Blog

  • राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट की

    शिमला: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने वासुदेव देवनानी को हिमाचली शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: पीआरटीसी कर्मचारियों का मांगों को लेकर चक्का जाम, यात्री भटके

    Punjab News: पीआरटीसी कर्मचारियों का मांगों को लेकर चक्का जाम, यात्री भटके

    अमृतसरः पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर राज्य में प्रदर्शन किया। सरकारी की नई नीति का विरोध करते प्रदर्शनकारियों ने राज्यभर के बस रूट प्रभावित कर दिए। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज में लगातार कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही है, जबकि पहले उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया था।
    पंजाब वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन अमृतसर 1 डिपो अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा कि सरकार प्राइवेट बसों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई पुरानी है और सरकार द्वारा नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाना उनके संघर्ष को नजरअंदाज करना है। इस विरोध प्रदर्शन के कारण राज्य के अलग-अलग बस स्टैंडों पर सैकड़ों बसें खड़ी रहीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म करना और कॉन्ट्रैक्ट पर सीधे वेतन का भुगतान शामिल है।

  • Punjab News: इलाके में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में चोर को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं चोरी की वारदात करते लोगों ने एक व्यक्ति को काबू किया है। जहां लोगों ने चोर को रंगे हाथों काबू करके उसकी जमकर छित्तर परेड की और उसका जुलूस निकाला। चोर ने कबूला कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
    क्या है पूरा ममला जिले के भामिया इलाके में GK एस्टेट के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक कथित चोर को रंगे हाथों काबू किया। लोगों का आरोप है कि युवक ने एक मोबाइल फोन चुराया था, जिसके बाद शक के आधार पर पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान व्यक्ति ने चोरी की वारदात कबूली। खंभे से बांधकर की पिटाई परिजिनों के मुताबिक, जब युवक से पूछा गया कि क्या उसने उनका फोन चुराया है, तो उसने कथित तौर पर माना कि नशे की लत के कारण उसने चोरी की थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एक खंभे से बांधकर उसकी पीटाई और उसका जुलूस निकाला और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। नशे के कारण वारदात को दिया अंजाम पत्रकार के सवालों के जवाब में, कथित चोर ने दावा किया कि वह नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति पूरी करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। उसने यह दावा किया कि ताजपुर रोड इलाके से वह नशा लेकर आता था। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए युवक को अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।    
  • Punjab News: फोन चुराते चोर को रंगे हाथों पकड़ा, की मारपीट, नशे की जरूरत पूरी करने के लिए करता था चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: फोन चुराते चोर को रंगे हाथों पकड़ा, की मारपीट, नशे की जरूरत पूरी करने के लिए करता था चोरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के भामिया इलाके में GK एस्टेट के सामने उस समय हंगामा हो गया जब वहां के लोगों ने एक कथित चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि युवक ने एक मोबाइल फोन चुराया था, जिसके बाद शक के आधार पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

    वहीं चोर ने माना है कि नशे की लत के कारण उसने फोन चुराया है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एक खंभे से बांधकर मारपीट कर बाद में पुलिस को सूचना दी। पत्रकार के पूछे सवालों के जवाब में कथित चोर ने दावा किया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता है। उसने दावा किया कि ताजपुर रोड इलाके में खुलेआम ड्रग्स बिक ​​रहे थे, जहां से वह ड्रग्स लाता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और पकड़े युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: हाईवे पर झोपड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर झोपड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बल अस्पताल के पास पेट्रोल पंप से 200 मीटर दूरी पर सर्विस लेन में बनी झोपड़ी में आग लगी है। आग की लपटों से सर्विस लेन घिर गई, जिससे आधे घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी जल चुकी थी। सड़क के किनारे सूखे पत्तों के आग पकड़ने से कुछ देर के लिए लपटें उठीं और सर्विस लेन का करतारपुर की तरफ जाने वाला ट्रेफिक रुक गया। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस ने बताया कि ये झोपड़ी किसी राजू नामक व्यक्ति की थी। वह 15 दिन पहले ही इस जगह को छोड़कर गया था। झोपड़ी में कुछ पुराने कपड़े थे जो जल गए हैं। झोपड़ी के आस पास सूखे पत्ते थे जिससे आग तेजी से फैल रही थी लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय से इसे बुझा दिया। पुलिस थाना डिविजन 1 से पहुंचे चरनजीत सिंह ने बताया कि उनको किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना दी थी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। आसपास के लोगों ने बताया कि इस झोपड़ी में राजू नाम का प्रवासी रहता था जो इसे छोड़कर 15 दिन पहले ही गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी हो जिससे सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली।
  • तेज आंधी और बारिश का कहर, महिला की मौत, गिरे पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप्प, देखें वीडियो

