Blog

  • ਪੰਜਾਬ. ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਮਰੀਕੀ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ. ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅਮਰੀਕੀ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰੂਪਨਗਰ: ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਨਿਊਜਰਸੀ ਵਿਖੇ ਇਕ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਹਾਊਸ ਆਫ ਰਿਪ੍ਰਜ਼ੈਂਟੇਟਿਵ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਰਦਾਸ ਕਰ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚ ਦਿੱਤਾ। ਨਿਊਜਰਸੀ ਦੇ ਪਾਈਨ ਹਿੱਲ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਦਨ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਕੇ ਦਿਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। 

    ਆਮ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਪਾਦਰੀ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਸਦਨ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਕੇਵਿਨ ਮੈਕਕਾਰਥੀ ਨੇ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸਦਨ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ। ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਬਾਅਦ ਕਾਂਗਰਸਮੈਨ ਡੋਨਾਲਡ ਨੌਰਕਰੌਸ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਮੌਕਾ ਦੱਸਿਆ। 

    ਗਿਆਨੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀ ਸਭਾ (ਸੰਸਦ ਦੇ ਹੇਠਲੇ ਸਦਨ) ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਹਿਲੇ ਸਿੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਬਣ ਗਏ ਹਨ। ਤੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਨੂਰਪੁਰ ਇਲਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਬਰੇਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ।

  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में लगाया झाड़ू

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में लगाया झाड़ू

    ऊना सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर राज्यसभा के सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने खुद झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में स्थापित किया और 9 साल के बाद इस दिवस की सार्थकता लगातार बढ़ रही है।
    उन्होंने कहा कि आज देश के प्रत्येक हिस्से मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 9 सालों में देश के लिए बेहतरीन काम किए हैं उसी का परिणाम है कि आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें पायदान पर है और आने वाले समय में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरने वाला है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है स्वच्छता के आधार पर ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को इस धारणा को समझना होगा और स्वच्छता अभियान को न सिर्फ सफल बनाना है अपितु अपने आसपास और अपने निवास स्थान की स्वच्छता को भी पुख्ता बनाना है व इस की सभी लोगों से अपेक्षा है।
  • लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 4 काबू, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, 4 काबू, देखें वीडियो

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में बंबीहा गैंग के शूटर मान जैतो का कत्ल करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। ये तीनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े हैं। जख्मी शूटर मंजीत, चेतन, ओजस्वी और जगबीर लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियवर्त फौजी के गांव गढ़ी सिसाना के हैं। फौजी ने लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ के कहने पर पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला को गोलियां मारी थी। सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद इन चारों को पकड़ा। जब पुलिस वहां पहुंची तो इन लोगों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग के बाद मंजीत, चेतन और ओजस्वी को पुलिस की गोली लगी, जबकि चौथे को भी पुलिस ने दबोच लिया। 

    जिन्हें इलाज के लिए खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं दीपक मान उर्फ मान जैतो के परिजन सोमवार दोपहर बाद नागरिक अस्पताल पहुंचे। अभी तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि उसके सिर में 6-7 गोलियां मारी गई हैं और हत्या बड़ी ही बर्बरता के साथ की गई। उसकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन भी शव के साथ गए हैं। सोनीपत के नागरिक अस्पताल में आज गांधी जयंती पर छुट्टी होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

    मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। इसे देखते हुए पंजाब गैंगवार की आशंका से हाई अलर्ट कर दिया गया है। मान जैतो के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। मान जैतो के परिजनों ने बताया कि उसने 2017 में घर छोड़ दिया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ के चचेरा भाई गुरलाल बराड़ का मर्डर हो गया । तभी से वह घर नहीं आया। बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे टॉर्चर किया गया। फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई। उसकी लाश हरसाना कलां गांव के खेतों से बरामद हुई थी।
    मन जैतो ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था। उसने कहा था कि हमने तेरे भाई (चचेरे) गुरलाल बराड़ को मारा। हमसे बदला नहीं ले सका। मान जैतो ने कनाडा में सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लेने पर गोल्डी बराड़ को यह चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुझे चैलेंज करता था। अब उसे उसकी बनती सजा दे दी है।

  • गांधी जयंती पर नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत: मुकेश ठाकुर

