Blog

  • Punjab News: चलती Activa को लगी आग से झुलसा युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती Activa को लगी आग से झुलसा युवक, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं पुल नजदीक एलीवेटिड पुल पर चलती एक्टिवा को आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवक झुलस गया। इस घटना में गोबिंदप्रीत करीब 30 फीसदी आग लगने के कारण झुलस गया। घटना के समय आग गोबिंदप्रीत के कपड़ों में लग गई। जिसके बाद वह तड़पता हुआ पुल पर काफी दूर तक भागा।


    लोगों की मदद से उसके कपड़े फाड़ कर उतारे गए।बताया जा रहा है कि एक्टिवा को आग लगते ही स्कूटी में धमाका हो गया। इस हादसे के दौरान एक्टिवा के नजदीक जा रहे एक बाइक सवार का भी संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण बाइक सवार को भी चोटें आई है।

    वहीं लोगों की मदद से एक्टिवा सवार को सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। घायल युवक की पहचान माडल टाउन निवासी गोबिंदप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोबिंद अपने रिश्तेदार के पास सलेम टाबरी इलाके में जा रहा था। जिसके बाद जगराओं पुल नजदीक बने एलीवेटिड पुल पर एक्टिवा के इंजन को आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण अभी शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

  • Punjab News: गोताखोरों की मदद से हथियारों और नशा तस्करी का Police ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: गोताखोरों की मदद से हथियारों और नशा तस्करी का Police ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

    फरीदकोटः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों के अनुसार, पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए फरीदकोट पुलिस ने 77 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी में वांछित मुख्य आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार किय है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाले खुलासे किए है। मामले में जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

    उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन राज्य विशेष अभियान सेल (एसएसओसी) फाजिल्का द्वारा 77.8 किलोग्राम हेरोइन (41.8 किलोग्राम +36 किलोग्राम) और तीन पिस्तौल की बरामदगी के साथ 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि 2 अलग-अलग सीमा पार ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लगभग एक साल बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। बता दें कि यह खेप नदी मार्ग से आई थी। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे और गिरफ्तार आरोपी की दोनों मामलों में पंजाब पुलिस को तालाश थी।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 36 किलो ड्रग्स की डिलीवरी में अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान अधारित तस्करों के साथ आरोपी के संबंध थे। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह की गिरफ्तारी से पूरे तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और भविष्य में होने वाली तस्करी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। डीजीपी ने कहा कि गुलाब सिंह की गिरफ्तारी बारीकि से जांच और पिछले संबंधों की निरंतर निगरानी के परिणामस्वरूप हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की अवैध वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और अवैध नशीले पदार्थों के माध्यम से अर्जित संपत्ति को जब्त करने के लिए आगे की वित्तीय जांच चल रही है।

    इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस के साथ किए गए इस ऑपरेशन के दौरान सीआईए एसपी इन्वेस्टिगेशन जसमीत सिंह की देखरेख में फरीदकोट, स्पेशल ब्रांच, एसएचओ सादिक और टेक्निकल सेल की पुलिस टीमों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक साल से फरार आरोपी गुलाब सिंह को गांव रूपियांवाली के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जोकि एक साल से भगौड़ा चल रहा था।

    उन्होंने कहा कि प्रमुख निर्यातों में पिछले संबंधों का पता लगाने की रणनीति के तहत पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही थी और पिछले 10 दिनों से आरोपी गुलाब सिंह की तलाश की जा रही थी। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद करने के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की थी और विभिन्न ऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी गुलाब सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर फरीदकोट और राज्य के अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।

  • Jalandhar News: सरकारी Bus में महिलाओं मे हुई हाथापाई, ASI पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: सरकारी Bus में महिलाओं मे हुई हाथापाई, ASI पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: रामांमडी में सरकारी बस में उस समय हंगामा हो गया, जब रामामंडी से अमृतसर को जा रही सरकारी बस में 2 महिलाएं सफर करने के लिए बैठी। इस दौरान महिलाओं के पैर के ऊपर महिला का पैर चढ़ गया। बताया जा रहा हैकि इस दौरान घायल शिखा ने सॉरी आंटी कहा, लेकिन रामामंडी से बस में सवार हुई महिलाएं आंटी कहने से भड़क गई, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।


    दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि आंटी कहने पर भड़की महिलाओं ने मां-बेटी पर हमला कर दिया। इस हाथापाई में शिखा को ज्यादा चोटे आई है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए शिखा की बेटी अनमोल ने बताया कि उसकी माता रामांमडी से सरकारी बस में 2 महिलाएं चढ़ी। इस दौरान महिलाओं के पैर पर पैर रखा गया था। जिसके मीडिया चैनल में पत्रकार है, बेटी का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन उसके बावजूद मौके पर मौजूद एएसआई जसविंदर ने महिलाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

    अनमोल ने कहा कि एएसआई जसविंदर ने बस को रूकवाना तो दूर महिलाओं के खिलाफ बिना कार्रवाई किए उन्हें यह कहकर भेज दिया कि उनका एग्जाम है। पीड़िता ने कहा कि हमलावारों में एक शादीशुदा थी और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। घायल शिखा और अनमोल मंडी गोबिंदगढ़ के रहने वाले है और राखी के पर्व को लेकर वह अमृतसर जा रहे थे। घटना सुबह 11 बजे की है।

