फगवाड़ा/राजेश : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोरिया रेलवे ट्रैक पर मोहल्ला गोविंदपुर के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजाम मोहम्मद वासी गोविंदपुर के तौर पर हुई है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज जोधा सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
Blog
-

Phagwara : Train की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो
-

Jalandhar: Lovely Sweets के बाहर महिला का पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें Live
जालंधर, ENS: लवली स्वीट्स के बाहर दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला से बाइक सवार 2 लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। इस दौरान 2 अन्य लुटेरे घटना के दौरान कुछ दूरी पर बाइक पर सवार थे। महिला ने बताया कि उनके घर में प्रोग्राम था, जिसके चलते वह लवली स्वीट्स से सामान लेने के लिए आई थी। इस दौरान दिन दहाड़े बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
महिला ने बताया कि पर्स में 1500 की नगदी, घर की चाबियां, फोन सहित अन्य सामान था। वहीं इस घटना को लेकर आरोप लगाए है कि लुटेरे अली मोहल्ले के रहने वाले है। महिला ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत नहीं दी। महिला ई-रिक्शा में सवार होकर चली गई। लेकिन दिन दहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सरेआम वारदातों को अंजाम दिए जाने के मामले से पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।
-

विदेश में Punjabi युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो
गुरदासपुर : कस्बा कलानौर के नौजवान की इंग्लैंड में दिल का दौरान पड़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए मृतक मनप्रीत मन्नी सुंदरपुरिया (35) पुत्र स्व. तरसेम लाल निवासी कलानौर के तौर पर हुई है। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह 2008 में इंग्लैंड गए थे, फिर 2011 में उन्होंने इंग्लैंड की एक लड़की से शादी की, उसके छह महीने बाद वह पीआर बन गए। मृतक के दो बच्चे है, एक बेटा 10 साल का है और एक बेटी तीन साल की है।
मृतक के भाई सन्नी सुंदरपुरिया और चचेरे भाई हैपी भारल ने बताया कि उनका भाई पिछले कई वर्षों से इंग्लैंड में पक्के तौर पर रह रहा था। गत रात मनप्रीत मन्नी ने अपनी माता पूर्व पंचायत सदस्य परमजीत कौर के साथ बातचीत भी की थी और वह बिल्कुल तंदरुस्त था। परन्तु कुछ घंटों के बाद इंग्लैंड से आए फोन के माध्यम से सूचना मिली कि मनप्रीत मन्नी की अचानक ब्रेन अटैक के चलते मौत हो गई है।इसके बाद कलानौर क्षेत्र और परिवारिक सदस्यों में शोक की लहर पाई जा रही है। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि हमारे बेटे का शव जल्द से जल्द भारत भेजा जाए ताकि हम उसका अंतिम संस्कार कर सकें।
-

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी School Bus, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो
नोएडाः एलिवेटेड रोड पर आज स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। सेक्टर 62 से सेक्टर 18 की तरफ जा रही थी एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रह रही कि इस दौरान बच्चे बस में सवार नहीं थे। बस चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान नोएडा एलिवेटेड रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करवाया गया।
बता दें कि इससे पहले जून माह में भी ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया था। निजी यूनिवर्सिटी की बस पलट गई थी। इस बस में 50 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद वहां बच्चों की चीख-पुकार मच गई थी। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस का इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकाला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में 10 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।गलगोटिया यूनिवर्सिटी की बस बच्चों को पीजी हॉस्टल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बीटा 2 थाना क्षेत्र में मित्रा गोल चक्कर के पास अचानक बस पलट गई थी। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद घायलों को अस्पताल छात्र-छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया और अन्य स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दूसरी बस से हॉस्टल भिजवा दिया था। वहीं पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से हादसे की जांच की गई।
-

Punjab: Medical Store के बाहर शख्स का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
अमृतसरः अजनाला बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर के बाहर शख्स ने हंगामा कर डॉक्टर पर पत्नी को जबरदस्ती छिपा कर रखने के गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद डॉक्टर व उसके परिवार ने शख्स व उसके रिश्तेदार की ओर से की जा रही गुंडागर्दी की सीसीटीवी दिखाई।
डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि राकेश शेरां की ओर से उसे बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे है। जबकि उनका और उनकी पत्नी का केस कोर्ट में चल रहा है। इस संबंधी थाने में लिखित शिकायत दी है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि राकेश शेरां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।इस संबंधी डॉक्टर की बहन सीमा ने कहा कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, डराया-धमकाया जा रहा है और तेल डालकर जला देने की धमकी दी जा रही है। अजनाला पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी रतन सिंह ने कहा कि उन्हें डॉ. राजीव शर्मा ने लिखित शिकायत दी है। जिसके संबंध में वह जांच कर रहे हैं और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar: सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो
जालंधर: महनगर के केंट वाले इलाके मं सीवेज की समस्या को लेकर इलाका निवासीयों में काफी रोष देखा जा रहा है। आपको बता दें कि जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 32 में लोग लगातार सीवरेज की समस्या से जूझ रहे ।. इस बीच जब गांव के लोगों ने सीवरेज इन्चार्ज से बात की तो उन्होंने सुनने से इंकार कर दिया।
ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि सीवरेज की सम्सया के कारण गलियों में गंदा पानी जमा रहता है और लोगों को मलेरिया व डेंगू जैसी महामारी का सामना करना पड़ रहा है। वह अपने बच्चों को बाहर खेलने भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है। -

