Blog

  • पंजाबः दिल्ली कूच को लेकर SKM की मीटिंग शुरू, हो सकता है बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिले में एसकेएम पंजाब की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें 37 किसान संगठन हिस्सा ले रहे है। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा 14 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान महा पंचायत को लेकर यह मीटिंग रखी गई है। जिसको लेकर किसान जत्थेबंदिया अगली रणनीति पर विचार-विमर्श कर रही है। वहीं कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन के दौरान युवा किसान शुभकरण सिंह को लेकर भी चर्चा हो रही है।

    जिसमें शुभकरन की मौत को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई 0 एफआईआर को लेकर भी किसान कोई ऐलान कर सकते है। वहीं कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान किसान जत्थेबंदिया कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। दरअसल, बीते दिनों में किसान जत्थेबंदिया केंद्र के साथ-साथ पंजाब सरकार से भी निराश होती दिखी थी। 

  • पंजाबः मिड-डे मील में खाने के लिए आए किन्नू को लेकर टीचर में मची भगदड़ 

    डेराबस्सीः सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में मौसमी फल देने के फैसले से टीचरों में भगदड़ मच गई। दरअसल, एक तरफ पेपर का सेशन चल रहा है तो दूसरी तरफ मास्टर मिड डे मील के लिए फल ला रहे हैं। ऐसी ही एक डेराबस्सी से एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के स्टाफ और टीचर अपने विद्यार्थियों के लिए किन्नू लेकर जा रहे हैं। दरअसल, मामला यह है कि स्कूल के लिए आए कीनू के क्रेट 20 किलोमीटर दूर उतार दिए गए, जिसकों लेकर टीचर में भगदड़ मच गई। दरअसल, डेराबस्सी के लालड़ू और हंडेसरा इलाके के एलीमेंट्री स्कूलों के छात्रों के लिए कीनू से भरा एक कैंटर पहुंचा है। जिसको लेकर एक ओर टीचरों के पेपरों की टेशन और दूसरा 20 किमी दूर उतारे गए किन्नू की टेशन में टीचर परेशान हो रहे है।

    20 किमी की दूरी तय करने के बाद टीचर अपने तरीके से कैंटर तक कीनू लेने पहुंचे। इस दौरान टीचरों ने अपने स्कूल के विद्यार्थियों के हिसाब से किन्नू की गिनती की और उन्हें अपने वाहनों में खुद लेकर आए। इस संबंध में डिप्टी डीईओ एलीमेंट्री मोहाली परविंदर कौर ने कहा कि सरकार ने ट्रांसपोर्ट को यह काम सौंपा है। इन फलों को हर केंद्रीय स्तर पर पहुंचाया जाना है। लेकिन ट्रांसपोर्ट ने किन्नू को लालाड़ केंद्र पर ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट से पूछताछ की जाएगी। सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किन्नू की खरीद की है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।

  • जालंधरः पेंट की फैक्ट्री के सामने घर में लगी आग, मची भगदड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ घास मंडी के पास फैक्ट्री के सामने घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां रिहायशी इलाके में बनी पेंट की फैक्ट्री के सामने घर में आग लगने से लोगों में भगदड़ मच गई। जिसके चलते इलाके में धुंआ ही धुंआ हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुट गए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग लगने से काले धुंए के गुब्बार को देख लोग भागते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं दमकल विभाग की टीम अभी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

  • भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज क्रिकेटर ने किया यह ऐलान

    नई दिल्ली: भारत के महान क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए की है। इस पोस्ट में उन्होंने राजनीति छोड़ने की जानकारी दी है। गौतम गंभीर ने कहा है कि पॉलिटिक्स छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान दूंगा। गौतम गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष से खुद कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता।  
     
    सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गौतम गंभीर ने बी.जे.पी. के टिकट पर चुनाव लड़ा था।उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकरक इस सीट पर जीत भी दर्ज की। 

  • पंजाब: 5 बार पार्षद रह चुके कांग्रेस के सीनियर नेता का हुआ निधन

    लुधियानाः कांग्रेस के पांचवी बार के पार्षद गुरमिंदर सिंह लाली का शनिवार की सुबह निधन हो गया। लाली खन्ना के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में खन्ना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लाली कांग्रेस के सीनियर नेता थे। वे खुद जहां पांचवी बार लगातार कांग्रेस के पार्षद बने थे। वहीं, उनकी पत्नी अंजनजीत कौर लगातार दूसरी बार पार्षद चुनाव जीती थी। लाली पिछली कांग्रेस सरकार में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वे खन्ना नगर कौंसिल के उप प्रधान भी रहे। लाली के आकस्मिक निधन से इलाके में शोक की लहर है।