  • Punjab : कल पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    Punjab : कल पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    लुधियाना – पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लंबे समय से अपना कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहा है। लेकिन उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि पिछले काफी समय से महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। इसको लेकर लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ओर से सामूहिक तौर पर घोषणा की गई है।

    जिसके तहत उन्होंने केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अलग रास्ता अपनाएंगे और हर रविवार को छुट्टी रखेंगे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य अशोक सचदेवा ने बताया कि रविवार को लुधियाना जिले में 408 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोगा और जालंधर की एसोसिएशन की तरफ से भी उनका समर्थन किया जा रहा है।

    लेकिन पहले चरण में केवल लुधियाना जिले के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रत्येक पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। पेट्रोल डीजल या ऐसे किसी व्यक्ति की जरूरत है, जो व्यक्ति परेशानी में है और उसे कहीं जरूरी जाना है तो उसके लिए सेवाएं जारी रहेंगी।

  • CM का महिलाओं को तोहफा, Rakshabandhan पर मिलेगी 24 घंटे Free Bus सेवा

    CM का महिलाओं को तोहफा, Rakshabandhan पर मिलेगी 24 घंटे Free Bus सेवा

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार हर बार की तरह इस बार भी बहनों को फ्री बस की सुविधा देने जा रही है। जिसके चलते रक्षाबंधन के अवसर पर बहने एक भी पैसा खर्च किए अपने भाइयों को राखी बांधने जा सकेंगी। वहीं, रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देने के साथ ही परिवहन विभाग अब पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के अभ्यर्थियों को फ्री बस की सुविधा देने जा रही है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री बस यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को परीक्षा आयोजित है।

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर्व और आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त परिवहन सेवा सुलभ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त से 1 सितम्बर तक (15 दिन) की अवधि में अधिक से अधिक बसों का संचालन कराया जाए, जिससे कि लोगों को रक्षाबंधन पर्व पर और आरक्षी पुलिस भर्ती के समय आवागमन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस अवधि में शत-प्रतिशत बसों को ऑन रोड किया जाए। परिवहन मंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर 18 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 19 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी महिलाओं को परिवहन निगम निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगी।

    मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि इसी तरह 22 अगस्त से 26 अगस्त और 29 अगस्त से 1 सितम्बर को आरक्षी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को भी परिवहन निगम निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराएगी। अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा एग्जाम डेट के 24 घंटे पूर्व से 24 घंटे पश्चात तक ही मान्य होगी। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान परिचालक को एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की छायाप्रति देनी होगी। यह अनिवार्य है। बिना छायाप्रति उपलब्ध कराए निःशुल्क यात्रा प्रदान नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की छायाप्रति आते और जाते समय दोनों तरफ परिचालक को अनिवार्यतः देनी होगी।

  • Jalandhar : धीयां दा त्यौहार के दौरान हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar : धीयां दा त्यौहार के दौरान हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS – जिले में धीयां के त्यौहार मनाया जा रहा था। इसी दौरान महोत्सव में उस समय हंगामा हो गया जब एक किसान बूटा सिंह ने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर धीयां के त्यौहार को रोकने की कोशिश की। जब किसान ने ट्रॉली साइड नहीं की तो महिलाओं ने धीयां वाले चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दी और नारेबाजी की।

    स्थिति बिगड़ती देख थाना प्रमुख बिलगा यादविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को वहां से हटवाया। इसके बाद देर शाम धीयां दोबारा शुरू हुई। इस मौके पर पुलिस प्रमुख ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि यहां की पंचायत और बूटा सिंह के बीच विवाद है और दोनों पक्षों ने स्टे लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है ताकि बातचीत की जा सके।

    इस अवसर पर पंजाबी विरसा (महिला) की प्रधान सतवीर कौर ने कहा कि हम यहां लगभग 30 वर्षों से यह धीयां का त्यौहार मना रहे हैं और बूटा सिंह द्वारा मालिक होने का दावा किया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि धीयां वाली जगह का दो बार केस जीत चुके हैं और बार-बार बूटा सिंह हमें परेशान कर रहा है और गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मामला दर्ज

    Punjab News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मामला दर्ज

    होशियारपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं गांव कुराला कलां में कुछ अज्ञात लोगों ने घर के बाहर गोलियां चला दी। हमलावारों ने गुरजीत कौर पत्नी कुलविंदर सिंह के घर के गेट पर गोलियां चलाई है। गोलीबारी की सूचना टांडा पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोलियों के 14 खाली खोल और एक मिस रौंद बरामद किया है। गुरजीत कौर के बयान पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरजीत कौर ने बयानों में बताया कि उनके पति मस्कट में रहते हैं और उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। रात करीब 10 बजे जब वह रोटी खाने के बाद अपने कमरे में आराम कर रही थे और उसका बेटा राजवीर सिंह घर की लॉबी में बैठा टीवी देख रहा था, तो अचानक उसने घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनी।