Punjab : जमीनी विवाद के चलते चली गोली, देखें वीडियो
फिरोजपुर : हबीबवाला रोड पर जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बलजिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले गीतू की नजर काफी समय से उसकी जमीन पर थी और वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। एक दिन पहले उक्त आरोपी ने बीजे हुए हरे चारे पर सप्रे करके उसे बर्बाद कर दिया और बाद में उस पर पराली फेंककर आग लगा दी।
जब उन्होंने उसे रोका तो उक्त आरोपी ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती इलाज के बाद घायल बलजिंदर सिंह को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गोली मारने वाला गीतू पुलिसकर्मी का बेटा है। जो फिलहाल गोली मारने के बाद से फरार है।
-

Punjab: Shiv Sena नेताओं के खिलाफ निहंग सिंहों ने Police Commissioner को सौंपा पत्र, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में शिव सेना नेताओं द्वारा गलत टिप्पणी करने के मामले में निहंग सिंहों ने आज पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने भड़काऊ भाषण देने वाले शिव सेना नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मीडिया से बात करते हुए निहंग सिंहों ने कुछ शिव सेना नेता लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे है, जिसके चलते उनमें रोष पाया जा रहा है। निहंग सिंहों ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि उनकी बहन बेटियों को लेकर शिव सेना नेताओं द्वारा गलत भाषण दिया जा रहा है। जिसको लेकर निहंग सिंहों का कहना है कि जो गलत काम कर रहा है, उनके खिलाफ वह कार्रवाई करें, लेकिन सभी के बारे में गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। ऐसे में निंहग सिंहों ने कहा कि ऐसे गलत टिप्पणी करने वाले शिव सेना नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान निंहग सिंहों ने कहा कि सभी शिव सेना नेता भड़काऊ बयान नहीं दे रहे, लेकिन कुछ शिव सेना नेता ऐसी गलत टिप्पणी कर रहे है। ऐसे में उन्होंने उक्त शिव सेना नेताओं को भड़काऊ भाषण देने से गुरेज करने की अपील भी की है। वहीं निहंग सिंहों ने पुलिस से उक्त भड़काऊ भाषण देने वाले शिव सेना नेताओं को डिब्रूगढ़ जेल में भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देने वालो में से आरबी पूरी, रोड़ी साहनी, टंडन सहित अन्य नेता शामिल है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वह उक्त नेताओं पर तेजधार हथियारों से हमला नहीं करेंगे, बल्कि मुंह पर जूते मारेंगे। वहीं शिव सेना नेता पर हमला किए जाने के मामले में निहंग सिंहों ने कहा कि वह पता नहीं कौन है और वह नई सिख बने हुए है। उन्होने कहा कि अगर उन्होंने गलती की है तो पुलिस ने उनके सख्त सजा भी दी है। वहीं उन्होंने सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे सिक्योरिटी ना वापिस लेते तो उन पर हमला नहीं होना था। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि उक्त भड़काऊ भाषण देने वाले शिव सेना नेताओं से भी सिक्योरिटी वापिस सरकार को लेनी चाहिए।
-

Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College में Diploma प्रवेश के लिए छात्रों में देखा जा रहा उत्साह
जालंधरः Mehr Chand Polytechnic College जालंधर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल और फार्मेसी में कुछ ही सीटें खाली बची हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग खत्म हो चुकी है और रिजल्ट कल 16 जुलाई को आएगा।

सफल छात्र 17 जुलाई से 31 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। जिन छात्रों को सीट नहीं मिली, वे दूसरी काउंसलिंग के लिए कॉलेज आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई से शुरू होगा, जो 6 अगस्त तक चलेगा। संबंधित कॉलेज और प्रोग्राम की चॉइस फिलिंग 1 अगस्त से 7 अगस्त तक होगी। रिजल्ट 16 अगस्त को आएगा और सफल छात्र 16 अगस्त से 29 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को निटर की ओर से उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि नवंबर में कॉलेज की ओर से संस्था के स्थापना दिवस के 70 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली मनाई जा रही है। -

Jalandhar: Sheetal Vij की बहन के घर को चोरों ने बनाया निशाना
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू विज नगर से सामने आया है। जहां शहर के उद्योगपति शीतल विज की बहन के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने के गहने के लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्क्वायड और फारेसिंक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।