Blog

  • Punjab News: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरु हर सहाय विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर की टीम ने एएसआई गुरदीप सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि एएसआई गुरदीप सिंह ने एक मुकदमे को लेकर व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था।

    जिसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो की टीम से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद आज विजिलेंस की टीम ने उक्त एएसआई गुरदीप सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

  • पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं, इन्हें लगाने से धरती मां सुंदर बनेगी: जय गोपाल शर्मा

    पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं, इन्हें लगाने से धरती मां सुंदर बनेगी: जय गोपाल शर्मा

    ऊनासुशील पंडित: पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। इन्हें जितनी ज्यादा संख्या में लगाया जाएगा उतना ही धरती मां सुंदर व स्वच्छ बनेगी। यह बात शनिवार को बंगाणा उपमंडल के तहत बल्ह ग्राम पंचायत प्रांगण में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में सेवानिवृत महाप्रबंधक उद्योग जयगोपाल शर्मा ने कही। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा व ग्राम पंचायत प्रधान ऊषा देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकम की अध्यक्षता हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने की।

    समारोह में पंचायत कार्यालय परिसर के समीप हरड़ का पौधा रोपित किया गया,जबकि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को 200 के करीब नींबू के पौधे बांटे गए।   जय गोपाल शर्मा ने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा किए जा रहे पौधारोपण व समाजसेवा के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को पौधा लगाने व उसके संरक्षण के लिए संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण में असंतुलन के दौर को पौधरोपण से ही खत्म किया जा सकता है। जल व थल को बचाने के लिए पौधरोपण एक कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि यदि धरती का बचाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने पड़ेंगे। यदि हमारी धरती सुरक्षित होगी तभी हम सभी सुरक्षित रह पाएंगे।   जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक-एक पौधा जरूर लगाए।   हिमोत्कर्ष परिषद के प्रादेशिक अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत बल्ह ग्राम पंचायत में पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि परिषद के सदस्य धु्रव गर्ग द्वारा 200 नींबू प्रजाति तथा करीब 20 पौधे हरड़,आवंला,बड़ व पीपल के उपलब्ध करवाए गए है। जिसे इस कार्यक्रम में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष परिषद पिछले 50 वर्षो से सामाजिक कार्यक्रमें में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। परिषद शिक्षा,स्वास्थय,पर्यावरण संरक्षण,महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चला रही है।   कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बल्ह की प्रधान ऊषा देवी ने सबका स्वागत किया। परिषद सदस्य धुव गर्ग ने गांववासियों को नींबू के हाईब्रिड पौधे के गुणों के बारे में अवगत करवाया तथा इसे लगाने की प्रक्रिया के बारे में भी जाानकारी दी। पंचायत प्रधान ऊषा देवी,उपप्रधान गौरख राम,पंचायत सदस्य अनीता देवी,प्रकाश चंद,रीना देवी,रविंद्र कुमार तथा सरोज कुमारी ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि जयगोपाल शर्मा व कार्यक्रम अध्यक्ष जतिंद्र कंवर को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। जबकि हिमोत्कर्ष परिषद ने पंचायत प्रधान,उपप्रधान व समस्त पंचायत सदस्यों को नींबू के पौधे भेंट कर सम्मानित किया। 200 नींबू के पौधे बांटे हिमोत्कर्ष परिषद के सदस्य धु्रव गर्ग के सौजन्य से परिषद ने बल्ह पंचायत के निवासियों को करीब 200 पौधे वितरित किए। प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक नींबू प्रजाति का हाईब्रिड पौधा दिया गया तथा इसे अपने आंगन में लगाने तथा इसकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

    यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,पंचायत प्रधान ऊषा देवी,उपप्रधान गौरख राम,पंचायत सदस्य अनीता देवी,प्रकाश चंद,रीना देवी,रविंद्र कुमार तथा सरोज कुमारी,महाप्रबंधक सेवानिवृत उद्योग जयगोपाल शर्मा,हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,प्रदेश महासचिव नरेश सैणी,अशोक ऐरी,धु्रव गर्ग,मानव कौशल,स्थानीय गांववासी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाब से शराब ले जाने पर ठेकेदारों द्वारा की जा रही धक्के शाही, देखें वीडियो

    पंजाब से शराब ले जाने पर ठेकेदारों द्वारा की जा रही धक्के शाही, देखें वीडियो

    उना। पंजाब से शराब लेकर हिमाचल में दाखिल होने पर प्रदेश के शराब ठेकेदार के करिंदों द्वारा धक्के शाही करने का मामला सामने आया है। जहां, हिमाचल वार्डर के वाथडी में दाखिल होने पर हिमाचल स्तिथ शराब ठेके के कारिंदों द्वारा शराब की बोतल लाने की मनाही है। पंजाब से शराब लाकर हिमाचल में नहीं पी सकते, शराब पीना है तो हिमाचल से ही लेनी पड़ेगी। जबकि ऐसा आवकारी विभाग के कानून में नहीं है, ठेकेदार के करिंदों द्वारा अपना ही कानून चलाया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के ठेकों से एक बोतल लेकर आने पर भी उनके खिलाफ ठेकेदार के करिंदों द्वारा बोतल छीन ली जाती है और उन के ठेके से शराब के लिए बाध्य किया जाता है। दो बोतल से ऊपर अगर कोई लेकर आता है तो विभाग उस की पूछताछ कर सकता है। परन्तु यहां पर तो एक बोतल लेकर आने पर भी ठेकेदार के करिंदों द्वारा पकड़ लिया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों ने विभाग से इस मामले पर अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं, आबकारी विभाग के उपायुक्त विनोद डोगरा ने इस पूरे मामले की जांच किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्वयं के लिए एक बोतल या एक खुली बोतल दूसरे प्रदेश से लेकर हिमाचल आ सकते हैं।