    गांधी जयंती पर नशामुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत: मुकेश ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: आज गांधी जयंती के मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत  बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर के द्वारा नशे के खिलाफ हर घर दस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत समनाल और ग्राम पंचायत हरोली से इसकी शुरुआत की गई। मुकेश ठाकुर ने कहा कि माननीय जिलाधीश राघव शर्मा जी का विशेष संदेश हर घर दस्तक देकर सब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अभाव में आम लोग नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं, इसीलिए नशे  से कैसे बचाव किया जा सकता है, यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हमे अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। मुकेश ठाकुर ने स्वयं नशामुक्त ऊना अभियान की टीम और पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ जाकर घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।
    इस मौके पर हरोली पंचायत प्रधान रमन कुमारी, समनाल पंचायत प्रधान जसवीर कौर, नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, अजय भारती, और साहिल उपस्थित रहे।
  • थानाकलां खण्ड स्तरीय प्राथमिक स्कूल की खेलों का समापन

    थानाकलां खण्ड स्तरीय प्राथमिक स्कूल की खेलों का समापन

    विधायक भुट्टो ने विजेता टीमों को किया सम्मानित
    राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रदान कर रही बेहतर मंच, नशा त्याग खेलों को चुनें युवा: देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा चल रही खण्ड स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगता का समापन राजकीय  प्राथमिक पाठशाला थानाकलां में हुआ जिसमें कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मुख्यतिथि शिरकत करके विजेता टीमों को सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार का पहला कदम समाज को नशा मुक्त बनाने का है। और दस माह के कार्यकाल में आठ सौ से ज्यादा नशे के सौदागर पकड़कर सरकार और प्रशासन ने इतिहास रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ खेलों को बढ़ावा दे रही है और स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान कर रही है। ताकि स्कूली छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेलों में रुचि बढाकर नशे के दलदल से दूर रह सके। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जो भी छात्र खेलो में बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्हें हम अपनी तरफ से अकादमी में प्रशिक्षण देकर बेहतर खिलाड़ी बनाएंगे। 
    विधायक ने कहा कि अव राज्य में सुक्खू सरकार है, मतलव आम ब्यक्ति की सरकार है। व्यावस्ता परिवर्तन यह हो रहा है कि हर खिलाड़ी जो बेहतर प्रदर्शन करता है। उंसे बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। और किसी भी खिलाड़ी से कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नन्हे मुन्ने बच्चों का भविष्य उज्वल बनाना है। 
    वही लड़कों में बॉलीबॉल में थानाकलां विजेता और वुधान उपविजेता रहा। खो खो में विजेता रायपुर एवं मंदली उपविजेता रहा। लड़कियों में बिजेता धुँधला एवं उपविजेता रायपुर स्कूल रहा। 
    विधायक ने कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा भी की।  इस मौके पर अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी संजोयक सुरिंदर ठाकुर, स्थानीय बार्ड से बीडीसी सदस्य एवं बारिष्ठ पत्रकार जोगेंद्र देव आर्य , एक्स सर्विस मैन सैल अध्यक्ष केवल कृष्ण, कुलदीप, सुदर्शन शर्मा, रविंदर फौजी, बेबी, कैप्टन रोशन लाल, मोहिंदर, पूर्व प्रधान धुंदला संजीव कुमार, नीरज, अंकित शर्मा, मिट्टू मलांगड़,अरुण, मिंटू फौजी, दिनेश शर्मा, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
  • वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र (वृद्ध आश्रम ) चरतगढ़ में पहुंची इनर व्हील क्लब ऊना की टीम

    वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र (वृद्ध आश्रम ) चरतगढ़ में पहुंची इनर व्हील क्लब ऊना की टीम