    कुछ समय बाद पड़ोसी सुखदेव सिंह तीन-चार ग्रामीणों के साथ हमारे घर आए और बताया कि कोई आपके गेट पर गोलियां चलाकर गया है। जब वह बाहर गए तो देखा कि गेट में गोलियों के 15/16 निशान थे और वहां गोलियों के खोल पड़े हुए थे। पड़ोसी सुखदेव सिंह ने 112 हेल्पलाइन पर फोन किया तो कुछ देर बाद थाना टांडा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह पुलिस साथ मौके पर पहुंचे और टांडा पुलिस ने 14 गोली खोखे बरामद कर हुए।

    एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि टांडा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आसपास के गांव के कुछ लड़के और एक लड़की को हिरासत में लिया है। एक लड़की के मोबाइल से सोशल मीडिया पर पुर्तगाल से हमलावरों के एक साथी ने चाची मूसेवाली नाम की अज्ञात फेसबुक आईडी पर गुरजीत कौर के घर के गेट पर फायरिंग करते हुए बनाया वीडियो लोड किया। जो वायरल होवीडियो में हमलावर गुरजीत कौर के घर पर फायरिंग करते साफ नजर आ रहे हैं।

  • Punjab News: Momos और Spring Rolls रोल खाने से पहले हो जाएं सावधान, बच्चे की बिगड़ी सेहत, देखें वीडियो

    Punjab News: Momos और Spring Rolls रोल खाने से पहले हो जाएं सावधान, बच्चे की बिगड़ी सेहत, देखें वीडियो

    बठिंडाः अगर आप भी फास्ट फूड में मोमोस और स्प्रिंग रोल खाते है तो यह सावधान हो जाएं। दरअसल, जिले में फास्ट फूड की दुकान से बच्चे ने मोमोस और स्प्रिंग रोल खरीद कर खाए, जिसके बाद बच्चे की सेहत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्चा को दस्त आने लगी। वहीं घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने सेहत विभाग को दे दी है। मौके पर पहुंची सेहत विभाग की टीम द्वारा दुकान से सैंपल भरे गए।


    सेहत विभाग की टीम का कहना है कि उन्हें फोन कर पीड़ित परिवार ने सूचना दी थी कि उन्होंने दुकान से मोमोस और स्प्रिंग रोल खरीदे थे, जिसे खाने से उनके बच्चे की सेहत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ता ने लिखित में भी शिकायत दी है। जिसके बाद सैंपल भर लिए गए है और लैब में यह सैंपल भेजे जाएंगे। सेहत विभाग के अधिकारी ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।

    वहीं दुकान मालिक की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें महिला हाथ जोड़कर खराब फास्टफूड परोसने को लेकर माफी मांगी जा रही है। महिला ने कहा कि उनके जीजा की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते फास्ट फूड बनाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने कहा कि वह आगे से फास्ट फूड परोसने के समय ध्यान रखेंगे कि खराब चीज ना परोसी जाए। हालांकि लोगों का कहना हैकि दुकान के खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी है।

     

  • Asia के सबसे बड़े Ambience Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, करवाया गया खाली

    Asia के सबसे बड़े Ambience Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, करवाया गया खाली

    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम स्थिति एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि मॉल को बम की सूचना मिलने के बाद तुरंत खाली करवाया गया। वहीं सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एंबियंस मॉल मॉल एशिया का सबसे बड़ा मॉल है।

    करीब 12 बजे धमकी सूचना मिली थी। ईमेल पर एंबिएंस मॉल प्रबंधन को बम से उड़ने की धमकी 9:45 बजे के आसपास आई है। बताया जा रहा हैकि इस तरह के मेल पहले भी आ चुके हैं। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जांच चल रही है।

    बता दें कि दिल्ली में बीते महीनों एक दो बार नहीं बल्कि कई बार स्कूल, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली। दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई थी। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

    जिसमें डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल थे। 30 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा में चाचा नेहरू अस्पताल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

  • Punjab: घरेलू विवाद के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab: घरेलू विवाद के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर- घरेलू विवाद के चलते तीन बच्चों की मां ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। मामला कादियां के मोहल्ला कृष्णा नगर का है। जहां कुछ दिन पहले एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते खुद को आग लगा ली थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अमृतसर के श्री गुरु राम दास अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सरबजीत कौर के तौर पर हुई है।

    मृतका के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति, पति के भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उसका एक बेटा था। जिसे वह अपने साथ लेकर आई थी। सरबजीत का पति लड़की होने के बाद उस पर दबाव बना रहा था कि वह पहली शादी से पैदा हुए बच्चे को अपने माता-पिता के घर छोड़ आए।

    वह लड़के को अपने घर में नहीं रखना चाहता था। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच कलह रहती थी और इसी कारण उसने पिछले दिनों खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि उनकी मृतक बेटी सरबजीत कौर के गर्भ में तीन माह का बच्चा था। सरबजीत के पिता ने कहा कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, वे लड़की का संस्कार नहीं करेंगे।