Blog

  • पंजाब: किसान संगठन आज करेंगे बड़ा ऐलान ! बढ़ सकती है मुश्किलें

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन-2 को लेकर पंजाब के हजारों किसान हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार टस से मस नहीं हो रही है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसलिए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर आज दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान करेंगे। ऐसे में आम जनता की मुश्किलें बढ़ सकती है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा की ओर से बड़ा ऐलान किया जाएगा। इस ऐलान के बाद पंजाब और केंद्र की राजनीति गरमा जाएगी और सरकार किसानों की मांगें पूरी करने पर मजबूर हो जाएगी। पंधेर ने कहा कि दोपहर 3 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान हो रहा है। किसान नेता ने कहा कि हरियाणा को खुली जेल बना दिया गया है। दिल्ली के व्यापारियों को भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार 400 पार का नारा दे रही है। इसलिए केंद्र सरकार ने सीएए लागू किया है। किसानों ने कहा कि सरकार चाहती है कि हिंदू-मुस्लिम और हिंदू-सिख आपस में लड़ें, लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुनता। पंधेर ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों का समाधान करना होगा। मांगें पूरी होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

    बता दें कि किसान आंदोलन में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने समेत कई अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं। सरकार के साथ अब तक चार दौर की बातचीत विफल हो चुकी है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे डटे रहेंगे। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत कर रहा है। इसे किसान-मजदूर महापंचायत का नाम दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी शामिल होंगे।

  • पंजाब : फाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने फाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम और पुलिस चौकी भुच्चो को 12 मार्च 2024 को गश्त के दौरान लूट की वारदातों को ट्रेस करते हुए हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पुत्र मंदिर सिंह, हरजिंदर उर्फ जिंदू पुत्र बलदेव सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ गुरविंदर पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बठिंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कार स्विफ्ट रंग सिल्वर जिसका नंबर PB-69 D-0392, एक मोटरसाइकिल सी.डी डीलक्स नंबर पीबी08बीजे7970, एक देशी पिस्टल .32 बोर औॅर 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

    इसके इलावा एटीएम मशीन को को तोड़ने वाला एक लोहे की कटर मशीन, एक लोहे की आरी, लोहे की जाली लगी एक लोहे की छड़, एक कापा लोहा, एक कुल्हाड़ी, एक एल्यूमीनियम पाइप, इसके अलावा मशीन को तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक लोहे का कटर, एक लोहे की आरी और 2000 रुपये बरामद किए गए है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है।

  • Elante Mall में 11 लाख की लूट, लड़की सहित 3 गिरफ्तार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः मशहूर Elante Mall को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 11 लाख से ज्यादा की लूटपाट केस में किंगपिन महिला सहित 3 लुटेरों को इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसलीन निवासी सेक्टर-36, राहुल निवासी कजहेड़ी और रुपिन्द्र सिंह निवासी फेज-3बी-1 मोहाली के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने 5 लाख 33 हजार 200 रुपयों के साथ-साथ एक पर्स बरामद किया है।

    जिसमें नगदी, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज 2 फोटो बरामद की हैं। आरोपियों ने वारदात को सोमवार दोपहर उस समय अंजाम दिया। जब कंपनी के कैश कस्टोडियन कलेक्शन में काम करने वाला कर्मचारी एलांते मॉल की लिफ्ट से पैसे एकत्र कर वापस जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में राहुल प्राइवेट ड्राइवर का काम करता है, जबकि रुपिन्द्र सिंह मोहाली स्थित जुझार ट्रांसपोर्ट में ठेकेदार है और उसकी गर्लफ्रेंड कोई काम नहीं करती। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • पंजाबः सोशल मीडिया पर बोले मूसेवाला के पिता, ’15 मार्च को आएगा…’

    मानसाः देश भर में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के बीच पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया पर बताया कि 15 मार्च को मूसेवाला का किसानों को लेकर नया गीत रिलीज होने जा रहा है। 

    पिता बलकौर सिंह ने सिद्धू Youtube  चैनल 5911 रिकार्ड्स से रिलीज होने वाले गाने को लेकर कहा है कि “किसान वार” नाम का यह गाना 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जिसका पोस्टर भी उन्होंने शेयर किया गया है। गाने के पोस्टर में मूसेवाला के नाम दीप सिद्धू, संदीप नंगल अंबिया और खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए नौजवान किसान शुभकरण भी नजर आ रहे है। गाने के टाइटल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिलीज होने वाला गाना किसानों पर आधारित होगा। 