    तेज आंधी और बारिश का कहर, महिला की मौत, गिरे पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप्प, देखें वीडियो

    इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं। जिसने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस भयंकर आंधी में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बारिश थमने के कुछ ही देर बाद उमस बढ़ गई और बिजली न होने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। लोग गर्मी और बिजली संकट से जूझते रहे। इस दौरान हुए हादसे में इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए। वहीं तूफान में एक महिला की जान बाल-बाल बची। जिसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले भर में 300 से अधिक पेड़ और बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर गिर गईं।

    लाइनपार, फ्रेंड्स कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, कचहरी रोड और जिला अस्पताल परिसर समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने से सड़क और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। मदन अस्पताल का मुख्य द्वार और कुछ चेंबर भी आंधी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। जसवंतनगर के भारद्वाजपुरा गांव में 12 वर्षीय योगेश कुमार पर बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी दो बकरियों की भी मौत हो गई। वहीं जगसौरा गांव में भागवत कथा के दौरान तेज हवा से टेंट पलट गया, जिसकी चपेट में आकर शिमला देवी घायल हो गईं।

    आंधी-तूफान के दौरान हुए हादसों के दौरान सबसे दुखद घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायणपुरवा गांव में हुई। जहां 50 वर्षीय कैलाशी देवी घर के पास बने नए बाड़े के करीब काम कर रही थीं। तभी तेज तूफान में बाड़े की दीवार भरभराकर ढह गई और जिसके मलबे के नीचे वह दब गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। इस बीच एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वीडियो में एक महिला की जान जाते-जाते बचती दिखाई दे रही है। यह घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। आंधी के दौरान एक टिन शेड उड़ते हुए आया, जो सड़क किनारे खड़ी महिला से टकराने वाला था। लेकिन महिला अचानक पीछे हट गई, जिससे उसकी जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

     

  • Punjab News: भाखड़ा नहर से मिला 8 साल के बच्चे का सिर कटा शव, इलाके में सनसनी

    Punjab News: भाखड़ा नहर से मिला 8 साल के बच्चे का सिर कटा शव, इलाके में सनसनी

    पटियालाः समाना-पटियाला रोड पर गांव ककराला के पास भाखड़ा नहर से 8 साल के बच्चे की सिर कटी लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक बच्चे के पैर बंधे हुए थे और उसके पेट पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
    यही नहीं कत्ल करने वाले ने पेट में किसी तेजधार हथियार से वार भी किए थे। पेट फटने के कारण आंतें बाहर निकली हुई थीं। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने कहा कि शव के बारे में थाना पसियाणा पुलिस को सूचित कर दिया है।

    उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोताखोरों की टीम ने नहर से शव को बाहर निकाला तो देखा कि इसका पैर भी बंधे हुए थे। पुलिस बच्चे की पहचान और इस घिनौनी घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है। इस मामले से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। लोग दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: बसों की हड़ताल को लेकर यात्री हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: बसों की हड़ताल को लेकर यात्री हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर/लुधियानाः पनबस और रोडवेज के डिपो-1 और 2 पर आज से कच्चे कर्मियों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया है। दूसरी ओर, पनबस और पीआरटीसी बस यूनियन के नेताओं को दोपहर 1:00 बजे स्टेट सेक्टरी ने मीटिंग के लिए चंडीगढ़ स्थित सीक्रेटरीएट में बुलाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आज मीटिंग में सहमति बन सकती है और हड़ताल को स्थगित करने का ऐलान किया जा सकता है।