    ऊना/ सुशील पंडित : आज वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र (वृद्ध आश्रम ) चरतगढ़ में इनर व्हील क्लब ऊना की टीम पधारी I क्लब की प्रधान श्रीमती सीमा वशिष्ट  ने आश्रम में रहने वाले बजुर्गो ब सदस्यों के साथ अपने बिचार प्रकट करते हुए बताया कि हमें अपने बजुर्गो का सम्मान ब सहारा बनना चाहिए। क्योंकि माँ बाप दुवारा नहीं मिलते इसलिए हमें सभी बजुर्गो अपने हो या दूसरे सभी का इज्जत,  सम्मान करना चाहिए I डॉ  जागृती व किरन भयाना द्वारा बजुर्गो को जरूरी दवाइयां ब डाइट संबधित जानकारी दी I इस टीम के साथ सर्व श्रीमती रंजना जस्वाल रेखा शर्मा कमला कँवर कमलेश वशिष्ठ.  रमा कँवर सेक्रेटरी, सुषमा रानी पूर्ब प्रधान, सुदेश कुमारी  रंजना वक्षी ब प्रियंका पूरी भी मौजूद थे I बजुर्गो को दोशाला व फल भेंट किए I संस्था के मेंबर ब कर्मचारिओं सर्व श्री गेश दत्त, हुकम चंद, डी आर थिंड, अरुण शर्मा सतीश ऐरी, परमिंदर शारदा, सुमन , जसवंत कौर,सर्वजीत कौर व नरेश कुमारी ने इनर व्हील क्लब ऊना का वृद्ध आश्रम चरतगढ़ पधारने का तहदिल से धन्यवाद किया I
  • ਪੰਜਾਬ : ਚਾਰਾ ਲੈਣ ਗਏ 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਾਰਾ ਲੈਣ ਗਏ 18 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਜਿਲੇ ਅਧੀਨ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਲਗਤਾਰ ਵਧਦੀਆਂ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਬੱਝਾ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਥੇ ਦੇਰ ਦੁਪਹਿਰੇ ਹੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਚਾਰਾ ਲੈਣ ਗਏ 18 ਸਾਲਾਂ ਹਰਗੁਨ ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ 4 ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਿਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਓਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਇਸ ਘਟਨਾ ‘ਚ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹਰਗੁਨ ਪ੍ਰੀਤ ਦੇ ਚਾਚਾ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੇਰ ਦੁਪਹਿਰ ਸਮੇ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਚਾਰਾ ਲੈਕੇ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ ਰਸਤੇ ਵਿਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਸ ਵਿਚ ਗੁਥਮ ਗੁਥਾ ਹੋ ਰਹੇ ਸੀ। ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋ 4 ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਚੇਹਰੇ ਕਪੜੇ ਨਾਲ ਢੱਕੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਆਵਾਜ ਲਗਾਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਹਰਗੁਨ ਪ੍ਰੀਤ ਨੂੰ ਲੁਟੇਰਾ ਦੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਉਹ ਚਾਰੋ ਲੁਟੇਰੇ ਭੱਜ ਗਏ। ਜਦੋ ਉਹਨਾਂ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਓਹਨਾ ਦਾ ਭਤੀਜਾ ਹੀ ਸੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਆਪਣੇ ਭਤੀਜੇ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਆਵਾਜ਼ ਲਗਾਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਫਿਰ ਭਤੀਜੇ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਆਏ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਲੁਟੇਰੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਹੀ ਭਤੀਜੇ ਨੂੰ ਪਏ ਸੀ। ਓਥੇ ਹੀ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੀ। ਐਸ ਐਚ ਓ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੋਲੀ ਮੋਢੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ। ਹਰਗੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਬਾਕੀ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • गोडसे की पूजा करने वालों के लिए महात्मा गांधी कब पूजनीय हो गए: डॉ विजय डोगरा 

    गोडसे की पूजा करने वालों के लिए महात्मा गांधी कब पूजनीय हो गए: डॉ विजय डोगरा 

    अगर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला है तो यकीनन प्रदेश सरकार उन्हें ठोस नीति से वापस लाएगी

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेशवासी आपदा की घड़ी में परेशान हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ढाल की तरह उनके साथ खड़ी है। राष्ट्रीय आपदा घो​षित करने की बजाए केंद्र सरकार और प्रदेश के भाजपा नेता मात्र ओछी राजनीति कर रहे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एडवोकेट विजय डोगरा ने ऊना विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। विजय डोगरा ने कहा कि  चुनाव देख भाजपा को महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री याद आते हैं। इन दिनों केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मेरी माटी, मेरा देश अ​भियान का शुगूफा लेकर घूम रहे हैं अगर उन्हें इतनी ही गांव की मिट्टी की परवाह है तो जिन गांवों को उन्होंने विकास के लिए गोद लिया है आज वहां के लोग सुविधाओं से क्यों महरूम हैं। सच्चाई यह है कि गोडसे की पूजा करने वालों के लिए महात्मा गांधी कब पूजनीय हो गए ? हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा नेता झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अगर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला है तो यकीनन प्रदेश सरकार उन्हें ठोस नीति से वापस लाएगी।
    देश में आज देश की राजनीति छलावे की है। प्रधानमंत्री प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा नहीं समझ रहे यह साबित करता है कि उनके मन में प्रदेशवासियों के लिए कितना दर्द है। राज्य में प्रकोप में सात जुलाई से लेकर प्रदेश में कई नुकसान हुए, देश की सरकार के कान पर पुर्न उत्थान के लिए जूं तक नहीं रेंगी।   अब दूसरी बार यहां नुकसान के आकलन के लिए केंद्र ने टीम भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने  केंद्र को राज्य की मदद करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने अपनी जमा पूंजी से 51 लाख राहत कोष में दे दिए। फिर भी विपक्ष अपनी गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी साकारात्मक भूमिका अदा नहीं की। डोगरा ने कहा कि केंद्र की ओर  से  400-400 करोड़ मिला वह प्रदेश का हक था।  लेकिन आपदा के नाम पर अभी तक कुछ नहीं दिया गया।  सीएम ने 4500 करोड़ रुपये का बहुत बड़ा जनता को राहत के लिए दिया है। इससे प्रदेश के विकास को राहत और गति मिलेगी। बेघर हुए लोगों को घर और बह चुकी जमीन के बदले प्रदेश सरकार जमीन प्रदान करेगी। सीमेंट, बिजली, पानी आदि का खर्च भी निर्माण तक बहन करेगी।
  • सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश

    सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश

    हरोली थाना प्रभारी ने की पैट्रोल पंप धारकों के साथ वार्ता

    बिना नंबर प्लेट गाड़ियों में ना भरे पेट्रोल

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में पुलिस व पैट्रोल पंप धारकों के साथ वार्ता का आयोजन थाना प्रभारी सुनील संख्यान द्वारा किया गया । जिसमे हरोली थाना के अन्तर्गत आने वाले सभी पैट्रोल पंप धारकों ने शिरकत की । थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त वार्ता पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मददेनजर हुई व सभी पैट्रोल पंपो पर नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरा लगाने के निर्देश दिये गए । बढ रहे क्राईम को मद्देनजर रखते हुए सभी पैट्रोल पंपो पर विना नम्बर गाड़ियों को पैट्रोल व डीजल न देने की हिदायत दी गई । जल्द ही ऐसा अभियान चलाया जायेगा जिसमें विना हेलमेट दोपहिया वाहनों को पैट्रोल व डीजल न देने का निर्णय लिया जायेगा । थाना प्रभारी ने पैट्रोल पंपो की सुरक्षा के मद्देनजर पैट्रोल पंप पर होने वाली घटनाओं को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि कई बार अपराधिक किस्म के व्यक्ति या नशेडी पैट्रोल डीजल डलवाने के उपरांत विना पैसै दिए मौके से फरार हो जाते है । कई बार कुछ क्रिमिनल गैंग पैट्रोल पंप से हथियार की नोक पर कैश छीन कर ले जाते है इस तरह के क्राइम से कैसै वचें इस संबंध में सभी पैट्रोल पंप धारको को जानकारी दी गई । ऐसे वक्त पर अच्छे कैमरे नाईट विजन तथा नम्बर प्लेट रीडर कैमरे होने से आरोपियों को पकडने में सहायता मिलती है ।
  • स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर नगर परिषद संतोषगढ़ नाराज़ 

    स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर नगर परिषद संतोषगढ़ नाराज़ 

    ऊना/ सुशील पंडित : नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष निर्मला देवी उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पार्षद सोहन सिंह सैनी किरण चौधरी एडवोकेट संदीप और रचना देवी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का सीमा संभाल रहे एसडीएम को स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाने पर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम को स्पष्ट करना चाहिए कि किस हैसियत से पूर्व विधायक को इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का जनता को साथ लेकर घेराव किया जाएगा, जो चुने हुए जनप्रतिनिधियों को छोड़कर हारे नकारे लोगों को इस तरह कार्यक्रमों में बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को भी स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अपने समूचे राजनीतिक जीवन में संतोषगढ़ के लिए किया क्या है।
    नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व भाजपा सरकार के समय विधायक ना होते हुए भी 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं को विधानसभा क्षेत्र में मूर्त रूप दिया। अब भी उनके विधायक काल में करीब 56 करोड़ रुपए की योजनाओं का काम चल रहा है। लेकिन पूर्व विधायक को बताएं कि 5 साल तक विधायक के पद पर रहने के बावजूद उन्होंने नगर परिषद संतोषगढ़ के लिए कौन सी बड़ी सौगात मुहैया करवाई। अब भी पिछले करीब 9 महीने से हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है तो इस दौरान उन्होंने कौन सा बड़ा काम करवाया। उन्होंने कहा कि इनाम बांटने का यदि इतना ही शौक था तो पूर्व विधायक को विकास कार्यों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए था ताकि जनता उन्हें एक बार फिर चुनकर विधानसभा भेजती लेकिन वह हर चुनाव के बाद अपनी टिकट को पक्का करने में ही लगे रहते हैं। ऐसे में नगर परिषद संतोषगढ़ तो क्या समूचे विधानसभा क्षेत्र की किसी भी समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता। नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी का सीमा संभाल रहे एसडीएम जब किसी भी बैठक के लिए यहां आएंगे तो उनसे इस पूरे मामले के संबंध में जवाब तलबी भी की जाएगी