  • केंद्रीय मंत्री ने  खड़गे-जयराम रमेश को भेजा नोटिस , जानें मामला

    नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता जयराम रमेश को नोटिस भेजा है। गडकरी ने यह कदम कांग्रेस की तरफ से उनके बयान को गलत ढंग से पेश किए जाने के बाद उठाया है।  नोटिस में कहा गया है कि गडकरी के बारे में भ्रम फैलाने वाला वीडियो शेयर किया जा रहा है। नोटिस के मुताबिक, जनता की नजरों में गडकरी के खिलाफ भ्रम, सनसनी फैलाने के इरादे से वीडियो शेयर किया गया है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकजुटता में दरार पैदा करने की नाकाम कोशिश है।

    नितिन गडकरी ने नोटिस में 24 घंटे में वीडियो हटाने के लिए कहा है और लिखित माफीनामे की भी मांग की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के X अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया गया, जिसे जयराम रमेश ने री-पोस्ट किया। वीडियो में नितिन गडकरी कहते हुए नजर आ रहे हैं- आज गांव, मजदूर और किसान दुखी है। गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है, अच्छे अस्पताल नहीं हैं, अच्छे स्कूल नहीं हैं। कैप्शन में लिखा है- अन्याय का कबूलनामा। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी का वीडियो है, जिसमें वे कह रहे हैं आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन कांग्रेस सरकार उन्हें वापस लौटाएगी। गडकरी के मुताबिक कांग्रेस ने वीडियो से उन हिस्सों को काट दिया है, जहां उन्होंने बताया कि कितने प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

  • पंजाबः अब इस जगह भगवान शिव की मूर्ति को शरारती अनंसर ने किया खंडित, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीप कुमारः रोपड़ बाजार मेन के पास एक व्यक्ति द्वारा भगवान शिव की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस दौरान मौके पर अन्य व्यक्ति ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया और व्यक्ति को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि मूर्ति तोड़ने वाला शख्स बाजार में फलों की रेहड़ी लगाता है और उसने जानबूझकर अपनी रेहड़ी पर रखी भगवान शिव की मूर्ति को बहुत बुरी तरह से खंडित कर रखा हुआ था।

    इसके घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया गया। जहां उन्होंने धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ सिटी ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपी से पूछताछ दौरान इस घटना को लेकर अन्य खुलासे हो सके।

  • फार्मा फैक्टरी में पुलिस की रेड, दवाईयों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने किए चौकाने वाले खुलासे 

    उत्तराखंड: नकली दवाओं को बनाने और बेचने के मामले में एक बार फिर कोटद्वार का नाम सामने आया है। बुधवार शाम को तेलंगाना के ड्रंग इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिगड्डी सिडकुल में एक फार्मा फैक्टरी में छापा मारा। जहां उन्हें दवाओं पर सिप्ला, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके), अल्केम और अरिस्टो जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के लेबल थे, लेकिन वास्तव में उनमें चॉक पाउडर था।

    तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन और हैदराबाद पुलिस ने उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स नामक दवा फैक्ट्री से संचालित एक अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

    आरोपियों ने ऑगमेंटिन – 625, क्लैवम – 625, ओमनीसेफ-ओ 200, और मोंटेयर – एलसी के नकली उत्पाद बनाने और उन्हें कूरियर के माध्यम से विभिन्न राज्यों में भेजने की बात स्वीकार की।

    अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री कम से कम आधा दर्जन राज्यों को चाक पाउडर की आपूर्ति कर रही थी।

    मालकपेट में छापेमारी के बाद नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें नकली एंटीबायोटिक एमपीओडी की 27,200 गोलियों के एक कार्टन का पता चला – 200 गोलियों की कीमत ₹7.43 लाख थी। साथ ही मूसाराम बाग के पास एक व्यक्ति को स्टॉक बेचते हुए पकड़ा गया।

    अधिकारियों ने नकली ओमनीसेफ-ओ 200 टैबलेट (सेफिक्साइम टैबलेट आईपी 200 मिलीग्राम) की 38,350 गोलियां (3,835 स्ट्रिप्स), 60.27 किलोग्राम नारंगी रंग की गोलियां, 65.27 किलोग्राम सफेद रंग की गोलियां, 30.18 किलोग्राम नकली ओमनीसेफ-ओ 200 एल्युमिनियम फॉयल जब्त कीं। और 33.45 किलोग्राम नकली ओमनीसेफ-ओ 200 कार्टन (पैकिंग सामग्री) बरामद की है.

    इस संगठित नेटवर्क में कई व्यक्ति शामिल थे: नकली दवाओं के लिए ऑर्डर देने वाले खरीदार, वितरक, नकली लेबल की व्यवस्था करने वाले व्यक्ति, दवाओं के निर्माण और पैकिंग में शामिल लोग, और उस इकाई के सीईओ जिसने नकली दवाओं के निर्माण की अनुमति दी थी। निर्माता सचिन कुमार और विशद कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अंतरराज्यीय ऑपरेशन को “ऑपरेशन JAI” नाम दिया गया है।