    बता दें कि इससे पहले बलकौर सिंह ने फेसबुक पोस्ट शेयर करके सिद्धू के चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। बलकौर सिंह ने लिखा सिद्धू के चहाने वालों के हम धन्यवादी है, जो हमारे परिवार के प्रति फिकरमंद है। लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि कई अफवाहें हमारे परिवार को लेकर चलाई जा रही है, उन पर यकीन नहीं किया जाएं। जो भी खबर होगी, परिवार की तरफ से आपके साथ सांझी की जाएंगी। 

  • पंजाबः विवादों में घिरा कॉलेज, महिला प्रोफेसर ने क्लर्क पर लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिले के सरकारी कॉलेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला प्रोफेसर ने क्लर्क पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला प्रोफेसर का कहना है कि क्लर्क द्वारा उसके साथ गलत शब्दावली और उसके शरीर पर टिप्पणी करने के आरोप लगा है। इस मामले को लेकर महिला प्रोफेसर ने प्रेस वार्ता की। महिला प्रोफेसर ने बताया कि वह पिछले 17 सालों से कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान कॉलेज के क्लर्क ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की तो कॉलेज की प्रिंसिपल द्वारा उक्त क्लर्क के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने सचिव को इस संबंध में शिकायत भेजी गई। इस मामले में कॉलेज में 3 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। आरोप है कि कमेटी में क्लर्क स्तर के कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्होंने आज तक रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इसलिए उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले को लेकर पीड़िता ने लुधियाना के कमिश्नर से इसकी शिकायत की और अब उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता के साथ लुधियाना के वरिष्ठ वकील हरीश राय ढांडा भी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि वह महिला के मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में किसी महिला के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किसी भी तरह से बख्शने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि उस प्रोफेसर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं और कॉलेज स्टाफ उनसे परेशान है। उन्होंने कहा कि आज जो हमारे साथ कॉलेज के अलावा सेवानिवृत्त हो चुके सुपरिटेंडेंट भी आये हैं।

    जो खुद उस क्लर्क की हरकतों से परेशान है। आरोप है कि क्लर्क ने स्टाफ को परेशानी पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि हम आभारी हैं कि पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इस बीच जब हमारी टीम सरकारी कॉलेज पहुंची तो उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. तनवीर लिखारी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह मामला शिक्षा विभाग के निदेशक के अधीन है और वह खुद ही इस पर टिप्पणी कर सकते हैं।

  • जालंधरः रेहड़ी वालों से हफ्ता वसूली के मामले को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में पंजाब पुलिस द्वारा ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेहड़ी चालकों को अलग जगह दे दी गई है। लेकिन उसके बावजूद हफ्ता वसूली करने वालों पर नगर निगम द्वारा नकेल नहीं कसी जा रही है। आए दिन रेहड़ी वालों  द्वारा उनसे हफ्ता वसूली के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं आज एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां रेहड़ी चालक ने व्यक्ति पर हफ्ता वसूली के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर रेहड़ी चालकों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

    रेहड़ी चालकों का आरोप है कि पहले उन्हें पुलिस द्वारा उनकी रेहड़ी हटवाकर उन्हें अलग जगह दी गई। लेकिन हफ्ता वसूली वाले अभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे है। रेहड़ी चालकों का कहना है कि वह नगर निगम को 1 हजार रुपए महीना दे रहे है। लेकिन उसके बावजूद यहां पर कुछ लोग उनसे 100-100 रुपए की रोजाना मांग कर रहे है। जिसको लेकर आज रेहड़ी चालकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मीडिया बात करने के दौरान रेहड़ी चालकों ने नगर निगम द्वारा काटी गई प्रति माह की 1 हजार रुपए की पर्ची भी दिखाई है। उनका आरोप है कि रेहड़ी हटवाने के बाद से उनके कारोबार पर पहले से मंदी आ गई है। ऐसे में वह नगर निगम के अलावा उक्त व्यक्तियों को पैसे देते रहेंगे तो वह अपने घर का गुजारा कैसे करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • शेरे पंजाब ढाबे में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में आग लगी है। आग लगते ही पूरा इलाका लपटों से घिर गया। आसमान में काला धुआं छा गया। लोगों ने देखा तो तुरंत घरों से बाहर निकल आए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

    जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हिंडन नदी के किनारे अस्थाई मार्केट बनी हुई है, इसमें कई ढाबे भी है। बुधवार सुबह अचानक एक ढाबे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग लगातार बढ़ती चली गई और इसने आसपास कई अन्य ढाबों व दुकानों को आगोश में ले लिया। ढाबे व दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

    आग लगने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद बिसरख थाना पुलिस और दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ढाबों में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