    वहीं कर्मियों का कहना है कि फिलहाल बसें नहीं चलाई जाएगी। इससे बस स्टैंड पर आए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर मौजूद है, लेकिन बसों की हड़ताल के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कर्मियों द्वारा हड़ताल करके प्रदर्शन किया जा रहा है।

    उनका कहना है कि आज यूनियन प्रधान को चंडीगढ़ में मीटिंग के लिए बुलाया गया है, ऐसे में आस है कि उनकी मांगों को पूरा किया जा सकता है। लेकिन अभी तक की गई हड़ताल पनबस की किलोमीटर स्कीम में उतारने के विरोध में की जा रही है। ड्राइवर-कंडक्टर ने काम छोड़ अपने-अपने डिपो पर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले ये हड़ताल 22 से 24 जून तक होने थी, लेकिन मंगलवार को चंडीगढ़ में पनबस में किलोमीटर स्कीम की वॉल्वो को हरि झंडी दिखाने से मुलाजिम भड़क गए और पहले हड़ताल पर उतर गए।

  • Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटालाः बटाला में रेस्टोरेंट मालिकों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गत दिनों दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर इस शूटर ने साथियों के साथ गोलियां चलाई थीं, जिसकी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। जिसके तहत पुलिस ने कार्ऱवाई करते एक आरोपी को काबू किया है।

    आरोपी की पहचान जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी के तहत हुई है। पुलिस ने पकड़े आरोपी को उसी रेस्टोरेंट के बाहर लेकर पहुंची और पूरी मार्केट में उसका जुलूस निकालते हुए उसकी परेड करवाई।
    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में लगातार की गई वारदातों को भी कबूल किया है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जयंत सिंह उर्फ जिम्मी अपने साथी अमन आंडा और पवन गुरदासपुरिया के साथ मिलकर काम कर रहा था।

    इन आरोपियों ने रेस्टोरेंट मालिक से ₹50 लाख की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर दहशत फैलाने की नीयत से इन्होंने वारदातों को अंजाम दिया। इस मामले संबंधी विस्तृत जानकारी देते एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले इन्होंने दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते जांच शुरू की और गोलीबारी करने वाले 3 युवकों को मामले में नामजद किया। इनमें से एक आरोपी जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी को पुलिस ने बीते दिनों हरीजा पार्क से गिरफ्तार किया था।

    एसएचओ ने बताया कि जब सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को हथियार और सामान की रिकवरी के लिए ले जा रही थी, तो आरोपी ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की। इस दौरान वह जमीन पर बुरी तरह गिरा, जिससे उसकी टांग पर गंभीर चोट आई है। आरोपी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उससे आगे की कड़ाई से पूछताछ की जाएगी और हथियार बरामद किए जाएंगे।

     

  • बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास स्लैब (छज्जा) गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में सामने आ रहा है कि बंदरों के उत्पात के कारण मकान का छज्जा ढह गया। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के समीप स्थित गली नंबर-5 में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे से गुजर रहे करीब 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की मुख्य वजह बंदरों की आपसी उछल-कूद बताई जा रही है। मकान मालिक ने भी इस संबंध में दावा किया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा सुधीर गोस्वामी के मकान में हुआ। पड़ोसी शिवकुमार का कहना है कि छज्जे पर पहले से दरार थी। बंदर के कूदने से यह गिर गया पुलिस घटना के तुरंत बाद एक्टिव हुई। घायल श्रद्धालुओं को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे में सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आसपास के पुराने और जर्जर भवनों की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।