  • जालंधरः CT Institute के 14 छात्रों पर गिरी गाज, किए निलंबित

    जालंधर, ENS: शाहपुर स्थित CT Institute कैंपस में छात्राओं के दो पक्षों में जमकर विवाद होने का मामला सामने आया था। जानकारी अनुसार छात्र द्वारा एक कश्मीरी छात्रा पर तंज कसा गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। लड़की ने इसकी शिकायत कॉलेज कमेटी से की, मगर कमेटी ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसी छात्र ने लड़की के साथ दोबारा छेड़छाड़ की। इस बार यह मामला कश्मीर से पढ़ने आए छात्रों तक पहुंचा और उसके बाद मामला गरमा गया। जिसके बाद जमकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। मिली जानकारी के अनुसार मामला मी़डिया के समक्ष आने के बाद CT Institute प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच अभी भी जारी है। 

    स्टूडेंट्स के बीच जमकर चले लात घूंसे 

    बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया था कि इस मामले के दौरान CT Institute कैंपस के अंदर कश्मीरी और पंजाबी स्टूडेंट्स के बीच जमकर लात घूंसे चले। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और कुर्सियां भी फेंकीं। जिसके बाद पूरे इंस्टीट्यूट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।इस घटना को लेकर कश्मीरी छात्रों ने CT Institute की मैनेजमेंट के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। वहीं छेड़छाड़ करने वाले लड़के के साथ हाथापाई की भी कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में टकराव इस हद तक बढ़ गया कि CT Institute की सिक्योरिटी और मैनजमेंट से भी काबू नहीं हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ए.सी.पी  भरत मसीह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनो पक्षों को शांत करवाकर स्थिति का जायजा लिया।

    अभी तक पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज

    गौरतलब है कि इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष के सिख छात्रों ने आरोप लगाया था कि कश्मीरी छात्रों ने कैंपस में बिना वजह मारपीट की और एक छात्र की पगड़ी पर हाथ डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की CCTV फुटेज का डंप रिकॉर्ड में सेव कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जिससे यहां पढ़ने आए छात्राओं के दिल में CT Institute और पुलिस के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला। गुस्साए छात्रों ने आज भी सारा दिन इंस्टिट्यूट की ग्राउंड में बैठकर इंस्टिट्यूट प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी की और इंसाफ की गुहार लगाई। बता दें कि CT Institute में छात्रों का विवाद यह पहली बार नहीं हो रहा है। CT Institute कई बार विवादों में घिर चुका है। 

    शाहपुर कैंपस से 3 आतंकवादी चलाते थे स्लीपर सेल

    बता दें कि 5 वर्ष पहले भी पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलकायदा से जुड़े कश्मीरी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) से जुड़े 3 कश्मीरी छात्रों को सीटी (चन्नी ट्रस्ट) इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल से गिरफ्तार किया था। जो जालंघर में तीन साल से इंस्टीट्यूट मे पढ़ने की आड़ मे स्लीपर सेल चला रहे थे। जिनकी पहचान अवंतिपुरा श्रीनगर के जाहिद गुलजार, पुलवामा के मोहम्मद इदरिश शाह और पुलवामा के नूरपुरा निवासी युसूफ रफीक के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन आतंकियों  से इटेलियन मेड पिस्टल, 2 मैगजीन, ए.के 47 के अलावा लगभग एक किलो आरडीएक्स बरामद किया था। जिनका प्लान त्योहारी सीजन में ब्लास्ट करने का था । पुलिस के मुताबिक  जिसकी शुरुआत ज्योति चौक से थी। 

    नूपुर शर्मा के हक में पोस्ट डालने वाली हिंदु छात्रा से मंगवाई थी माफी 

    दो साल पहले भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के हक में CT Instiute में पढ़ने वाली जम्मू की एक हिंदू छात्रा ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिससे इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले मुस्लिम स्टूडेंट्स भड़क गए थे और हिंदू स्टूडेंट्स दहशत में आ गए थे। इंस्टीट्यूट के मुस्लिम स्टूडेंट्स ने हिंदू छात्रा से जबरन माफी भी मंगवाई। जिसकी पुष्टि PRO कंवरप्रीत ने की थी। 

    सिख स्टूडेंट्स के कड़े उतरवाने पर गरमाया था माहौल

    गौरतलब है कि  सीटी इंस्टीट्यूट में पेपर के दौरान सिख स्टूडेंट्स के कड़े उतवाए गए थे। जिससे गुस्साए बच्चों के परिजनों की ओर से मैनेजमेंट की निंदा की गई थी। इस मामले को लेकर सिख संगठन की ओर से institute मे हंगामा भी किया गया था।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौ+त

    होशियारपुरः जिले के नजदीक गांव फलाही मेंं एक कल दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब 2 लड़के बाइक सवार होकर होशियारपुर से गांव हरमोइयां की ओर जा रहे थे और मल्ली कंपनी की मिनी बस हरमोइयां से होशियारपुर आ रही थी और इसी दौरान जब बस उक्त स्थान पर पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार लड़के बस की चपेट में आ गये।

    जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान जितिंदर और सतविंदर के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के चबेवाल उप-जिला के अंतर्गत हरमोइयां गांव के रहने वाले थे और एक मृत युवक की उम्र 35 साल और दूसरे की 22 साल है। घटना की सूचना के बाद मेहटियाना थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार व पुलिस अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।