Blog
-

Shreyas Iyer के स्वास्थ्य को लेकर BCCI ने जारी किया अपडेट, डॉक्टर्स का किया धन्यवाद
खेल: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रेयस ने ऑस्ट्रलियाई टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के पीछे कैच लपका था। इस कैच लपके के दौरान वह जमीन पर गिर गए और उन्हें पेट में गभीर चोट आई थी। उनकी तिल्ली में कट लग गया था और अंदरुनी ब्लीडिंग होने लगी थी। श्रेयस को सिडनी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वो कुछ दिन तक आईसीयू में भी भर्ती रहे।बीसीसीआई ने दिया हेल्थ अपडेट
ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की हेल्थ को लेकर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने अपडेट जारी किया है। उन्होंने बताया कि श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन वो अभी फिलहाल तक सिडनी में ही रुकेंगे। बोर्ड के अनुसार, श्रेयस की रिकवरी अच्छे से हो रही है। बीसीसीआई ने उन डॉक्टर्स का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने श्रेयस के इलाज में जरुरी भूमिका निभाई है।
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि – ’25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए श्रेयस अय्यर के पेट में गंभीर चोट लग गई। इसके कारण उनकी तिल्ली में चोट लग गई और आंतरिक रक्तस्त्राव भी होने लग गया। उनकी चोट की तुरंत पहचान कर ली गई है और एक सामान्य से ऑपरेशन के जरिए ब्लीडिंग पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके लिए उनका अच्छे से मेडिकल मैनेजमेंट भी किया गया है।’Medical update on Shreyas Iyer The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today. Details | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw
— BCCI (@BCCI) November 1, 2025अभी सिडनी में ही रहेंगे श्रेयस अय्यर
बीसीसीआई ने कहा है कि अब श्रेयस की हालत स्थिर है और वो अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से खुश है और शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। बीसीसीआई ने सिडनी में डॉक्टर्स और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद भी किया है जिन्होंने श्रेयर की चोट का अच्छे से इलाज किया। श्रेयस आगे की सलाह के लिए अभी कुछ समय सिडनी में ही रहें। हवाई यात्रा के लिए जब वह फिट हो जाएंगे तभी भारत लौटेंगे। -

Jalandhar News: डेंगू का कहर, 86 मामले आए सामने, 7 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव
जालंधर, ENS: पंजाब में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। दोआबा क्षेत्र के होशियारपुर जिले में सबसे ज्यादा मामले पाए गए है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दोआबा क्षेत्र में होशियारपुर में 129 डेंगू केस, कपूरथला में 81, जालंधर में 86 और नवांशहर में 31 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते दिन 7 वर्षीय बच्चे सहित 2 लोगो की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू पॉजिटिव 86 रोगियों में से 48 रोगी शहर के पाए गए हैं, जबकि 38 देहात क्षेत्रों के शामिल है। साल 2016 और 2021 में जालंधर में 400 से अधिक डेंगू केस दर्ज हुए थे, लेकिन पिछले 2 वर्षों में यह आंकड़ा 200 से कम रहा।
इस साल भी यही रुझान जारी है। वहीं एपिडेमोलोजिस्ट डॉ. शोभना बांसल ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू संदिग्ध जिन 55 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इनमें से 4 रोगी अन्य जिलो से संबंधित पाए गए। जिले के डेंगू पॉजिटिव आने वाले रोगियों में स्थानीय आबादपुरा क्षेत्र का एक 7 वर्ष का बच्चा और दूसरी गोपाल नगर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला है।
डॉ. शोभना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने शुक्रवार को 2571 घरों में सर्वे किया और 83 कंटेनर चैक किए। उन्हें 18 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला जिसे पूरी तरह नष्ट करवा दिया गया। विभाग की टीमों को अब तक 1602 घरों एवं 1628 कंटेनर्स में से लारवा मिल चुका है।
-