  • आज लोकसभा चुनाव की हो सकती है घोषणा, मीडिया से रूबरू होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव आयोग की सबसे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आज शाम 4:30 बजे जम्मू में होगी। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले चुनाव आयोग का दौरा किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अंतिम दौर है। लेकिन आज शाम 4:30 बजे होनेवाली चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता दो वजहों से बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। पहला, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक और आश्चर्यजनक इस्तीफे के बाद पहली बार हो रहा है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से अरुण गोयल के इस्तीफे को लेकर सवाल पूछे जाने की संभावना है।

    अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग फिलहाल तीन सदस्यीय आयोग की जगह सिर्फ एक सदस्यों वाला रह गया है। मौजूदा में चुनाव आयोग का नेतृत्व सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग में रिक्त पड़े दो चुनाव आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए 14 मार्च को प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक होने वाली है। वहीं चुनाव आयुक्तों का चयन भी होने वाला है लेकिन तब तक आयोग एक सदस्यीय ही रहेगा। दूसरा, चुनाव आयोग ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर गया है और पहले श्रीनगर और फिर जम्मू का दौरा करने के बाद आज चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में साफ-साफ तो नहीं, लेकिन कुछ संकेत जरूर मिलेंगे की जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ-साथ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे कि नहीं।

    हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सितंबर, 2024 तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया है। लेकिन देखना यह होगा कि क्या चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की भी घोषणा करता है कि नहीं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव पहले से ही निश्चित है जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम है। ऐसे में अगर जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा भी लोकसभा चुनाव के साथ होती है, तो चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करनी होगी।

    दरअसल साल 2019 में धारा 370 हटने के बाद और जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा का पहली बार चुनाव होगा। लेकिन जम्मू कश्मीर में 2014 के बाद अब तक विधानसभा के चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी दिलचस्पी है और ज्यादातर दल चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी कराया जाए। लेकिन जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ होंगे कि नहीं यह वहां के कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। ऐसे में अब सबकी नजर चुनाव आयोग पर ही रहेगी।

  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सिख महिलाओं के हेलमेट न पहनने पर हुई सख्त, दिया ये आदेश 

    चंडीगढ़ः महिलाओं को हेलमेट से छूट को लेकर केंद्र सरकार के जवाब पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने असंतोष जताते हुए नए सिरे से हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। केंद्र ने अपने जवाब में कहा था कि मोटर व्हीकल एक्ट में ऐसी कोई छूट नहीं है, लेकिन राज्य सरकार को कानून बनाने का अधिकार है। साथ ही हाईकोर्ट ने एसजीपीसी को भी इस मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोटर वाहन हादसों व सड़क सुरक्षा को लेकर संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी। इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया था कि 6 जुलाई, 2018 को मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर केवल पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट का प्रावधान किया था।

    इसके तहत अन्य सभी महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया था चाहे वह सिख हो या नहीं। इसके बाद धार्मिक संगठनों द्वारा इसका विरोध आरंभ कर दिया गया।इसी बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार से एडवाईजरी मांगी जिसके जवाब में सभी सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट देने की राय दी गई। इसके बाद नियम को बदल दिया गया और फिर से सभी सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट दे दी गई। इसपर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा था कि कैसे सरकार इस प्रकार का प्रावधान कर सकती है। हाईकोर्ट ने कहा था कि हेलमेट से धार्मिक भावनाएं कैसे आहत हो सकती हैं।

    मामला तो महिलाओं की सुरक्षा का है जिसकी हमें चिंता है। कोर्ट ने कहा था कि केंद्र का रुख समझ के बाहर है, आखिर सिख महिला की पहचान कैसे होगी। क्या हर बिना हेलमेट वाली महिला को रोक कर पूछोगे कि तुम सिख हो या नहीं। कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए केंद्र सरकार को इस बारे में अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने के आदेश दिया था। अब जब जवाब दाखिल किया गया तो इससे भी हाईकोर्ट ने असंतोष जताया और नए सिरे से हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही एसजीपीसी को भी इस मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • जालंधरः कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS:  कांग्रेस द्वारा आज आप सरकार के खिलाफ कांग्रेस भवन से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने इसे लेकर सुरक्षा भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिला प्रधान व सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक रहे राजिंदर बेरी का कहना है कि पार्टी द्वारा उक्त जगह पर सरकार का वह पुतला फूंकेंगे।

    पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि पिछले काफी समय से लोगों को आरटीओ संबंधित कामों में काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। जिसके चलते ये प्रदर्शन कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया जाना है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्री परिवहन विभाग में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। शहर के सैकड़ों लोगों की फाइलें पास होने के लिए अटकी हुई हैं। जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेसी नेता बेरी के पास काफी शिकायतें आई थीं। जिसके चलते आज कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है।