडिया के सामने आई बहन, बताई मरने की वजह, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में कुछ दिन पहले 50 वर्षीय DSP दिलप्रीत सिंह की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वहीं उनकी मौत के मामले में नया मो़ड़ आ गया। दरअसल, डीएसपी की मौत को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने डीएसपी के संस्कार के बाद उसकी पत्नी हरकिरत पर आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर मृतक की बहन मीडिया के सामने आई। मृतक डीएसपी की बहन ने प्रेस वार्ता के दौरान चौकाने वाले खुलासे किए है।
मीडिया को जानकारी देते हुए बहन जैस्मिन ने कहा कि दिलप्रीत पत्नी हरकिरत से तालाक लेना चाहता था। उसने अदालत में फाइल लगाई हुई थी। दिलप्रीत की दूसरी शादी 2017 में हरकिरत से हुई थी। हरकिरत की भी दूसरी शादी थी। वह पहले अमेरिका में ब्याही थी। शादी के एक साल बाद ही हरकिरत दिलप्रीत को घर से अलग करके अपने साथ पुलिस लाइन रहने के लिए ले गई। 6 महीने वह अलग रही। उसके बाद वापस आई और कहा कि मैंने इस घर में नहीं रहना।
भाई को इतना ज्यादा मानसिक परेशान किया जाता था कि वह सुसाइड तक करने के लिए मजबूर हो गया था। बहन ने कहा कि हरकिरत दिलप्रीत की सरकार नौकरी और पेंशन लेने के लिए उसे लगातार स्लो पॉइजन दे रही थी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करे। परेशान होकर 2023 में पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को हरकिरत के खिलाफ शिकायत भी दी। जैस्मिन ने कहा कि उसके भाई दिलप्रीत का पोस्टमार्टम सिर्फ 45 मिनट में कर दिया गया, जबकि एक सीनियर अधिकारी के पोस्टमार्टम की बारीकी से जांच करते हुए 2 घंटे का समय मामूली लग जाता है। वह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को भी चैलेंज करेंगी।