बुजुर्ग को सांड ने सींगों से कई फीट ऊपर उछालकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखें CCTV
सिरोहीः घर से बाजार जा रहे 75 साल के बुजुर्ग को सांड द्वारा सींगों से उछालकर सड़क पर गिराने का मामला सामने आया है। चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने तुंरत ऑटो रिक्शा से पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हादसे में बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं।
जानकारी मुताबिक, मुरलीधर मंदिर के पास सोनारवाड़ा निवासी मोहनलाल (75) पुत्र पुनमाजी सोनी शुक्रवार शाम बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खारी बावड़ी गणेशजी मंदिर से कुछ कदम आगे बढ़े, तभी पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग को सींगों से उछालते हुए जोरदार झटका दिया और सड़क पर पटक दिया। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों के मुंह से चीख निकल गई। मोहनलाल सड़क पर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को भगाया और तुरंत मोहनलाल को ऑटो रिक्शा से सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आना बताया। घटना पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही यह खबर बाजार में फैली, व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने कहा कि शहर का कोई भी कोना या चौराहा ऐसा नहीं है, जहां बेसहारा पशुओं का जमघट न हो। आए दिन इन पशुओं से हादसे होते हैं, पर प्रशासन और नगर परिषद आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इन पशुओं का कोई हल नहीं किया तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।बुजुर्ग को सांड ने सींगों से कई फीट ऊपर उछालकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखें CCTV#PunjabNews #CCTVVideo #BullAttack #ViralVideo #ShockingIncident #ElderlyInjured #BreakingNews #JalandharNews #AnimalAttack #EncounterNews NEWS:https://t.co/jhMlmIYIPX pic.twitter.com/ocTaGxmhEK
— Encounter India (@Encounter_India) November 1, 2025 -

इस महीने इतने दिन बंद रहेंगे Bank, जल्दी से निपटाएं काम
नई दिल्लीः नवंबर का महीना शुरू हो गया है और अब त्योहारों का सीजन खत्म होने पर लोग अपने रोजाना के कामों में जुटे हुए है। पर यदि आप महीने की शुरुआत में ही किसी कार्य से बैंक काम का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा सा रुकना होगा। नवंबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 4 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने के कुछ दिन बैंक राज्यों के विभिन त्योहारों के कारन से बंद रहेंगे। वहीं बाकी जगहों पर बैंकिंग सर्विस भी आपको मिलेंगी। अच्छी बात तो यह है कि छुट्टियों के चलते आप अपने जरूरी काम ATM, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और UPId द्वारा आसानी से कर सकते हैं।
नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट
7 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल (मेघालय)
8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती (कर्नाटक)
11 नवंबर (मंगलवार): ल्हाबाब दुचेन (सिक्किम)वीकली छुट्टियां
नवंबर में बैंक हर रविवार और तय शनिवार को बंद रहेंगे।
2 नवंबर (रविवार), 8 नवंबर (दूसरा शनिवार), 9 नवंबर (रविवार), 16 नवंबर (रविवार), 22 नवंबर (चौथा शनिवार), 23 नवंबर (रविवार) और 30 नवंबर (रविवार)।ऑनलाइन सर्विस रहेंगी चालू
इन छुट्टियों के चलते भी ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा UPI जैसी डिजिटल सभी सेवाएं पहले के जैसे ही काम करेगी। तो यदि आपको बैंक ब्रांच जाना है, तो पहले यह लिस्ट देखक जाएं। ताकि आपका काम बिना रुके आसानी से हो सके। -

Punjab News: माचिस के खेल-खेल में आग लगने से झुलसा बच्चा, मौत, देखें Live
लुधियानाः जिले में भामिया इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बच्चों के खेल-खेल में बच्चे को आग लग गई और झुलसने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान एक वर्षीय अर्जुन उर्फ किशन के रूप में हुई है। पिता तिलक बॉयलर की फैक्टरी में काम करता है। पिता ने कहा कि उसके 8 बच्चे है। वह घटना के दौरान काम पर गया हुआ था। इस दौरान बच्चा उसे बुलाने के लिए गया और बताया छोटे बच्चे को आग लग गई।
जिसके बाद वह घर गया और झुलसे बच्चे को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने कहा कि बच्चे घर में माचिस-माचिस को आग लगाने का खेल, खेल रहे थे। इस दौरान कंबल में लिपटे छोटे बच्चे को आग लग गई और इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं माता रीना देवी ने कहा कि बच्चे को सुलाकर वह बर्तन धो रही थी। महिला ने कहा कि उसका पति के साथ रात को विवाद हुआ था और वह सुबह भी खाना खाकर नहीं गया था। जिसके चलते वह उसे खाना देने के लिए फैक्टरी गई थी।
महिला ने कहा कि पीछे से बच्चे माचिस-माचिस के साथ खेल रहे थे। माता ने कहा कि वह पति को खाना देने के बाद आ रही थी तो देखा कि आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। इस दौरान वह तुरंत भागकर घर पहुंची। इस दौरान वह घर पहुंची तो देखा बच्चा बुरी तरह से आग से झुलस कर मर गया। महिला ने कहा कि आपसी विवाद के कारण उसके बच्चे की मौत हो गई। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
-