  • Punjab News: सोमवार को तहसील में नहीं होगा कोई काम, Association ने किया ऐलान

    Punjab News: सोमवार को तहसील में नहीं होगा कोई काम, Association ने किया ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब रेवेन्यू अफसर एसोसिएशन ने राखी के दिन यानि सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने पत्र जारी करके कहा कि माल अफसर, तहसीलदार और नायाब तहसीलदार सामूहिक छुट्टी पर जा रहे है। दरअसल, एसोसिएशन का कहना हैकि पंजाब की मांगों को लेकर अगर 18 अगस्त तककोई हल नहीं किया गया तो सोमवार को वह छुट्टी पर चले जाएंगे।

    जिसके चलते यह ऐलान किया गया है। ऐसे में पंजाब की तहसीलों में कामकाज बंद रहेंगा। इस पत्र के जरिए एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि 19 अगस्त को दफ्तर में कामकाज के लिए परेशान होने से बचने के लिए वह सोमवार को दफ्तर में आने के लिए चक्कर ना लगाए और ना ही राजिस्ट्रेशन के काम के संबंधी अपॉइंटमेंट ली जाए।

  • Punjab News: Financer के साथ हुए गोलीकांड में 3 गिरफ्तार, SSP Sohail Mir ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Financer के साथ हुए गोलीकांड में 3 गिरफ्तार, SSP Sohail Mir ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    बटाला : एसएसपी सोहेल मीर के दिशा निर्देशों पर श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस ने बीते दिनों फाइनेंसर पर चली गोलियों के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डा. स्वर्ण सिंह काहलों, सुरिंदर सिंह दोनों वासी श्री हरगोबिंदपुर, मंजीत वासी अमृतसर के रूप मे हुई है।

    फाइनेंसर सतीश कुमार ने लेटकर बचाई थी जान

    एसएसपी सोहेल मीर ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि 10 अगस्त को बटाला पुलिस के अधीन पड़ते श्री हरवोबिंदपुर इलाके मे फाइनेंसर सतीश कुमार लूंबा पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोलिया चलाई थी। इस घटना में सतीश कुमार पर तीन गोलिया चली थी और उसने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई थी। इस गोली कांड मे संलिप्त आरोपियों को ट्रेस कर पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू किया है।

    दोस्त ने ही चलवाई थी गोलियां, फिर खुद दर्ज करवाने गया शिकायत

    पुलिस को मामले की जांच दौरान पता चला कि पीड़ित लूंबा के दोस्त डॉ. सरवन सिंह काहलों ने ही उस पर गोलिया चलवाई थी। जब यह घटना हुई तो लूंबा आरोपी काहलों की फार्मेसी पर चाय पीकर निकला था। गोलिया चलने के बाद आरोपी काहलों पुलिस स्टेशन मे शिकायत दर्ज करवाने भी लूंबा के साथ गया था।

    30 लाख रूपये न लौटाने के चलते दो शूटरों को दी थी सुपारी

    लूंबा पर हमला काहलों ने 30 लाख रूपये न लौटाने के एवज में चलवाई थी. जो उसने लूंबा से ब्याज मे पकडे थे। इस साजिश में आरोपी काहलों का साथ सुरिंदर सिंह और मंजीत ने दिया था। मंजीत ने अमृतसर के दो शूटरों को सुपारी दी थी और डील 1 लाख मे तय हुई थी। जिसके बाद आरोपी काहलों ने 30, 000 गूगल पे शूटरों को दिए थे। गोलीकांड के बाद मंजीत ने शूटरों को एर्टिगा गाड़ी में इलाके से बाहर निकाला था।

    इंग्लैंड में रहता है आरोपी का परिवार

    आरोपी काहलों की फॅमिली इंग्लैंड में सेटल है। इसलिए वह टिकट करवा कर विदेश भाग रहा था, जिसे पुलिस ने एयरपोर्ट के रास्ते से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमे मे नामजद कर फरार शूटरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
  • Punjab News: Triple Murder Case में आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: Triple Murder Case में आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस के एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लवजीत सिंह उर्फ ​​लाभा निवासी मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। मामले की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी है। यह ऑपरेशन एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा 31 जुलाई, 2024 को फिरोजपुर में हाल ही में 3 हत्याओं को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सुनील भंडारी उर्फ ​​नाटा सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद किया गया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी लवजीत सिंह गैंगस्टर सुनील भंडारी उर्फ ​​नाटा का मुख्य साथी है। हत्या के बाद आरोपी ने नाटा और उसके साथियों को पनाह दी थी। डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपी लवजीत लाभा के कब्जे से दो पिस्तौल- एक .30 बोर पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल के साथ 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने मामले को सुलझाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच की। उन्होंने कहा कि इस मामले में बैक-टू-बैक संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