APEC में शामिल हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, बोले – ‘दुनिया की 90% सप्लाई पर चीन का दबदबा है’
नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया प्रशांत सहयोग शिखर सम्मेलन(APEC) में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होने सदस्य देशों के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ाने का आह्वान किया। इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि वे अमेरिका के उस प्रयास का हिस्सा न बने जो दुनिया को चीन पर निर्भरता कम करने की दिशा में ले जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया छोड़ दिया था जिसके बाद शी जिनपिंग इस सम्मेलन में एकमात्र वैश्विक महाशक्ति नेता बन गए थे। इस सम्मेलन की शुरुआत उन्होंने मुस्कुराते हुए जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण कोरिया के नेताओं और मंत्रियों से हाथ मिलाते हुए की।औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को करना चाहिए मजबूत
अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने कहा कि एशिया को एक-दूसरे से हाथ मिलाने की नीति पर टिके रहना चाहिए न कि सप्लाई चेन तोड़ने की सोच पर। उन्होंने पश्चिमी देशों के द्वारा फैक्ट्रियों को चीन से बाहर ले जाने की कोशिशों पर भी कड़ी टिप्पणी की। उनका कहना है कि हमें औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाना चाहिए न कि उन्हें तोड़ना चाहिए। संयुक्त राज्य अमेरिका पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि APEC देशों को सरंक्षणवाद और एकतरफा नीतियों का पूरा विरोध करना चाहिए। दुनिया को जंगल के कानून की और लौटने से भी बचाना चाहिए।दुनिया की 90% सप्लाई पर चीन का दबदबा
चीन की हाल की नीतियों में जिनपिंग की अपील कुछ कमजोर हो गई है। अक्टूबर में बीजिंग ने रेयर अर्थ मिनरल्स पर नए निर्यात नियंत्रण भी प्रस्तावित किए थे। इससे बाकी देशों पर उसे असाधारण नियंत्रण मिल जाता। ये खनिज आधुनिक तकनीकों जैसे कि सेमीकंडक्टर, बैटरी और जेट विमान के निर्माण में जरुरी भूमिका निभाते हैं। दुनिया की करीबन 90% सप्लाई पर चीन का दबदबा है। ट्रंप से मुलाकात के बाद अब चीन ने नियंत्रणों को अस्थायी रुप से रोकने पर भी सहमति जताई है। यह बैठक दोनों नेताओं के बीच एक तरह की कूटनीतिक युद्धविराम में बदली है और ट्रंप ने शी की स्थिरता की भी इस दौरान सरहाना की है।जापान की पीएम से मिले शी जिनपिंग
शुक्रवार को शी जिनपिंग की मुलाकात जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाईची के साथ भी हुई। यह चीन की मुखर आलोचक मानी जाती है। ताकाइची ने शी के साथ मुलाकात में रेयर अर्थ निर्यात नियंत्रण, पूर्वी चीन सागर में विवाद और जासूसी आरोपों में गिरफ्तार में लिए गए जापानी नागरिकों को भी मुद्दे उठाए हैं। उनका कहना है कि जापान को दक्षिण चीन सागर में चीन के सैन्य विस्तार, हांगकांग और शिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। जापान की प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे बीच में मतभेद जरुर हैं लेकिन इन्हीं मुद्दों पर खुलकर और सीधे बात करना भी बहुत जरुरी है। -