    वहीं एआईजी सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमों को गांव खाने की ढाब और गांव ईना खेड़ा में एक संदिग्ध की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बठिंडा पुलिस टीमों ने आरोपी लवजीत सिंह को गांव इना खेड़ा के सुई पुल के पास से गिरफ्तार किया।

    श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी तुषार गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में एफ.आई.आर. नंबर 88 दिनांक 16.08.2024 को असला एक्ट की धारा 25 के तहत थाना सदर मलोट श्री मुक्तसर साहिब में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लवजीत सिंह एनडीपीएस अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज था और सितंबर 2023 में फरीदकोट जेल से रिहा किया गया था।

  • Punjab News: Vishesh Sarangal ने संभाला Deputy Commissioner का चार्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Vishesh Sarangal ने संभाला Deputy Commissioner का चार्ज, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में डिप्टी कमिश्नरों के तबादले किए गए। जिनमें मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह का मोगा से मानसा तबादला किया गया। वहीं गुरदासपुर में तैनात डिप्टी कमिश्नर विशेष सरंगल को मोगा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया। जिसके बाद आज विशेष सरंगल द्वारा मोगा के डिप्टी कमिश्नर का चार्ज संभाला गया। इस मौके मोगा जिले के प्रशानिक अधिकारी मौजूद रहे।

    चार्ज संभालने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिले में विकास के कामों को पहल दी जाएंगी। वहीं मोगा जिला रेस्पिरेशन जिला होने के कारण इस जिले में सभी स्कीमों को सही ढंग से लागू किया जाएगा। बता दें कि विशेष सारंगल इससे पहले जालंधर और कपूरथला में सेवाएं दे चुके है।

  • Punjab : टयूशन पढ़ने गया नाबालिग हुआ लापता, देखें वीडियो

    Punjab : टयूशन पढ़ने गया नाबालिग हुआ लापता, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – गांव गुरदास नंगल जिला गुरदासपुर से दीपक शर्मा नाम का बच्चा लापता हो गया है। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं। नाबालिक की पहचान दीपक उम्र करीब 11 साल का है, वह छठी कक्षा में पढ़ता है। नाबालिक के पिता सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने पूरी तरह गांव के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों में नाबालिक गांव से शहर की तरफ जा रहा है। पुलिस शहर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन अभी तक नाबालिक का कोई पता नही लगा।

    नाबालिक के माता-पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि हम लुधियाना में रहते हैं और वह अपने दादा के साथ गांव में ही रहता है और गांव के ही स्कूल में पढ़ता है। बच्चे की मां से बात करने की कोशिश की लेकिन मां का रो-रो कर बुरा हाल है। नाबालिक की मां ने गुहार लगाई कि अगर किसी को बच्चा मिले तो माता-पिता या धारीवाल पुलिस से संपर्क करें। सोनू पिता

  • Punjab News: राखी से 2 दिन पहले BSF की गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: राखी से 2 दिन पहले BSF की गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    5 बहनों का भाई था मृतक

    अमृतसरः जिले में राखी से 2 दिन पहले तहसील अजनाला में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कस्बा गगोमाहल नजदीक बीएसएफ की गाड़ी की चपेट में आने से सीमावर्ती गांव बेदी छन्ना के युवक की मौत हो गई। मृतक की नानक सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 5 बहनों का भाई था। वहीं मृतक के परिवार ने रोते हुए प्रशासन ने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक नानक सिंह मजदूरी करता था और अपनी बहनों के साथ दिहाड़ी लगाता था। उन्होंने कहा कि रोजाना की तरह वह दिहाड़ी लगाकर आज गगोमाहल बाजार से खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर गया था। इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर बीएसएफ की गाड़ी से टकरा गई। घटना में नानक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि गलती किसकी थी, लेकिन इस हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की भी करीब डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है और अब नानक सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी आर्थिक मदद की जाए।
  • गीत गाते समय महिला को आया हार्ट अटैक, मौत

    गीत गाते समय महिला को आया हार्ट अटैक, मौत

    नई दिल्ली – गुजरात के भुज में देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान एक महिला को हार्ट अटैक आ गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान आरती बैन राठौड़ के तौर पर हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना प्रमुचस्वामी नगर में वृक्ष मित्र संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।

    यहां आरती बेन महिला देशभक्ति कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत कर रही थी, इसी दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे महिला को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरती बेन राठौड़ देशभक्ति गीत पेश कर रही थी, उसी समय अचानक कुर्सी से गिर गईं। आरती जैसे ही कुर्सी से गिरीं तो लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गए। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

    अस्पताल में डॉक्टर ने कहा कि आरती को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हुई है। दरअसल महिला देशभक्ति कार्यक्रम में गीत पेश कर रही थी, उसी दौरान अचानक कुर्सी से गिर गईं। लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उससे पहले ही महिला की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है।