इस Date तक करवा लें Life Certificate Updated, नहीं तो हो सकती है पेंशन बंद
नई दिल्लीः सरकार से पेंशन लेने वाले लोगों को सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाने के लिए जरूरी हिदायतें जारी की है। अब अपना जीवन प्रमाण पत्र नवंबर के लास्ट तक जरूर जमा करवा दें। ऐसा न करने पर आपकी पेंशन रुक जाएगी। हर साल पेंशनधारकों से जीवन प्रमाण पत्र लेने का उद्देश्य यह है कि पेंशन का पैसा केवल असली लाभार्थियों तक पहुंचे और कोई भी फर्जी तरीके से पेंशन न ले पाए। यह सर्टिफिकेट पेंशन जारी रखने की सबसे अहम शर्त है। नवंबर का महीना इस प्रक्रिया के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान देशभर में पेंशनधारक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते हैं। इससे सरकार को यह पता चलता है कि पेंशनधारक जीवित है या नहीं। कई लोगों की पेंशन सिर्फ इसलिए रुक जाती है, क्योंकि वो यह काम समय पर नहीं कर पाते या उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। पहले जीवन प्रमाण पत्र बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कराना होता था। यह काफी थकाऊ प्रक्रिया थी, क्योंकि बैंक या डाकघर में भीड़ लग जाती थी। लोगों को लाइन में लगकर काफी इंतजार के बाद अपना सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ता था। लेकिन, अब सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह जरूरी काम कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत होती है। लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के कई तरीके हैं, जिससे हर उम्र और परिस्थिति के पेंशनधारक के लिए यह प्रक्रिया आसान रहे। पेंशनधारक नजदीकी बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस या कॉमन सर्विस सेंटर जाकर ऑफलाइन तरीके से सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वहीं जो लोग डिजिटल प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं वह जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करके घर बैठे सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत होगी।ऐसे करें घर बैठे Life Certificate सबमिट
सबसे पहले आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें इंटरनेट चलता हो। आपका आधार कार्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते से लिंक होना चाहिए। फिर Aadhaar Face RD App और Jeevan Pramaan App डाउनलोड करें। इसके बाद Aadhaar Face RD App में जाकर अपना फेस स्कैन करें। Jeevan Pramaan App में आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें। फ्रंट कैमरे से फोटो क्लिक करें और सबमिट करें। सबमिशन के बाद आपको Certificate ID और PPO नंबर के साथ डाउनलोड लिंक मिलेगा। यह मैसेज आने का मतलब है कि आपका Life Certificate सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है। -

Punjab News: SHO के नाम पर 5 लाख की रिश्वत लेता आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट बदलने के बदले मांगे थे 25 लाख
अमृतसरः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत छेहरटा इलाके में एक व्यक्ति को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। हैरानी की बात यह है कि काबू किया गया व्यक्ति थाना छेहरटा के एसएचओ के नाम पर यह डील कर रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ललित अरोड़ा, निवासी छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में अरोड़ा को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, थाना छेहरटा के एसएचओ और उनकी टीम ने उस पर और उसके चचेरे भाई पर नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनकी एक कार भी जब्त कर ली थी, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ बरामद किया गया था। बाद में शिकायतकर्ता से एसएचओ के परिचित ललित अरोड़ा ने संपर्क किया और आरोपों को नकारात्मक रिपोर्ट में बदलने के बदले 25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने पूरी राशि देने में असमर्थता जताई और बताया कि वह फिलहाल केवल 5 लाख रुपए का ही इंतजाम कर सकता है। इस पर अरोड़ा ने यह राशि पहली किस्त के रूप में लेने के लिए हामी भर दी। विजिलेंस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे शनिवार यानी आज अदालत में पेश किया जाएगा। -

Highway पर ट्रक ने Constable को कुचला, दर्दनाक मौत
कोटपूतली-बहरोड़ः जिले में ट्रक द्वारा कॉन्स्टेबल को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जयपुर-दिल्ली हाईवे-48 पर पनियाला इलाके में शुक्रवार शाम 5 बजे हुआ।
जानकारी देते हेड कॉन्स्टेबल मुखराम ने बताया कि कॉन्स्टेबल नवीन कुमार (33) पनियाला कट पर लेन सिस्टम की पालना कराने के लिए खड़े थे। इस दौरान जयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नवीन कुमार को चपेट में लिया और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस से नवीन कुमार को जिला अस्पताल कोटपूतली लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई हुई। हादसे की सूचना पर कोटपूतली-बहरोड़ एसपी वैभव शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।
डीएसपी राजेंद्र बुडरक ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान ट्रक को 5 किलोमीटर दूर बहरोड़ से पकड़ लिया। ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। नवीन कुमार झुंझुनूं के खेतड़ी के रहने वाले थे। साल 2013 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे और पिछले 2 साल से पनियाला थाने में पोस्टेड थे। नवीन कुमार की एक ढाई साल की बेटी है। वहीं घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
